सोमवार, 31 अगस्त 2020

मेरठ में 6 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा

 ज्वाइंट एंटे्रंस एग्जाम 2020 की परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक ऑनलाइन होगी।


मेरठ। ज्वाइंट एंटे्रंस एग्जाम 2020 की परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक ऑनलाइन होगी। दो पालियों में हर दिन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके लिए मेरठ में भी सेंटर बनाए गए हैं। जेईई मेन की परीक्षा साल में दो बार होती है। यह परीक्षा बीटेक, बीई, बीआर्क आदि कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जनवरी में इसकी परीक्षा हुई थी। दूसरी परीक्षा कोविड की वजह से टल गई थी। मेरठ में जेईई मेन में करीब 10 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। वे एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस के लिए 11 से 16 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। 27 सितंबर को जेईई एडवांस की परीक्षा होगी। मेडिकल की नीट (राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा) 13 सितंबर को है। नीट का सेंटर भी मेरठ में बनाया गया है। मेरठ में करीब 7 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। नीट में बहुविकल्पीय आधारित आफमोड में परीक्षा होगी। जिसमें अभ्यर्थियों को कुल 180 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसमें 90 प्रश्न जीव विज्ञान से 45 प्रश्न भौतिक विज्ञान और 45 प्रश्न रसायन विज्ञान से पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रहेगी।              


सेंटर खुलवाने के नाम पर ठगे ₹31 लाख

5 लाख बोलकर कॉल सेंटर खुलवाने के नाम पर ठगे 31 लाख रुपये।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। पंचवटी निवासी सुंदन कुशवाहा से कॉल सेंटर खुलवाने के नाम पर एक युवक से 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए याचिका दायर की थी। नगर कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर दस आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंचवटी निवासी सुंदन कुशवाहा ने बताया कि जनवरी 2018 में अपूर्व नामक से उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। अपूर्व ने शुरुआत में 5 लाख रुपये में कॉल सेंटर खुलवाने की बात कही थी। मगर धीरे धीरे कई प्रकार की फीस, कनेक्शन, प्रमाण पत्र आदि के नाम पर उससे करीब 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुख्य आरोपित अपूर्व मिश्रा, मयंक तिवारी, शुभम तिवारी, शफीक अहमद, आकाश अत्रे, पारस, उज्जवल, सुनील कुमार, दीपक मिश्रा और ऋतु कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।                 


देश में 'जनसंख्या नियंत्रण' कानून जरूरी

जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के लिए बेहद जरूरी: राहुल प्रधान।


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा (किसान मोर्चा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल प्रधान ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के मुद्दें पर केंद्र मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के हालिया बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून पास नहीं हो जाता तब इस देश की समस्याए खत्म होने वाली नहीं हैं।
उन्होंने जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि आने वाले 10 सालों में ना तो शुद्ध जल मिल पाएगा और ना ही रोजगार। क्योंकि, तब-तक देश पर जनसंख्या का बहुत भारी दबाव बढ़ जाएगा और ऐसे में इंसानी जीवन बिल्कुल कठिन हो जाएगा। प्रधान ने देश की पूर्वती सरकारों की गलत नीतियों को जनसंख्या वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि मोदी के विकास कार्यो में सबसे बड़ा रोड़ा साबित हुआ हैं, वरना जिस तरीके से पीएम मोदी ने देश के चार मुखी विकास के लिए कार्यक्रम चलाया हैं।
वह अद्धत और अद्वितीय हैं, उन्होंने अल्प संख्या वाद दलित समुदाय के बीच इसके लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत करने की सलाह देते हुए कहा कि गरीबी और अशिक्षा के कारण जिस तरीके से इन तबको में जनसंख्या बढी हैं, यह वाकई चिंता का विषय हैं और जरूरी हैं कि दलित एवं मुस्लिम भी इस बारे में जागरूक बने और इस पर सोचना शुरू कर दें ताकि देश को जनसंख्या विस्फोटक से बचने का प्रयतृ हो सकें।
यदि ऐसा नहीं हुआ तब वास्तव में भारत तबाह हो जाएगा। क्योंकि, हमारे यहां बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण प्रकृति संसाधनों का बुरी तरह से दोहन हो रहा हैं और एक दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा और पूरा भारत बर्बाद हो जाएगा।             


2 बच्चों के मानक पर कर रहे हैंं विचार

उप्र में पंचायत चुनाव में दो बच्चों के मानक पर विचार कर रही योगी सरकार।


लखनऊ। योगी सरकार राज्य में पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए दो बच्चों का मानक और न्यूनतम शिक्षा आधार को शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। पंचायती राज के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्ताव पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है और जल्द ही यह औपचारिक रूप ले सकता है।                             


