मंगलवार, 30 जून 2020

पांच चरणों में होकर गुजरती है नींद




नींद लेना हम सबका रोज का काम है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि आपकी नींद इस दौरान कई चरणों से होकर गुजरती है। सोते समय आपका मस्तिष्क (Brain) क्या करता है आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।


मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा भोजन है उतना ही जरूरी है अच्छी नींद लेना। नींद पूरी नहीं होने के कारण कई बार शरीर के अंग ठीक से काम नहीं करते हैं, जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं। नींद की कमी के कारण आपकी मानसिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। स्वस्थ( Healthy) रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना चाहिए ये बात बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन नींद के कई चरण होते हैं और इस दौरान मस्तिष्क कई महत्वपूर्ण काम करता है। इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि नींद के दौरान आपके मस्तिष्क में क्या गतिविधियों होती हैं।




 


अच्छी नींद मतलब गहरी नींद में सोना


 इंसान जब गहरी नींद में सोता है तो शरीर मांसपेशियों की मरम्मत करता है। इससे हड्डियों को भी आराम मिलता और उनका हेल्दी विकास होता है। इसके साथ ही जब आप एक बेहतर नींद में सोते हैं तो आपके हार्मोन का प्रबंधन अच्छा रहता है। जो लोग अच्छी नींद लेते हैं उनकी याददाश्त बहुत अच्छी हो जाती है। ऐसे लोग अपनी यादों को क्रमबद्ध कर पाते हैं और सुबह एक्टिव नजर आते हैं। इसलिए गहरी नींद में सोना फायदेमंद माना जाता है।


नींद के पांच चरणडॉक्टरों के अनुसार नींद के 5 चरण होते हैं, जिसमें REM और गैर-REM नींद दोनों शामिल हैं, जिसे हम हर रात में चक्रित करते हैं। ये सारी गतिविधियां आपके दिमाग में होती हैं पर आप नींद में होते हैं इसलिए आपको कुछ पता नहीं चल पाता है।


पहला चरण: नींद का शुरुआती चरण
नींद का यह चरण होता है गैर-आरईएम। यह चरण तब होता है जब आप सोना शुरू करते हैं और आम तौर पर यह सिर्फ कुछ ही मिनटों तक रहता है। ये एक शुरुआती प्रोसेस होता है। इस चरण के दौरान


सांस और दिल की धड़कन धीमी हो जाती है।
मांसपेशियां शिथिल होने लगती हैं।
आप अल्फा और थीटा दिमागी तरंगों का उत्पादन करते हैं।


दूसरा चरण: यह शरुआत के बाद 25 मिनट का चरण गैर-आरईएम नींद का यह अगला चरण होता है। यह एक हल्की नींद की अवधि होती है। गहरी नींद में प्रवेश करने से पहले ये लगभग 25 मिनट तक रहता है। इसमें
दिल की धड़कन और कम हो जाती है।
कोई आई मूवमेंट नहीं होता है।
शरीर का तापमान कम हो जाता है।
दिमाग की तरंगें ऊपर और नीचे फैलती हैं, जिससे “स्लीप स्पिंडल” का निर्माण होता है।


तीसरा और चौथा चरण: गहरी नींद की शुरुआत गैर-आरईएम नींद के ये दोनों चरण सबसे गहरी नींद के चरण हैं। इन चरणों को धीमी गति, या डेल्टा नींद के रूप में भी जाना जाता है। आपका शरीर इन अंतिम नॉन-आरईएम चरणों में कई महत्वपूर्ण हेल्थ को बढ़ावा देने का कार्य करता है। इन चरणों के दौरान-
-नींद से उत्तेजना होती है।
-दिल की धड़कन और श्वास सबसे कम गति से चलती है।
-आई मूवमेंट शांत हो जाता है।
-शरीर पूरी तरह से आराम करता है।
-डेल्टा दिमागी तरंगें मौजूद हो जाती हैं।
– मांसपेशियों की मरम्मत, विकास और सेल पुनर्जनन होता है।
-प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।


पांचवां चरण: REM नींद मतलब सपने देखने वाला चरण। इस चरण में जब आप सो जाते हैं तो तेजी से आंखों की गति का चरण लगभग 90 मिनट तक चलता है, और नींद का प्राथमिक सपना देखने का चरण शुरू होता है। आरईएम नींद पहली बार लगभग 10 मिनट तक रहती है, हर एक आरईएम चक्र के साथ बढ़ती है। आरईएम नींद का अंतिम चक्र लगभग 60 मिनट तक रहता है। इस चरण के दौरान-


-आंखों की गति तेज हो जाती है।
-श्वास और दिल की दर बढ़ जाती है।
-अंग की मांसपेशियां अस्थायी रूप से शिथिल हो जाती हैं।
-दिमाग की गतिविधि स्पष्ट रूप से बढ़ जाती है।
-सपने देखते हैं और अपनी यादों को बटोरने लगते हैं।





भारत-जापान के बीच नौसैनिक युद्धाभ्यास


भारत और जापान के बीच नौसैनिक युद्धाभ्यास कोई नई बात नहीं है लेकिन वर्तमान अभ्यास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


