शनिवार, 14 दिसंबर 2019

किसके सिर बंधेगा प्रदेश अध्यक्ष का सेहरा

राणा ओबराय



किसके चेहरे पर बंधेगा हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सेहरा,रामबिलास शर्मा, महिपाल ढांडा, सुभाष बराला या पवन सैनी!
चण्डीगढ़! हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों से परेशान पार्टी नये सिरे से संगठन को मजबूत करने की रणनीति में जुट गयी है।पिछली बार भी रामबिलास शर्मा की अगवाई में हरियाणा भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई थी। इसलिए संगठन के मामले में भाजपा आलाकमान किसी कमजोर नेता पर भरोसा नही कर सकती है। रामबिलास शर्मा संगठन में माहिर व कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड रखते हैं। जनसंघ में भी इनका अच्छा रसूख है। इसलिए भाजपा ने रामबिलास शर्मा को हरियाणा अध्यक्ष बनाने पर भी विचार किया है। यदि ओबीसी में से बात होती है तो उसमें लाडवा के पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी का नाम सबसे ऊपर आता है। पवन सैनी आरएसएस का पूरा वर्चस्व प्राप्त है। इसी तरह यदि जाट समुदाय से प्रधान बनता है तो इसमें कोई शक नही पानीपत से 2 बार विधायक बने महिपाल ढांडा के नाम पर बड़ी गहनता से विचार हो सकता है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों का पूरा आशीर्वाद महिपाल के साथ है वह भाजपा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं वह किसान मोर्चा के भी प्रदेश अध्यक्षष की जिम्मेदारी बखूबी से निभाई है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री की इच्छा है कि भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को एक बार और प्रदेश अध्यक्ष का पदभार मिलना चाहिए? परन्तु यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा किसके चेहरे पर बंधेगा भाजपा अध्यक्ष का सेहरा। क्योंकि कुछ समय बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो ही जाएगी। इसलिए सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने आकाओं के पास पद पाने के लिए हाजरी लगा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...