बुधवार, 5 अगस्त 2020

हाथियों के झुंड ने फसलें तबाह की

भंडरिया। (हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय से महज चार किलोमीटर की दूरी पर भंडरिया वन क्षेत्र के नौका गांव में सोमवार की रात हाथियों के एक झुंड ने दो घंटे तक जमकर फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के झुंड द्वारा धान व मक्का की फसल को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया। हाथियों द्वारा इन्द्रदेव सिंह के 50 डिसमील में मक्का की फसल तथा 70 डिसमील में धान की फसल तथा गुड्डू सिंह के 20 डिसमील में मक्का की खेती को रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड आधी रात को जंगल से निकलकर बस्ती में आया तथा दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाते हुए फसल को नष्ट करने के बाद वापस जंगल की ओर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के समूह में एक बच्चा हाथी भी शामिल है। हाथियों के चिघाड से आसपास के लोग दहशत में थे। लोग किसी तरह रात गुजारने को विवश थे। भुक्तभोगियों द्वारा मंगलवार की सुबह इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया। साथ ही वन क्षेत्र पदाधिकारी के नाम आवेदन देकर मुआवजे की मांग की गई।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...