नई दिल्ली। चीन के साथ बीते डेढ़ महीने से चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत और जापान की नौसैनाओं ने हिंदमहासागर में युद्धाभ्यास किया है। ये युद्धाभ्यास शनिवार को किया गया और दोनों सेनाओं की तरफ से इसकी घोषणा रविवार को की गई। सेनाओं की तरफ से इसे आपसी समझ को बढ़ाने वाला करार दिया गया है। युद्धाभ्यास में दोनों ही देशों के दो-दो पोतों ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से नेवी के ट्रेनिंग पोत आईएनएस राणा और आईएनएस कुलीश शामिल हुए तो जापान की तरफ से जेएस काशिमा और जेएस शिमायुकी शामिल हुए। हालांकि दोनों ही सेनाओं की तरफ से इसे रूटीन अभ्यास के तौर पर प्रदर्शित किया जा रहा है लेकिन इसे चीन के साथ सीमा विवाद के नजरिए से भी देखा जा रहा है।




हिंदुस्तान में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल मैरिटाइम फाउंडेशन के महानिदेशक वाइस एनमिरल प्रदीप चौहान ने कहा है कि हम रणनीतिक संचार के लिए युद्धाभ्यास कर रहे हैं। हमारे नौसैनिक युद्धाभ्यास से ज्यादा रणनीतिक संचार को मजबूत करने लिए अभ्यास कर रहे हैं। चौहान के मुताबिक मित्र देशों के साथ नजदीकी संबंधों की जरूरत होती है। और चीन भी इस बात को जानता है कि उसकी जापान और अमेरिका के साथ पुरानी अनबन है।



आमिर की टीम के 7 लोग संक्रमित मिलें

मनोज कुमार


मुम्बई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं। अब आमिर खान के टीम के 7 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है। एबीपी न्यूज के मुताबिक आमिर खान की टीम में जो 7 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, उनमें आमिर खान का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं।




 



आमिर खान की ओर से एबीपी न्यूज़ को जारी एक बयान में कहा गया है, “मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है। इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है। बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये। मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उन्होंने तुरंत पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया है। हममें से बाकी लोगों का टेस्ट किया गया है और हम सबका टेस्ट नेगेटिव आया है। फिलहाल मैं अपनी मां के टेस्ट के लिए जा रहा हूं और वो आखिरी शख्स हैं जिन्हें इस सबके बारे में पता है। दुआ करें कि मेरी मां भी नेगेटिव निकलें।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-323 (साल-01)
2. बुधवार, जुलाई-01, 2020
3. शक-1943, अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:28।


5. न्‍यूनतम तापमान 27+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


सोमवार, 29 जून 2020

फ्रांस-भारत के लिए हुआ खड़ाः राफेल

पेरिस। शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उम्मीद के अनुरूप फ्रांस भारतीय वायुसेना को दो राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति जुलाई अंत तक कर देगा। अधिकारियों ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के शुरुआत में ही फ्रांस ने भारत को आपूर्ति तिथि के बारे में सूचित कर दिया था। एक वरिष्ठ आईएएफ अधिकारी ने कहा, फ्रेंच कंपनी दशॉ एविएशन बहुप्रतीक्षित दो राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति जुलाई अंत तक कर देगी। अधिकारी ने कहा, वे हमें आपूर्ति की तिथि के बारे में और यदि कोई देरी होती है तो उसके बारे में सूचित करेंगे। फिलहाल सभी को उम्मीद है कि फ्रेंच कंपनी ने जो कहा है कि उसके अनुरूप वह आपूर्ति कर देगी।


आपूर्ति तिथि 27 जुलाई के बारे में पूछे जाने पर आईएएफ अधिकारी ने कहा, हमें नहीं पता। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी यही जवाब दिया। फ्रांस ने दो जून को अपने वादे को दोहराया था कि कोविड-19 महामारी द्वारा खड़ी गई चुनौती के बावजूद वह समय पर आपूर्ति के अपने वादे को पूरा करेगा। आपूर्ति की अपेक्षित तिथि जुलाई अंत है। फ्रांस की तरफ से यह वादा तब दोहराया गया था, जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ टेलीफोन पर बात की थी। उन्होंने कोविड-19 की स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा सहित आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की थी और वे द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए थे।


दोनों मंत्रियों ने भारतीय और फ्रांसीसी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की थी। भरतीय रक्षा मंत्रालय ने तब कहा था कि फ्रांस ने कोविड-19 महामारी द्वारा पेश की गई चुनौती के बावजूद राफेल लड़ाकू विमान की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराने के अपने वादे को दोहराया था। इसके पहले आठ अक्टूबर, 2019 को राजनाथ सिंह ने फ्रांस में राफेल विमान में एक उड़ान भरी थी। उन्होंने फ्रांस के मेरिगनैक में राफेल को सौंपे जाने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, नया राफेल मीडियम मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) भारत को मजबूत बनाएगा और देश के हवाई वर्चस्व को काफी बढ़ाएगा, जिससे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।


