गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

पत्नी का जिस्म परोसाता, करता था ब्लैकमेल

मुंबई! एक 46 साल के ब‍िजनेसमैन को वाइफ स्वैप‍िंग के आरोप में बुधवार को ग‍िरफ्तार क‍िया गया! बिजनेसमैन पर उसकी 39 साल की पत्नी ने आरोप लगाया क‍ि वह अजनब‍ियों के साथ सेक्स र‍िलेशन बनाने के ल‍िए मजबूर करता था! ऐसे काम करते हुए पत‍ि ने कई फ‍िल्म भी बनाईं और फ‍िर उसे ब्लैकमेल भी क‍िया!


39 साल की मह‍िला ने अपनी मां के साथ म‍िलकर अपने पत‍ि और तीन अन्य के ख‍िलाफ वाइफ स्वैप‍िंग मामले में श‍िकायत दर्ज कराई थी! पुल‍िस ने केस दर्ज कर उसके पत‍ि को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया और 23 दिसंबर तक र‍िमांड के ल‍िए पुल‍िस कस्टडी में ले ल‍िया है!मह‍िला ने यह भी आरोप लगाया क‍ि जब इस तरह की हरकत करने से इनकार कर द‍िया तो उसके पत‍ि ने यह कहकर डराया क‍ि इस बारे में वह उसके पर‍िवार को बता देगा! उसके पत‍ि ने वाइफ स्वैप‍िंग के दौरान कई वीड‍ियो भी बनाए थे, जिनके आधार पर वह ब्लैकमेल करता था! पीड़‍िता के वकील ने इस बारे में कहा क‍ि उसकी क्लाइंट ने हाल ही में पत‍ि का घर छोड़ द‍िया है! वह अगस्त से अपनी मां के साथ रह रही है! जब इस तरह हो रहे दुष्कर्म की जानकारी पीड़‍िता की मां और बहन को लगी तो उन्होंने इस बारे में जानकारी जमा करनी शुरू कर दी! उन्होंने पाया क‍ि सोशल मीड‍िया और वॉट्सएप पर कुछ ऐसे ग्रुप हैं ज‍िनके टच में रहने से वाइफ स्वैप‍िंग का खेल चलता था! इस मामले में मुंबई की समता नगर पुल‍िस ने आईपीसी की धारा 376, 376 ई, 354, 354 ए, 354 सी, 504 (ii) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है!


1 वर्ष में 10 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाए

भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा जब मैदान पर उतरकर गेंदों को हिट करते हैं तो कई नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने रिकॉर्ड टूट जाते हैं! बुधवार को विजाग में खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ! रोहित शर्मा ने 138 गेंदों पर 159 रन बनाए, इसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
यह रोहित का इस साल का वनडे में सातवां शतक था! रोहित ने सातों शतक अलग-अलग देशों के खिलाफ जमाए हैं! ऐसा करने वाले दुनिया के वे पहले खिलाड़ी हैं! उन्होंने आस्ट्रेलिया ,दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान ,इंग्लैंड बांग्लादेश ,श्रीलंका ,वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़े! रोहित का 2019 में तीनों फार्मेट को मिलाकर 10वां इंटरनेशनल शतक है! वे 1 साल में 10 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले दुनिया के पहले ओपनर बन गए हैं।


लड़की ने रेपिस्ट के सिर में मारी गोली

लड़की ने रेपिस्टों को दी ऐसी सजा, जानकर आप भी करेंगे तारीफ


विस्कॉन्सिन! देश में लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं लोगों को विचलित करती हैं! इन दिनों पूरे देश में ऐसी बर्बर घटनाएं घटीं जिससे लोगों में रेपिस्टों के प्रति बेहद गुस्सा है! एक लड़की ने अपने रेपिस्ट को ऐसी सजा दी कि उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है!अमेरिका में एक 19 साल की लड़की ने अपने रेपिस्ट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसके ही घर में उसे जिंदा जला दिया! मामला अमेरिका के विस्कोन्सिन स्टेट के केनोशा इलाके का है!


