गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

महिलाओं को मिले हैं पुरुष से ज्यादा अधिकार

नाइजर! यहां पुरुषों की खूबसूरती का प्रतियोगिता होता है। यहां महिलाएं जज होती हैं। जो पुरुष सबसे अधिक आकर्षक साबित होता है, महिला जज चाहे तो उसके साथ सो भी सकती है। चाहे तो उसे पति भी बना सकती है। भले ही महिला जज पहले से शादीशुदा क्यो न हो। अफ्रीका के नाइजर में रहने वाली वोडाबे जनजातियों के बीच ये सब परंपरा है। वोडाबे जनजाति हर साल गुएरेवोल त्योहार आयोजित करती है. इसी दौरान पुरुष सजते हैं और फिर महिला जजों के सामने डांस करते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाबे जनजाति का समाज भी पितृसत्तात्मक है, लेकिन सेक्स के मामले में महिलाओं के पास पावर होती है।


वोडाबे जनजाति (Vodabe tribe) के बीच एक से अधिक पार्टनर रखने की स्वतंत्रता है। विवाहित महिलाएं भी चाहें तो किसी अन्य पुरुष के साथ सो सकती हैं या एक से अधिक पति चुन सकती हैं। गुएरेवोल त्योहार को पत्नी चुराने वाला त्योहार भी कहते हैं। क्योंकि कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाले पुरुष अपनी पसंद की महिला को संकेत देते हैं। इसके बाद शादीशुदा महिला भी चाहे तो पुरुष के साथ जा सकती है। वोडाबे जनजाति की ऐसी परंपरा रही है कि महिलाएं शादी से पहले भी सेक्स कर सकती हैं और शादी के बाद एक से अधिक पति के साथ रह सकती है! वोडाबे जनजाति के लोग अपने आप को दुनिया के अन्य समुदायों से अधिक खूबसूरत मानते हैं और खुद की खूबसूरती पर काफी ध्यान देते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...