रूस के सहयोग से अब तनाव प्रभावित

बिजिंग। चीन से तनाव के बीच भारत की तत्काल रक्षा ज़रूरतों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए रूस सहमत हो गया है। इस ख़बर को अंग्रेज़ी अख़बार द हिन्दू ने प्रमुखता से पेज संख्या 9 पर प्रकाशित किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों देशों के बीच यह सहमति भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया रूस दौरे में बनी। दोनों देशों के बीच रक्षा सौदे में एके-203 असॉल्ट राइफल और का-226टी लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर को लेकर भी बात हुई। द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने रूस से कहा है कि उसे रक्षा सौदों में अब देरी नहीं करनी है। इस पर रूस ने भारत को आश्वस्त किया है कि वो अगले कुछ महीनों में इसे अंजाम तक पहुंचा देगा।


राजनाथ सिंह 75वीं विक्ट्री डे परेड की वर्षगांठ पर 21 जून को रूस के चार दिवसीय दौरे पर गए थे। इस दौरे में राजनाथ सिंह की रूस के उप प्रधानमंत्री युर्य बोरिसव से बात हुई थी। हिन्दू ने अपनी इस रिपोर्ट में लिखा है कि भारत ने रूस से इन रक्षा सौदों को जल्दी पूरा करने की मांग तब की है जब लद्दाख में सीमा पर चीन और भारत की सेना आमने-सामने है। दोनों देशों की ओर से सीमा पर सेना और रक्षा बचाव उपकरणों की तैनाती की गई है।


एस-400 2021 के आख़िर तक मिलना शुरू होगा


रूस से बातचीत के बाद राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि रूस ने भरोसा दिया है कि मौजूदा अनुबंधों को जारी रखा जाएगा और कुछ को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।



आपको ये भी रोचक लगेगाहालांकि एस-400 सौदे पर सूत्रों का कहना है कि इसकी डिलिवरी तय वक़्त पर 2021 के अंत में शुरू हो जाएगी और इस सौदे को आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। एक राजनयिक सूत्र ने कहा, "तकनीकी रूप से इसे आगे बढ़ाना संभव नहीं है." वहीं भारतीय सूत्रों का कहना है कि डिलिवरी कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के अनुरूप पूरी की जाएगी। एक अन्य रजनयिक सूत्र ने बताया कि एके-203 राइफल के सौदे में कुछ प्रगति हुई है, जो दाम के मामले में रुकी हुई थी। ये सौदे साढ़े सात लाख से ज़्यादा राइफल को लेकर हुआ है।इसमें से एक लाख आयातित होंगी और 6.71 लाख राइफल एक जॉइंट वेंचर के तौर पर उत्तर प्रदेश के कोरवा में इंडो-रूस राइफल प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) बनाएगा। हालांकि 200 का-226टी लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर का सौदा स्वदेशीकरण के मामले पर अटका हुआ है। टेंडर के दौरान तय हुए स्वदेशीकरण के पर्सेंटेज तक पहुंचने के लिए रूस और भारत संभावनाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। दोनों देख रहे हैं कि भारत में उत्पादन के दौरान भारतीय विमानन सामग्री को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इसे नया स्वदेशीकरण का एंगल मिले और साथ ही घरेलू एयरो उद्योग को प्रेरणा भी मिले। भारत के लिए रफ़ाल क्यों है इतना ज़रूरी?



सहयोगी देश भारत को जल्द देंगे हथियार


भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है, इस बीच भारत के सहयोगी देशों ने तुरंत आवश्यक हथियारों और युद्ध उपकरण की डिलिवरी करने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है।


द इकोनॉमिक टाइम्स अख़बार के मुताबिक़, फ्रांस ने अगले महीने तक अतिरिक्त रफ़ाल जेट डिलिवर करने का वादा किया है। वहीं इसराइल से भी जल्द ही एयर डिफेंस सिस्टम मिलने की उम्मीद है।


अमरीका भी तोपें भेजेगा और रूस एक अरब डॉलर की क़ीमत वाले हथियार और युद्ध उपकरणों की जल्द डिलिवरी करेगा। ये प्रतिबद्धताएं शीर्ष स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों के बाद तय की गई हैं। साथ ही राजधानी में एक प्रमुख बैठक भी हुई, जिसमें फ़ैसला हुआ कि लद्दाख में लंबे वक़्त से चल रहे तनाव के मद्देनज़र भारतीय सैन्य बलों को आपातकालीन आर्थिक शक्तियां दी जाएंगी। द इकोनॉमिक टाइम्स अख़बार के मुताबिक़, अत्यधिक उन्नत रफाल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 27 जुलाई को भारत में आने की उम्मीद है। कहा जाता है कि ये विमान दुनिया में संभवत: सबसे बेहतरीन हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से लैस हैं। शुरुआती योजना के तहत चार फाइटर को अगले महीने होम बेस अम्बाला पहुंचना था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फ्रांस ने अतिरिक्त रफाल अब पहली खेप में भेजने की प्रतिबद्धता जताई है। कुल आठ विमानों का जल्द ही सर्टिफिकेशन होना है, लेकिन ये साफ़ नहीं है कि कितने अतिरिक्त फाइटर जल्दी मिल सकते है।


कश्मीर में एलपीजी स्टॉक का आदेश


नवभारत टाइम्स अख़बार के मुताबिक़, भारत-चीन तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार के दो आदेशों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहले आदेश में कहा गया कि घाटी में एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स दो महीने के लिए सिलिंडर स्टॉक कर लें। दूसरे आदेश के मुताबिक़ करगिल से सटे गांदरबल में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को ख़ाली कर दिया जाए। उपराज्यपाल ने 23 जून की बैठक के बाद ये आदेश जारी किए थे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, आदेशों से कश्मीर में दहशत है। अख़बार के मुताबिक ऑपरेशन बालाकोट और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने से पहले भी सरकार की ओर से ऐसे ही आदेश दिए गए थे।


