शनिवार, 7 सितंबर 2019

चंद्र मिशन अभियान में 40 फीसदी नाकाम

कैलिफोर्निया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के तथ्यों के मुताबिक पिछले छह दशक में शुरू किए गए चंद्र मिशन में सफलता का अनुपात 60 प्रतिशत रहा है। नासा के मुताबिक इस दौरान 109 चंद्र मिशन शुरू किए गए, जिसमें 61 सफल हुए और 48 असफल रहे। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रमा की तहत पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को उतराने का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो सका। लैंडर का अंतिम छणों में जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। इसरो के अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है।


इस साल इजराइल ने भी फरवरी 2018 में चंद्र मिशन शुरू किया था, लेकिन यह अप्रैल में नष्ट हो गया। वर्ष 1958 से 2019 तक भारत के साथ ही अमेरिका, यूएसएसआर (रूस), जापान, यूरोपीय संघ, चीन और इजराइल ने विभिन्न चंद्र अभियानों को शुरू किया। पहले चंद्र अभियान की योजना अमेरिका ने 17 अगस्त, 1958 में बनाई, लेकिनपाइनियर 0 का लॉन्च असफल रहा। पहला सफल चंद्र अभियान चार जनवरी 1959 में यूएसएसआर का लूना 1 था। यह स‍फलता छठे चंद्र मिशन में मिली। एक साल से थोड़े अधिक समय के भीतर अगस्त 1958 से नवंबर 1959 के दौरान अमेरिका और यूएसएसआर ने 14 अभियान शुरू किए। इनमें से सिर्फ 3- लूना 1, लूना 2 और लूना 3 सफल हुए। ये सभी यूएसएसआर ने शुरू किए थे।


इसके बाद जुलाई 1964 में अमेरिका ने रेंजर 7 मिशन शुरू किया, जिसने पहली बार चंद्रमा की नजदीक से फोटो ली। रूस द्वारा जनवरी 1966 में शुरू किए गए लूना 9 मिशन ने पहली बार चंद्रमा की सतह को छुआ और इसके साथ ही पहली बार चंद्रमा की सतह से तस्वीर मिलीं। पांच महीने बाद मई 1966 में अमेरिका ने सफलतापूर्वक ऐसे ही एक मिशन सर्वेयर-1 को अंजाम दिया। अपोलो 11 अभियान एक लैंडमार्क मिशन था, जिसके जरिए इंसान के पहले कदम चांद पर पड़े। तीन सदस्यों वाले इस अभियान दल की अगुवाई नील आर्मस्ट्रांग ने की। वर्ष 1958 से 1979 तक केवल अमेरिका और यूएसएसआर ने ही चंद्र मिशन शुरू किए। इन 21 वर्षों में दोनों देशों ने 90 अभियान शुरू किए। इसके बाद जपान, यूरोपीय संघ, चीन, भारत और इस्राइल ने भी इस क्षेत्र में कदम रखा।


डीएम को अपशब्द, धमकी भरे मैसेज

शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली। एक मामले को लेकर निस्तारण न होने के कारण से एक युवक लगातार जिलाधिकारी नेहा शर्मा के सीयूजी नंबर पर अपशब्द भरे मैसेज व फोन पर धमकी भरी बातें करने वाले युवक को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच बाद पता चला कि, युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा है जिसका इलाज भी चल रहा है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक पूरा मामला इस प्रकार है। मनोज कुमार निवासी केसरुवा थाना गुरबक्शगंज कई दिनों से जिलाधकारी नेहा शर्मा के सरकारी नंबर पर बार-बार फोन कर गलत तरीके से बात व मैसेज भेज कर धमकाने जैसी बात कर रहा था। जिसे जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा दफ्तर बुलाया गया था। दफ्तर पहुंचने पर उस युवक द्वारा अपनी बात कुछ अलग अंदाज में करने लगा। यही नहीं उसने अधिकारियों को भी रौब में लेने की कोशिश किया। जिसके चलते जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर आनन-फानन पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की जांच में युवक मानसिक रूप से बीमार निकला। जिला अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा तत्काल युवक को उचित उपचार के लिए कड़े निर्देश दिए गए है।


