शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

जयपुर में भिखारियों को मिलेगा काम

जयपुर में भिखारियों को पुलिस दिलाएगी काम, सर्वे किया तो 5 पोस्‍ट ग्रेज्‍युऐट, 237 साक्षर निकले।
जयपुर। भीख मांग कर गुजारा कर रहे भिखारियों को पुलिस काम दिलाएगी। इसके लिए जयपुर पुलिस ने सर्वे कर इनकी प्रोफाईल तैयार की है। सर्वे में 1162 भिखारी सामने आए हैं। जिनमें से पांच तो स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं। जयपुर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है और यहां भिखारी बड़ी समस्या है। इसी को देखते हुए जयपुर को भिखारी मुक्त करने और यहाँ के भिखारियों को किसी न किसी काम से जोड़ने का फैसला किया गया है। इसके लिए भिखारियों नक सर्वे करवा कर उनकी पूरी प्रोफाइल तैयार की गई है। अब इनके पुनर्वास का काम शुरू किया गया है। प्रोफाइल तैयार करने के लिए भिखारियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आयु, लिंग, स्किल जैसे 26 बिंदु तय किए गए थे।प्रोफाइल तैयार होने पर सामने आया कि सर्वे में सामने आये 1162 भिखारियों में से 237 पढ़ना लिखना जानते हैंं। इनमे से 2 के पास कला और वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर डिग्री है, वहीं तीन कला संकाय में स्नातक हैं। अन्य में 193 कक्षा एक।से 12 तक पढ़े हुए है तथा 39 साक्षर हैं। वहीं 231 बेलदारी का काम जानते हैं तो 103 मजदूरी कर सकते हैं। शेष में से कुछ केटरिंग का, कबाड़ी, होटल झाडू पोंछा , चौकीदारी और सफाई का काम जानते हैं। कुल भिखारियों में से 117 कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं जबकि 160 भिखारी ऐसे भी हैं जो कोई काम नहीं करना चाहते हैं। उचच शिक्षा प्राप्त भिखारी में से दो 50 से 55 साल, दो 32 से 35 साल और एक 65 साल की उम्र के है। ये किसी भी तरह का काम करने के लिए तैयार हैं। चिन्हित अनपढ़ भिखारियों में से 27 ने पढ़ने की इच्छा भी जताई है। सबसे ज्यादा 809 भिखारी राजस्थान से ही हैं।


राजस्थान के अलावा 63 उत्तरप्रदेश से और बाकी मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से हैं। इनमें 939 पुरुष और 223 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य के हिसाब से 150 दिव्यांग हैं। आयु के हिसाब से इनमें 52 भिखारी 10 वर्ष तक की आयु के हैं वहीं 80 भिखारी 11 से 20 वर्ष यानी किशोरावस्था के भी है। वहीं 20 ऐसे है जो 70 वर्ष से ज्यादा की उम्र के हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब इन्हें इनकी काबिलियत के हिसाब से काम दिलाया जाएगा। इसके लिये समाज कल्याण विभाग, जिला प्रशासन और एनजीओ की भी अब सहायता ली जाएगी।                   


आकार देने के लिए काम कर रही सरकार

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय तीनों सेनाओं के बीच सामंजस्य के व्यापक सिद्धांत के तहत नयी वायु रक्षा कमान की स्थापना के संदर्भ में अक्टूबर में घोषणा कर सकता है। इस मामले से जुड़े लोगों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नयी वायु रक्षा कमान भारतीय सेना की मिसाइलों जैसी कुछ परिसंपत्तियों को संभालेगी। तीनों सेनाओं (थल सेना, वायु सेना और नौ सेना) के बीच जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए नयी वायु रक्षा कमान की रूपरेखा तैयार करने के लिए इस साल एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था।
यह पहल सभी मौजूदा सैन्य कमानों को भविष्य की सभी सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में मदद के लिए नये सिरे से डिजाइन करने के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के कार्यक्षेत्र का हिस्सा है।           


दिल्ली में भारी बारिश का कहर जारी

नई दिल्ली. दिल्ली के कई हिस्सों में आज या शुक्रवार को बारिश हुई। जिसके कारण कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, तो कई इलाकों में भारी बारिश के बाद सड़कों की हालत गड़बड़ा गई है। राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपथ और मिंटो ब्रिज सहित कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है।


इस बीच, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बारिश की प्रक्रिया जारी रहेगी। ऐसे में दिल्ली का तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने बादल छाने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।               


यूपीः धूप में बारिश से गिरा तापमान

कानपुर। शहर में कोई भी दिन ऐसा नहीं जा रहा है कि बारिश न हो। बारिश दिन या रात में कभी दस से पंद्रह मिनट तो कभी झमाझम होने से मौसम में बदलाव बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से छाए बादल दोपहर बाद खिली धूप में रिमझिम बरसे। हालांकि गर्मी से खास राहत नहीं मिली लेकिन तापमान में गिरावट जरूर आ गई। मौसम के इस उतार चढ़ाव से बनने वाले निम्न वायु दाब की वजह से फिलहाल तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।