दिल्ली दंगों पर क्या है दिल्ली पुलिस का पक्ष


तेरह धार्मिक स्थलों को बनाया निशाना


उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान 13 धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया था। जिसके अनुसार, पुलिस ने इन मामलों में 13 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान दोनों पक्षों के धार्मिक स्थलों को कम या अधिक नुकसान पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने वकील यूसुफ नकी द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत दायर किए अलग-अलग आवेदनों के जवाब में यह जानकारी दी है। आरटीआई आवेदनों में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता क़ानून (सीएए) के ख़िलाफ़ और इसके समर्थन में हुए प्रदर्शनों के संबंध में दर्ज प्राथमिकियों की प्रति, गिरफ्तार लोगों के नाम भी मांगे गए थे। हालांकि पुलिस ने किसी भी अभियुक्त का नाम, प्राथमिकियों की प्रति और इन धार्मिक स्थलों का पता देने से इनकार किया। इसने बताया कि सीएए के समर्थन और विरोध में हुए प्रदर्शनों और दंगों के सिलसिले में उत्तर पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग थानों में 193 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। इस बाबद 373 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


भारत के लिए नई मुसीबत खड़ी करेगा 'चीन'






















RADHEYSHYAM UPADHYAY universalexpress.editor@gmail.com




20:01 (1 hour ago)
 


 










to pashchimiupvs






नई दिल्ली। भारत चीन विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चीनी मीडिया के मुताबिक, लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर चीन, अपनी सेना को ट्रेनिंग देने के लिए 20 मार्शल आर्ट ट्रेनर (China Martial Arts) तिब्बत भेज रहा है। 15 जून से पहले भी चीन ने मार्शल आर्ट लड़ाकों को तिब्बत भेजा था।





हालांकि हमारे भारतीय सेना के घातक कमांडो वहां पहले से ही मौजूद हैं। सेना की हर यूनिट में घातक कमांडो होते हैं, जो हथियारों के साथ लड़ाई के अलावा बिना हथियारों की लड़ाई में भी माहिर होते हैं। चीन अपने इस कदम के जरिए भले ही माइंड गेम खेलने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन भारतीय सेना में 'घातक' कमांडो पहले से तैनात हैं। भारतीय सेना के घातक कमांडो बिना हथियारों की लड़ाई में माहिर हैं और दुश्मन को आमने सामने की लड़ाई में चित कर सकते हैं।


15 जून को हुई खूनी झड़प से पहले भी चीन ने तिब्बत के स्थानीय मार्शल आर्ट क्लब से भर्ती लड़ाकों को सेना की डिवीजन में तैनात किया था। भारत और चीन के बीच 1996 में हुए समझौते के मुताबिक एलएसी से दो किलोमीटर के दायरे में न फायरिंग की जाएगी और न ही किसी भी तरह के खतरनाक रासायनिक हथियार, बंदूक, विस्फोट की इजाजत होगी. इसलिए यहां हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। 15 जून को हुई खूनी झड़प के दौरान भी दोनों तरफ से किसी ने भी हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया।





नियम के विरुद्ध बाजारो का संचालन

अतुल त्यागी

नाजिम कालोनी में खुल रही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर ग्राहकों को दे रहे खुले आम सामान

गढ़मुक्तेश्वर। दुर्गा कालोनी में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर किया गया था 250 मीटर की दूरी का एरिया सील होने पर भी नाजिम कालोनी में खुल रही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर ग्राहकों को दे रहे।

खुले आम सामानः आपको बतादे की जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दुर्गा कालोनी के 250 मीटर का एरिया को किया गया था सील गढ़मुक्तेश्वर सील होने पर नहीं मान रहे दुकानदार जहां इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकाने खुली हुई है जहां शासन व प्रशासन सख्त होने के बावजूद भी नहीं मान रहे दुकानदार नहीं इन्हें किसी का डर जहां दिन दहाड़े खोल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जहां देखा गया की बिलाल ने नाजिम कॉलोनी में खोल रखी है, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जहां शासन व प्रशासन के नियमों का कर रहे उलंघन ऐसे दुकानदार पर की जाए सख्त कार्यवाही जहां पर देखने वाली बात है कि शासन प्रशासन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां ना है इन्हे किसी का डर ऐसे दुकानदारों पर की जाए कार्यवाही।

'पेयजल' सुविधा में जनता का शोषण

श्रीकान्त शाक्य 

आरओ वाटर के नाम पर जनता को किया जा रहा गुमराह

 नगर में संचालित आरओ प्लांट के स्वामी जनता के साथ कर रहे छलावा। समरसेविल का पानी पिलाकर बोलते है आरओ का पानी है, जांच कराए जाने की मांग

 

