शनिवार, 5 सितंबर 2020

आरबीआई ने अपना बैंक किया बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट के तहत आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को बंद करने की घोषणा कर दी है। आरबीआई ने इसकी घोषणा करते हुए कंपनी का बैंकिंग दर्जा खत्म कर दिया है। दरअसल आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने पिछले साल नवंबर में अपने कारोबार समेटने की घोषणा की थी। कंपनी के अपनी मर्जी से अपना कारोबार समेटने का आवेदन भारतीय रिजर्व बैंक को दिया था। जिसे अब मंजूरी दे दी गई है।


रिजर्व बैंक ने जारी की अधिसूचना


भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि बैंकिंग रेग्युलेशन एकट 1949 के तहत आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग कंपनी के रूप में समाप्त हो गई है, जो 28 जुलाई 2020 से प्रभावी हो गई है।


3 साल में ही खत्म हुआ कारोबार


आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को बैंकिंग का लाइसेंस साल 2017 में ही मिला था। जिसके बाद कंपनी ने साल 2018 के फरवरी से पेमेंट बैंक का परिचालन शुरू किया था। 2017 में बनाई गई इस कंपनी में ग्रासिम इंडस्ट्री की 51 फीसदी की हिस्सेदारी थी, और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड इसमें 49 फीसदी का हिस्सेदार था। यह बैंक आदित्य बिड़ला नूवो औऱ आइडिया सेल्युलर का ज्वाइंट वेंटर था।


क्यों बंद करना पड़ा कारोबार


दरअसल कंपनी पर घाटे का दबाव बढ़ रहा था। इससे पहले भी कई पेमेंट बैकों ने अपने कारोबार को समेटा है जिसमें टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस, टेलिनॉर जैसे नाम शामिल है। डिजिटल के इस दौर में पेमेंट बैंक्स का बंद होना एक चिंता का विषय है। एक तरफ कई पेमेंट बैंक्स बंद हुए है तो वहीं पेटीएम जैसे बड़े खिलाड़ियों का मार्केट पर कब्जा बढ़ता जा रहा है।           


अलर्टः तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज

हल्द्वानी। उत्तराखंड मौसम विभाग ने छह और सात सितंबर को कई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही जिलों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार और सोमवार को बारिश हो सकती है। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने का भी आशंका है। सभी जिलों में जिलाधिकारियों, एसडीआरएफ पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों, राजस्व विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।                 


चट्टान के नीचे बैठे ग्रामीणों पर गिरा मलबा

भीमताल। भीमताल के पांडे तोक के भांखर गांव में आज शाम हुये भू स्खलन में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसा आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे के लगभग हुआ। पुलिस ने मौके पर से मलबे के भीतर से दोनों शवो को निकलवा कर पीएम के लियेभेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडे गांव के तोक भांखर निवासी 24 वर्षीय कुलदीप कुमार और 58 वर्षीय जीवन राम शाम के समय बारिश होने पर गांव के पास ही जंगल एक चट्टान के नीचे बैठ गये। थे। कुछ देर में वही चट्टान गिर गई। और दोनो ग्रामीण मलबे में दब गये। ग्रामीण जब घटना स्थल पहुचे तो एक मृतक का हाथ मलबे से बाहर देख पुलिस को सूचना दी गई। भीमताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटवा कर दोनो शवों को बाहर निकाला।             


सीजीएल-2018 परीक्षा परिणाम नहीं आया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नतीजों और अटकलों पर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, '2017-SSC CGL अभी तक नियुक्त नहीं किया गया है। 2018- CGL परीक्षा का परिणाम नहीं आया। 2019 - कोई सीजीएल परीक्षा। 2020- एसएससी सीजीएल भर्ती नहीं निकाली गई। प्रियंका गांधी ने आगे तंज कसते हुए लिखा, 'अगर भर्ती निकलती है तो कोई परीक्षा नहीं होती। परीक्षा होने पर कोई परिणाम नहीं। यदि परिणाम आता है, कोई नियुक्ति नहीं।


इससे पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल परीक्षा के परिणामों की घोषणा की और रेलवे परीक्षा के लिए छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, 'एसएससी और रेलवे ने कई परीक्षाओं के नतीजों को सालों तक टाल दिया है। किसी का रिजल्ट अटका है, किसी का टेस्ट। सरकार युवाओं के धैर्य का परीक्षण कब तक करेगी? युवाओं की सुनो, सरकार। युवाओं को नौकरी चाहिए, भाषण नहीं।


वहीं प्रियंका ने गिरती हुई जीडीपी के बारे में सरकार को लिखा था, कि अब से 6 महीने पहले, राहुल गांधी ने आर्थिक सुनामी के बारे में बात की थी। कोरोना संकट के दौरान, हाथी दांत जैसे पैकेज की घोषणा की गई थी। लेकिन आज हालत देखिए।


