बुधवार, 18 दिसंबर 2019

भाजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भाजी लाठी

दुर्ग! खबर है की बीजेपी के रोड शो में विवाद विवाद हुआ , भाजपा प्रत्याशियों के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय रोड शो कर रहीं थी इसी बीच दो गुटों में झूमाझटकी हो गई। यह विवाद निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ, जिसके बाद यहां पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ी।


बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी अरुण सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई है। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी की रैली आमने सामने आने पर विवाद हुआ। दुर्ग के वार्ड नंबर 21 से अरुण सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं!


विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के डंडे से भी कई लोग चोटिल हो गए हैं। फिलहाल वार्ड 21 में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष हैं ऐसे में सभी दल प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...