मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

12वीं तक के स्कूलों की 26 तक छुट्टी

आदर्श श्रीवास्तव


शाहजहांपुर। डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के स्कूलों में 24 दिसंबर तक छुटटी कर दी है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुटटी है ही, इसलिए अब स्कूल 26 दिसंबर को खुलेंगे। डीएम के निर्देश पर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 24 दिसम्बर तक की छुट्टी घोषित कर दी है।


रविवार देर रात जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शीतलहर का प्रकोप के मद्देनजर जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा एक से लेकर इंटर तक के संचालित स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि 23 व 24 को अवकाश रहेगा।
शाहजहांपुर में सोमवार को मौसम बहुत सर्द रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। रविवार को तो धूप खिली थी, इसलिए मौसम विज्ञानियों का मानना था कि सोमवार को कोहरा पड़ेगा, लेकिन तेज हवा चलते कोहरा नहीं हुआ।


किसान दिवस पर डीएम-सांसद ने सुनी समस्या

जालौन में महिला किसान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे डीएम एंव सांसद ने दी जानकारियां


जालौन! कौंच के एसआरपी इंटर कॉलेज में आज महिला किसान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया! आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ और इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में महिलाएं एकत्रित थी! महिलाओं के समूह ने अलग-अलग प्रदर्शनी लगाकर अपने-अपने कार्यो का बखान किया और कई ब्लॉकों से हजारों की तादाद में महिलाएं सभी एकत्रित हुई और अपनी अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखी! महिला किसान दिवस पर महिला किसान के महत्व को बताते हुए जानकारियां दी गई! कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी जालौन डॉक्टर मन्नान अख्तर एवं सांसद जालौन भानु प्रताप वर्मा और विधायक मूलचंद निरंजन सहित जिले के तमाम जिम्मेदार अधिकारी और नेता मौजूद रहे महिला किसान सशक्तिकरण योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया गया साथ ही महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना विकासखंड के समस्त महिला किसानों जो सतत एवं व्यापक कृषि पद्धतियों का उपयोग कर कृषि में संलग्न है उनको जानकारियां दी गई ।


रिपोर्ट- ब्यूरो चीफ राजकुमार दोहरे


किस राशि पर पड़ेगा शनि का असर?

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव (Shani Dev in Astrology) सभी ग्रहों में तेजस्वी होने के साथ न्यायाधीश  कहा जाता है। शनि अच्छे कर्म करने वालों के अच्छा फल और बुरे काम करने वालों को दंड देते हैं। शनिदेव सूर्य देव और माता छाया के पुत्र (Son of Shani Dev, Sun God and Mata Chhaya) हैं। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन भगवान शनि को तेल का दान किया जाता है। साल 2020 में शनि की साढ़ेसाती का असर!


इस साल शनि ग्रह 24 जनवरी को धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेंगे। इसके साथ ही इसी वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक यह मकर राशि में ही वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। धनु और मकर राशि में पहले ही शनि साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। कुंभ राशि के लिए भी साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।  इस समय वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। वृष और कन्या राशि पर ढय्या है।


यहां जानिए राशिनुसार शनि का प्रभाव..


मेष:साल 2020 में मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव नहीं रहेगा।


वृष:वृष राशि के जातकों का साल 2020 में शनि की साढ़े साती से दूर-दूर का कोई भी नाता नहीं है।


मिथुन:मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती को कोई प्रभाव देखने को मिलेगा।


कर्क:वर्ष 2020 में आप पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं रहेगा।


सिंह:साल 2020 में सिंह राशि के जातकों पर शनि का प्रकोप नहीं रहेगा।


कन्या:वर्ष 2020 में कन्या राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होगा।


तुला:इस वर्ष शनि की साढ़े साती का असर तुला राशि के जातकों पर नहीं पड़ेगा।


वृश्चिक:साल 2020 में वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली पर शनि की साढ़े साती नहीं है।