नकली नोट छापने वाले पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली। आगरा में एसटीएफ ने शहीद नगर एकता पार्क से स्कैनर और प्रिंटर की मदद से स्टांप पेपर पर 100-100 के जाली नोट छापने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया है। ये लोग जाली करेंसी को शराब के ठेकों पर चलाते थे। पिछले डेढ़ साल से यह गोरखधंधा चल रहा था। गिरोह के पास से 100-100 के नकली नोट की 3.5 गड्डी (35000 रुपये), लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, मोबाइल बरामद किए गए हैं। नकली नोटों का यह कारखाना सदर बाजार के शहीद नगर की एकता कॉलोनी में चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी कृष्णापुरी, कहरई मोड़, शमसाबाद रोड के शिवम तोमर और ओमकार झा, नया बांस रोड, शमसाबाद का अवधेश सविता, धिमश्री शमसाबाद का सुनील, मियांपुर ताजगंज का लाखन हैं। इन्होंने एकता कॉलोनी में मकान किराए पर ले रखा था।  ये शातिर 10 रुपये के स्टांप पेपर की कटिंग करके तीन नोट बनाते थे। इन पर बड़ी सफाई से सिल्वर थ्रेड लगाते थे।


मोईन के शतक ने सेमीफाइनल में पहुंचाया

होव। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने वाइटलिटी ब्लास्ट टी-20 टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बल्ले से धमाका कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। शुक्रवार को ससेक्स और वार्सेस्टरशर के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने 60 गेंद पर नाबाद 121 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने  8 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। मैच में वार्सेस्टरशर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। फिलिफ साल्ट (72) और ल्युक राइट(28) ने ससेक्स के लिए शानदार अंदाज में पारी की शुरुआत करते हुए  8.5 ओवर में 84 रन जोड़ दिए। इसके बाद ल्युक राइट 28 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। राइट के आउट होने के बाद लौरी इवांस ने साल्ट के साथ मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन इसके बाद साल्ट 40 गेंद में 72 रन बनाकर आउट हो गए। 10.3 ओवर में 108 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद इवान्स एक छोर थामे रहे और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। ऐसे में ससेक्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 184 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इवांस 31 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद रहे।


इसके बाद जीत के लिए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्सेस्टरशर पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जो लीच का विकेट गंवा दिया। वो केवल 1 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने मोईन अली उतरे। उन्होंने रिकी वेसल्स के साथ मोर्चा संभालकर मैदान में चौकों छक्कों की बारिश कर दी। दूसरे विकेट के लिए वेसल्स और मोईन अली के बीच 177 रन की साझेदारी हुई। जीत से ठीक पहले वो आउट हो गए और मोईन अली ने एक गेंद बाद ही जीत की औपचारिकता पूरी कर दी। अली ने विरोधी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 14 गेंद और 8 विकेट शेष रहते अपनी टीम को सेमीफाइनल में जगह दिला दी। अपनी 121 रन की पारी में से 98 रन उन्होंने चौकों और छक्कों की मदद से बनाए।


पाक ने तोड़ा सीजफायर चार लोग घायल

जम्मू-कश्मीर। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा एक फिर संघर्ष विराम उल्लघंन किया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। हालांकि, भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की है।


इधर सोपोर के दंगेरपोरा में आतंकियों के हमले में एक नाबालिग लड़की सहित चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हमले के बाद आतंकवादी भागने में कामयाब हो गए। कश्मीर जोन की पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू की जिसमें एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर सुरक्षाबल और पुलिस तैनात हैं और जांच प्रक्रिया की जा रही है।


संचालक उड़ा रहे आदेशों की धज्जियां

सहारनपुर चिलकाना ग्राम गुमटी मुरादपुर फिरोजाबाद रोड पर जामिया मोहम्मदिया मदरसा जिसके संचालक सरकार के आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां जिनके विरुद्ध अल्पसंख्यक एवं जिला वक्फ बोर्ड ने कसा शिकंजा