कुरावली/मैनपुरी। अभी जनता कोरोना को लेकर पहले से ही परेशान है। दूसरी तरफ गर्मी भी अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे में लोगो को हर पल पानी की जरुरत रहती है। लेकिन नगर में पानी की आपूर्ति करने वाले आर प्लांट संचालक नगर की जनता के साथ छलावा कर रहे है। समरसेविल से निकला हुआ पानी पिलाकर बोलते है कि आरओ का पानी है। नगर के यह गोरखधंधा जमकर पैर पसार चुका है। नगर के कई मौहल्ले में संचालित आरओ प्लांट के संचालक जनता को लूटने का काम कर रहे है।

बताते चले कि कोरोना के कहर को देखते हुए छुआछूत को लेकर नगर पंचायत की तरफ जनता की प्यास बुझाने के लिए लगवाए गए आरओं प्योरीफायर बंद कर दिए गए है। पिछले एक पखवाड़े से गर्मी का सितम भी नगर व क्षेत्र के लोगो पर भारी पड़ रहा है। गर्मी के सितम के बीच विकास खंड के गांवों से वाजार के लिए आने वाले लोग नगर पंचायत के वाटर प्योरीफायर बंद होने से पहले से ही परेशान है। ऐसे में शुद्ध पानी की जरुरत के लिए नगर के लोग आरओ प्लांट संचालको के ऊपर निर्भर हो गए है। नगर में आरओ प्लांट की बात करे तो नगर के मौहल्ला घरनाजपुर नई बस्ती, मौहल्ला सुजरई के अलावा एक या दो प्लांट और भी है। लेकिन यह सभी आरओ प्लांट संचालक नगर की जनता को समरसेविल का पानी पिलाकर लूटने का काम कर रहे है। अब खाद्य विभाग को इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रबाई की जरुरत है जिससे नगर की जनता लुटने से वच जाए। नगर के लोगो ने पानी की जांच कराए जाने की मांग की है।

ओवरब्रिज बनाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में तालाब को तहस-नहस किए जाने का है आरोप ग्रामीणों ने की ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग 

बुलंदशहर। विकासखंड कुठौंद के ग्राम मिहोना  में चकबंदी के पूर्व से पूर्ण रूप से सुसज्जित ग्राम सभा के तालाब को तहसनहस करने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण का कार्य कर रही कंपनी आमादा है। इसको लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर तालाब में एक्सप्रेस वे निर्माण रोके जाने की मांग की है। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम मिहोना निवासी पूर्व प्रधान भगवान सिंह यादव ओंकार सिंह यादव एवं ग्रामीण राम लखन यादव करण सिंह यादव सरदार सिंह यादव बादाम सिंह यादव लहिया सिंह यादव समेत एक सैकड़ा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित आयुक्त ,मंडलायुक्त, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की कार्यदाई  संस्था जानबूझकर तालाब के अस्तित्व को मिटाने का काम कर रही है।

जिसे हम ग्रामीण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।  विदित हो की प्रशासनिक अधिकारी भी एक्सप्रेस वे ठेकेदारों की हां में हां मिला कर किसानों की आवाज  पर    भारी पड़ रहे हैं ।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी भी किसानों की मांग नहीं सुन रहे हैं कई बार किसानों द्वारा गुहार भी लगाई गई पर नतीजा सिफर ही रहा।  ग्रामीणों ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि या तो तालाब के ऊपर ओवरब्रिज बनाकर के कार्य कराया जाए तभी काम होने देंगे अन्यथा की स्थिति में ग्रामीण आमरण अनशन से लेकर क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। तालाब को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने एक बार पुनः जिलाधिकारी महोदय से मांग की है जनहित में तालाब के अस्तित्व को बचाए जाने के क्रम में वैकल्पिक व्यवस्था बनवाए जाने की कार्यवाही करें।  गौरतलब है कि एक तरफ सरकार जहां तालाब पोखर  आदि के अस्तित्व को बनाए जाने के लिए खूब धन की व्यवस्था कर रही है वहीं दूसरी तरफ ग्राम मिहोना के तालाब को तहस-नहस होता देख रही है।

'गंगा-स्नान' के लिए गई, 3 महिलाएं डूबी

बुलंदशहर/अनूपशहर। सोमवार को गंगा स्नान करने पहुंची तीन महिलाएं गंगा में डूब गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन द्वारा गोताखोरों से महिलाओं को तलाश कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। परंतु महिलाओं का कुछ पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने भाई की शादी में शामिल होने परिजनों के साथ मायके में आयी हुई थीं। महिलाएं परिवार के कुछ पुरूषों के साथ गंगा स्थान को पहुंच गई। गंगा स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में दो युवक डूबने लगे। युवकों को डूबता देख अपने पति व ननदोई को बचाने के प्रयास में पहुंची सुनीता व उसकी बहन व ननद भी डूबने लगी। इस दौरान किसी प्रकार से पुरूष तो बाहर निकल आए परंतु तीनों महिलाएं गहरे पानी में डूब गईं। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंचे अनूपशहर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी, सीओ अतुल चैबे, एसडीएम पदम सिंह ने मोटरबोट व कांटों तथा स्थानीय गोताखोरों को लेकर मौके पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू करा दिया। महिलाओं का पता नहीं चलने पीएसी फ्लड प्लाटून के जवान भी तलाशी में जुटे रहे।


