सोमवार, 14 अक्तूबर 2019

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास

वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड में शुरू हो रहा है। यह संयुक्त अभ्यास का 10वां संस्करण है, जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में होता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में हुआ था।


भारतीय दूतावास ने कहा कि सैन्य अभ्यास में 45 सदस्यीय भारतीय बल अमेरिकी सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगा। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सेना अपने अनुभव साझा करेगी। द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान से भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ेगा। इससे पहले सितंबर में लुईस-मैककॉर्ड बेस पर दोनों देशों के सैनिकों ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इसमें उन अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों को शामिल किया गया, जो हाल ही में भारतीय सेना को मिले हैं। इनमें हॉवित्जर तोप और चिनूक हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं। वहीं, अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना ने 'जन गण मन' की धुन बजाई थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...