बुधवार, 5 अगस्त 2020

अन्य की तुलना से भारत में जांच दर कम

हैदराबाद। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य विज्ञानी सौम्या स्वामीनाथन ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिए लॉकडाउन एक तात्कालिक उपाय था। उन्होंने कहा कि भारत में जांच दर उन देशों की तुलना में कम है, जो इसे रोकने का सफल प्रयास कर रहे हैं।वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत करते हुए स्वामीनाथन ने कहा कि इस समय कोविड-19 के 28 टीके क्लीनिकल ट्रायल के दौर में हैं। इनमें पांच वैक्सीनों का दूसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। इसके अलावा दुनियाभर में डेढ़ सौ से ज्यादा वैक्सीनें क्लीनिकल परीक्षण से पहले के दौर में है।


उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर भारत में जर्मनी, ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान जैसे देशों की तुलना में जांच दर काफी कम है, जिन्होंने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि अमेरिका में भी बड़ी आबादी की जांच हो रही है।         


हाथियों के झुंड ने फसलें तबाह की

भंडरिया। (हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय से महज चार किलोमीटर की दूरी पर भंडरिया वन क्षेत्र के नौका गांव में सोमवार की रात हाथियों के एक झुंड ने दो घंटे तक जमकर फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के झुंड द्वारा धान व मक्का की फसल को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया। हाथियों द्वारा इन्द्रदेव सिंह के 50 डिसमील में मक्का की फसल तथा 70 डिसमील में धान की फसल तथा गुड्डू सिंह के 20 डिसमील में मक्का की खेती को रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड आधी रात को जंगल से निकलकर बस्ती में आया तथा दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाते हुए फसल को नष्ट करने के बाद वापस जंगल की ओर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के समूह में एक बच्चा हाथी भी शामिल है। हाथियों के चिघाड से आसपास के लोग दहशत में थे। लोग किसी तरह रात गुजारने को विवश थे। भुक्तभोगियों द्वारा मंगलवार की सुबह इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया। साथ ही वन क्षेत्र पदाधिकारी के नाम आवेदन देकर मुआवजे की मांग की गई।             


पंजाब सरकार के खिलाफ बसपा का धरना

लुधियाना। पंजाब सरकार को हर फ्रंट पर फेल बताते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मिनी सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर सीएम का पुतला फूंक गया। इससेपहले प्रदर्शनकारी एसडीएम कार्यालय में घुस गए, जहां सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में नहीं है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मिनी सचिवालय परिसर में नारेबाजी जारी रखी। बसपा नेताओं ने कहा, सरकार नशा खत्म करने के लिए सत्ता में आई थी, लेकिन हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जहरीली शराब से सैकड़ों जानें चली गई। ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।पंजाब सचिव गुरमेल सिंह ने कहा कि कैप्टन की ओर से गुटका साहिब हाथ में लेकर चार सप्ताह में नशा खत्म करने की शपथ ली थी, लेकिन आज पंजाब किस दौर से गुजर रहा है सब जानते हैं। प्रगण बिलगा ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब का दंश झेल रहे लोगो से उनकी व्यथा सुनकर दिन कांप उठता है। मौके पर जिलाध्यक्ष जीतराम बसरा, बूटा सिंह, जसपाल सिंह, नरेश बसरा, निर्मल सिंह, मंजीत सिंह उपस्थित रहे। जहरीली शराब से मौतों की जिम्मेदार सरकार : इंकलाबी केंद्र


जगराऔः इंकलाबी केंद्र के प्रधान नारायण दत्त व महासचिव कंवलजीत खन्ना ने कहा कि तरनतारन की गोरपुरा बस्ती में रिक्शा चालक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। सदमे में उसकी पत्नी ने हार्टअटैक से दम तोड़ दिया। इसके कारण पांच से 11 वर्ष के चार बच्चे अनाथ हो गए। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री दो वर्ष पहले हाथों में गुटका साहिब पकड़ चार हफ्ते में नशा खत्म करने का दावा करते हैं, लेकिन राज्य में सरेआम नशा सप्लाई हो रहा। उन्होंने कहा, जहरीली शराब से मौतों की जिम्मेदार सिर्फ सरकार ही है। इसके चलते एक बार फिर जबरदस्त नशा विरोधी लहर की शुरुआत की जाएगी।           


