शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

प्रथम शिक्षिका जयंती पर सम्मान-समारोह

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़-रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के दामोदर खेड़ा गांव में स्थित बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्रीबाई फुले एवं उनके पति ज्योति राव फूले व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
      आपको बता दें कि, शिक्षिका श्रीदेवी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी सन 1831 में हुआ था, उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है।
        वहीं शिक्षक अजय सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि, माता सावित्रीबाई फुले ने 3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ महिलाओ के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई व उनके पति महात्मा फुले ने पाँच नये विद्यालय सहित कुल 18 विद्यालय खोलकर शिक्षा की अलख जगाई थी।
       जरा कल्पना कीजिए कि, एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। बालिका शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी।
     वहीं अमरीश कुमार बौद्ध ने अपने संबोधन में कहा कि, माता सावित्रीबाई फुले ने उस कठिन दौड़ में खुद पढ़ने लिखने के साथ दूसरी बालिकाओं के भी पढ़ने का बंदोबस्त किया था, वह भी पुणे जैसे शहर में। बसंतलाल व जगजीवन भारती ने अपने संबोधन में कहा कि, शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले ने अपने जीवन में बहुत सी मुश्किलें झेली है। उस समय आलम यह था कि, जब वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 160 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था। उस समय कितनी सामाजिक मुश्किलों से विद्यालय खोले होंगे। माता सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं।
      प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के पावन अवसर पर पाली भाषा के मेधावी छात्र शिवनारायन, प्रेमनारायन,रामदास गौतम, मांडवी गौतम, राजनारायन, नीरज कुमार, साहित्य विक्रम, अनूप कुमार,संतोष कुमार गौतम सहित छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भंते कमलशील,सुमंत लाजबती,एमएल गौतम, चंदन सोनकर, गुरु चरण वर्मा, राजकुमारी, रामचंद्र ,आलोक कुमार बौद्ध, राजकुमार, श्रीराम, रामदास,सुरेंद्र बौद्ध, चंद्रोदय,संदीप विद्यार्थी, रामलखन,रामबालक, भजनलाल,विनोद कुमार, सुनील कुमार,तेज नारायण, रामदेव, रामसुरेश,अनूप कुमार, अमित कुमार सहित वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि, आज हम सभी को माता सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी, तभी समाज का उत्थान संभव है।


प्रधान को नहीं है साफ सफाई का ध्यान

रोहित गोस्वामी


लखीमपुर खीरी। बेहजम स्थित ग्राम पंचायत रुकनापुर विकास खंड लखीमपुर के अंतर्गत गंदगी और कीचड़ में लगे हुए हैंड पंप इंडिया मार्का नल का पानी पीने के लिए मजबूर सैकड़ों ग्रामीण एवं राहगीरों को गंदे पानी में लगे हुए नल का पानी पीना पड़ रहा है जिससे यह नल बीमारी को दावत दे रहा वर्षों से मरम्मत के लिए कराह रहा है लेकिन कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ध्यान नहीं दे रहा ग्राम प्रधान केशव राम एवं पंचायत सिकरेटरी को  बताया गया लेकिन ध्यान नहीं दे रहे प्रधान कहते हैं। सुधार करवायेंगे यह कहते वर्ष बीत गए लेकिन नल की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई जबकि सरकार साफ सफाई के लिए दृढ़ संकल्प लिया है तब भी प्रधान को परवाह नहीं है ।सरकार के नियमों का हो रहा है ।उल्लंघन निडर प्रधान रुकना पुर को शासन का  कोई ख्याल नहीं अपनी मर्जी से चलते हैं प्रधान और सेक्रेटरी को परवाह नहीं दोनों खुद व्यस्त एवं मस्त है।