धनु:इस वर्ष धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। शनि की साढ़े साती आपके अंतिम चरण में है। जाते शनि आपको कर सकते हैं मालामाल।


मकर:शनि का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। इसलिए इस साल आप शनि की साढ़े साती के दूसरे चरण में रहेंगे। समस्त आर्थिक संकट दूर होंगे, रूका हुआ हर पैसा मिलेगा। इस साल आप होंगे मालामाल।


कुंभ:इस वर्ष आपकी साढ़े साती का प्रथम चरण शुरु हो रहा है जो अगले 5 वर्षों तक आपकी कुंडली में रहने वाला है। शुभ कर्मों के प्रतिफल में आपको इस साल मिलने वाला है खूब सम्मान और खूब होगा धन का आगमन।


मीन:इस वर्ष मीन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती नहीं है। कुंडली में शनि की स्थिति शुभ होने पर आपके लिए भी यह साल धन की दृष्टि से शुभ है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 25, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-141 (साल-01)
2. बुधवार, दिसंबर 25, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


सोमवार, 23 दिसंबर 2019

अनदेखी, ना बटे कंबल ना जले अलाव

जखनियां। स्थानीय तहसील के लेखपालों के हड़तालों पर चले जाने के चलते लोगों के साथ ही विभाग में भी दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद लेखपालों के हड़ताल के चलते सार्वजनिक स्थानों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। न ही शासन द्वारा गरीबों को चिह्नित कर वितरित कराए जाने वाला कंबल अब तक वितरित हो पाया है। जिसके चलते गरीबों का सर्दी से बुरा हाल है। यहां तक कि तहसील में खतौनी व राजस्व अभिलेखों के सत्यापन भी बाधित है। लेखपालों के न होने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। इस बाबत सोमवार को भाजपा से जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडेय के साथ एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अभय मिश्र से मिला और उन्हें पत्रक सौंपा। मांग किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण किसी भी हाल में कराया जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, लाल बहादुर चौरसिया, रामप्यारे यति, अजय कुमार चौबे, इंद्रदेव कुशवाहा, अजय पांडेय, हरिश्चंद्र यादव, राजनरायन गुप्ता आदि मौजूद थे।


एयर चीफ मिस्र में सद्भावना यात्रा पर

नई दिल्ली! भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 24 से 28 दिसंबर तक मिस्र की द्विपक्षीय सद्भावना यात्रा पर हैं। कैस मिस्र के वायु सेना के विभिन्न परिचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करने और मिस्र के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए निर्धारित है।


 


हादसे का शिकार, 70 कार 50 घायल

वर्जीनिया! नेशनल हाईवे पर उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब 70 के करीब गाड़ियां एक साथ हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सड़क गाड़ियों के मलबे से भर गई जिससे हाई वे को बंद करना पड़ा। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।


मामला अमेरिका (America)के वर्जीनिया का है जिसमें करीब 70 कारें एक दूसरे से भिड़ गईं। वर्जीनिया स्टेट पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद 69 वाहनों के मलबों के कारण यातायात (Transport)बंद कर दिया गया है। हालांकि टक्कर क्यों हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि क्वींस क्रीक पुल पर कोहरे और बर्फ की स्थिति थी, जब यह घटना हुई।


आयोग का विशेष मतदाता संक्षिप्त निरीक्षण

जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद जनपद में आज से भारत निर्वाचन आयोग के विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का आगाज|


आईटीएस मोहन नगर के सभागार में मतदाता सूची प्रकाशन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न|


