सोमवार, 29 जून 2020

विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान गोलियां भी चलाई गईं थी। देर रात में हुए संघर्ष के चलते गांव में अफरातफरी मच गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढिंडार में जितेन्द्र चौधरी का गाँव के ही एक दूसरे पक्ष से कोई पुराना विवाद चला आ रहा है। कल रात को भी शराब को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बहसबाजी से शुरू होकर मारपीट में बदल गया। मुरादनगर थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि शराब पीकर गाली-गलौच को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जितेन्द्र चौधरी की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...