बुधवार, 14 अगस्त 2019

बरसात बनी आफत, राहत कार्य जारी

कांकेर। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण कांकेर जिले के मेंढकी नदी उफान पर है। मेंढ़की नदीं में आई बाढ़ में 6 ग्रामीण फंस गए हैं। पिछले 18 घंटों से ये ग्रामीण टापू में फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ग्रामीणों को बचाने पहुंची है। फिलहाल लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। स्तर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारशि हो रही है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से कई गांव टॉपू में तब्दील हो गया है। मेंढ़की नदी में आई बाढ़ की वजह से पीवी-71 के ग्रामीण फंस गए हैं। ग्रामीण अपनी जान बचाने पेढ़ पर चढ़ गए हैं। नदी में आई बाढ़ की वजब से इलाका टापू बन गया है। पिछले 18 घंटों से 6 ग्रामीण इसी टापू में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ग्रामीणों को बचाने घटना स्थल पहुंच गई है। फिलहाल लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक पखांजूर के पीवी- 71 के 7 ग्रामीण मच्छी पकडऩे मेंढकी नदी गए थे।इसी दौरान नदी का बहाव तेज हो गया और सभी ग्रामीण फंस गए। इनमें से एक ग्रामीण ने जैसे-तैसे नांव के जरिए अपनी जान बचाई और गांव आकर लोगों की घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को इसी जानकारी दी। नदी से आई बाढ़ की वजह से पूरा इलाका टापू बन गया है। फंसे लोग जान बचाने पेड़ पर चढ़ गए हैं। फिलहाल तहसीलदाल और होम गार्ड के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।


डीसीपी ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या

डीसीपी विक्रम कपूर ने सर्विस रिवाल्वर से 
अपने मुंह के अंदर मारी गोली, मौत
फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) विक्रमजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि उन्होने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है, हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर मौजूद है और छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना आज सुबह करीब 5.45 बजे हुई। डीसीपी कपूर ने अपने मुंह के अंदर रिवाल्वर रख कर खुद को गोली मारी, जो खोपड़ी में ऊपर से निकल गई। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


खेल प्रतियोगिता से निखरती है आभाऐ

लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के युवा धावकों ने दिखाया जज्बा,सम्मान राशि व पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे।


प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा,प्रतिभा से निखरता है राष्ट्र 


रिपोर्ट- अनुज मिश्रा
      


करौंदीकला। क्षेत्र के पहाड़पुरकला (कूड़ी वाली बाग) में बुढ़वा मंगल को आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के 38 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नदीम लखनऊ ने 23 फीट 3 इंच छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वहीं दाउद खान (प्रतापगढ़)23 फीट 2 इंच व अबुल हसन ने 23 फीट छलांग लगाकर क्रमश दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।  इसके अलावा राजकुमार प्रतापगढ़, नीरज यादव सुलतानपुर, कुंदन मिश्रा, विवेक सिंह, मोहन निषाद, पवन तिवारी, अभिषेक तिवारी, पंकज कुमार, चन्दन आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा।  इस मौके पर प्रथम स्थान पर रहे नदीम को पुरस्कार स्वरूप लंबी कूद प्रतियोगिता समिति ने साइकिल प्रदान किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आयोजक अमरीश मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभा का चयन करती है, समय-समय पर प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करते रहना चाहिए। श्री मिश्र ने कहा कि युवाओं को भारत के पारंपरिक खेलों को अपनाना होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान राजेन्द्र पांडेय,प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभान उपाध्याय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के रेफरी खेल शिक्षक चिन्तामणि मिश्रा व पूर्व प्रदेश चैम्पियन शेषनारायण झा रहे। कार्यक्रम का सँचालन डा. सन्त भारती व विजय उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महेंद्र नाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, निम्बूलाल, आत्माराम मिश्रा, विजय जायसवाल, सूरज मिश्रा, प्रदीप नारायण झा, अजय पाँडे, सूरज मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विलम्ब से पहुंचे विधायक राजेश गौतम ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों सँग बैठक कर चर्चा किया।


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता एवं केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड जिले के लोगों के जीवन और जीविका की रक्षा के लिए दीर्घकालिक रणनीति विकसित करने की अपील की। राहुल ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में वायनाड जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मदद की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार का ध्यान कृषि क्षेत्र की समस्याओं की ओर खींचा, जिसके कारण राज्य में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।


उन्होंने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ''मैं दो समस्याओं को उजागर करना चाहूंगा, पहला जो वायनाड के लोगों के जीवन और जीविका को प्रभावित करती है और दूसरा कार्बन विविधता के योगदान के साथ जैव विविधता के लिए वैश्विक हॉटस्पॉट कृषि समस्या की ओर। उन्होंने कहा कि वायनाड में कृषि और धान की खेती लोगों की जीविका का मुख्य आधार है। कृषि क्षेत्र में संकट के कारण पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है। जंगलों का विनाश तथा नदियों और नालों से जल का निकासी समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र तथा लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी घाटों में खनन जारी है। इसके कारण वनों तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में जानवरों तथा मानवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। राहुल इससे पहले मंगलवार को केरल के मलप्पुरम जिले में नीलांबुर के कोटक्कल, मंम्बाद और एदवान्नपारा के राहत शिवरों में तथा कवलप्पारा के भूस्खलन स्थल पर गये। साथ ही उन्होंने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित वायनाड जिले के पुथुमाला और मलप्पुरम जिले में नीलांबुर के नजदीक कवलप्परा सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया था।


