हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 अप्रैल 2021

श्रेय उपायुक्त राजेश को जाएगा, नियंत्रण किया

राणा ओबराय             
दादरी। हरियाणा में कोरोना के कारण हाहाकार मची हुई है। सभी जिलों में दिन प्रतिदिन केस बढ़ते जा रहे हैं।
इसके विपरीत चरखी दादरी एक ऐसा जिला है। जहां पर कोरोना केसों में कमी आयी है। इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को जाता है। जब कोरोना बाबत भारतीय न्यूज/राष्ट्रीय ख़ोज के सम्पादक राणा ओबराय ने दादरी डीसी राजेश जोगपाल से बात की तो उन्होंने बताया कि मैने जिले में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया हुआ है। जोगपाल ने बताया कि मैने जिले में कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करवाने के लिए 2 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। उनका काम कोरोना नियमो को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती करना व जुर्माना वसूलना है। उन्होंने बताया इसलिए मेरे जिले में कोरोना केसों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि जिले में आज तक 150477 लोगो के सेम्पल लिए गए। आज की ताजा स्तिथि के बारे में उन्होंने बताया कि 70289 लोगो को वैक्सीन लगवाई गयी हैं। इस समय जिले में 236 कोरोना एक्टिव केस है। जिनमें से सिर्फ 36 कोरोना रोगी हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। इस रिपोर्ट से हमारा यह मानना है कि यदि सभी जिलों में प्रशासन दादरी डीसी राजेश जोगपाल की तरह सख्त रवैये अपनाए तो कोरोना को मात दी सकती है।

शनिवार, 17 अप्रैल 2021

हरियाणा: 10 से 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया

राणा ओबराय    
चडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कड़े फैसले लिये हैं। सरकार ने प्रदेश में रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। वहीं प्रदेश के सभी हिस्सों में पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए सख्ती से निपटने के आदेश जारी किये गए हैं। बिना मास्क और नियमों का पालन ना करने वालों पर सख्ती से निपटने के आदेश जारी किये गए हैं। इधर रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चंरजीव सिंह राव ने सरकार से हरियाणा में लॉकडाउन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से ही कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं और भारी संख्या में रोजाना कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं, ऐसे में नाइट कर्फ्यू से राहत मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन नाइट कर्फ्यू इस बढ़ते संक्रमण को रोकने में काफी नहीं है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब कुछ समय के लिए फिर से लॉकडाउन लगाकर नियमों का पालन करवाना चाहिए।

‘तू चीज लाजवाब’ फिर से किया जाएंगा वायरल

राणा ओबराय        
चडीगढ। सपना चौधरी को आज तक डांस में कोई टक्कर नहीं दे पाया है। सपना चौधरी अपने शानदार और बेबाक अंदाज में डांस करती है। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना है कि उनके फैंस हरियाणा तक ही सीमित नहीं सपना का बेबका अंदाज और ठुमके लाखों दिलों को घायल कर देने के लिए काफी है। सपने के डांस के आज करोड़ों कायल हैं। स्टेज पर उनका डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटती है। लेकिन कोविड के बाद से उनके फैंस उनके डांस को काफी मिस कर रहे है। लेकिन सपना चौधरी के पूराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सपना का हरियाणवी गाने ‘तू चीज लाजवाब’ एक बार फिर से वायरल हो रहा है। यह गाना सपना चौधरी और प्रदीप पर फिल्माया गया है ।इस गाने की खासियत ये है कि गाने में दोनों के बीच रूठना मनाना चल रहा होता है। इस गाने को राजू पंजाबी ने गाया था। खबर लिखे जाने तक इस गाने 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना चौधरी का डांस और अदाएं देखने लायक हैं।

