बुधवार, 19 अगस्त 2020

भारतीय संगीत के लिए अपूर्णीय क्षति

भट्टूकलां। गांव पीलीमंदोरी में शास्त्रीय संगीत के बादशाह रहे पंडित जसराज के निधन पर जिला उपायुक्त शोक व्यक्त करने पहुंचे। गांव पीलीमंदोरी में पंडित जसराज के पारिवारिक सदस्य भी रहते हैं। जहां पहुंचकर उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की और पंडित जसराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज का निधन भारतीय संगीत के लिए अपूर्णीय क्षति है। बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में 17 अगस्त (सोमवार) शाम को निधन हो गया। वे 90 साल के थे। उन्हें अपने 80 साल के संगीत के सफर में कई अवार्ड से नवाजा गया था। यहां तक कि पिछले साल एक ग्रह का नाम भी उनके नाम पर रखा गया था। डीसी डा. नरहरि बांगड़ पंडित जसराज के पैतृक गांव में पहुंचे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ऐसी महान शख्सियत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने पंडित जसराज के पिता पंडित मोतीलाल के नाम पर बनाए पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों व पंडित जसराज के भतीजे दिलीप कुमार रामकुमार जगदीश व सुरेंद्र से गांव से संबंधित चर्चाएं भी की। इस अवसर पर धर्मवीर गोरछिया, पूर्व सरपंच सीताराम, नंबरदार भरत लाल, प्रमुख समाजसेवी रामचंद्र बागड़िया, सुनील गोदारा, पवन, रामनिवास, सुरेश आदि उपस्थित थे।               


मांग को लेकर सफाई सेवक ने की हड़ताल

रामपुरा फूल। सफाई सेवक यूनियन रामपुरा ने एक दिवसीय हड़ताल कर नगर कौंसिल कार्यालय के प्रांगण में रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष चरणदास की अगुआई में लगाए गए रोष धरने के दौरान सफाई सेवकों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।


यूनियन के अध्यक्ष चरणदास व दीपक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्मचारी विरोधी फैसले व सफाई सेवकों की मांगे न माने जाने के चलते सफाई सेवक यूनियन पंजाब द्वारा एक दिवसीय स्टे एवं हड़ताल करने का फैसला लिया गया था। प्रदर्शन में यूनियन के सुरेश कुमार, बिट्टू राम, मोठू, जगदीश तथा पवन कुमार आदि भी शामिल थे।                   


सीएमओ कार्यालय के सामने धरना जारी

हिसार। जिले की आशा वर्कर ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सामने धरना दिया। आशा वर्कर ने कहा कि अपनी मांगों व समस्याओं के बारे में उन्होंने बार-बार विभाग को अवगत करवाया। लेकिन विभाग व सरकार की ओर से समाधान नहीं हुआ। इससे पहले भी हड़ताल पर रहे चुके है। आशा वर्करों ने सरकार से कोई जवाब ना मिलने पर हड़ताल को चार दिन के लिए बढ़ाया है।


आशा वर्करों ने मांग की है कि जनता को गुणवत्ता स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतू सरकारी स्वास्थ्यों के ढांचे को मजबूत किया जाए व एनएचएम को स्थाई किया जाए। आठ एक्टिविटी का काटा गया 50 फीसद तुंरत वापस लागू किया जाए। कोविड-19 में काम कर रही आशाओं को जोखिम भत्ते के तौर पर 4 हजार रुपये दिए जाएं। कोविड-19 के लिए दिए जा रहे 1000 प्रोत्साहन राशि का 50 फीसद दिया जाए। गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाओं की शिकार आशा वर्कर को सरकार के पैनल अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाए। आशा वर्कर को सामुदायिक स्तरीय स्थायी कर्मचारी बनाया जाए। जब तक पक्का कर्मचारी नहीं बनाया जाता, तब तक हरियाणा सरकार का न्यूनतम वेतन दिया जाए और इसे महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए। ईएसआइ एवं पीएफ की सुविधा दी जाए, आशा वर्कर को हेल्थ वर्कर का दर्जा दिया जाए और 21 जुलाई 2018 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के सभी बचे हुए निर्णय लागू किए जाए।                  


बारिश के कारण फसलों का हुआ नुकसान

ऊधमपुर। जारी मानसून में सोमवार मध्यरात्रि से लेकर मंगलवार सुबह तक हुई बारिश ने राहत तो कम दी, मगर आफत देकर कई जगहों पर नुकसान भी किया। वार्ड नंबर 20 के स्याल सल्लन इलाके में खेतों में खड़ी फसल को खराब किया, जबकि सलमेड़ी इलाके में बारिश से एक घर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से कार को नुकसान पहुंचा।


जारी मानसून में सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुई बरसात मंगलवार सुबह तक होती रही, मगर मूसलधार बारिश करीब डेढ़ घंटे हुई। रातभर हुई बरसात ने इलाके में 111.8 एमएम पानी बरसाया। इस महीने में अब तक 224.2 एमएम बारिश हुई है, जिसमें से 50 फीसद पानी रात को बरसा। बारिश से जिले में कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले में अनेक जगहों पर बरसात की वजह से नुकसान हुआ है।                   


बेलारूस संकट में देख रूस ने दी चेतावनी

मॉस्को। बेलारूस में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच रूस ने दुनिया को चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि दुनिया के दूसरे देशों को बेलारूस संकट से दूर रहना चाहिए।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेलारूस के राजनीतिक संकट में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसा किया जाता है तो बेलारूस में हालात सुधरने के बजाये और बिगड़ जाएंगे।                     