घटना को अंजाम देने वाली लड़की ने स्वीकार किया कि उसने जून 2018 में रैन्डी वोलर के सिर में दो गोली मारी थी! वोलर ने छह लड़कियों का यौन शोषण किया था और उनके वीडियो बनाए थे! इनमें ये एक लड़की ये भी थी! लड़की ने कहा कि जब वोलर ने उसके साथ सेक्स करने की कोशिश की तभी उसने गोली चलाई! लड़की फिलहाल जेल में बंद है लेकिन हर कोई उसके काम की तारीफ कर रहा है!


महिलाओं को मिले हैं पुरुष से ज्यादा अधिकार

नाइजर! यहां पुरुषों की खूबसूरती का प्रतियोगिता होता है। यहां महिलाएं जज होती हैं। जो पुरुष सबसे अधिक आकर्षक साबित होता है, महिला जज चाहे तो उसके साथ सो भी सकती है। चाहे तो उसे पति भी बना सकती है। भले ही महिला जज पहले से शादीशुदा क्यो न हो। अफ्रीका के नाइजर में रहने वाली वोडाबे जनजातियों के बीच ये सब परंपरा है। वोडाबे जनजाति हर साल गुएरेवोल त्योहार आयोजित करती है. इसी दौरान पुरुष सजते हैं और फिर महिला जजों के सामने डांस करते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाबे जनजाति का समाज भी पितृसत्तात्मक है, लेकिन सेक्स के मामले में महिलाओं के पास पावर होती है।


वोडाबे जनजाति (Vodabe tribe) के बीच एक से अधिक पार्टनर रखने की स्वतंत्रता है। विवाहित महिलाएं भी चाहें तो किसी अन्य पुरुष के साथ सो सकती हैं या एक से अधिक पति चुन सकती हैं। गुएरेवोल त्योहार को पत्नी चुराने वाला त्योहार भी कहते हैं। क्योंकि कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाले पुरुष अपनी पसंद की महिला को संकेत देते हैं। इसके बाद शादीशुदा महिला भी चाहे तो पुरुष के साथ जा सकती है। वोडाबे जनजाति की ऐसी परंपरा रही है कि महिलाएं शादी से पहले भी सेक्स कर सकती हैं और शादी के बाद एक से अधिक पति के साथ रह सकती है! वोडाबे जनजाति के लोग अपने आप को दुनिया के अन्य समुदायों से अधिक खूबसूरत मानते हैं और खुद की खूबसूरती पर काफी ध्यान देते हैं।


20 वर्षीय इंजीनियर छात्रा पर एसिड अटैक

मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बुधवार को 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा पर एसिड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटना मुंडीपार बस स्टैंड के पास हुई जब एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। खलबंधा गांव की निवासी पीड़िता नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। तेजाब फेंकने वाले हमलावरों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था। हमले के वक्त पीड़ित छात्रा नागपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। जबकि पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


'टू प्लस टू वार्ता' में हुए कई समझौते

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत ने बुधवार को टू प्लस टू वार्ता के दौरान रणनीतिक और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। इसमें आतंकवाद का मुद्दा भी शामिल है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जो रक्षा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की अनुमति देने वाला है। बता दें कि यह वार्ता विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में आयोजित की गई थी। वार्ता के बाद अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने कहा कि भारत के साथ हमारे रक्षा व्यापार और प्रौद्योगिकी संबंध बढ़ते जा रहे हैं। आज हमें औद्योगिक सुरक्षा अनुबंध (आईएसए) को अंतिम रूप देने पर गर्व है, जो हमारे रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग, महत्वपूर्ण सूचना और प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित हस्तांतरण की अनुमति प्रदान करता है। वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने कहा कि हमने रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के तहत तीन समझौतों को भी अंतिम रूप दिया है जो आने वाले समय में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के सह-उत्पादन और सह-विकास की क्षमता को बढ़ाएगा।


वहीं बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान हमने अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और हिंद महासागर क्षेत्र की स्थितियों के बारे में अपने आकलन को साझा किया। हमने पाकिस्तानी नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा के लिए बयानबाजी शांति के लिए अनुकूल नहीं होने को लेकर अपनी चिंता भी जाहिर की है। इस दौरान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकाता की।


