मंगलवार, 4 अगस्त 2020

वृक्षारोपण कर संरक्षण का संदेश दिया

एनडीआरएफ की टीम ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। एनडीआरएफ की टीम को बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए प्रयागराज में तैनात किया गया है। जो संभावित बाढ से बचाव के लिए बाढ संभावित इलाकों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही है। एनडीआरएफ किसी भी आपदा में बचाव व राहत कार्यों के लिए हमेशा आगे रहती है साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी श्रृंखला में एनडीआरएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक जगदीश राणा सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह और उनकी पूरी टीम ने श्री मार्तंड प्रताप सिंह एडीएम प्रयागराज की अगुवाई में सीएवी इंटर कॉलेज के परिसर में वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य मेजर के के प्रसाद,अध्यापकों में श्री नवास सिंह ,श्री दिनेश कुमार, श्री शरद राय, श्री संजय पांडे व अन्य शिक्षक गण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने वृक्षारोपण कर कोरोना महामारी से बचाव के तरीके और पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता का संदेश भी दिया।
टीम कमांडर ने कहा कि हम सभी को ना सिर्फ पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए बल्कि वृक्षारोपण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दिशा में जो सबसे आसान काम हम कर सकते हैं वह यह कि हम अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ हर वर्ष लगाएं और उसकी देखभाल करें।          


भाजपा की नीतियां चीन परस्तः कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि उसकी नीतियां चीन परस्त हैं और उसकी इन्हीं नीतियों के कारण चीन पर लगातार हमारी निर्भरता बढ़ रही है जो देश को एक गंभीर खतरे की तरफ धकेल रही है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार को कहा “भाजपा भारत में चीन को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश- एफडीआई के माध्यम से खुले निवेश की छूट देकर उस पर निर्भरता बढ़ाने का काम कर रही है। भारत में चीनी निवेश में लगातार होता इजाफा भाजपा की चीन पर निर्भरता की पोल खोल रहा है।” पार्टी ने कहा कि भाजपा की चीन परस्त नीतियों के कारण ही देश में तेजी से चीनी कंपनियों का निवेश बढ़ रहा है और हर साल इसमें इजाफा हो रहा है। उसका कहना है कि भारत में चीनी एफडीआई 2014 में 0.54 अरब डालर था जो 2019 में बढ़कर 4.14 अरब डालर पहुंच गया है। भारत में चीनी कंपनियों का बढ़ता निवेश देश के लिए घातक साबित हो सकता है और भाजपा सरकार की चीन पर बढ़ती निर्भरता देश को एक बड़े खतरे की तरफ धकेल रही है।


लद्दाख में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा पर घुसपैठ को भाजपा सरकार की चीन परस्त नीति का परिणाम बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि चीन गलवान घाटी में हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और भाजपा सरकार दिल्ली मेरठ सड़क परियोजना के लिए चीनी कंपनी को 1126 करोड़ रुपए का ठेका आवंटित कर रही है।             


भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी

अयोध्या। अयोध्या राम लला के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 अगस्त को राम नगरी में पहुंचकर भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। राम मंदिर भूमि पूजन के ठीक बाद वह देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तकरीबन तीन घंटे राम की नगरी में गुजारेंगे, वह तय कार्यक्रम के मुताबिक ही राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 


अयोध्या में पीएम मोदी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम


अयोध्या में तीन घंटे का प्रवास। 


5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान। 


9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान। 


10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग। 


10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान। 


11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग। 


11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन। 


12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम। 


10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन- पूजन। 


12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण। 


12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ। 


12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना। 


2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान। 


2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉपटर


अलग-अलग जगहों पर होगा पीएम मोदी का स्वागत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों द्वारा किया जाएगा।  जिसके तहत साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिलाधिकारी अनुजा झा के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि पर स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास करेंगें 


हनुमानगढी के करेंगे दर्शन 
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हनुमानगढी के दर्शन के उपरांत 1230 बजे भूमि पूजन स्थल पधारेंगे। वह यहां पारिजात का एक पौधा भी रोपेंगे। मोदी के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास होंगे।      
                 


5 अगस्त को विश्व मंगल दिवस मनाया जाएगा

विश्व मंगलमय दिवस के रूप में मनाया जाऐगा


बीके शर्मा


गाजियाबाद। श्री सनातन धर्म शिव हनुमान मंदिर निकट देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम मैन रोड  विश्व ब्राह्मण संघ व हनुमान मंगलमय परिवार के तत्वाधान में 5 अगस्त 2020 का दिन विश्व मंगलमय दिवस के रुप में मनाया जाएगा। अनेकों धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए बी के शर्मा हनुमान आज श्री सनातन धर्म शिव हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष डीपी राणा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू राघव  के साथ प्रस्तावित भगवान श्री राम के मंदिर के चित्र व देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  चित्र के सानिध्य में हवन यज्ञ कर अपनी अंतरात्मा की  1008 आहुति भावांजलि देकर अपनी  खुशी का इजहार किया और कहा कि हम ऐसे खुशनसीब हैं कि हम अपने परिवार के साथ अपने कुल में अपनी जीविका के प्रत्यक्ष में भगवान श्रीराम का ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण होता देख रहे हैं यह हमारा सौभाग्य है कि हम इसके साक्षी हैं और अपने आप मैं  पुलकित व प्रफुल्लित  की अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि श्री राम का जन्म "मात्र दशरथ व कौशल्या को सुख प्रदान करने के लिए नहीं अपितु समस्त मानव के कल्याण के लिए हुआ था श्री राम समस्त मानव को पररस्पर  और सद्भाव का संदेश देने वाले हैं 


