शनिवार, 21 दिसंबर 2019

प्रदर्शन से रेलवे को 88 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में भड़के उग्र प्रदर्शन के कारण रेलवे को भारी नुकसान हुआ है। रेलवे के अनुसार  88 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, इसमें पूर्वी रेलवे जोन में 72 करोड़, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में 13 करोड़ और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर जोन में 3 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल के डीजी अरुण कुमार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालात सबसे बदतर है, यहां बड़े पैमाने पर पूर्वी रेलवे है और केवल यहां 72 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शनिवार को रेलवे ने जोन वार अपने नुकसान का ब्यौरा दिया।
Ad


बंगाल में सबसे ज्यादा हावड़ा, सीलदह और माल्दा प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नागरिकता कानून के खिलाफ रैली के बाद रेलवे की संपत्ति पर तेजी से हमला हुआ। हालांकि अब यहां हालात बेहतर हैं, रैली के बाद किसी तरह की कोई हिंसा नहीं हुई। रेलवे ने हिंसक घटनाओं को लेकर 85 एफआईआर दर्ज की हैं,जिसमें रेलवे के 12 कर्मचारी घायल हुए थे। अरुण कुमार के अनुसार ऐसे लोग हैं जिनकी पहचान हिंसा के वीडियो के जरिए हुई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्वोत्तर में 2200 अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दें कि नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी कई स्थानों पर ट्रेनों को रोक रहे हैं, उनमें तोड़फोड़ कर रहे हैं।


आरजेडी के बंद का 'बिहार में असर'

अणिमा वत्स अनु माही की रिपोर्ट


पटना। नेशनल हाइवे जाम से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है आपको बता दें कि आज RJD का बिहार बंद है और सुबह से ही इस बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। ये RJD का बिहार बंद है और सबसे पहले तेजस्वी यादव ने गुजारिश कि बंद को शांतिपूर्ण रखना है और स्वास्थ्य संबंधी गाड़ियां जैसे कि एंबुलेंस आदि को नहीं रोकना है। स्थितियों के अनुसार बिहार बंद के दौरान पटना, हाजीपुर, अररिया, आरा आदि जगहों पर लोगों ने हंगामा किया, आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक चौराहे पर लोग तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं।


बवाल में कई राउंड फायरिंग, 24 घायल

पटना।इस वक्त की बड़ी खबर पटना के फुलवारीशरीफ से आ रही है, जहां बिहार बंद के दौरान दो गुट आपस में भिड़े गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी।


घटना फुलवारीशरीफ के टमटम पड़ाव के संगत पर की है।खबर के मुताबिक इस झड़प में दो लोगों को गोली लग गई है और 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। खबर के मुताबिक बताया जाता है कि संगत पर प्रदर्शनकारियों और स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग होने लगी। जिसमें दो लोगों को गोली लगने की खबर है और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सिटी एसपी अभिनव राज पहुंच हालात को काबू करने में जुटे हैं। दोनों तरफ से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


ड्रेनेज में डूबकर 4 बच्चियों की मौत

सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के दिबरा में साग तोड़ कर घर लौट रही चार बच्चियों की शुक्रवार की शाम को डूबने से मौत हो गयी। चार बच्चियों की डूबने से मौत की खबर से परिजन और ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने आपदा कोष से चार-चार लाख मुआवजा देने की बात कही है।


जानकारी के मुताबिक, जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के दिबरा निवासी पुरुषोत्तम ठाकुर की आठ वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी, माधवेंद्र ठाकुर की दस वर्षीया पुत्री अभिलाषा कुमारी व कोमल कुमारी और सुरेश यादव की 11 वर्षीया पुत्री अंजलि कुमारी सहित एक अन्य लड़की अपनी सहेलियों के साथ शुक्रवार को खेत में साग तोड़ने गयी थी। साग तोड़ कर जब सभी बच्चियां घर लौट रही थी, तो ड्रैनेज पार करते समय अधिक पानी में चले जाने के कारण चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी। वहींं, एक बच्ची तैर कर ड्रैनेज से निकल गयी। उसी ने हो-हल्ला किया, तो ग्रामीण मौके पर जुटे. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है।


अमिर झा


बैंक मैनेजर को बंधक बनाकर लूटा

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में बेखौफ अपराधियों नेदक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े 11 लाख रुपए डकैती को अंजाम दिया। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके की है। सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर छानबीन की। 


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैंक खुलते ही 3 नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस आए। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मैनेजर, कैशियर को पिस्टल दिखाकर लॉकर की चाभी मांगी। अपराधियों ने लॉकर खोलकर उसमें रखे 11 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए और एक बैग में रखकर चलते बने।
बैंक मैनेजरकी सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने कहा कि बक्सर के बॉर्डर इलाके पर सभी गाड़ियों को चेक करने का आदेश दिया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अपराधी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।


कैसे सजाएं क्रिसमस ट्री ?

