रविवार, 25 अगस्त 2019

भीम आर्मी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर दलितों में उबाल


देवबंद में भीम आर्मी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


 
गुरजोत सेठी। 
देवबंद। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत 96 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन उपरांत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध व विधानसभा अध्यक्ष शौर्य अंबेडकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा। जिसमें बताया कि दिल्ली तुगलकाबाद में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में 21 अगस्त को रामलीला मैदान में दलित समाज, रविदास समाज और संत समाज के लोगों ने संविधान के दायरे में भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण जनांदोलन किया था। परंतु केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार ने आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत 96 कार्यकर्ताओं को गैर कानूनी रूप से गिरफ्तार करा लिया। उन लोगों पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए, जो बेहद निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों में राहुल, नवनीत, पवन, सोमपाल, आशु, अविनाश आदि मौजूद रहे।


देवबंद:दारुल उलूम पुस्तकालय पर संकट

गुरजोत सेठी। 
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि दारूल उलूम में विशाल पुस्तकालय असंवैधानिक तरीके से बनाया बनाया गया है, क्योंकि दारूल उलूम द्वारा पुस्तकालय बनाने से पूर्व प्रशासन से कोई स्वीकृति नहीं ली गई। शनिवार को विकास त्यागी ने जारी बयान में कहा कि पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने प्रशासन को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें पुस्तकालय के विशाल भवन को मानकों के विपरीत बनाना बताया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की छत पर हैलीपैड बनाने की भी योजना है, लेकिन संस्था द्वारा शासन प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। प्रांत संयोजक ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस संबंध में नोटिस जारी न किया जाए, क्योंकि नोटिस का जवाब यह गुमराह करने वाला ही देंगे। बल्कि पुस्तकालय को ढहाए जाने के आदेश पारित किए जाएं, क्योंकि जिस स्थान पर पुस्तकालय बनाया जा रहा है वह भूमि दारूल उलूम की नहीं है। वहीं, दारूल उलूम के जिम्मेदारों का कहना है कि पुस्तकालय वाली जगह संस्था की है। उन्होंने प्रशासन से दारूल उलूम की भूमि, भवन व इमारतों की स्वीकृति व मानचित्रों की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की रिपोर्ट के बाद दारूल उलूम से जवाब मांगा जाएगा।


प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। पाकिस्तान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी मिली है। चांदनी चौक जिले के भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राजन धीमान के मोबाइल पर किसी ने व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर धमकी दी। मैसेज में लिखा है कि जल्द ही पीएम मोदी पर बड़ा हमला होगा। राजन ने मामले की सूचना सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को दे दी। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल समेत तमाम खुफिया एजेंसियां इसकी जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, राजन धीमान चांदनी चौक जिले से भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। राजन की पत्नी शास्त्री नगर से भाजपा की निगम पार्षद के अलावा सदर-पहाड़गंज जोन की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। पुलिस को दी शिकायत में राजन ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने दफ्तर में थे।इस बीच उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया। उन्होंने मैसेज नहीं देखा तो वीडियो और ऑडियो कॉल आने लगी। व्यस्त होने के कारण राजन ने उस नंबर पर कुछ देर में बात करने के लिए लिख दिया। इसके बाद लगातार  कॉल आती रही। कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए।


मैसेज में प्रधानमंत्री मोदी को मारने और उन पर बड़ा हमला करने की बात लिखी थी। इसके बाद कई मैसेज आए, जिनमें लिखा था कि जम्मू कश्मीर और खालिस्तान को जल्द आजाद कर दो। इसके अलावा भारत के छह टुकड़े होने की बात भी लिखी थी। मैसेज भेजने वाले ने अपने फोन नंबर स्टेट्स पर पाकिस्तान नॉर्दन लाइफ इंफेंट्री आर्मी लिखा हुआ था। स्टेट्स पर एके-47 की फोटो भी अपलोड थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नंबर को पाकिस्तान का बताया जा रहा है।


अब मुरली मनोहर जोशी की बिगड़ी तबीयत

कानपुर। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।दरअसल भाजपा में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से भाजपा में गम का माहौल है। ऐसे में मुरली मनोहर का तबीयत का खराब होना बीजेपी के लिए बुरी खबर है।


