शनिवार, 14 दिसंबर 2019

सेना प्रमाण राष्ट्रीय दिवस की नई परंपरा

 उधम सिंह नगर! समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू महामंत्री चिरौंजी लाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से पूज्यनीयवान भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस की नई परंपरा को सम्पूर्ण भारत में भारत सरकार के द्वारा मनाऐं जाने के लिए सितारगंज एसडीएम गौरव सिंघल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया!
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि हम अपने भारत देश में सुरक्षित इसलिए हैं! क्योंकि हमारी भारतीय सेना ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित कर रखा है! भारतीय सेना ने हमारे कल को सुरक्षित रखने के लिए अपने आज को खतरे में डाल कर रखा है! क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मन की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुऐं, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देती है! तब जाकर हम अपने अपने गांवों शहरों और घरों में सुरक्षित रहते हैं और आपदा राहत में भी भारतीय सेना का जवाब नहीं! भारतीय सेना के इस रूप में उसकी प्रतिष्ठा पूरे विश्व में है! क्योंकि जब सिविल प्रशासन किसी समस्या से मुकाबले न कर पाने की स्थिति में अपने हाथ खड़े कर देता है! तब भारतीय सेना के जवानों के मोर्चा संभालते ही आपदा में फंसे लोगों में सैनिकों को देखकर आत्मविश्वास जागृति हो जाता है कि वो अब पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और भारतीय सेना की शौर्य गाथाऐं इतनी ज्यादा हैं कि उनके लिए शब्द कम पड़ जाते हैं! क्योंकि चाहे मानव अधिकारों की रक्षा और देशों के बीच कानून के शासन को बढ़ावा देकर भारतीय सेना न केवल बाहरी खतरों से बल्कि आंतरिक खतरों से भी भारत देश की रक्षा करती है भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस पराक्रम का लोहा पूरे विश्व को मनवाया चुकी हैं! पूज्यनीयवान भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस हर साल सम्पूर्ण भारत में भारत सरकार के द्वारा मनाऐं जाने की भारत सरकार तत्काल घोषणा करें क्योंकि जब हमारे भारत देश में साल भर में बहुत सारे दिवस और फरवरी में बहुत सारे डे मनाये जाते है और यहाँ तक की एक अप्रैल को मूर्ख डे मनाया जाता है! तो हम सभी भारतीयों का यह फर्ज है कि हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुऐं भारत व भारतवासियों को सुरक्षित रखते है तो हम सभी भारतीयों को भी अपनी सेना के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था रखते हुऐं सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस हर हाल में मनाना ही चाहिए! जिससे हमारे देश भारत की अटूट स्वतंत्रता को बनाऐं रखने में सभी भारत वासियों के साथ साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी
इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार विवेकानन्द विश्वास श्यामल सरकार श्रीवास पाल शंकर चौधरी चन्दन सरकार विजय चन्द राकेश बैरागी शक्ति सरकार कंकन मण्डल उर्मी सरकार सीमा सरकार विश्वासजीत मिस्त्री अभिषेक साहू अनूप सिंह सूरज मिस्त्री शुभम शाह गोविन्द मिस्त्री सूरज कुम्हार दीपक प्रजापति विशाल कुमार आदि लोग उपस्थित!


आदेश के बाद रैन बसेरे, अलाव का अभाव

रायबरेली! जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने अचानक बरसात के कारण बढ़ी सर्दी के दृष्टिगत समस्त रैन बसेरों पर समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।  समस्त उपजिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए, रैन बसेरों में न सिर्फ सुविधाएं हो बल्कि इनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाए।


इसके अलावा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कंबल वितरण एवं  महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाये जाएं। लेकिन जो देखने वाली बात है यहां के चौराहों पर ना कोई अलाव की व्यवस्था है ना ही रात रुकने के यात्रियों को टीन सेड या विश्रमालय की ।इस तरह के ठंडक में  रुकने वाले यात्री कैसे रात्रि गुजारेंगे।


सेवा समिति ने किया बैंक का घेराव

ग्राम दौताई के सिंडिकेट बैंक मे एंट्री प्रिंटर न होने को लेकर युवा एकता सेवा समिति ने किया बैंक का घेराव