यूपी के मध्य भाग में बारिश के आसार


शुक्रवार की सुबह से निकली धूप और अासमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल चल रहा था। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में करीब दस मिनट तक रिमझिम बारिश कर बादल उड़ गए, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई।             


राजस्थान में फिर भारी बारिश की संभावना

जयपुर। आज के समय में देश बारिश और कोराना से ही जूझ रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बाढ़ ने लोगों का जीना बेहाल किया है। इसी तरह कोरोना भी देश के हर राज्य में पहुंच चुका है। फिलहाल बारिश की बात कर रहे हैं जिसमें देश अधिकतर इलाकों में अलर्ट जारी है।


इधर उत्तरपश्चिम और राजस्थान में मानसून की लगातार सक्रियता के बाद भी सामान्य से 6 फीसदी कम बारिश हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में इस अवधि तक बारिश 421.69 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिये, लेकिन अभी तक 394.71 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। फिलहाल एक बार फिर से बारिश होने के आसार हैमौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।                  


नाला भी आया उफान पर, लगा लंबा जाम

जिला मुख्यालय में बाढ़ की भयावह स्थिति, नगर सेना ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कोल्हान नाला भी उफान पर, लगा लंबा जाम।


बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर है।इससे कई ग्रामों का संपर्क टूट गया है। पलारी लवन के विघुत स्टेशन में पानी भर गया।इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते सैकड़ों पेड़ उखड़ गए।खोरसी नाल के चलते जिला मुख्यालय से लगा कुकुरदी बंजर में सांवरा बस्ती डूब गया है।यहां लोगों के पास खाने के लिए एक दाना भी नहीं है।इस बस्ती में 120 घर है, जिसमें 5 सौ से अधिक लोग निवास करते हैं। ये लोग जान खतरे में डालकर नाला पार कर रहे हैं।             


चुनाव-बिसात पर कदम बढ़ा चुके हैं 'मोहरे'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए जो बिसात बिछी है उस पर दोनों पार्टियों ने अपने मुहरे आगे बढ़ाने शुरू कर दिए है। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर आरोपों को लगाने का सिलसिला भी जारी हो चुका है। बिडेन जहां राष्‍ट्रपति ट्र्रंप को अमेरिका के लिए खराब बता रहे हैं वहीं ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कंवनेशन में कहा है कि बिडेन ने अमेरिका की शान और उसकी महानता को धूमिल किया है। वो यहीं पर नहीं रुके और उन्‍होंने आगे कहा कि बिडेन अमेरिका का भला नहीं कर सके हैं। उन्‍होंने अमेरिका के लोगों से उनकी नौकरियां छीनने का काम किया है, यदि उन्‍हें राष्‍ट्रपति चुन लिया जाता है तो वो अमेरिका की महानता को बर्बाद कर देंगे।


ट्रंप ने कहा कि बिडेन ने ब्‍लू कॉलर श्रमिकों से जमकर दान लिया और गले लगाया और चूमा और कहा कि वो उनका दुख दर्द समझते हैं, लेकिन वाशिंगटन आने के बाद उन्‍होंने नौकरियों को चीन के हवाले कर दिया। उन्‍होंने अमेरिका में रहने वाले अपने ही लोगों का हक मारकर चीन को दे दिया। जो नौकरियां अमेरिकियों को मिलनी चाहिए थींवो उन्‍होंने चीन के नागरिकों को दे दीं। ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को इतिहास के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण बताया है। उन्‍होंने कहा कि ये चुनाव तय करेंगे अमेरिकी ड्रीम बचेगा या समाजवादी एजेंडा कामयाब होगा। इस चुनाव में ये भी तय करना होगा कि हम अमेरिका में नौकरियों को पैदा करेंगे या फिर अपनी इंडस्‍ट्रीज को बंद कर उनके नाम पर नौकरियों को बाहर भेज देंगे।           


गाजियाबादः151 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। बृहस्पतिवार को 151 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 7806 पहुंच गई है, जिसमें 1223 सक्रिय मामले हैं। विभिन्न अस्पताल व होम आइसोलेशन से 164 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में करीब एक लाख 76 हजार 156 जांच हो चुकी हैं।                       


सोने के दाम में गिरावट की गई दर्ज

नई दिल्ली। यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पूजरेम वेल के सेंट्रल बैंक के भाषण के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई है। फिर भी सराफा बाजार ने जेरोम पॉवेल के भाषण पर आराम किया। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि फेडरल रिजर्व के महंगाई से निपटने और नौकरियों में वृद्धि के जोर का असर सराफा बाजार पर पड़ा है।


