सोमवार, 14 अक्तूबर 2019

पाक आतंकीयो को कर रहा प्रशिक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों का प्रशिक्षण लेना जारी है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत में बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के लगभग 50 आतंकवादी प्रशिक्षण ले रहे हैं। आतंकवादी मुख्य रूप से आत्मघाती हमलावर हैं जिन्हें कश्मीर और अफगानिस्तान में हमले करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियां इसपर नजर रख रही हैं। वहीं, आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बालाकोट से भेजा गया है।


स्वर्णकार संघ ने निकाली शोभायात्रा

मोहित श्रीवास्तव


गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ लोनी के द्वारा महाराजा अजमीढ़ देव जी के जन्मदिवस पर शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें प्रमुख रूप से लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जिनका स्वागत समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रधान ने पटका एवं माला भेंट प्रदान करके किया। वह महिलाओं की तरफ से मंजू वर्मा ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। शोभा यात्रा की प्रमुख रूप से मनमोहक झांकियां बैंड बाजा, डीजे बग्गी, महिलाओं की टोली, बाइकों की टोली, कारों की टोली, पैदल कार्यकर्ताओं द्वारा सुचारू रूप से यातायात को नियंत्रण करते हुए किया गया। जोहरी एनक्लेव मेट्रो स्टेशन से लक्ष्मी गार्डन दो नंबर बस स्टैंड से होते हुए शोभा यात्रा का नरेश वर्मा एवं विक्की वर्मा एवं उनके साथियों के द्वारा शांति नगर स्टैंड पर फूल बरसा कर और जलपान व्यवस्था करा कर स्वागत किया गया एवं अन्य जगहों पर भी पानी की सेवा रही पुष्प वर्षा रही और शोभायात्रा में प्रसाद वितरण का भी प्रबंध था। साथ ही समापन स्थल पर सुरुचि प्रीतिभोज की व्यवस्था थी। जहां पर सभी लोगों ने एकत्रित होकर आनंद पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और अपने महाराजा अजमीढ़ देव जी की जय जयकार की । जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के कार्यकर्ता निम्न प्रकार से रहे समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रधान, राजेंद्र ,मनोज वर्मा, संजीव सोनी, सतीश वर्मा, विक्की वर्मा, नरेश वर्मा, राजीव वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, उमेश ,राम मोहन वर्मा, संदीप सोनी, अरुण वर्मा व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पानीपत वासियों की आवाज बने 'विज'

राजेश ओबराय
पानीपत वासियों की एक ही आवाज, हजारों वोटों से जीतेंगे अपने प्रमोद विज
पानीपत। जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे पानीपत शहरवासियों की चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। पानीपत शहर वासियों की एक ही आवाज है। अबकी बार पानीपत शहरी सीट से हमारे प्रमोद विज हजारों वोटों से जीत हासिल करेंगे। क्योंकि प्रमोद विज एक ईमानदार शरीफ और पार्टी के समर्पित कार्य करता है। जब किसी विधानसभा में ऐसी चर्चाएं होती हैं तो यह परिणाम में बदल जाती है क्योंकि विधानसभा में मतदाता होता है और मतदाता ही जीत और हार का आधार होता है इसलिए ऐसा लगने लगा है की प्रमोद विज की जीत निश्चित है नही बल्कि काफी ज्यादा मतों के अंतर से जीत होगी ऐसा निश्चित लग रहा है। पानीपत वासियों का मानना है कि प्रमोद विज के विधायक बनने के बाद पानीपत से भ्रष्टाचार खत्म होगा और जिले में विकास भी देखने को मिलेगा।


जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक आईएएस (IAS) परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के पास से 14 लाख रूपये मूल्य के जाली नेाट जब्त किए गए हैंं। जाली नोट छापने वाले का पता तब चला जब शनिवार शाम को कुछ दुकानदारों ने दो व्यक्तियों को जाली नोट चलाने का प्रयास करते हुए पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
IAS परीक्षा की कर रहा था तैयारी:-पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने पिछले एक महीने से जाली नोट चलाने की बात कबूलीी। उनमें से एक आईएएस परीक्षा की कोचिंग ले रहा हैै। लेकिन जब उसे सफलता नहीं मिली तो उसने इस जुर्म को अपना लिया।
चार लोगों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने दोनों से मिली जानकारी के आधार पर इस रविवार तड़के इस इकाई के सरगना धनराज को पकड़ा। पुलिस को पता चला कि वह किराए के मकान में जाली नोट छाप रहा था और तीनों लोगों की मदद से उन्हें बाजार में चला रहा था। एक अन्य व्यक्ति भी इस रैकेट में पकड़ा गया हैै।


