पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर में वांछित व 25 हजार रु0 का ईनामी बदमाश अजय उर्फ अमरीश बावरिया (घायल) गिरफ्तार
कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद
गाजियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि थाना ट्रोनिकासिटी क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का वाछिंत अभियुक्त अजय उर्फ अमरीश बावरिया किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ अंशलसिटी में है। इस सूचना पर तत्वरित कार्यवाही करते हुए थाना ट्रोनिकासिटी पुलिस द्वारा अंशलसिटी के पास बन्द पडे मकान पर पहुँचे। वहाँ पर बदमाश अजय उर्फ अमरीश व उसके अन्य 03 साथियो द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश अजय उर्फ अमरीश बावरिया गोली लगने से घायल हो गया है। जिसको समय करीब 4:30 बजे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। उक्त अभियुक्त के अन्य 3 साथी मौके से भागने मे सफल रहे, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना ट्रोनिकासिटी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 495/19 धारा 457/302/307 भादवि में वाछिंत चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा 25 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्त थाना कविननगर क्षेत्र मे हुई पुलिस मुठभेड में फरार था। जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।