कासिम की मौत का बदला लेंगेः अली

अमरीका से कासिम की मौत का बदला लिया जाएगा- अली खोमेनी
   
कच्चे तेल के दामों में 4 फीसदी तक की उछाल: 69.16 डालर प्रति बैरल हुआ


बगदाद। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना के हवाई हमले में ईरान समर्थित कुद्स फोर्स के चीफ जनरल कासिम सुलेमानी व अन्य 7 कमांडरों के मारे जाने के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि अमरीका से इसका बदला लिया जाएगा। ईरानी नेता अली खोमेनी ने कहा है कि अमरीका से इसका कड़ा बदला लिया जाएगा। ईरान के टाप कमांडरों की आपात हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है।


इस हमले के बाद एकदम से कच्चे तेल के दामों में 4 फीसदी तक की उछाल आ गई है। कच्चा तेल प्रति बैरल 69.16 डालर तक पहुंच गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम ने ट्वीट किया है कि कासिम सुलेमानी सैकड़ों हत्याओं का जिम्मेदार था।


खाई में गिरी बस 7 की मौत 15 घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में राजौरी के पास लांबरी में एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। राजौरा पुलिस कंट्रोल के मुताबिक बस सुरानकोट से जम्मू जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। शुरूआती जांच में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


मतदाता सूची में गड़बड़ी, सपा का धरना

बृजेश केसरवानी


स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी को लेकर सपा प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव ने पार्टी जनों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय के सामने दिया धरना
धरना प्रदर्शन के बाद ए डी. एम. प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
दस हज़ार मतदाताओं का नाम प्रकाशित सूची से ग़ायब ह़ोने का लगाया आरोप


इलाहाबाद। झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में भारी अनियमित्ता को लेकर सपा प्रत
याशी डॉ मान सिंह यादव ने पार्टी जनों के साथ आज जिला कचहरी स्थित निर्वाचन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे  l इस बीच सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने हाथों में मतदाता सूची में की गई गड़बड़ी से उल्लिखित नारे लिखी तख़तियों को लहराते हुए नारे लगाते रहे l धरना प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री विजय शंकर दुबे को सपा प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत की।


डॉ मान सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपना आवेदन तहसीलों में जमा किया था और फ़ार्म पूरी तरह से भरा हुआ था तथा उसकी प्राप्ति रशीद भी मिली है उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल नहीं है l यह संख्या लगभग दस हजार से अधिक है l इतना ही नहीं जिनके नाम दर्ज भी है ज्यादातर लोगों के ब्लाक, बदला है l नाम पते गलत होने पर लोंगो को भटकना पड़ेगा और अंततः मतदान करने से वंचित रह जाएंगे l डॉ मान सिंह ने ज्ञापन के साथ हजारों की संख्या में साक्ष्य भी सौंपे l जिस पर अपर जिलाधिकारी श्री विजय शंकर दुबे ने मौके पर ही सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री बाजपेयी को  इन शिकायतों को दूर करने के लिए कहा l तब जाकर धरना समाप्त हुआ l
धरना प्रदर्शन के दौरान सर्व श्री कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तेखार हुसैन,पंधारी यादव, डॉ रामकरन निर्मल, डॉ एस. पी. सिंह पटेल, दूधनाथ पटेल, सुरेश यादव, दान बहादुर सिंह मधुर,सै० मो० अस्करी,चन्द्र शेखर चौधरी , नाटे चौधरी, रवींद्र यादव, संजू यादव, , सुशील यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव, हृदय मौर्य, आर. एन. यादव,मशहद अली खाँ, किताब अली, संतलाल वर्मा, दिनेश यादव, अंबिका यादव, रूप नाथ यादव एडवोकेट, बृजेश यादव, आदि नेतागण मौजूद थे l


अवैध निर्माण से ढह गई नई बिल्डिंग

रवि डालमिया
नई दिल्ली। दिल्ली में वैसे तो निर्माण कार्य नगर-निगम ने बंद कर रखा है। लेकिन उसके बावजूद लगातार निर्माण होता रहता है। ऐसा ही एक निर्माण त्रिलोकपुरी का है जहां अवैध निर्माण के चलते नई बिल्डिंग तहस-नहस हो गई। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उस बिल्डिंग की चपेट में आ गए।


पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी 17 ब्लॉक में चल रहा था अवैध निर्माण अचानक लापरवाही के चलते गिरी बिल्डिंग


बताया जा रहा है कि बिल्डर ने जल्दबाजी के चक्कर में गीले लेंटर पर ही 4 मंजिल इमारत खड़ी करवा दी थी। जिसके कारण बिल्डिंग का सत्यानाश हो गया और तहस-नहस हो गई। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने बिल्डर से मना किया था। लेकिन उसके बावजूद बिल्डर ने जल्दबाजी की। जिससे की बिल्डिंग गिर गई। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। लेकिन एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जोकि नजदीकी अस्पताल लाल बहादुर शास्त्री में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


वहां पर काम कर रहे मजदूरों को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा रेस्क्यू किया गया और जिसके चोट आई थी। उसको लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।


मुस्लिम समाज ने किया सीएए का समर्थन

मुस्लिम समाज ने किया CAA का समर्थन
अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। विधानसभा लोनी स्थित कासिम विहार कालोनी मे नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 CAA के संबंध मे भाजपा नेता पं ब्रह्ममेश तिवारी ,पूर्व सभासद जीतू भाई ने सभी समुदाय के संभ्रांत लोगों की बैठक की। जिसमे बताया गया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 मे 31 दिसम्बर 2014 तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बाग्लादेश से आए हुए, अल्पसंख्यक समाज के हिन्दू, सिख,ईसाई, बौद्ध,पारसी,जैन समुदाय के लोगों को जो शरणार्थी शिविरों मे रह रहे है। उन्हे नागरिकता देने का कानून हैं। इस कानून से भारत के किसी भी वर्तमान नागरिक चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, इसाई हो या अन्य कोई हो। किसी पर भी यह अधिनियम लागू नहीं होता। तो नागरिकता क्यों छीनेगी? यह भ्रम फैलाना कि यह कानून देश के नागरिकों पर असर डालेगा। केवल विपक्ष एवं देश विरोधी तत्वों द्वारा देश को तोड़ने का एक कुत्सित प्रयास है। इस कानून के संबंध में एक एक झूठा प्रचार यह भी है कि यह तीनों देशों में से आए किसी भी मुसलमान को नागरिकता नहीं देता क्योंकि वास्तव में वैध रूप से आवेदन करने और नागरिकता संबंधी अन्य शर्तों को पूरा करने पर 2014 से अब तक सैकड़ों लोगों को भारत की नागरिकता दी गई इसमें एक प्रमुख नाम अदनान सामी जो प्रसिद्ध गायक भी हैं को भारत की नागरिकता दी गई। भारत देश वसुधैव कुटुंबकम का पोषक रहा है और इस देश मे हर समाज को आगे बढने और जीवनयापन के समान अधिकार दिए हैं लेकिन कुछ देश विरोधी तत्व अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने के लिए आमजन को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं इसलिए हम सभी समाज को एकजुट होकर इस भ्रम को मिटाने के लिए घर घर जाकर लोगो को इस संबंध मे सही जानकारी देकर  भ्रमित होने से रोकना है।
इस बैठक मे नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की पृष्ठभूमि ,इतिहास, प्रचारित भ्रम,एवम् सत्यता जानने के लिए पत्रक भी वितरित किए गए और देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस कानून को लागू करने के लिए समर्थन मे हस्ताक्षर अभियान और बधाई पत्र भी लिखे जाएंगे।
इस बैठक मे सभी बिंदुओं पर खुलकर चर्चा की गई जिसके बाद मुस्लिम समाज ने भी इस अधिनियम का स्वागत किया और मान्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सराहना की।
इस बैठक मे प्रमुख रुप से विपिन कसाना,असगर भाई,अजीत गुर्जर,आस मोहम्मद,इरफान, सहित दर्जनों संभ्रांत लोग उपस्थित रहें।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...