आतंकवाद से भी मिलकर निपटेंगे दोनों देश


भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय सहयोग को और बेहतर करने पर, रक्षा सौदे बढ़ाने पर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति कयम रखने के लिए जापान जैसे देशों के साथ समन्यवय तेज करने की और आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू करने पर सहमत हुए। दोनों देशों के बीच राज्य प्रायोजित आतंकवाद, सीमापार से आतंकवाद के खतरे और इनसे निपटने पर भी चर्चा हुई। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ट्वीट किया, 2019 में दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ। हम इन संबंधों की कामयाबी की समीक्षा कर इन्हें आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आज की बैठक में आतंक के खिलाफ हमारे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। सीमापार से आतंकवाद और क्षेत्र में आतंकी चुनौतियों की प्रवृत्ति पर बढ़ती सहमति के बाद इन प्रयासों में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा, चाबहार परियोजना के लिए अमेरिकी सरकार के समर्थन को दोहराने के लिए मैं सचिव पोम्पिओ का बहुत आभारी हूं, जो अफगानिस्तान को लाभ पहुंचाएगा।


नागरिकता कानून पर बोले पोम्पियो, भारत में ठोस घरेलू बहस


टू प्लस टू वार्ता के समापन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका भारत के लोकतंत्र का सम्मान करता है क्योंकि वहां नागरिकता और धार्मिक मुद्दों पर ठोस घरेलू बहस होती हैं। उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यकों और धार्मिक अधिकारों का सम्मान करते हैं और इनकी सुरक्षा के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि टू प्लस टू वार्ता के दौरान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का मुद्दा उठा या नहीं। पोम्पियो ने कहा, आतंक कहीं से भी उत्पन्न रहा हो चाहे वह पाकिस्तान से हो या कहीं और से, इसे लेकर हम भारत सरकार के अपनी भागीदारी में हमारा रुख स्पष्ट रहा है। हम आतंक के खतरे से अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए और भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देशों के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, मार्क एस्पर ने कहा, हमारे रक्षा संबंध मजबूत हैं और पिछले साल टू प्लस टू का गठन करने के बाद यह और बेहतर हुए हैं। लोकतंत्र के तौर पर, अमेरिका और भारत की रुचि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और समृद्ध करने में है। उन्होंने कहा, इसकी सफलता के लिए हमारे करीबी द्विपक्षीय संबंध महत्वपूर्ण हैं। मैं यह बताते हुए खुश हूं कि हम अपने सैन्य संबंधों में पर्याप्त प्रगति कर रहे हैं। हमारे रक्षा और तकनीकी समझौते लगातार बढ़ रहे हैं। हम औद्योगिक सुरक्षा अनुबंध पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण सूचना और प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित हस्तांतरण का समर्थन करके हमारे रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करेगा।


पाकिस्तान से आई 'हसीना' को दी नागरिकता

द्वारका! जहां देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस कानून की पहली सफलता गुजरात में पाकिस्तान से आई एक महिला को भारत की नागरिकता दे दी गई है। पाकिस्तान से वापस लौटकर भारत आईं हसीना बेन ने दो साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद अब उन्हें नागरिकता दे दी गई है। बतादें मूलरूप से भारत की रहने वालीं हसीना बेन 1999 में विवाह  के बाद पाकिस्तान गई थीं।


लेकिन कुछ समय बाद उनके पति की मौत के बाद वह भारत वापस लौट आई। दो साल पहले उन्होंने भारत में नागरिकता के लिए आवेदन दिया था। अब 18 दिसंबर 2019 को भारत की ओर से उन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया है। गुजरात के द्वारका में हसीना बेन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। द्वारका कलेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा की तरफ से हसीना बेन को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र कलेक्टर ने दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दिया है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 20, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-136 (साल-01)
2. शुक्रवार, दिसंबर 20, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- अष्टमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ कोहरा छाने की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


बुधवार, 18 दिसंबर 2019

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में धारा 144

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एनसीआर के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है! जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के आसपास हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर-जफराबाद में लोग सड़क पर उतर आए! इलाके में जमकर पत्थरबाजी की गई! इसमें आमलों के साथ कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है! अब हालात को नियंत्रित करने के लिए उत्तर-पूर्वी जिले में धारा 144 लगा दिया गया है, ताकि एक साथ ज्यादा लोग इक_ा न हो सकें!


