शनिवार, 14 दिसंबर 2019

सेना प्रमाण राष्ट्रीय दिवस की नई परंपरा

 उधम सिंह नगर! समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू महामंत्री चिरौंजी लाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से पूज्यनीयवान भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस की नई परंपरा को सम्पूर्ण भारत में भारत सरकार के द्वारा मनाऐं जाने के लिए सितारगंज एसडीएम गौरव सिंघल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया!
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि हम अपने भारत देश में सुरक्षित इसलिए हैं! क्योंकि हमारी भारतीय सेना ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित कर रखा है! भारतीय सेना ने हमारे कल को सुरक्षित रखने के लिए अपने आज को खतरे में डाल कर रखा है! क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मन की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुऐं, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देती है! तब जाकर हम अपने अपने गांवों शहरों और घरों में सुरक्षित रहते हैं और आपदा राहत में भी भारतीय सेना का जवाब नहीं! भारतीय सेना के इस रूप में उसकी प्रतिष्ठा पूरे विश्व में है! क्योंकि जब सिविल प्रशासन किसी समस्या से मुकाबले न कर पाने की स्थिति में अपने हाथ खड़े कर देता है! तब भारतीय सेना के जवानों के मोर्चा संभालते ही आपदा में फंसे लोगों में सैनिकों को देखकर आत्मविश्वास जागृति हो जाता है कि वो अब पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और भारतीय सेना की शौर्य गाथाऐं इतनी ज्यादा हैं कि उनके लिए शब्द कम पड़ जाते हैं! क्योंकि चाहे मानव अधिकारों की रक्षा और देशों के बीच कानून के शासन को बढ़ावा देकर भारतीय सेना न केवल बाहरी खतरों से बल्कि आंतरिक खतरों से भी भारत देश की रक्षा करती है भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस पराक्रम का लोहा पूरे विश्व को मनवाया चुकी हैं! पूज्यनीयवान भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस हर साल सम्पूर्ण भारत में भारत सरकार के द्वारा मनाऐं जाने की भारत सरकार तत्काल घोषणा करें क्योंकि जब हमारे भारत देश में साल भर में बहुत सारे दिवस और फरवरी में बहुत सारे डे मनाये जाते है और यहाँ तक की एक अप्रैल को मूर्ख डे मनाया जाता है! तो हम सभी भारतीयों का यह फर्ज है कि हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुऐं भारत व भारतवासियों को सुरक्षित रखते है तो हम सभी भारतीयों को भी अपनी सेना के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था रखते हुऐं सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस हर हाल में मनाना ही चाहिए! जिससे हमारे देश भारत की अटूट स्वतंत्रता को बनाऐं रखने में सभी भारत वासियों के साथ साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी
इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार विवेकानन्द विश्वास श्यामल सरकार श्रीवास पाल शंकर चौधरी चन्दन सरकार विजय चन्द राकेश बैरागी शक्ति सरकार कंकन मण्डल उर्मी सरकार सीमा सरकार विश्वासजीत मिस्त्री अभिषेक साहू अनूप सिंह सूरज मिस्त्री शुभम शाह गोविन्द मिस्त्री सूरज कुम्हार दीपक प्रजापति विशाल कुमार आदि लोग उपस्थित!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...