भूमि पूजन पर पूरे विश्व में मनाई जाएगी दिवाली 
आज 4 ,5अगस्त यानी भूमि पूजन के दिन  दीपावली मनाई जाएगी इस दिन का इंतजार करोड़ों करोड़ों हिंदुस्तानी बीते 451 सालों से कर रहे हैं राम मंदिर निर्माण के लिए इंतजार हो रहा था अब शुभ घड़ी आई है 4,5 अगस्त को अयोध्या में दीप जलाए जाएंगे और रामलला का ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया जाएगा और राम राज्य की स्थापना होगी यही देश  के 135 करोड़ हिंदुस्तानियों की मनोकामना पूर्ण होगी पूरे विश्व में अपनी एकता का पताका फहराने में हम कामयाब होंगे इस अवसर डा.डी.पी. नागर  बबलू राघव आशित त्यागी गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष अमित रंजन संजय कौशिक सीताराम अनुराग त्यागी कृष्णा त्यागी बीकेएस पाल महेंद्र चौधरी रश्मि पाल  विनीता पाल  डीपी नागर  अंकुर नागर  एमके मंडल  हिमांशु  पंकज शर्मा  रामस्वरूप शर्मा  राकेश कुमार जितेंद्र मिश्रा विचित्र पर मौजूद थे।                         


दिल्ली दंगे में फंडिंग का हुआ खुलासा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ दिल्ली में फरवरी में हुए धरना-प्रदर्शन और दंगों के मामले में हुई फंडिंग का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि दिल्ली में हिंसा से पहले, आरोपियों के खातों में और एक करोड़ 62 लाख 46 हजार 53 रुपए आए थे। हिंसा के आरोपियों ने इसमें से करीब एक करोड़ 47 लाख 98 हज़ार 893 रुपए दिल्ली में चल रहे करीब 20 प्रदर्शन वाली जगहों पर और दिल्ली में हिंसा करवाने में खर्च किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इन रुपयों से हिंसा के लिए हथियार खरीदे। साथ ही सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के लिए जरूरत की अन्य सामग्री भी खरीदी थी. आरोपियों के बैंक अकॉउंट में भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी मोटा पैसा आया था। ओमान, कतर, यूएई और सऊदी जैसे देशों से दिल्ली में दंगा करवाने के लिए पैसे भेजे गए थे। दिल्ली हिंसा के जिन आरोपियों के बैंक खातों में यह पैसा आया उनके नाम- ताहिर हुसैन, मिरान हैदर, इशरत जहां, शिफा उर रहमान और खालिद सैफी है। सबसे ज्यादा पैसा ताहिर हुसैन के बैंक खाते में आया था।
हिंसा के आरोपी और पूर्व पार्षद इशरत जहां के खाते में और नगद के तौर पर 5,4100 रुपए आए, जिसमें 4,60,900 रुपए खर्च किए गए। इसमें से बड़ा हिस्सा दिल्ली हिंसा के लिए हथियार खरीदने और प्रदर्शन साइट पर खर्च किए गए। पुलिस के अनुसार, हिंसा के आरोपी शफी उर रहमान के खाते में और कैश के तौर पर 12,88,559 रुपए आए, जिसमें से 5,55,000 रुपए विदेशों से आए थे। इसमें कतर, ओमान, सऊदी से 9,34,600 रुपए आए जो ब्।।-छत्ब् के खिलाफ प्रदर्शनों की जगहों पर खर्च किए गए थे। पुलिस के मुताबिक, हिंसा के आरोपी मिरान हैदर के खाते में और कैश के तौर पर 5,46,494 रुपए आए, जिसमें से 2,67,000 रुपए निकाले गए। इसी आरोपी ने दिल्ली हिंसा का रजिस्टर बनाया था, जिसमे ये लिखा होता था कि कितना पैसा किसके पास से आ रहा है और किसे कितना दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसके पास के कैश भी बरामद किया गया था। उसके पास भी विदेशों से रुपए आए थे। पुलिस के मुताबिक हिंसा के आरोपी खालिद सैफी का खाते में और कैश के तौर पर 6,23,000 रुपए आए थे, जिसमें से 2,10,893 रुपए हिंसा और प्रदर्शन वाली जगहों पर खर्च किए गए।         


18,55,755 की मौत, संक्रमित 5,86,298

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,61,892 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 03 अगस्त को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में 6,61,892 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,08,64,750 हो गयी है। देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,356 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 52,050 नए मामले सामने आये हैं जिससे अब तक संक्रमण का शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 18,55,755 हो गयी है। देश भर में फिलहाल संक्रमण के 5,86,298 सक्रिय मामले हैं।             


वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का निर्देश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की समुचित देखभाल करने के उपाय सुनिश्चित करने को लेकर केंद्र सरकार को मंगलवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की खंडपीठ ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उन वरिष्ठ नागरिकों का वृद्धावस्था पेंशन समय पर उन्हें मिल जाये। न्यायालय ने यह भी सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता जतायी कि कोरोना महामारी के दौरान अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के अनुरोध पर समय पर सहायता प्रदान की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति भूषण ने कहा कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। राज्य सरकारों को भी किसी सहयोग का अनुरोध किये जाने पर तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए। शीर्ष अदालत का यह दिशानिर्देश राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अश्विनी कुमार की याचिका पर जारी किया गया।           


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...