सीलमपुर में मंगलवार को हिंसा भड़कने के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की है! किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों ने बुधवार सुबह को हिंसा प्रभावित सीलमपुर इलाके में गश्त की! इस इलाके में भी मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन हुआ था जो कुछ ही देर में हिंसक हो गया था! ऐसे में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है!


भाजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भाजी लाठी

दुर्ग! खबर है की बीजेपी के रोड शो में विवाद विवाद हुआ , भाजपा प्रत्याशियों के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय रोड शो कर रहीं थी इसी बीच दो गुटों में झूमाझटकी हो गई। यह विवाद निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ, जिसके बाद यहां पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ी।


बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी अरुण सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई है। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी की रैली आमने सामने आने पर विवाद हुआ। दुर्ग के वार्ड नंबर 21 से अरुण सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं!


विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के डंडे से भी कई लोग चोटिल हो गए हैं। फिलहाल वार्ड 21 में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष हैं ऐसे में सभी दल प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं।


एक महिला का आरोप,35 ने किया रेप

लखनऊ! उत्तर प्रदेश के बरेली की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके साथ 35 लोगों ने रेप किया! महिला ने बरेली के एसपी (क्राइम) के पास शिकायत की कि पहले 5 लोगों ने उनके साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए! इसके बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को रेप के लिए भेजा! रेप की घटनाएं करीब एक साल तक चलती रही! 


बरेली के एसपी (क्राइम) रमेश कुमार भारतीय ने कैंट थाना को मामले की जांच के आदेश दिए हैं! पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके दफ्तर आकर एक महिला ने गंभीर अपराध की शिकायत की है! महिला अपने पति और बच्चों के साथ शिकायत देने के लिए आई थींं!


महिला के पति मजदूरी करते हैं! महिला का कहना है कि कुछ दबंगों से सबसे पहले उनका रेप किया! वे लोग पानी पीने के बहाने से घर में घुसे थे! महिला ने कहा कि रेप की घटनाओं के दौरान कई बार वह बेहोश हो जाती थीं! वह चिल्ला न पाए, इसलिए उनके मुंह पर कपड़े बांध दिए जाते थे! इस दौरान कई बार उन्हें शराब भी पिलाई गई!


महिला ने कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि अन्य लोगों को चेहरा देखकर पहचान लेने की बात कही है!आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि वह अगर किसी को घटना के बारे में बताई तो पति और बच्चों को मार देंगे! आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे! अब महिला का परिवार डर से गांव से पलायन कर गया है!


गाजियाबाद डीएम योजनाओं के प्रति समर्थित

मुख्यमंत्री सर्वहित कृषक दुर्घटना बीमा योजना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर


जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के सभागार में शिविर किया गया आयोजित, निरस्त किए गए प्रकरणों पर किया गया पुनर्विचार


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में 11 निरस्त किए गए प्रकरणों पर पुनर्विचार को भेजने की कार्यवाही


अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद! मुख्यमंत्री सर्वहित कृषक दुर्घटना बीमा योजना का पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 88 प्रकरण ओरिएंटल बैंक के द्वारा निरस्त किए जाने की जांच करने के उद्देश्य से डीएम अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कैंप आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित प्रकरणों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था। इस योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के 88 प्रकरण जो निरस्त किए गए थे उनके संबंध में अधिकारियों के द्वारा गहनता के साथ जांच पड़ताल की गई, जिसमें पाया गया कि निरस्त किए गए 88 प्रकरण में 11 दावों में पुनर्विचार करते हुए इस योजना का पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा सकता है जिसके अंतर्गत मोदीनगर के 8 प्रकरण, लोनी का एक एवं सदर तहसील के 2 प्रकरण अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पुनर्विचार करने के उद्देश्य ओरिएंटल बैंक को भेजने की सिफारिश की गई है ताकि इन लोगों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त हो सके। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...