अकरम



गाजियाबाद! जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भव्य मतदाता सूची प्रकाशन कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा लिया गया भाग आज से चलने वाले मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के संबंध में दिए
गए आवश्यक दिशा निर्देश|विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा विभिन्न त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज23दिसंबर से आगामी22 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आगाज आज जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर आईटीएस कॉलेज मोहन नगर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करते हुए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया|यह कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ|इस अवसर पर जनपद के समस्त बीएलओ के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं संबंधित अधिकारियों के द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई|कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का प्रसिद्ध लोकतंत्र वह और इसमें सभी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है|आगामी1जनवरी को जिन युवाओं एवं युवतियों की आयु18वर्ष पूर्ण हो रही है|उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से आज से आगामी22जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है|जिसके अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित फार्म 6भरने की कार्यवाही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन की जाएगी। ऐसे सभी नए मतदाता इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें|उन्होंने यह भी बताया कि चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिन मतदाताओं के नाम पते आदि में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे भी ठीक कराने के उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत फार्म भरते हुए अपने बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं|ताकि मतदाता सूची में उनका नाम सही किया जा सके,इसी प्रकार जो मतदाता पूर्व के स्थानों से अन्य स्थानों पर प्रवास करने लगे हैं|वह भी अपना निर्धारित फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दें ताकि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराया जा सके|
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों एवं समस्त बीएलओ को इस अवसर पर निर्देश देते हुए कहा कि चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता अभियान के अंतर्गत आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि जनपद की मतदाता सूची आयोग की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता परक रुप से तैयार हो सके|आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर ए.के. प्रजापति तथा अन्य अधिकारीगण एवं बीएलओ के द्वारा भाग लिया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद|


'हिंदू युवा वाहिनी' का अध्यक्ष नियुक्त

 अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद! हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक का आयोजन एस.आर.डी.पब्लिक स्कूल में लोनी में की गई! जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष द्वारा नितिन गुर्जर को नगर अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी नियुक्त किया गया!


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन शर्मा , जिला उपाध्यक्ष वरुण नागर, जिला उपाध्यक्ष मनीष खटाना,पूनम नगर मंत्री रंजना कुमारी, तन्नू कुमारी, अंकुश पांचाल जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो , रन सिंह कश्यप मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, संजय गहलोत जिला सह संयोजक, कपिल पांचाल मंडल महामंत्री भाजयुमो ,राहुल उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, पूनम देवी ,सुमित धामा, रंजना और अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे!


भाजपा से जनता परेशान, बदला रुझान

राणा ओबराय

हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा की झारखंड परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया,भाजपा से जनता है परेशान कांग्रेस की और रुझान


चंडीगढ़! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे हिंसक घटनाओं की निंदा की है। बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता कुलबीर नम्बरदार के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिये भूपेन्द्र हुडा नया गांव पहुचे थे। यहां उन्होनें कहा कि देश ने आजादी की लड़ाई भी अहिंसा के रास्ते पर चलकर लड़ी थी। उन्होंने कहा कि विचारों की भिन्नता हो सकती है लेकिन हिसंक विरोध नही होना चाहिये।
उन्होंने कहा कि लोगों के सवालों का जवाब सरकार को जरूर देना चाहिये। भूपेन्द्र सिंह हुडा ने झारखंड चुनावो के परिणाम पर बोलते हुये कहा कि रूझानों से स्पष्ट है कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश का जनता का रूख अब कांग्रेस की तरफ हो चुका है। हरियाणा सरकार द्वारा विधायकों को पांच करोड़ की ग्रांट देने पर भी भूपेन्द्र हुडा ने कहा कि देखो होता क्या है क्योंकि पिछली बार भी सरकार ने कहा था विधायकों का ग्रांट देने के लिये । भूपेन्द्र हुडा ने स्व. चरण सिंह नम्बरदार को अपनी श्रद्धांजलि भी दी।
उन्होंने कहा कि चरण सिंह नम्बरदार हंसमुख व्यक्तित्व के मिलनसार व्यक्ति थे जो समाज के हर काम में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने उनके परिवार को भी उनके दिखाये रास्ते पर चलते हुये समाजसेवा और भाईचारे को बढ़ाने का काम करने को कहा है।


कई 'केंद्रीय मंत्रियों' को मिलेगा अवकाश

राणा ओबराय

मोदी मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की हो सकती है छुटी! कई केंद्रीय मंत्रियों के बदले जा सकते है विभाग?