सहारनपुर। थाना चिलकाना के गांव गुमटी मलकपुर चल रहे जामिया मोहम्मदिया मदरसा जिसके संचालक मो.अकरम कासमी निवासी भोजपुर तला तहसील सदर थाना चिलकाना के द्वारा मदरसे  के नाम से रसीदें काटकर चंदा इकट्ठा किया जाता है। उक्त मदरसे में यतीम बच्चे पढ़ना,उक्त मदरसे में 3 टीचर पढ़ाते है। उक्त मदरसे की कमेटी 11 सदस्य की होना दर्शाया गया। परंतु उक्त मदरसे में 15 अगस्त 2019 में सरकार के आदेशों के बावजूद नहीं लहराया गया तिरंगा। जिसके विरुद्ध जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं वक्फ बोर्ड ने लिया संज्ञान अल्पसंख्यक एवं जिला वक्फ बोर्ड ने उक्त मदरसे पर कसा अपना शिकंजा।


सहारनपुर इंस्पेक्टर वक्फ बोर्ड ने बताया कि उक्त मदरसे के संबंध में गंभीरता से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि उप्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों व मदरसा बोर्ड कमेटी केअध्यक्ष द्वारा अपने आदेशों में स्पष्ट किया गया कि मदरसों में 15अगस्त को राष्ट्रीगान अनिवार्य किया गया है। राज्य के सभी मदरसों में 15 अगस्त को धवरारोहण किया जाए। इस दौरान राष्ट्रीगीत और राष्ट्रीगान को अनिवार्य रूप से गाया जाए। आदेशों में कहा गया है कि इसकी  वीडियो कवरेज भी कराई जाए।
रिपोर्ट:हाकिम अली, ब्यूरो चीफ


पुलिस महानिदेशक ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देशन 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के पास सूूचना मे पुलिस व यातायात कर्मियों द्वारा नियमो का उल्लंघन किये जाने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद डीजीपी ने उत्तर प्रदेश में पदस्थ समस्त जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया कि जो प्राधिकारी यातायात नियमो का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी से अधिकृत है। अगर पुलिस यातायात उल्लंघन के अपराध का दोषी पाया जाता है। तो उसपर इस अधिनियम के तहत लगने वाले जुर्माने का दो गुना भरना होगा।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों  में कहा कि पुलिस कर्मी यातायात नियमो का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे तय जुर्माने का दो गुना भरना होगा। एक सितम्बर से मोटरयान अधिनियम 2019 लागू होने के बाद जुर्माने की दरों में काफी इजाफा हुआ है।इसके साथ ही सख्ती के साथ पालन कराने की मुहिम चलाई जा रही हैं। ऐसे में कई पुलिस व यातायात कर्मियों द्वारा नियमो का उल्लंघन किये जाने का वीडियो शोषल मीडिया पर बायरल होने के बाद उन्होंने सख्त निर्देशन जारी किये है। उमेश शर्मा


खाते में पैसा जमा करने पर लगेगा चार्ज

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के सर्कुलर के अनुसार एक अक्तूबर से आप अक महीने में केवल तीन बार मुफ्त में पैसे जमा करवा सकते हैं। इसके बाद यदि आपने अपने खाते में 100 रुपये भी जमा किए तो आपको 50 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का चार्ज देना पड़ेगा। पांचवी या उसके बाद यदि आपने एक रुपये भी जमा किए तो आपको 56 रुपये का चार्ज देना होगा। एक अक्तूबर से भारतीय स्टेट बैंक अपने बैंक चार्ज और ट्रांजेक्शन को लेकर के कई नियमों में परिवर्तन कर दिया है। बैंक एक अक्तूबर से अपने सर्विस चार्ज में बदलाव करने वाला है। जिसमें बैंक में रुपये जमा करना, निकालना, चेक का इस्तेमाल, एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़े सर्विस चार्ज शामिल हैं। यदि चेक किसी कारण से बाउंस हो जाता है तो चेक जारी करने वाले पर 150 रुपये और जीएसटी का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। जीएसटी मिलाकर यह चार्ज 168 रुपये होगा। नए नियमों के मुताबिक जहां एक तरफ बैंक के एटीएम से होने वाले ट्रांजेक्शन की संख्या में इजाफा कर दिया है। वहीं बैंक शाखा में जाकर के एनईएफटी और आरटीजीएस करना महंगा हो जाएगा। बैंक ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि देश के छह मेट्रो शहरों मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद में बैंक के एटीएम पर लोग हर महीने 10 ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। वहीं अन्य शहरों में मौजूद एसबीआई के एटीएम पर 12 ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।