तेज रफ्तार ने छीनी 5 जिंदगी, 11 घायल

रफ्तार के कहर ने छीनी पांच जिंदगी, 11 घायल।


बहराइच। रफ्तार का कहर किसी न किसी के लिए काल बन कर सामने आता है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में सोमवार तड़के तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी पीछे से ट्रक में जा घुसी। ट्रैवलर गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसमें बैठे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 11 लोग घायल हो गयी।  आपको बता दें कि घायल लोगों में से छह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
आपको बता दें कि ट्रैवलर वैन HR37D4630 बिहार से 15 सवारियों को लेकर अंबाला जा रही थी। सोमवार की भोर गोंडा बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के सुकाई पुरवा चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए ट्रैवलर पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पहले पुलिस ने सीएससी पयागपुर पहुंचाया लेकिन यहां तीन और लोगों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में दूसरे ड्राइवर की मौत हो गई जबकि मुख्य ड्राइवर मौके से रफूचक्कर हो गया। आपको बता दें कि
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। नाजुक हालत को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 11 लोग घायल है।             


मामा ने अपनी 13 दिन की भांजी को दी मौत

महाराष्ट्र। महाभारत के कंस की याद दिलाने वाला एक मामला आया सामने, एक निर्दयी मामा ने अपनी 13 दिन की भांजी को मौत के घाट उतार दिया। मौत के पीछे की वजह जानकर आप भी चौक जाएंगे दरअसल 13 दिन की भांजी का गुनाह केवल इतना था कि उसे खूब रोना आ रहा था। भांजी का लगातार रोने से मामा को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसके रोने से किसी तरह छुटकारा मिल जाए इस उद्देश्य से उसने अपनी भांजी को पानी के बैरल में डूबाकर बेरहमी से मार डाला। बता दें यह मामला महाराष्ट्र के लातूर का हैं जहां चाकुर तहसील के बद्रुक गांव में मामा ने वारदात को अंजाम दिया आरोपी मामा का नाम कृष्णा अंकुश शिंदे है उसकी बहन डिलिवरी के लिए अपने मायके आई हुई थी और उसने मायके में 13 दिन पहले एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस के पूछताछ क दौरान हत्यारे मामा ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।       


मुहर्रम पर सभी को पीएम ने दिया संदेश

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। मोहर्रम पर पीएम का संदेश, ‘शक्ति देती है इमाम हुसैन की समानता और निष्पक्षता’नरेंद्र मोदी ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए ट्वीट किया है।
इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मोहर्रम होता है। इस महीने की 10वीं तारीख को अशुरा का दिन कहते हैं।इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 71 साथी शहीद हुए थे। इन शहीदों में सबसे छोटा शहीद 6 महीने के इमाम हुसैन के बेटे अली असगर थे. इस सभी को सिर्फ हक, इंसानियत और सच के रास्ते पर चलने की वजह से यजीद नाम के एक शासक द्वारा मार दिया गया था।इस वजह से मोहर्रम का पूरा महीना गम का महीना माना जाता है।
इमाम हुसैन की इस शहादत को आजतक कोई नहीं भुला पाया है।पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ''हम इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद करते हैं। उनके लिए, सच्चाई और न्याय के मूल्यों से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं था।समानता और निष्पक्षता पर उनका जोर उल्लेखनीय है और बहुतों को शक्ति देता है.''
गौरतलब है कि शिया और सुन्नी दोनों ही समुदाय मोहर्रम के गम में शामिल होते हैं। हालांकि, दोनों के बीच के मतभेदों की वजह से दोनों का इस गम में शामिल होने का तरीका भी काफी अलग है।शिया मुसलमान इस दिन जुलूस में हिस्सा लेते हैं और इमाम हुसैन के लिए ताजिया ले जाते हैं। शिया मुसलमानों में ये सिलसिला पूरे 2 महीने 8 दिनों तक चलता है।मुहर्रम का चांद दिखाई देने के बाद शिया महिलाएं और लड़कियां अपनी चूड़ियां तोड़ देती हैं. साथ ही वो श्रंगार की चीजों से भी 2 महीने 8 दिन के लिए दूरी बना लेती हैं।साथ ही 2 महीने 8 दिनों के लिए शिया मुसलमान किसी तरह की खुशी नहीं मनाते और न ही किसी दूसरे की खुशी में शामिल होते हैं।             


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...