बलूचिस्तान:आजादी के बाद तस्वीर लगेगी

पेशाव। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद भारत के लोग ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के गुलाम बलूचिस्तान के लोग भी जश्न मना रहे हैं। बलूच लोगों के जश्न का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला बलूच नेता नायला कादरी ने बलूचिस्तान में भारत के प्रधानमंत्री मोदी की मूर्ति लगाने का ऐलान कर दिया है। नायला कादरी ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को हीरो बताते हुए कहा है पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर बलूच नस्ल को ही खत्म करना चाहती है । पाकिस्तान बलोचों का संहार कर रहा है। नायला कादरी ने कहा अगर बलूचिस्तान आजाद होता है, तो वहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हम प्रतिमा लगाएंगेनायला कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। मोदी जी ने जिस साहस के साथ फैसला लिया है विश्व के किसी नेता ने उनकी तरह  आवाज नहीं उठाई। पाकिस्तान पिछले 70 सालों से हम पर जुल्म कर रहा है।  मोदी जी हमारे हीरो हैं, मोदी जी हमारे भाई हैं।  बलूच नेता ने कहा कि हम बलोच एक कटोरे पानी के बदले सौ साल की वफा करते हैं।  हमने जान देकर अब तक माता हिंगलाज के मंदिर को सहेजा है। नायला ने स्पष्ट कहा बलूचिस्तान को आजाद कराने में अगर भारत साथ देता है  तो उसके दूरगामी फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि एक तो भारत अपनी संस्कृति के मुताबिक मददगार की परंपरा का निर्वाह करेगा, दूसरा आने वाले समय में बलूचिस्तान भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में मदद करेगा। मध्य एशिया का सीधा रास्ता भारत को आजाद बलूचिस्तान से मिलेगा।  हिंगलाज माता के दर्शन के लिए किसी भी भारतीय को वीजा लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी.। नायला कादरी ने कहा कि इस्लाम के नाम पर दहशतगर्दी करते हुए अब तक 30 लाख बंगाली मुसलमानों, 40 लाख अफगानी मुसलमानों और दो ज्यादा से ज्यादा बलूचों की हत्या कर चुका है।


मालूम हो कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था, इसके बाद से बलूच आजादी की मांग तेज हो गई है। बलोच नेताओं तथा वहां की जनता का कहना है कि मोदी ने हमें संबल दिया है तथा वो दिन जरूर आएगा जब बलूचिस्तान पाकिस्तान के कब्जे से आजाद होगा।  जब बलूचिस्तान आजाद होगा, उस समय भारत के पीएम मोदी की प्रतिमा बलूचिस्तान में लगाई जाएगी।


बाढ़-भूस्खलन:225 की मौत,109 लापता

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर सवा दो सौ (225) हो गई है जबकि 109 अन्य लापता हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश, जल-जमाव और भूस्खलन के कारण सेंट्रल रेलवे के मुंबई और पुणे डिवीजनों में कई ट्रेनों को आज रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों की रूट में परिवर्तित किया गया है। कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति में हालांकि तेजी से सुधार हो रहा है और सेना विभिन्न एजेंसियों के साथ कंधे में कंधा मिलाकर राहत-बचाव कार्यों में जुटी हुई है।


बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण अन्य राज्यों में भी कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उनमें अधिकतर लोगों को राहत शिविरों में विस्थापितों के समान जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही है। सेना समेत विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियां राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। केरल में अबतक 02, कर्नाटक में 50, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, उत्तराखंड में 8 तथा हिमाचल प्रदेश में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं के बाद से 109 लोग लापता हैं। केरल में जहां 59 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जबकि कर्नाटक में 50 लोग लापता हैं।


पाक मंत्री:सिख फौजियों पर गलत बयान

पाक मंत्री का इडिंयन सिख फोजियों पर गलत बयान, सिरसा बोले ताकत से अभी भी हैं अनजान


नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह सिरसा ने पाकिस्तान के फैडरल मंत्री फवाद हुसैन चौधरी और पंजाबी गायिका हार्ड कौर द्वारा की बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते कहा है कि वे न तो पंजाबियों और सिखों के प्रतिनिधि चेहरे रहे और न ही देश के प्रति भावनाओं के मामले में पंजाबियों व सिखों का सही प्रतिनिधित्व करते हैं।पंजाबी सैनिकों की वचनबद्धता से अनजान फवाद।सिरसा ने कहा कि हैरानी वाली बात है कि पाकिस्तान के फैडरल मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने पंजाबी लिपि का प्रयोग कर भारतीय फौज में सेवा करते हुए पंजाबी फौजियों को भड़काने की कोशिश की है।  ऐसा प्रतीत होता है कि फवाद चौधरी पंजाबी सैनिकों की असली भावना और दृढ़ वचनबद्धता से पूरी तरह अनजान हैं।


हार्ड कौर की हरकत बर्दाशत करने लायक नहीं
उन्होंने कहा कि पंजाबी और सिख सैनिकों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए आगे होकर लड़ाई लड़ी है और सिर्फ पंजाबी लिपि के प्रयोग से ही फवाद चौधरी पंजाबियों को भड़का नहीं सकते। इस दौरान सिरसा ने यह भी कहा कि पंजाबी गायिका हार्ड कौर ने हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, हम ऐसी हरकत कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।


मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...