 स्पीक अप फॉर एसएससी रेलवे स्टूडेंट्स का चलन रहा होगा। इस प्रवृत्ति के माध्यम से, एसएससी सीजीएल 2018 और आरआरबी एनटीपीसी उम्मीदवारों के छात्रों ने अपनी मांगें रखी थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है। कई विपक्षी दलों ने इन छात्रों के समर्थन में ट्वीट किया।                    


डोगरी व कश्मीरी भाषा को अधिकृत किया

अरमान अली की रिपोर्ट


जम्मू। जम्मू कश्मीर के केन्द्र प्रशासित राज्य बनने के बाद यूटी में डोगरी और कश्मीरी को अधिकारिक दर्जा मिलने पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी खुशी की लहर है। पीओजेके का उदारवादी तबका इसे सरकार का बेहतरीन कदम करार दे रहा है। उनका मानना है कि इससे दोनों भाषाओं को प्रोमोशन मिलेगा और उन्हें अपने प्रदेशों में सम्मान मिलेगा।


लंदन में रहने वाले पीओजेके के नागरिक डा अमजद आयूब मिर्जा ने इसे बेहतरीन कदम करार दिया है। उन्होंने कहा,मैं इंडियन केबिनेट का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं जिन्होंने संसद में यह बिल पास किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि धारा 370 और अनुच्छेद 35ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर की पहचान खत्महो र्गइ  है वो लोग गलत है क्योंकि जम्मू कश्मीर को शिनाखत मिली ही धारा 370हटने के बाद हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि जब पीओजेके जम्मू कश्मीर के साथ मिलेगा तो पहाड़ी भाषा को भी दर्जा मिलेगा।                       


ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता का सम्मान

विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का किया सम्मान ।                                                 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। शिक्षक दिवस को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया। विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का उनके प्रति आस्था रखने वाले कुमार देवाशीष ओझा व संजय शुक्ला ने आरडीसी कार्यालय पर पहुंचकर बीके शर्मा हनुमान का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व मुकुट पहनाकर विधिवत सम्मान किया। इस अवसर पर बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि गुरू-शिष्य परंपरा हमारे देश में सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा के अंतर्गत गुरु अपने शिष्य को शिक्षा प्रेरणा देता है। गु शब्द का अर्थ अंधकार (अज्ञान) होता है और रू शब्द का अर्थ प्रकाश (ज्ञान) होता है। इस प्रकार जो अज्ञान का अंधकार मिटा कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं वही गुरु कहलाते हैं। गुरु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है जो की सर्वविदित है।
शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित स्वभाव से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो बच्चों को एक सही रूप में ढ़ालने की नींव रखता है। शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितंबर 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन सभी स्कूल और संस्थानों में बच्चे और युवा किसी उत्सव के रूप में शिक्षक दिवस मनाते हैं। सभी बच्चों के माता-पिता बच्चों की उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करते हैं लेकिन शिक्षक उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने में और उनका भविष्य निखारने में उनकी मदद करते हैं। बिना गुरू के ज्ञान नहीं होता यह एक कहावत ही नहीं सच्चाई है। इस अवसर पर कुमार देवासीएसओझा ने बताया कि बीके शर्मा हनुमान भी हमारे प्रेरणा रूपी शिक्षक स्वरूप हैं। जिन्होंने हमें समाज में एकजुट करने का कार्य किया है और हमें हमेशा प्रेरणा दी है। राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक कार्यों,व देशहित की और विशेषकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया है जो प्रेरणा दें और सही मार्ग पर चलने की शिक्षा दें तो सही मायने में वही गुरु है आज हम हनुमान जी का सम्मान करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने, उनके कुछ छात्र 5 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाना चाहते थे, जिस पर उन्होंने कहा कि यदि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह उनका सौभाग्य होगा। तब से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  इस दिन शिक्षकों को प्यार, दुलार और प्रशंसा के रूप में उपहार देते हैं। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शर्मा ,कुमार देवासीश ओझा, संजय शुक्ला, रवि कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्यामलाल सरकार आदि मौजूद थे।            


फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते किए गिरफ्तार

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफीसर और उसके चपरासी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर दिगौड़ा एसबीआई बैंक के फील्ड ऑफिसर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिफ्तार किया गया है।


क्या है पूरा मामला


प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त पुलिस सागर ने यह कार्रवाई की। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया क‍ि राजेन्द्र नगर गांव निवासी देवेंद्र अहिरवार ने लोकायुक्त सागर पुलिस को शिकायत की थी कि एक योजना का लाभ दिलाने के लिए फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा ने रिश्वत मांगी थी।
इसमें आवदेक देवेंद्र अहिरवार से शुक्रवार को रिश्वत की राशि देना तय किया गया। बैंक के बाहर ही फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त से ट्रेप हो गए।
इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चपरासी राकेश केवट भी सहआरोपी बनाया गया, जिसके माध्यम से पूरी बातचीत हुई थी। लोकायुक्त ने पुलिस थाना दिगौड़ा में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...