गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

पाकिस्तान से आई 'हसीना' को दी नागरिकता

द्वारका! जहां देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस कानून की पहली सफलता गुजरात में पाकिस्तान से आई एक महिला को भारत की नागरिकता दे दी गई है। पाकिस्तान से वापस लौटकर भारत आईं हसीना बेन ने दो साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद अब उन्हें नागरिकता दे दी गई है। बतादें मूलरूप से भारत की रहने वालीं हसीना बेन 1999 में विवाह  के बाद पाकिस्तान गई थीं।


लेकिन कुछ समय बाद उनके पति की मौत के बाद वह भारत वापस लौट आई। दो साल पहले उन्होंने भारत में नागरिकता के लिए आवेदन दिया था। अब 18 दिसंबर 2019 को भारत की ओर से उन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया है। गुजरात के द्वारका में हसीना बेन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। द्वारका कलेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा की तरफ से हसीना बेन को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र कलेक्टर ने दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...