हापुड़ः जिला-बदर को किया गिरफ्तार






















RADHEYSHYAM UPADHYAY universalexpress.editor@gmail.com




21:22 (3 minutes ago)
 


 










to pashchimiupvs






अतुल त्यागी




गढमुक्तेश्वर/हापुडः आखिर चढ ही गया जिलाबदर अभियुक्त मय अवैध तमंचे के गढमुक्तेश्वर पुलिश के हत्थे।

हापुड एस पी संजीव सुमन के अपराधियों की धरपकड अभियान के मद्देनजर, गढमुक्तेश्वर सी ओ पवन कुमार के निर्देशन में।

गढमुक्तेश्वर। कोतवाल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर एस आई पीतम सिंह, एस आई विनोद कुमार ,सि. अनुज कुमार और सि. विनित कुमार की टीम ने दोताई गांव के निकट जिलाबदर अभियुक्त  को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त गढमुक्तेश्वर के इनायतपुर निवासी जिलाबदर पीतम पुत्र धर्मबीर था को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस भी बरामद करने के बाद वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।



भाग नहीं पाएंगे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग


 




























RADHEYSHYAM UPADHYAY universalexpress.editor@gmail.com




19:56 (1 hour ago)
 


 










to pashchimiupvs






 




अतुल त्यागी

हापुड़/बहादुरगढ़। थाना प्रभारी की पैनी नजर से छिपे नहीं रह सकेंगे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग, जेल तो जाना ही होग

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। जिले में एसपी संजीव सुमन एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्र गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ अभियान को लेकर रात-दिन एक किए हुए हैं। थाना प्रभारी नीरज कुमार बहादुरगढ़ के द्वारा चार्ज लेते ही अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी घटनाक्रम के चलते हुए रात्रि गश्त के दौरान तेज तर्रार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने अपनी पुलिस टीम के एसआई लालाराम शर्मा चालक साहब सिंह कांस्टेबल सचिन सैनी कांस्टेबल रविंद्र कुमार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए जीतपाल उर्फ जीतू पुत्र उदल सिंह निवासी खुशावली थाना गजरौला अमरोहा को एक देशी राइफल तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया पेश।

















 ReplyForward









 


गाय माता का रीति-रिवाज से संस्कार

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु  'निर्भयपुत्र'

गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अभय चौहान को  विक्रांत धामा (बबलू खलीफा) द्वारा सूचना प्राप्त हुई नहर रोड पर एवन मैरिज होम के पास 1 गोवंश की अश्मित मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होने के पश्चात अभय चौहान अपनी समस्त टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां क्षेत्र के चौकी प्रभारी को सूचना की। वहां पर वे लोग भी पहुंचे। पूरी 'हिंदू' रीति-रिवाज के साथ गोवंश का अंतिम संस्कार किया। जिसमें नगर सह-संयोजक मोहित सैन नगर सुरक्षा प्रमुख, नितिन प्रजापति नगर विद्यार्थी प्रमुख, रवि, सोनू राठौर ,मनीष प्रजापति, राहुल कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चालबाजी से बाज नहीं आयेगा चीन

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी के बीच ड्रैगन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा। एक तरफ वह शांति की बात पर बल देता है, तो दूसरी ओर अपनी ही बात के खिलाफ काम करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने लद्दाख के गलवान इलाके में 423 मीटर भीतर तक भारतीय इलाके में कर ली घुसपैठ कर ली है। एनडीटीवी ने इन हाई रेस्जोल्यूशन तस्वीरों के आधार पर बताया कि 25 जून तक भारतीय क्षेत्र में 423 मीटर अंदर तक 16 चीनी टेंट और तिरपाल, एक बड़ा शेल्टर और कम से कम 14 वाहन इस क्षेत्र में थे।


वहीं, भारत और चीन में तीसरे दौर की Corps Commander स्तर की बात मंगलवार को सुबह 10:30 बजे लद्दाख के चुशुल में होगी। पहले दो राउंड्स की बातचीत मोल्डो में हुई थीं, जो कि एलएसी पर चीन की ओर पड़ता है। यह जानकारी समचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से सोमवार को दी। इससे पहले, भारत चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल जुलाई माह के अंत तक फ्रांस से हमें 6 लड़ाकू विमान मिल जाएंगे। इससे वायुसेना की ताकत में उल्लेखनीय इजाफा होगा। राफेल की मेटेओर मिसाइल से 150 किलोमीटर दूर का निशाना भेदा जा सकता है। ऐसे में भारतीय वायुसेना को चीनी वायुसेना पर बढ़त मिलने की उम्मीद है।


लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत और जापान ने हिंद महासागर में युद्धभ्यास किया है। दोनों देशों की नौसेनाओं ने इस युद्धाभ्यास में भाग लिया। युद्धाभ्यास में दोनों देशों के दो-दो युद्धपोत शामिल हुए। इस दौरान रणनीतिक संचार बेहतर करने का अभ्यास किया गया। बता दें कि बीते तीन वर्षों से भारत और जापान की नौसेनाएं हिंद महासागर में युद्धाभ्यास कर रही हैं। जिस तरह से चीन दक्षिणी चीन सागर के बाद अब हिंद महासागर में भी अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में भारत और जापान भी मिलकर चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।