उत्तर कोरिया ने 3 देशों को बनाया निशाना

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया अपने परमाणु बमों के जखीरे को लगातार बढ़ा रहा है। अमेरिकी सेना की एक आंतरिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग उन की सेना के पास 60 से अधिक परमाणु बम मौजूद हैं। जिनके निशाने पर अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया है। इसके अलावा उत्तर कोरिया के पास दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा रसायनिक हथियारों का जखीरा है। जिसका कुल वजन 5,000 टन से ज्यादा है।



उत्तर कोरिया के पास 20 से 60 परमाणु बम


यूएस डिपॉर्टमेंट ऑफ आर्मी हेडक्वॉर्टर की नार्थ कोरिया टेक्टिस नाम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोन उन अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए इन हथियारों का त्याग नहीं करेंगे। आर्मी हेडक्वॉर्टर ने अनुमान जताया है कि उत्तर कोरिया के पास 20 से लेकर 60 परमाणु बम है। इसके अलावा उसके पास हर साल 6 नए उपकरणों को बनाने की क्षमता है।                           


जापान का निर्यात 19.2 प्रतिशत घटा

टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान के निर्यात पर देखा गया। जुलाई में जापान का निर्यात एक साल पहले इसी माह में हुये निर्यात की तुलना में 19.2 प्रतिशत घट गया। वित्त मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2020 में जापान का आयात भी 22.3 प्रतिशत घटा है। जापान से अमेरिका को निर्यात में विशेषतौर से गिरावट आई है। जुलाई में जापान से अमेरिका को निर्यात 19.5 प्रतिशत घटा है। इनमें प्लास्टिक का सामान, लोहा और इस्पात और कंप्यूटर के कलपुर्जे शामिल हैं। हालांकि, चीन में आर्थिक गतिविधियों में सुधार होने से जापान ने पिछले चार माह के दौरान पहली बार व्यापार अधिशेष हासिल किया है। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद से जापान की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है। इसकी वजह से कुछ कारखानों में उत्पादन रुका है तो पर्यटन को नुकसान हुआ है जिससे आर्थिक गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। जापान में कभी भी पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं लगाया गया लेकिन लोगों को घर से काम करने को प्रोत्साहित किया गया, मास्क पहनने और सामाजिक स्तर पर दूरी बनाने को कहा गया। कुछ स्टोरों ने अपने कामकाज के घंटो में कटौती की है। जापान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 57,636 मामले सामने आये हैं जिनमें 1,100 लोगों की मौत हुई है। हाल में संक्रमण फैलने के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ी है।                     


फ्रांसः फुटबॉल का पहला मुकाबला स्थगित

पेरिस। मार्सेली टीम में कोविड-19 का मामला मिलने के बाद फ्रांस की घरेलू फुटबॉल फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले को स्थगित कर दिया गया। फ्रेंच लीग ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को सेंट-एटीन्ने के खिलाफ मार्सेली के घरेलू मुकाबले को अब 16 सितंबर या 17 सितंबर को खेला जाएगा। 


इससे पहले फुटबॉल क्लब मार्सेली और निमेस ने नए सत्र शुरू होने से तीन दिन पहले अपनी टीम के कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी। मार्सेली ने कहा कि उसके क्लब से जुड़े तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है।                         


14 सितंबर से होगा टूर्नामेंट का आयोजन

रोम। कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किये गए इटली ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन अब 14 सितम्बर से होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 सितम्बर को खेला जाएगा। आयोजकों ने उक्त जानकारी दी। बता दें कि पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन मई में होना था,लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि इटली ओपन क्ले कोर्ट का एक अहम टूर्नामेंट है।                       


ब्राजील में 7000 लोगों का होगा टेस्ट

ब्राजील ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन के फाइनल टेस्ट को दी मंजूरी, 7000 लोगों पर होगा टेस्ट


ब्रासीलिया। ब्राजील ने कोरोना वायरस को लेकर बनाई जा रही जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के अंतिम चरण को मंजूरी दे दी है। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने इस बारे में जानकारी दी है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित ब्राजील में ये चौथी वैक्सीन है जिसके ट्रायल की अनुमित प्रदान की गई है।


स्वास्थ्य नियामक ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ब्राजील के सात राज्यों में 7000 वालंटियर्स के ऊपर वैक्सीन का टेस्ट करेगी। अप्रूवल के पहले ये वैक्सीन का इंसानों पर होने वाला सबसे बड़ा परीक्षण होगा। नियामक अधिकारी गुस्तावो मेंडेस ने बताया कि इसके साथ ही एक और वैक्सीन के अध्ययन की अनुमित दी जा चुकी है जिसमें महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिल रही है।                   


दिल्ली से लंदन के लिए शुरू हो रही फ्लाइट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमान सेवा कंपनी विस्तारा दिल्ली और लंदन के बीच नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन 28 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दिल्ली से लंदन के बीच स्पेशल फ्लाइट शुरू करेगी। ये उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी। भारत और ब्रिटन के बीच उड़ान सेवा में समझौतों के तहत इन उड़ानों की मंजूरी दी गई है। 


कितना होगा किराया


दिल्ली से लंदन तक का इकोनॉमी क्लास का एक तरफा किराया 29,912 रुपये से शुरू होगा। प्रीमियम इकोनॉमी क्लास का किराया 44,449 रुपये और बिजनेस क्लास में यह किराया 77,373 रुपये से शुरू होगा।


विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थेंग के मुताबिक, दुनियाभर से धीरे-धीर लॉकडाउन खुलने के दौरान ये विशेष उड़ान दोनों देशों के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाने का काम करेगी। एयरलाइन दोनों तरफ से नॉन-स्टॉप उड़ान के लिए इस रूट पर अपने ब्रांड-न्यू बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल करेगी।                


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...