नरेश शर्मा  


गढ़मुक्तेश्वर! सिंडिकेट बैंक गांव दौताई में 3 साल से एंट्री प्रिंटर ना होने कि वज़ह से  ग्रामदौताई,पोपाई,खिलवाई,जनुपुरा,मानकचौक, हिरनपुरा सहित लगभग दर्जनों गांवों वालो को परेशानी हो रही थी!इसी को देखते हुए, आपकी युवा एकता सेवा समिति ने बैंक का घेराव कर दिया।
बैंक प्रबंधक ने हफ़्ते भर का समय मांगा था ओर 6 दिन के अंदर बैंक में प्रिंटर लगवा दिया है! जो काम 3 साल से नहीं हुआ वो काम समिति के घेराव करते ही एक हफ़्ते में करा दिया! जिसका पूरा श्रेय युवा एकता सेवा समिति को जाता है! इसी के चलते समिति अध्यक्ष अब्दुल क़ादिर व समिति पदाधिकारीयों ने शाखा प्रबंधक अंकित अग्रवाल से मिलकर उनका शुक्रिया अदा किया।


शहीदों की प्रतिमा अनावरण के लिए भूमि पूजन

 ग्राम उपैड़ा के हरिहरनाथ इंटर कॉलेज मे शहीदो की प्रतिमाओं का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने किया


नरेश शर्मा
गढमुक्तेश्वर! ग्राम उपैड़ा के हरिहरनाथ इंटर कॉलेज मे स्व.लाल बहादुर शास्त्री, स्व.चौ.चरण सिंह एंव शहीद मेजर आशाराम ,शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमाओं को लगाने के लिए आज भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने भूमि पूजन किया। इन अमर शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण 22 दिसम्बर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम मे क्षेत्रीय बिधायक डा. कमल सिंह मलिक सहित क्षेत्रवासी शामिल होंगे।


किसके सिर बंधेगा प्रदेश अध्यक्ष का सेहरा

राणा ओबराय



किसके चेहरे पर बंधेगा हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सेहरा,रामबिलास शर्मा, महिपाल ढांडा, सुभाष बराला या पवन सैनी!
चण्डीगढ़! हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों से परेशान पार्टी नये सिरे से संगठन को मजबूत करने की रणनीति में जुट गयी है।पिछली बार भी रामबिलास शर्मा की अगवाई में हरियाणा भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई थी। इसलिए संगठन के मामले में भाजपा आलाकमान किसी कमजोर नेता पर भरोसा नही कर सकती है। रामबिलास शर्मा संगठन में माहिर व कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड रखते हैं। जनसंघ में भी इनका अच्छा रसूख है। इसलिए भाजपा ने रामबिलास शर्मा को हरियाणा अध्यक्ष बनाने पर भी विचार किया है। यदि ओबीसी में से बात होती है तो उसमें लाडवा के पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी का नाम सबसे ऊपर आता है। पवन सैनी आरएसएस का पूरा वर्चस्व प्राप्त है। इसी तरह यदि जाट समुदाय से प्रधान बनता है तो इसमें कोई शक नही पानीपत से 2 बार विधायक बने महिपाल ढांडा के नाम पर बड़ी गहनता से विचार हो सकता है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों का पूरा आशीर्वाद महिपाल के साथ है वह भाजपा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं वह किसान मोर्चा के भी प्रदेश अध्यक्षष की जिम्मेदारी बखूबी से निभाई है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री की इच्छा है कि भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को एक बार और प्रदेश अध्यक्ष का पदभार मिलना चाहिए? परन्तु यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा किसके चेहरे पर बंधेगा भाजपा अध्यक्ष का सेहरा। क्योंकि कुछ समय बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो ही जाएगी। इसलिए सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने आकाओं के पास पद पाने के लिए हाजरी लगा रहे हैं।