लद्दाख में एलएसी पर सेना ने इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप की तैनाती की है। बता दें कि इस ग्रुप में शामिल जवान ऊंची पहाड़ियों में युद्ध करने में पारंगत होते हैं। ये 17वीं माउंटेन कोर के जवान हैं, जिन्हें ऊंचे और दुर्गम इलाकों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया गया है। दरअसल चीनी मीडिया में खबर आयी थी कि गलवान घाटी में हुई खूनी झड़प से पहले चीन ने पर्वतारोहियों और मार्शल आर्ट के लड़ाकों को एलएसी पर भेजा था। इसके बाद भारतीय सेना ने भी अपने इंटीग्रेडेट बैटल ग्रुप को सीमा पर तैनात करने का फैसला किया है।


चंद्रमौलेश्वर शिवांंशु 'निर्भयपुत्र'


वायरस के कारण राष्ट्रपति चुनाव में देरी





वॉरसॉ। पोलैंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव में देरी हुई है। यह चुनाव ऐसे वक्त हो रहा है जब यूरोपीय संघ के इस देश में सांस्कृतिक और राजनीतिक विभाजन गहरा गया है। राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा (48) को सत्ताधारी लॉ एंड जस्टिस पार्टी का समर्थन प्राप्त है। उनके मुकाबले में 10 और उम्मीदवार खड़े हैं. डूडा को जीत मिलती है या नहीं, लेकिन सत्ताधारी दल का पोलैंड में दबदबा बना रहेगा। इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डूडा दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।हालिया सर्वेक्षण में पता चला है कि किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत जरूरी वोट मिलने की संभावना नहीं है। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले दो उम्मीदवारों के बीच 12 जुलाई को मुकाबला होगा। 10 मई को होने वाला था चुनावः पहले यह चुनाव 10 मई को ही होने वाला था लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। रविवार को रात नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) मतदान केंद्रों के बंद होने के ठीक बाद एक्जिट पोल की घोषणा की जाएगी। अंतिम आधिकारिक नतीजे बुधवार को आने की संभावना है। डूडा को वॉरसॉ के मेयर रफाल त्रजासकोवस्की (48) से कड़ी चुनाती मिल रही है।त्रजासकोवस्की को मध्यमार्गी सिविक प्लेटफॉर्म पार्टी का समर्थन प्राप्त है।

दुनिया में कोरोना का हालः उल्लेखनीय है कि, विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच गई है। इस वायरस से दुनियाभर में अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से अब तक 54.58 लाख लोग ठीक हो चुके है। कोविड-19 से अमेरिका में सबसे अधिक लोग प्रभावित है। अमेरिका में इसके मरीजों की संख्या 25.96 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि 1.28 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके है।







वायरस एंटी एक्टिव, एडीएम संक्रमित


अश्वनी उपाध्याय 


गाजियाबाद। जनपद में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी, एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह तभी से लगातार संक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान में अत्यधिक रूप से सक्रिय रहे हैं।गाज़ियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और उनकी पत्नी गुंजा सिंह कोविड 19 वायरस के शिकार हो गए हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके बच्चों और परिजनों को भी क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।  गुंजा सिंह जेवर में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि एडीएम सिटी कार्यालय परिसर को 24 घंटों के लिए सील कर दिया जाएगा।  





कोरोना योद्धा हैं शैलेंद्र सिंह


गाज़ियाबाद में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी,  एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह तभी से लगातार संक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान में अत्यधिक रूप से सक्रिय रहे हैं।  चाहे वह कंटेनमेंट ज़ोन को सील करने से लेकर वहाँ रह रहे लोगों की परेशानियाँ दूर करना हो या फिर लॉकडाउन शहर के दूकानदारों की समस्याएँ,  एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में वे हर फ्रंट पर सक्रिय रहे हैं।




जीडीए में अधिक भ्रष्टाचार-लापरवाही

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के बोर्ड सदस्य हिमांशु मित्तल ने फरवरी महीने में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवनों के ड्रॉ पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इस ड्रॉ में ढाई सौ से अधिक ऐसे लोगों को आवास आवंटित कर दिया गया जिनका आय एवं जाति प्रमाणपत्र आवेदनों के साथ संलग्न नहीं था। ऐसी परिस्थिति में ऐसे आवंटन की जांच होनी चाहिए। इस मामले में प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।


बोर्ड सदस्य हिमांशु मित्तल ने बताया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन बापूधाम योजना में पीएम आवास योजना के तहत 856 मकान बनवाए थे। इन भवनों के आवंटन के लिए प्राधिकरण ने आवेदन मंगाए जिनमें कुल 3885 आवेदन मिले थे। इन भवनों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से 7 फरवरी 2020 को किया गया। इस ड्रॉ में सफल 856 आवेदनों में से 253 लोग ऐसे चयनित हुए जिनके आवदेनों के साथ जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र नहीं लगा था। हिमांशु मित्तल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में आवेदनों में हुई हेराफेरी के बारे में एक फरवरी को जीडीए के अपर सचिव को अवगत करा दिया था। तीन फरवरी को इस मामले में अपर सचिव के साथ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अनियमितताओं को अवगत कराया गया था।