13 हजार वाहन स्वामियों को भेजेंगे नोटिस

विजय भाटी


गौतम बुध नगर। परिवहन विभाग की ओर से जल्द ही शेष करीब 13 हजार पुराने पेट्रोल व डीजल वाहन के स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा। इन वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के कागज कार्यालय में जमा कराने होंगे। इसके बाद वह अन्य जिलों में संचालन के लिए एनओसी प्राप्त कर सकते हैं। नोटिस का जवाब न देने पर इनके वाहनों के पंजीयन चिह्न निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों विभाग की ओर से 21,572 वाहनों के पंजीयन निरस्त किए गए थे।


पिछले वर्ष पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली-एनसीआर में 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। एनजीटी के आदेश के बाद परिवहन विभाग लगातार ऐसे वाहनों को सूचीबद्ध करने का काम कर रहा था। गौतमबुद्ध नगर में करीब 50 हजार ऐसे वाहन हैं। इसमें से करीब 10,300 वाहनों के पंजीयन पिछले वर्ष निरस्त कर दिए गए थे। पिछले हफ्ते 21, 572 वाहनों पर कार्रवाई हुई है। अब बाकी वाहनों के स्वामियों को नोटिस भेजने की तैयारी पूरी हो गई है।             


ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बड़ा संक्रमण

सहरसा। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नवहट्टा में हुई जांच में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। ग्रामीण इलाके में एक दिन की जांच में यह सर्वाधिक संख्या मिली है। केयर इंडिया के समीर चंचल ने बताया कि 125 लोगों की जांच की गई। जिसमें 22 लोग पॉजिटिव पाए गए है। सभी लोग प्रखंड मुख्यालय बाजार के ही हैं। बीडीओ विवेक रंजन ने कोरोना से बचने के लिए एक गज की दूरी और मास्क पहनने की अपील की है। सीओ अबु अफसर ने मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जाएगा।         


   


ई मंच से पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया

फतेहाबाद। सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल फतेहाबाद के बच्चों ने ई मंच से वनमहोत्सव सप्ताह मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या सुनीता मदान ने बताया कि डीएवी स्कूल में प्रतिवर्ष जुलाई माह के अंतिम सप्ताह को हरित सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। अब जबकि महामारी के चलते स्कूल बंद हैं तो बच्चों ने ई मंच के माध्यम से ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश सब तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विषय था “तरवे नम:'' जिसके तहत कविता पठन, भाषण प्रतियोगिता, परिवार नाटिका, मोनोएक्टिग, कहानी कहो, पावर प्वाइंट प्रस्तुति का आयोजन किया गया। बच्चों ने इन विषयों पर अपनी अपनी प्रस्तुति वीडियो के माध्यम से भेजी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में विशेष संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलित है तो हम सुरक्षित हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर व अन्य तरीकों से धरती को प्रदूषण मुक्त रखने की कोशिश करनी चाहिए।


रवि चौहान


थैलेसीमिया पीड़ितो के लिए रक्तदान शिविर

करनाल। जननायक जनता पार्टी के छात्र संगठन इनसो की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में पहुंचे जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कांबोज ने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति महान होता है। रक्तदान करके हम कई महत्वपूर्ण जिदगियां बचा सकते हैं और इससे बड़ा पुण्य कार्य और कोई नहीं हो सकता। इनसो ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान शिविर लगाकर सराहनीय काम किया है। निशान सिंह कांबोज ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर इनसो जिला प्रधान राहुल तोमर की अध्यक्षता में लगाया गया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में जजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए संगठन का गठन जल्द किया जाएगा। रक्तदान शिविर में लगभग 150 यूनिट रक्तदान हुआ। इससे पहले सेवा समिति आश्रम के प्रांगण में पौधे रोपित किए गए। इनसो की ओर से जिला प्रधान राहुल तोमर व महासचिव गौरव खैंची ने अतिथिगणों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बृज शमर, जिला प्रधान प्रेम शाहपुर, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, नफेसिंह मान, पूर्व विधायक रमेश खटक, विनोद रायपुर, इनसो प्रभारी जयदेव, अमनदीप चावला हलका प्रधान करनाल, गुरदेव रंबा हलका प्रधान इंद्री, राजपाल कैमला हलका प्रधान घरौंडा, धर्मवीर पाढा हलका प्रधान असंध, इंद्रजीत गोराया मौजूद रहे।           


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...