बुधवार, 14 अगस्त 2019

खेल प्रतियोगिता से निखरती है आभाऐ

लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के युवा धावकों ने दिखाया जज्बा,सम्मान राशि व पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे।


प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा,प्रतिभा से निखरता है राष्ट्र 


रिपोर्ट- अनुज मिश्रा
      


करौंदीकला। क्षेत्र के पहाड़पुरकला (कूड़ी वाली बाग) में बुढ़वा मंगल को आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के 38 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नदीम लखनऊ ने 23 फीट 3 इंच छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वहीं दाउद खान (प्रतापगढ़)23 फीट 2 इंच व अबुल हसन ने 23 फीट छलांग लगाकर क्रमश दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।  इसके अलावा राजकुमार प्रतापगढ़, नीरज यादव सुलतानपुर, कुंदन मिश्रा, विवेक सिंह, मोहन निषाद, पवन तिवारी, अभिषेक तिवारी, पंकज कुमार, चन्दन आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा।  इस मौके पर प्रथम स्थान पर रहे नदीम को पुरस्कार स्वरूप लंबी कूद प्रतियोगिता समिति ने साइकिल प्रदान किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आयोजक अमरीश मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभा का चयन करती है, समय-समय पर प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करते रहना चाहिए। श्री मिश्र ने कहा कि युवाओं को भारत के पारंपरिक खेलों को अपनाना होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान राजेन्द्र पांडेय,प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभान उपाध्याय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के रेफरी खेल शिक्षक चिन्तामणि मिश्रा व पूर्व प्रदेश चैम्पियन शेषनारायण झा रहे। कार्यक्रम का सँचालन डा. सन्त भारती व विजय उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महेंद्र नाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, निम्बूलाल, आत्माराम मिश्रा, विजय जायसवाल, सूरज मिश्रा, प्रदीप नारायण झा, अजय पाँडे, सूरज मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विलम्ब से पहुंचे विधायक राजेश गौतम ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों सँग बैठक कर चर्चा किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...