विश्व बैंक ने भारत की विकास दर घटाई

वाशिंगटन। विश्वबैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर छह प्रतिशत कर दिया। वित्त वर्ष 2018-19 में वृद्धि दर 6.9 फीसदी रही थी। हालांकि, दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस के ताजा संस्करण में विश्वबैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति अनुकूल है और यदि मौद्रिक रुख नरम बना रहा तो वृद्धि दर धीरे-धीरे सुधर कर 2021 में 6.9 प्रतिशत और 2022 में 7.2 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की संयुक्त वार्षिक बैठक से पहले जारी रिपोर्ट में लगातार दूसरे साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट का अनुमान व्यक्त किया गया है।


वित्त वर्ष 2018-19 में वृद्धि दर, वित्त वर्ष 2017-18 के 7.2 प्रतिशत से नीचे 6.8 प्रतिशत रही थी। विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों में वृद्धि के कारण औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर बढ़कर 6.9 प्रतिशत हो गयी, जबकि कृषि और सेवा क्षेत्र में वृद्धि दर क्रमशः 2.9 और 7.5 प्रतिशत रही।


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 की पहली तिमाही में मांग के मामले में निजी खपत में गिरावट तथा उद्योग एवं सेवा दोनों में वृद्धि कमजोर होने से अर्थव्यवस्था में सुस्ती रही। विश्वबैंक की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2018-19 में चालू खाता घाटा बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.1 प्रतिशत हो गया।


एक साल पहले यह 1.8 प्रतिशत रहा था। इससे बिगड़ते व्यापार संतुलन का पता चलता है। रिपोर्ट के अनुसार, 2018-19 में आर्थिक गति तथा खाद्य पदार्थों की कम कीमत के कारण खुदरा मुद्रास्फीति औसतन 3.4 प्रतिशत रही। यह रिजर्व बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य से ठीक-ठाक कम है।


पाक पर मंडराया ब्लैक लिस्ट का खौफ

पेरिस। टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की बैठक पेरिस में शुरू हुई। पाकिस्तान पर ब्लैक लिस्ट होने का खतरा है। इससे बचने के लिए उसे समिति के सामने साबित करना होगा कि उसने टेरर फंडिंग में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की है। एफएटीएफ की बैठक 18 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री हम्माद अजहर मौजूद रहेंगे।


एफएटीएफ ने जून 2018 में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया था। साथ ही ब्लैक लिस्ट से खुद को बचाने के लिए 27 सूत्रीय एक्शन प्लान सौंपा था। अगर संस्था को लगता है कि पाकिस्तान ने एक्शन प्लान को सही तरीके से लागू नहीं किया है तो उसे ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।


इससे पहले अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में हुई बैठक में एफएटीएफ से जुड़े एशिया पैसिफिक जॉइंट ग्रुप ने मानकों को पूरा नहीं करने पर पाकिस्तान को इनहेन्स्ड एक्सपीडिएट फॉलोअप लिस्ट में डाल दिया था। ग्रुप के मुताबिक, पाकिस्तान आतंकियों की वित्तीय मदद और मनी लॉन्ड्रिंग के 40 में से 32 मानकों का पालन नहीं कर रहा है।


पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफएटीएफ की बैठक में पाकिस्तान के ब्लैक लिस्ट होने से बचने के संकेत मिले हैं। सूत्रों का दावा है कि पिछले महीने बैंकॉक में एपीजेजी की बैठक में पाकिस्तान ने अपनी वित्तीय स्थिति के आंकड़े और वित्तीय रिपोर्ट लिखित में मुहैया करवाई थी। वहीं, भारतीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकॉक में बैठक के बाद से पाकिस्तान तनाव में है। इस बैठक में वह एफएटीएफ के 27 में से केवल 6 मानकों पर ही खरा उतरा था।


ब्लैक लिस्ट होने के चलते अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्व बैंक और यूरोपीय संघ पाकिस्तान की वित्तीय साख को और नीचे रख गिरा सकते हैं। ऐसे में वित्तीय संकट में जूझ रहे पाकिस्तान की स्थिति और खराब हो सकती है। एफएटीएफ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों की फंडिंग पर नजर रखती है। एफएटीएफ ने पाक को लगातार ग्रे लिस्ट में रखा। ग्रे लिस्ट में जिस भी देश को रखा जाता है, उसे कर्ज देने में बड़ा जोखिम समझा जाता है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय कर्जदाताओं ने पाक को आर्थिक मदद और कर्ज देने में कटौती की है। इस कारण पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हुई।


भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास

वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड में शुरू हो रहा है। यह संयुक्त अभ्यास का 10वां संस्करण है, जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में होता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में हुआ था।


भारतीय दूतावास ने कहा कि सैन्य अभ्यास में 45 सदस्यीय भारतीय बल अमेरिकी सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगा। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सेना अपने अनुभव साझा करेगी। द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान से भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ेगा। इससे पहले सितंबर में लुईस-मैककॉर्ड बेस पर दोनों देशों के सैनिकों ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इसमें उन अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों को शामिल किया गया, जो हाल ही में भारतीय सेना को मिले हैं। इनमें हॉवित्जर तोप और चिनूक हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं। वहीं, अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना ने 'जन गण मन' की धुन बजाई थी।


मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...