अगर कोई व्यक्ति दूसरे बैंक के एटीएम का प्रयोग करता है तो फिर उसको महीने में पांच ट्रांजेक्शन करने की सुविधा मिलेगी। 25 हजार रुपये से ऊपर मिनिमम एवरेज बैलेंस रखने वालों को बैंक एटीएम का प्रयोग असीमित किया जाएगा। वहीं इससे नीचे का एवरेज बैलेंस रखने वालों को पुराने नियम के अनुसार आठ मुफ्त ट्रांजेक्शन ही करने को मिलेंगे। सैलरी खाताधारकों को देश के किसी भी बैंक और एसबीआई का एटीएम प्रयोग करने पर किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह खाताधारक असीमित ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति बैंक शाखा में जाकर के आरटीजीएस या फिर एनईएफटी करता है तो फिर उसको चार्ज देना होगा। हालांकि नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या फिर योनो एप से किए जाने वाले ऐसे ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।


भारत-नाइजीरिया संबंधों की 60वीं जयंती

मुबंई। भारतीय नौसेना का जहाज तरकश अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए आज लागोस, नाइजीरिया के बंदरगाह पहुंचा। इस यात्रा का आयोजन भारत और नाइजीरिया में राजनयिक संबंधों की स्‍थापना की 60वीं जयंती का समारोह मनाने के लिए किया गया है। कैप्‍टन सतीश वासुदेव की कमान वाला आईएनएस तरकश भारतीय नौसेना के सबसे शक्तिशाली फ्रंटलाइन फ्रिगेट्स में से एक है। यह जहाज हथियारों, सेंसरों की बहुमुखी रेंज से लैस है। यह जहाज भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्‍सा है और मुंबई स्थित फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन है।
इस जहाज को देखने के लिए अनेक गणमान्‍य व्‍यक्ति और नाइजीरिया के सरकारी अधिकारी आएंगे। दोनों देशों के बीच सहयोग को और गति देने के लिए नाइजीरिया के नौसेना अधिकारियों के साथ पेशेवर बातचीत की योजना है। इसके अलावा दोनों नौसेनाओं के बीच सामाजिक गतिविधियों और खेलों का आयोजन भी किया जायेगा। नाइजीरिया के लोगों के लिए चिकित्‍सा कैंप का भी आयोजन किया जायेगा। तरकश 08 सितम्‍बर, 2019 को एनएनएस यूनिटी के साथ समुद्र में पैसेज एक्‍सरसाइज का आयोजन करेगा जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसक्रियता को बढ़ावा मिलेगा।भारत और नाइजीरिया के बीच परंपरागत रूप से घनिष्‍ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश लोकतंत्र, विकास और धर्मनिरपेक्षता के मूल्‍यों को साझा करते हैं। रक्षा सहयोग और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान के लिए दोनों देशों में अनेक द्विपक्षीय प्रबंध मौजूद हैं। भारतीय सशस्‍त्र बल नाइजीरिया के सशस्‍त्र बलों के लिए भारत में विभिन्‍न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं। नाइजीरिया के राष्‍ट्रपति श्री मोहम्‍मद गुहारी भी डिफेंस सर्विसेज का स्‍टॉफ कॉलेज वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। भारतीय नौसेना मैत्रीपूर्ण संबंध स्‍थापित करने और मैत्रीपूर्ण देशों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिए अपने मिशन के एक हिस्‍से के रूप में भारतीय नौसेना के जहाजों को नियमित रूप से विदेशों में तैनात करती है।