एससी आरक्षण बहाली पर खुशी जताई

राणा ओबराय

अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण बहाल होने पर जतायी खुशी
चण्डीगढ़! आज के दिन पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में चल रहे पदोन्नति में आरक्षण मामले में बहस के बाद उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। कर्मचारी नेता कर्मबीर बोध ने कहा साथियों यह खुशी की बात है और सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। साथ में मेरा आप सभी साथियों से अनुरोध है कि इस मामले में जिस भी एसोसिएशन व साथियों ने भाग लिया और कोर्ट में पैरवी की उन सभी का धन्यवाद । साथ ही में आप लोगों से अपील करता हूं की हम एकजुट होकर आगे संघर्ष करें और इसको लागू करवाएं ,यह पदोन्नति में केवल 2013 से लागू होगा, इसलिए हम सभी को एकजुट होकर 85th संविधान संशोधन को लागू कराना होगा। अब कुछ फैसला आप लोगों के पक्ष में आया है, इसको मिलकर पूरा करवाना होगा । पदोन्नति में आरक्षण लागू होने के कारण काफी दलित कर्मचारियों को पदोन्नति तो मिलेगी ही, साथ में नई वैकेंसी भी आएगी, जो दलित बच्चों को नौकरियां दिलाने में मददगार साबित होंगी । साथियों यह निर्णय कोई एक दिन में नहीं आया है, बड़े लंबे संघर्ष और बड़े बड़े वकील करने के बाद आया, तथा इस केस पर समय-समय पर काफी सक्रिय लोगों ने बड़ी मजबूती के साथ मिलकर पैरवी की, साथ ही अपना आर्थिक सहयोग भी दीया जिसके परिणाम स्वरूप आज यह फैसला हमारे पक्ष में रहा ।
मैं यहां भी आपको अवगत कराना चाहता हूं कि जब हरियाणा में सभी दलित कर्मचारियों की रिवर्सल की जा रही थी तब भी हमने चंडीगढ़ में मिलकर कोर्ट में स्टे लिया था , जिससे दलित कर्मचारी भाइयों का संवैधानिक हक बच सका ।आज यह वही संघर्ष का परिणाम है, हम अपनी ओर से सभी साथियों का धन्यवाद करते हैं एवं साधुवाद करते हैं।


नीम के पेड़ से निकल रहा है 'दूध'

 महासमुंद! सरायपाली से आगे फोरलेन से लगे ग्राम पौंसरा में एक गांव के अंदर लगे नीम झाड़ से लगातार दूध के समान सफेद पदार्थ निकलने की जानकारी जैसे लोगों को लगी वहाँ आते जाते सभी लोग 50 मीटर सड़क छोड़ देखने पहुंचने लगे । सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठी होने लगी है


आज दोपहर बाद पौंसरा ग्राम में मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर खेत मे लगे एक नीम झाड़ से एक किसान ने सफेद दूध के समान द्रव्य निकलते देखा । गांव वालों को जानकारी देने के बाद वहां लगातार भीड़ इकट्ठी होने लगी । महिलाओं ने बाकायदा पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है । सड़क से गुजरने वाले लोग भी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर देखने लगे गये है । ज्ञातव्य है कि इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी है ।


अब फतेहपुर में चाचा ने रेप कर जलाया

 प्रांजुल मिश्रा


फतेहपुर! हैदराबाद के बाद उन्नाव की बेटी के साथ हुई हैवानियत की आग अभी शांत ही नहीं हो पाई थी कि एक बार फिर से यूपी के फतेहपुर में हैदराबाद और उन्नाव जैसा ही मामला सामने आ गया! एक के बाद एक इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं! लेकिन सरकारें मौन धारण किए हैं! कानून में संशोधन अभी तक नहीं किया गया है! आखिर क्या कारण है,  क्या बार-बार जनता को सड़कों पर ही आना पड़ेगा,  बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए?


यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी चाचा ने भतीजी को अपने हवस का शिकार बनाने के बाद उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस मामले में कोई भी बयान देने से बचती नजर आ रहा है। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।


फतेहपुर के हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को आग के हवाले कर युवक भाग निकला। युवती को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसने अपने दिए बयान में रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया है।
बदहवास पिता ने बताया कि 18 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में उसका चाचा उम्र 22 साल, उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार दोपहर वह घर में घुस आया। विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया। बकौल युवती जब उसने यह बात परिवार को बता देने की धमकी दी तो आरोपी चाचा ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इधर, आग से जलती किशोरी चीख-पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागी। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेजा। वहीं सूचना पाकर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स पहुंच गई।


महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है।


सर्वसम्मति से चुना 'अकाली दल' प्रधान

सुखबीर बादल की हैट्रिक, फिर चुने गए सर्वसम्मति से शिरोमणि अकाली दल प्रधान प्रधान
 राणा ओबरॉय


चंडीगढ़! शिरोमणि अकाली दल प्रधान के 99वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को डेलीगेट इजलास में लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य नाम का प्रस्ताव न आने के बाद उन्हें एक बार फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के साथ ही पार्टी की वर्किंग कमेटी और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के अधिकार भी दिए गए।