नई दिल्ली! मोदी सरकार ने अपने सभी 56 केंद्रीय मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। शनिवार 10 घंटे चली मैराथन बैठक में सभी 27 कैबिनेट मंत्री समेत 56 मंत्रियों के कामकाज को कसौटी पर कसा गया। मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन के उद्देश्य से विभागों को 8 क्लस्टर में विभाजित किया गया था। कुछ एक मंत्रियों को छोड़कर लगभग सभी विभागों के सेक्रेटरी ने अपने अपने विभागों की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री, परिवहन मंत्री और रेल मंत्री को छोड़कर लगभग सभी विभागों की तरफ से अधिकारियों ने इस विवेचना में भाग लिया।बैठक में शामिल एक मंत्री ने कहा कि पीएम ने सभी क्लस्टर की मीटिंग में हस्तक्षेप किया। जिन लोगों के विभाग से पीएम मोदी खुश नहीं दिखे, उनमे से कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सबसे ज्यादा जवाब तलब किया गया। जाहिर है वित्त मंत्री फिलहाल अभी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। वित्तिय हालात, मंदी, कॉपोर्रेट जगत की सरकार की नीतियों के प्रति उदासीनता की वजह से वित्त मंत्री पहले से सबके निशाने पर हैं। कृषि, उपभोक्ता मामले, शहरी, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पशुपालन और मत्स्य मंत्रालय को एक ही क्लस्टर में रखा गया था। पीएम मोदी ने उपभोक्ता मंत्रालय के कामकाज पर नाखुशी जाहिर की है। गौरलतब है कि हाल ही के दिनों में प्याज की बढ़ी कीमतों की वजह से सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई है। जाहिर है कि पासवान अगले विस्तार में मंत्रिमंडल से हट जाएंगे। अगले मंत्रिमंडल विस्तार में रामविलास पासवान की जगह लोजपा से चिराग पासवान जगह लेंगे। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद ही रामविलास पासवान ने पीएम और अमित शाह से मिलकर अपनी बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर अपने पुत्र चिराग को मंत्रिमंडल में लेने की गुजारिश की थी।उसी तरह कौशल विकास मंत्री महेंद्र पांडेय के कामकाज से पीएम खुश नहीं हैं। बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि स्किल इंडिया का अभियान सुस्त हो गया है। वित्त मंत्रालय के बाद सबसे अधिक मानव ससाधन मंत्रालय से सवाल जवाब पूछे गए। माना जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में रमेश पोखरियाल निशंक को कोई दूसरा मंत्रालय दिया जा सकता है। शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।मंत्रिपरिषद के कामकाज की समीक्षा ऐसे तो छह महीने के बाद हो रही थी। लेकिन पीएम मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी विभागों के मंत्री को अपनी बात रखने का मौका मिले, ताकि सभी जान पाए कि किसको क्यों मंत्रिमंडल से ड्राप किया गया। एक पारदर्शी प्रकिया के तहत मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। उसमें जेडीयू के कोटे से दो कैबिनेट मंत्री, एडीएमके से एक, मंत्री शामिल हो सकते हैं। टीआरएस और अन्य छोटी पार्टियों से बीजेपी आलाकमान बात कर रही है। अकाली दल के कोटे से केंद्र में मंत्री बनी हरसिमरत कौर की जगह सुखबीर सिंह बादल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।बता दें कि इस समय मोदी सरकार में कुल 57 मंत्री हैं। नियम के मुताबिक 81 मंत्री तक हो सकते हैं। मोदी सरकार 'मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' की नीति पर काम करती है। लेकिन पिछली सरकार में 70 मंत्री थे। ऐसी सभांवना है कि कम से कम एक दर्जन मंत्री और बनाए जा सकते हैं। साथ ही 5 से ज्यादा मंत्रियों के पास तीन से ज्यादा मंत्रालय हैं। उनका भी भार कम किया जा सकता है!


 


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...