सही भोजन, बेहतर जीवन: हर्षवर्धन

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के इट राइट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करते हुए केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने 'इट राइट, स्‍टे फिट, तभी इंडिया सुपर फिट' का नारा दिया। भोजन और फिटनेस के माध्‍यम से नागरिकों को केंद्र में रखते हुए। एक स्‍वास्‍थ्‍य आंदोलन के रूप में यह स्‍वस्‍थ खान-पान की एक नई पहल है। पांच दिनों तक आयोजित 'दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन क्षेत्रीय समिति के 72वें अधिवेशन' के साथ-साथ आज नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने नई लोगो और टैगलाइन 'सही भोजन, बेहतर जीवन' जारी करके 'इट राइट इंडिया' नामक अभियान शुरू किया। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय में सचिव श्रीमती प्रीति सूदन, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम क्षेत्रपाल सिंह, एफएसएसएआई की अध्‍यक्ष सुश्री रीता तेवतिया और एफएसएसएआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री पवन अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
 डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि समाचार माध्‍यमों, खाद्य उत्‍पादकों, उपभोक्‍ताओं और अन्‍य हितधारकों के साथ-साथ समाज के सभी हिस्‍सों के सक्रिय समर्थन और भागीदारी से यह एक देशव्‍यापी आंदोलन बन सकता है। पोषण के ईद-गिर्द मुद्दे पर एक जन आंदोलन के महत्‍व के बारे में चर्चा करते हुए, डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण का एक हिस्‍सा है। पूरे देश में सितंबर माह को 'पोषण माह' के रूप में मनाया जा रहा है। स्‍वस्‍थ भोजन के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना, जनसंख्‍या के कुछ हिस्‍से में कुपोषण,अल्‍प पोषण और मोटापे की समस्‍या का समाधान करना तथा कुपोषण-मुक्‍त भारत के लिए एक जोरदार अभियान चलाना इसका उद्देश्‍य है। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि इस आंदोलन का लक्ष्‍य पोषण अभियान, आयुष्‍मान भारत योजना और स्‍वच्‍छ भारत अभियान जैसे सरकार के फ्लैगशिप  जन स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के बल पर एक नये भारत का निर्माण करना है, जिसे हमारे प्रधानमंत्री 2022 तक सभी नागरिकों के लिए पूरा करना चाहते हैं।
विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम क्षेत्रपाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. हर्ष वर्धन ने इट राइट इंडिया का नया लोगो भी जारी किया।


रुकावटो से हम रुकने वाले नहीं: मोदी

मुबंई। मुंबई में तीन मेट्रो लाइनों के शिलान्यास समारोह के अवसर पर पीएम मोदी जनता को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा- एक रुकावट आज हमने देखी है लेकिन इसरो के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे जब तक मंजिल तक नहीं पहुंच जाते। चांद पर पहुंचने का सपना पूरा होकर रहेगा, हमारे देश में पहली मेट्रो 30-35 साल पहले शुरू हुई थी। इसके बाद 2014 तक कुछ ही शहरों में मेट्रो चल पाई। आज 27 शहरों में मेट्रो या तो शुरू हो चुकी है या शुरू होने वाली है।


प्रधानमंत्री ने मुंबई में मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बादे लोगों को संबोधित किया और इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों की सादगी और स्नेह मुझे हमेशा अभीभूत कर देता है। चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के अनेक शहरों में गया, आप लोगों से बात की. मुंबई में तो, जो रात में सभा हुई थी, उसकी चर्चा कई दिनों तक की गई थी। इस स्नेह के लिए, इस आशीर्वाद के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।


उन्होंने कहा कि सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावट के बावजूद, बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं।


आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़

आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़ संदीप मिश्र  आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में मंगलवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की जनस...