जिले से कांग्रेसियों का जत्था पहुंचा दिल्ली

 अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद! जिला कांग्रेस कमेटी सहित अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ धोबी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष श्रीचंद दिवाकर के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए हुए रवाना हुआ! यूपी कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पुर्व विधायक भगवती प्रसाद चोधरी जी के दिशा निर्देश के अनुसार अनुजाति विभाग के पदाधिकारी गणों में दिल्ली जाने वालों में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर अमित कसाना,  जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार आनंद,  महानगर उपाध्यक्ष चमनलाल दिवाकर,  जिला उपाध्यक्ष अमित कुर्तियां, शिव कुमार वर्मा,  गजेंद्र गौड,  धोबी लाल सिंह दिवाकर,  भूपसिंह दिवाकर,  पुष्पेंद्र अग्रवाल,  धोबी सुरेश कनौजिया,  अजय गौड़,  राज कुमार, पप्पू धोबी,  वीरेन्द्र कौशिक,  विमल मेहता,  आशीष प्रेमी,  अमरीश त्यागी,  महेश गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस जन शामिल थे! इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी गण एवं कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी जिंदाबाद,  प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद,  अजय कुमार लल्लू जिंदाबाद,  भगवती प्रसाद चौधरी जिंदाबाद,  कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए और अपनी-अपनी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए!
महानगर अध्यक्ष काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग गाजियाबाद 9899026710जितेंद्र गौड़ धोबी एवं श्री चंद दिवाकर के नेतृत्व में कॉंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण साहित हुए दिल्ली के लिए रवाना!
गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी सहित अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ धोबी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष श्रीचंद दिवाकर के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित रामलीला मैदान में भारत बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए हुए रवाना हुआ!
यू पी कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पुर्व विधायक भगवती प्रसाद चोधरी जी के दिशा निर्देश अनुसार पर कॉंग्रेस अनु जाति विभाग के पदाधिकारी गणों में दिल्ली जाने वालों में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर अमित कसाना जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार आनंद महानगर उपाध्यक्ष चमनलाल दिवाकर जिला उपाध्यक्ष अमित कुर्तियां शिव कुमार वर्मा गजेंद्र गौड धोबी लाल सिंह दिवाकर भूपसिंह दिवाकर पुष्पेंद्र अग्रवाल धोबी सुरेश कनौजिया अजय गौड़ राज कुमार पप्पू धोबी वीरेन्द्र कौशिक विमल मेहता आशीष प्रेमी अमरीश त्यागी महेश गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस जन शामिल थे इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी गण एवं कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद अजय कुमार लल्लू जिंदाबाद भगवती प्रसाद चौधरी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए और अपनी-अपनी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए!


निशुल्क फास्ट ट्रैक कैंप का आयोजन किया

 अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद! पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद एवं गुलमोहर आरडब्लूए के संयुक्त उपक्रम द्वारा निशुल्क फास्ट ट्रैक कैंप का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने गुलमोहर सोसाइटी में गाजियाबाद के क्षेत्रवासियों को फास्टट्रैक की पूरी जानकारी देते हुए तथा इसमें आगामी होने वाले रिचार्ज एवं निशुल्क ₹500000 के एक्सीडेंटल बीमा का प्रावधान के बारे में सभी नगर वासियों को विस्तृत जानकारी दी गई| सुबह से लोगों का आना फास्ट्रेक लगवाने के लिए देखना बन रहा है आसपास कई कैंप महानगर में लगाए गए जिससे लोगों में विशेष फास्ट टैग को लेकर उत्साह सा महसूस हुआ और क्षेत्रवासियों ने भी अपनी जागरूकता पूर्ण रूप से दिखाते हुए आगे बढ़कर केंद्र द्वारा चलाई गई इस योजना को अपनाया एवं अपने लिए सहूलियत मानते हुए सभी क्षेत्रवासियों ने अपने रिश्तेदारों अपने आस पड़ोसियों सभी को जागरूक करने का काम किया| मुख्य रूप से आज इस कैंप में आरडब्लूए से पूर्व अध्यक्ष मनवीर चौधरी, गौरव बंसल, संजय अरोड़ा, अनुराग गर्ग, धीरज गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल से महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, कुलदीप वर्मा, सुनील प्रताप सिंह, अतुल मित्तल, एडवोकेट अमन अग्रवाल, संदीप कुमार, सुनील चौधरी, मनवीर नागर, प्रमोद गर्ग, प्रियांशु गर्ग, रचित दूबे, मोहित गुप्ता, आलोक पराशर, गजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, भीष्म जादौन, धीरज गुप्ता आदि सभी लोग मौजूद रहे एवं कैंप में अपना पूर्ण योगदान दिया|


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...