सैंटा क्लॉज, जिंगल बेल्स, गिफ्ट्स, केक और चारों तरफ रेड और वाइट कलर की थीम- ये सारी चीजें आपको किस त्योहार की याद दिलाती हैं तो आप कहेंगे क्रिसमस। जी हां, एक बार फिर क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट करने का मौका आ गया है। क्रिसमस फेस्टिवल में अब सिर्फ 5 दिन का समय बाकी है लिहाजा आपने भी अपनी पार्टी की तैयारियां जरूर शुरू कर दी होंगी। और बात जब क्रिसमस की आती है तो सबसे ज्यादा ध्यान क्रिसमस ट्री पर रहता है क्योंकि उसके बिना तो आपके सेलिब्रेशन अधूरा रह जाएगा ना। ऐसे में हर एक जैसी लाइट्स यै कैंडल्स से क्रिसमस ट्री को सजा-सजाकर बोर हो चुके हैं तो कुछ यूनीक और इनोवेटिव आइडियाज ट्राई करें… 
फूड आइटम्स से सजाएं क्रिसमस ट्री
जी हां इस बार आप चाहें तो अपनी क्रिसमस ट्री को इडेबल्स यानी खाने-पीने की चीजें जैसे- सेब, नट्स, चॉकलेट्स और दूसरे फूड आइटम्स से सजाएं। यकीन मानिए आपके फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ मेहमानों को भी आपका ये आइडिया जरूर पसंद आएगा।
रंग-बिरंगे पॉम पॉम से सजाएं 
कुछ क्रिएटिव आइडिया अगर दिमाग में न आ रहा हो तो बाजार से रंग-बिरंगे पॉम पॉम खरीद कर लाएं और उनसे अपनी क्रिसमस ट्री को सजाएं। आप चाहें तो पॉम पॉम के साथ रंगे-बिरंग ऊन से बने बॉल्स का इस्तेमाल करके भी अपनी क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। 
कलर पैलेट के हिसाब से सजाएं ट्री 
हर बार रेड ऐंड वाइट कलर कॉम्बिनेशन रखने की बजाए इस बार कुछ अलग करें और अपनी क्रिसमस ट्री को कलर थीम के हिसाब से सजाएं। ब्लू ऐंड वाइट, रेड ऐंड गोल्ड, पिंक और ग्रीन, जो कलर थीम आपको सबसे ज्यादा पसंद हो उसी कलर पैलेट को चुनें और उन्हीं रंगो के हिसाब से अपनी क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करें।
फूलों से सजाएं क्रिसमस ट्री 
अगर आपको एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है कि तो आप इस साल अपनी क्रिसमस ट्री को फ्लोरल लुक भी दे सकती हैं। अपनी पसंद के वाइट या रेड कलर के फूलों से क्रिसमस ट्री को सजाएं। यह एक बेहद इको-फ्रेंडली तरीका भी है क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने का। 
फैमिली मेंबर्स की तस्वीर से सजाएं 
परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताए गए खूबसूरत और फेवरिट मोमेंट्स की यादगार तस्वीरें और प्रिंटआउट निकाल लें और उन्हीं से क्रिसमस ट्री को सजाएं। यह भी एक बेहतरीन तरीका है क्रिसमस पार्टी के मौके पर ट्री को डेकोरेट करने का।


फोमो यानी पीछे छूटने का डर

फोमो यानी फियर ऑफ मिसिंग आउट या देसी भाषा में कहिए तो पीछे छूट जाने का डर। अगर आपको भी ऐसा डर हर समय सताता रहता है तो आप मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो चुके हैं। आमतौर पर लोगों के इस डिसऑर्डर की वजह उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स होते हैं…
तुलना जारी रहती है
मनुष्य का स्वभाव है कि हम अपनी तुलना लगातार दूसरों से करते हैं। हमें अक्सर लगता है कि दूसरों के पास जो चीजें हैं, वे हमसे बेहतर हैं और इसी सोच के चलते हम खुद को कमतर आंकने लगते हैं। हमारी यह मानसिक दिक्कत उस समय और अधिक बढ़ जाती है, जब कोई इंसान कुछ नया या बड़ा हासिल कर लेता है।
हमारे साथ बुरा ही होता है
फोमो के शिकार लोगों को अपने जीवन में आई छोटी-सी तकलीफ भी ऐसी लगती है कि जैसे कितना बड़ा हादसा हो गया है। उन्हें लगता है कि दुनिया में जितनी भी परेशानियां हैं वे सब उनकी लाइफ में आ गई हैं।
फोमो ग्रसित की स्थिति
मुख्य रूप से फोमो वह मानसिक स्थिति है, जो लोगों के मन में दूसरे लोगों की लाइफ से बाहर होने या उनकी लाइफ में अपनी अहमियत खोने के डर से जुड़ी है। यह लोगों में मिसिंग आउट होने का डर पैदा करती है।
कम्पल्सिव डिजायर
फोमो एक कम्पल्सिव डिजायर है, इसमें दूसरे लोगों की लाइफ से हर समय जुड़े रहने की इच्छा होती है। खासतौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से। ऐसे लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम या मास विडियोज के द्वारा दूसरे लोगों की लाइफ में अपनी अहमियत देखते रहना पसंद होता है और उनकी जिंदगी से जुड़े रहना अच्छा लगता है।
लाइक और रिऐक्शन का गेम शुरू
फोमो के शिकार लोग हर समय सोशल मीडिया पर यह चेक करते रहते हैं कि दूसरे लोग क्या पोस्ट कर रहे हैं, उनकी लाइफ में क्या नया हो रहा है या हमारी पोस्ट पर लोग किस तरह से रिऐक्ट कर रहे हैं? हमारी पोस्ट पर कितने लाइक मिले हैं?
बढ़ती परेशानियों की वजह
कई स्टडीज में यह बात सामने आ चुकी है कि हर समय सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहनेवाले लोग कई तरह की मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों को ऐंग्जाइटी, मूड स्विंग्स, लोनलीनेस, असुरक्षा की भावना, आत्मविश्वास में कमी, सामाजिक असुरक्षा या चिंता, बहुत अधिक नकारात्मकता और डिप्रेशन जैसी बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे आएं फोमो से बाहर 
फोमो के कारण पिछले कुछ वर्षों में ऐंटिडिप्रेशन दवाइयों की खपत कई गुना बढ़ चुकी है। इस परेशानी से बचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें। वर्जुअल दुनिया में नहीं वास्तविक दुनिया में अपना दायरा और लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाएं। स्थिति ना संभलने पर सायकाइट्रिस्ट्स की मदद जरूर लें।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...