मुरली मनोहर जोशी 85 साल के हैं। वे किसी काम के सिलसिले में कानपुर गए थे। जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। भाजपा के संस्थापक सदस्यों और अध्यक्ष रह चुके डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी पार्टी के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता है। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया था। मुरली मनोहर जोशी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। उनकी तबीयत किस वजह से बिगड़ी है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।


फ्रांस:इवेंट पूर्ण करने वाले पहले भारतीय

फ्रांस की सबसे पुराने साइकिलिंग इवेंट को पूरा करने वाले पहले भारतीय सर्विंग जनरल बने अनिल पुरी


पेरिस। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी फ्रांस की सबसे पुराने साइकिलिंग इवेंट को पूरा करने वाले भारतीय सेना के पहले जनरल बन गए हैं, जिन्होंने पद पर रहते हुए इस इवेंट में हिस्सा लिया है। इस इवेंट में उन्होंने 1,200 किलोमीटर के पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस सर्किट को पूरा किया। 56 साल के अधिकारी ने बिना नींद लिए लगातार 90 घंटे तक साइकिल चलाकर 23 अगस्त को यह सर्किट पूरा किया।रेस पेरिस के उपनगर रामबॉलेट से शुरूहुई और फ्रांस के ब्रेस्ट मिलेट्री पोर्ट पर समाप्त हुई। साल 1931 में शुरू हुए इस इवेंट में अब तक 31 हजार 125 साइकिल सवार हिस्सा ले चुके हैं। इस इवेंट में 60 देशों के कुल 6,500 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। भारत से इस इवेंट में शामिल हुए 367 प्रतिभागियों में से महज 80 ही सफलतापूर्वक इसे पूरा कर सके।


यह सर्किट काफी मुश्किल भरा होता है। इसमें प्रतिभागियों को चार दिनों तक बिना सोए करीब 31 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ना होता है, जो माउंट एवरेस्ट को फतह करने के बराबर है। लेफ्टिनेंट पुरी ने कहा कि यह बहुत ही रोमांचक अनुभव था। इंसानी दिमाग बहुत ही खूबसूरत मशीन है, जिसे उत्साहित बनाए रखने की जरूरत होती है। यह उत्साह बदलाव से आता है।पुरी ने कहा कि अपने दिमाग को उत्तेजित रखने के लिए हर तीन से पांच साल में हमें अपने शौक को बदलते रहना चाहिए। इस इवेंट का अनुभव विनम्र था क्योंकि यह आपको सिखाता है कि प्रकृति पर कभी विजय प्राप्त नहीं की जा सकती है। प्रतिभागियों को चरम मौसमी परिस्थिति का सामना करना होता है।


वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत काफी मजबूत

नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन  बना लिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 51 और अजिंक्य रहाणे 53 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। टीम इंडिया को इस समय पहली पारी के आधार पर 260 रन की बढ़त मिल गई है। हालांकि दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत काफी निराशजनक रही थी।


टी ब्रेक तक भारत ने 98 रन पर तीन विकेट मयंक अग्रवाल (16), राहुल (38), पुजारा (25) गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कोहली और रहाणे ने मोर्चा संभालते हुए मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। कोहली और रहाणे के बीच 104 रन की साझेदारी हो गई है। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन ने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि 1 विकेट कीमार रोच को मिला। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान कैरेबियाई टीम की पहली पारी को 222 रनों पर समेट दिया और पहली पारी के आधार पर भारत ने 75 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।


विमान गिरा समुंद्र में ,बनाई वीडियो

नई दिल्ली। अमेरिका में हुए एक विमान हादसे की अनोखी घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। इस विमान के पायलट ने तभी विमान की विंग पर खड़े होकर इसका वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया की है। यहां तटीय क्षेत्र हॉफ मून बे में एक छोटा एयरक्राफ्ट बीई-36 दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया था। विमान में पायलट डेविड लेश और उनकी एक दोस्त कायला सवार थीं। हालांकि ये दोनों हादसे में बच गए। जानकारी के मुताबिक विमान के गिरने से पहले दोनों समुद्र में कूद गए थे। इन्हें करीब 30 मिनट बाद कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला।


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...