हिमांशु मित्तल का कहना है कि इन भवनों के आवंटन के लिए कुल 7 हजार आवेदन मिल थे। इनमें से छांटकर 3895 लोगों को ड्रॉ के लिए चयनित किया गया था। इनमें 653 ऐसे लोगों के नाम थे जिनके आय प्रमाण पत्र नहीं लगे हुए थे। वहीं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 160 आवेदनों में आय प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था। अनुसूचित जनजाति श्रेणी-3 के 35 आवेदन ऐसे थे जिनका जाति प्रमाणपत्र आवेदन के साथ नहीं लगा था। इसी प्रकार 256 आवेदन ऐसे थे जिसमें पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था। इनमें वरिष्ठ नागरिक वर्ग के आवेदनों को ठीक से देखा नहीं गया। इनमें 26 वर्ष के लोगों को वरिष्ठ नगारिक वर्ग में शामिल कर दिया गया। इसी प्रकार विकलांग श्रेणी के आवेदनों में तय मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। इनमें भी प्रमाण पत्र नहीं लगाए गए थे। हिमांशु मित्तल ने इस मामले में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पत्र की कापी प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।


बैंक्विट हॉल, होटलो पर होगी कार्रवाई


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थीं कि बैंक्वेट हॉल और होटल प्रबंधक लॉकडाउन के दौरान निरस्त हुई शादियों के एडवांस पेमेंट संबंधी मामलों में मनमानी कर रहे हैं। बैंक्वेट हॉल व होटल प्रबंधक अब शादी विवाह के नाम पर मनमानी नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर बैंक्वेट हॉल एवं होटल प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।





जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थीं कि बैंक्वेट हॉल और होटल प्रबंधक लॉकडाउन के दौरान निरस्त हुई शादियों के एडवांस पेमेंट संबंधी मामलों में मनमानी कर रहे हैं। इस वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंन्द्र सिंह को लॉकडाउन शुरू होने की तिथि और अनलॉक होने की घोषणा के बीच की अवधि के दौरान बैंक्वेट हॉल एवं होटल प्रबंधकों से विस्तृत जानकारी लेने के आदेश दिए हैं। इसके अंतर्गत बैंक्वेट हॉल एवं होटल प्रबंधकों को बुकिंग करने वाले का नाम, पता व मोबाइल नंबर, बुकिंग किस आयोजन के लिए की गई थी, बुकिंग कब की गई थी, किस तारीख को समारोह का आयोजन होना था, कितनी धनराशि अग्रिम जमा कराई गई थी, समारोह का आयोजन हुआ या नहीं हुआ, क्या भविष्य में समारोह के आयोजन की सहमति बनी है, क्या कोई धनराशि रिफंड की गई है सहित अन्य जानकारियां अब जिला प्रशासन को देनी होंगी।


बता दें कि इस संबंध में अब तक जिलाधिकारी के पास 11 शिकायतें आ गई हैं, जहां अब जिला प्रशासन द्वारा इस बात पता लगाएगा कि जिन लोगों ने विवाह आदि समारोह के लिए बैंक्वेट हॉल, होटल में बुकिंग कराई थी और उनका समारोह आयोजित नहीं हो सका तो उन्हें किस प्रकार की राहत दी जाए एवं रिफंड राशि आदि के संबंध में न्याय संगत फैसला कर दोनों पक्षों के हितों की रक्षा की जाए। 




विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान गोलियां भी चलाई गईं थी। देर रात में हुए संघर्ष के चलते गांव में अफरातफरी मच गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढिंडार में जितेन्द्र चौधरी का गाँव के ही एक दूसरे पक्ष से कोई पुराना विवाद चला आ रहा है। कल रात को भी शराब को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बहसबाजी से शुरू होकर मारपीट में बदल गया। मुरादनगर थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि शराब पीकर गाली-गलौच को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जितेन्द्र चौधरी की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।


हॉटस्पॉट क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम ने की जांच

हॉट स्पॉट क्षेत्र में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य केंद्र की टीम


अझुवा कौशाम्बी। अझुवा कस्बे के एक ब्यक्ति को इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उस क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है जिस पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा की चिकित्सकीय टीम ने दर्जनों घर के लोगो के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया है


नगर पंचायत अझुवा वार्ड नं 8 जीटी रोड गांधीनगर के होरीलाल पड़ोस की दुकान से शैम्पू लाने गए सीढ़ियों से फिसलने पर उनके कुल्हा की हड्डी फ्रैक्चर हो गया था जिन्हें प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था वहां कोरोना जांच 26 जून को पॉजिटिव आयी थी जिस पर आनन फानन नगर पंचायत प्रशासन और पुलिसकर्मियों ने उस क्षेत्र को सील करवा दिया था डॉक्टरों की टीम ने जांच भी किया था । आज 3 दिन बाद कड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मो.आसिफ ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी एन चतुर्वेदी के निर्देशानुसार अशोक कुमार,सीमा देवी,रोहित दिलीप सीवी सिंह धर्मेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार के साथ रैंडम जांच के लिए कोरोना संक्रमण से पीड़ित घर पहुंच कर पड़ोस के कई घरों से आधा सैकड़ा लोगों का सैम्पल लिया! लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार की गाइडलाइंस को फॉलो करने से काफी हद तक कोरोना के संक्रमण से बंचा जा सकता है।।


सन्तलाल मौर्य


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...