आपको बता दें कि डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र में निचले स्तर से उबर गया है, इसलिए सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी गई है। इसीलिए कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इन संकेतों के कारण भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है।


विशेषज्ञों के अनुसार, 7. अगस्त को घरेलू बाजार में सोने की कीमत 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर को छू गई थी, तब से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आई है।             


पीसीएस समेत 18 के खिलाफ मुकदमा

वसुंधरा – अजपा सहकारी आवास समिति मामले में पीसीएस अधिकारी समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।     


वसुंधरा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित अजपा सहकारी आवास समिति के चुनाव का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। समिति के एक सदस्य ने समिति के चुनावों में गड़बड़ी और प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए एक पीसीएस अधिकारी समेत 18 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
समिति के सदस्य पवन अग्रवाल के अनुसार अजपा सहकारी आवास समिति के चुनावों में गड़बड़ी की गई है।  पवन अग्रवाल का कहना है कि समिति में कुल 324 सदस्यों की सूची थी जिसे आरोपियों ने गलत तरीके से 391 सदस्यों की सूची बना दिया।  मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश यादव और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी उँगलियाँ उठ रहीं हैं। जय प्रकाश यादव पर गड़बड़ियों की अनदेखी का आरोप लगा है।
पवन अग्रवाल का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई स्तरों पर समय-समय पर की है।  उनके अनुसार वर्ष 2015 से वर्ष 2018 की अवधि में ये सारी गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। शिकायतकर्ता ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर करीब एक हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफ़आईआर
कोर्ट के आदेश पर आरडी शर्मा, बीडी शर्मा, जीडी शर्मा, संतोष भारद्वाज, अनिल शर्मा, शशाक श्रीवास्तव, आलोक त्यागी, हेमंत शर्मा, रुप किशोर, आशीष श्रीवास्तव, प्रशात तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार जयप्रकाश यादव, स्वामीदीन चौधरी, विजय शकर प्रसाद, विवेका सिंह, एमपी सिंह और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपितों ने रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए वह जांच में अपना पक्ष रखेंगे।                       


केरल में मृतक संख्या-1000 के पार पहुंची

तिरुवनंतपुरम। केरल में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। पहली बार देश में एक दिन में 75 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी संक्रमण के चलते हुई है। देश में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद अब तक 210 दिन में 33 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक दिन में 75,760 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है, जबकि कोरोना वायरस की वजह से 1023 लोगों की मौत भी हुई है। इसी बीच 56,013 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33,10,234 हो चुकी है। इनमें से 60,472 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 25,23,771 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।  


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, पिछले एक दिन में 9,24,998 सैंपल की जांच हुई है। देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1550 पहुंच चुकी है। अब तक देश में 3,85,76,510 सैंपल की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 76.24 फीसदी के औसत से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास वापस लौट रहे हैं। देश में अभी भी कोरोना वायरस से मरने वालों की दर दो फीसदी से भी कम है जोकि अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। मंत्रालय का मानना है कि सभी राज्यों को मृत्युदर पर ध्यान देते हुए उपचार सेवाओं को और भी ज्यादा मजबूती देना जरूरी है।


सक्रिय मामलों में ब्राजील से आगे निकला भारत
कोरोना के सक्रिय मामलों में भारत अब ब्राजील से आगे निकल गया है और इस मामले में दूसरा देश बन गया है। देश में अभी कोरोना के 7,25,991 
सक्रिय मामले हैं जो कि अब तक के कुल मामलों का 21.93 फीसदी है। वहीं ब्राजील में 6,95,400 सक्रिय मरीज हैं। अमेरिका में अभी तक सबसे ज्यादा 25,02,851 सक्रिय मामले हैं।


यहां ज्यादा है रिकवरी दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस की चपेट में आने और उसके बाद स्वस्थ होने के मामले में सबसे ऊपर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यहां 90 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु 85, बिहार 83.80, दादर नगर हवेली 82.60, हरियाणा 82.10, गुजरात 80.20, राजस्थान 79.30, असम 79.10, पश्चिम बंगाल 79.10 और गोवा में 77.20 फीसदी रिकवरी दर के साथ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।


मृत्युदर की यह है स्थिति
मंत्रालय के अनुसार असम में 0.27, केरल 0.39, बिहार 0.42, ओडिशा 0.51, तेलंगाना 0.70, त्रिपुरा 0.87, आंध्र प्रदेश 0.93, छत्तीसगढ़ 0.95, गोवा 1.08 और झारखंड में 1.09 फीसदी कोरोना मृत्युदर दर्ज की गई है। अन्य राज्यों को भी इनका उदाहरण देते हुए कोविड-19 प्रबंधन पर जोर देने की सलाह दी जा रही है।               


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...