शनिवार, 14 दिसंबर 2019

अब फतेहपुर में चाचा ने रेप कर जलाया

 प्रांजुल मिश्रा


फतेहपुर! हैदराबाद के बाद उन्नाव की बेटी के साथ हुई हैवानियत की आग अभी शांत ही नहीं हो पाई थी कि एक बार फिर से यूपी के फतेहपुर में हैदराबाद और उन्नाव जैसा ही मामला सामने आ गया! एक के बाद एक इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं! लेकिन सरकारें मौन धारण किए हैं! कानून में संशोधन अभी तक नहीं किया गया है! आखिर क्या कारण है,  क्या बार-बार जनता को सड़कों पर ही आना पड़ेगा,  बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए?


यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी चाचा ने भतीजी को अपने हवस का शिकार बनाने के बाद उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस मामले में कोई भी बयान देने से बचती नजर आ रहा है। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।


फतेहपुर के हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को आग के हवाले कर युवक भाग निकला। युवती को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसने अपने दिए बयान में रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया है।
बदहवास पिता ने बताया कि 18 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में उसका चाचा उम्र 22 साल, उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार दोपहर वह घर में घुस आया। विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया। बकौल युवती जब उसने यह बात परिवार को बता देने की धमकी दी तो आरोपी चाचा ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इधर, आग से जलती किशोरी चीख-पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागी। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेजा। वहीं सूचना पाकर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स पहुंच गई।


महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...