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

पूर्व सीएम भूपेंद्र के खिलाफ आरोप तय: सीबीआई

राणा ओबराय              
पंचकूला। हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ आरोप तय किये हैं। एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में सीबीआई अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत किए आरोप तय। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल हेराल्ड अखबार को प्लॉट आवंटन मामले के मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आज आरोप तय होने के बाद अब अगली सुनवाई में ट्रायल शुरू होगा। सीबीआई कोर्ट ने एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में आरोप तय कर बड़ा फैसला सुनाया। जबकि बचाव पक्ष द्वारा मामले में लगाई गई डिस्चार्ज याचिका को सीबीआई कोर्ट ने किया खारिज कर दिया। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में आज सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोर्ट में हाजिर थे।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आदेश जारी किएं

राणा ओबराय               
चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए और कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए आज व्यापक रुप से उठाए गए कदमों के तहत विभिन्न हितधारकों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और मानदंडों के आदेश जारी किये है। ये आदेश आज वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने जारी किये हैं। कौशल द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार ‘कोरोना कर्फ्यू’ और धारा 144 के तहत हरियाणा राज्य में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों के आवागमन पर प्रतिबंध होगा। कोई भी व्यक्ति अपने घरों को नहीं छोड़ेगा या उक्त घंटों के दौरान किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन या यात्रा या खड़ा या घूमने नहीं जाएगा। उपायुक्त, जहाँ भी आवश्यक हो। ‘कोरोना कर्फ्यू ’के क्रियान्वयन के लिए धारा 144 लागू कर सकते हैं और अन्य प्रतिबंधों के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि इन आदेशों के तहत निम्नलिखित व्यक्तियों और सेवाओं के आवागमन को छूट दी जाएगी जो कानून और व्यवस्था / आपात स्थिति और नगरपालिका सेवाओं / कर्तव्यों के साथ कार्यकारी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, वर्दीधारी सैन्य / सीएपीएफ, स्वास्थ्य, बिजली, अग्निशमन, मान्यता प्राप्त पत्रकार और सरकारी मशीनरी के कर्मियों को कोविड़-19 संबंधित कर्तव्यों (सभी पहचान पत्र के उत्पादन पर) के साथ काम सौंपा है। आवश्यक वस्तुओं के निर्माण पर कोई अंकुश नहीं होगा। (आवश्यक वस्तुओं को मार्च 2020 से एमएचए दिशानिर्देशों द्वारा परिभाषित किया जाएगा)। आवश्यक और गैर-जरूरी सामानों की आवाजाही (इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट) पर कोई अंकुश नहीं होगा। सभी वाहनों / व्यक्तियों को बोनाफाइड पारगमन (इंटर स्टेट / इंट्रा-स्टेट) को पास करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन केवल मूल और गंतव्य के बिंदु के सत्यापन के उपरान्त ही ये अनुमति होगी। अस्पताल, पशु चिकित्सा अस्पताल और सभी संबंधित चिकित्सा प्रतिष्ठान, जिनमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र, जैसे कि डिस्पेंसरी, केमिस्ट, फ़ार्मास्युटी (जनऔषधि केंद्र सहित) और चिकित्सा उपकरण की दुकानें, प्रयोगशालाएँ, फार्मास्युटिकल रिसर्च लैब, क्लीनिक, दोनों शामिल हैं। नर्सिंग होम, एम्बुलेंस आदि चालू रहेंगे। सभी चिकित्सा कर्मियों, नर्सों, पैरा-मेडिकल कर्मचारियों, अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं के लिए परिवहन की अनुमति होगी।

पूर्व विधायक बदलान ने भाजपा का दामन छोड़ा

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व विधायक बदलान सिंह दौलतपुरिया ने भी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में जाने का पूरा मन बना लिया है। इस बात का खुलासा खुद बलवान सिंह दौलतपुरिया ने मीडियाकर्मियों के सामने किया है। जब इसके बारे राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय ने पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया से फोन परबात करने की कोशिश की तो फोन उनके ड्राइवर ने उठाया। उसने बताया अभी दो तीन दिन में कांग्रेस जॉइन करने का प्रोग्राम नही है। किसान आंदोलन के चलते फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा का दामन छोड़ दिया था। इसके बाद उनके घर वापसी यानि इनेलो और कांग्रेस में जाने के अलग अलग क्यास लगाए जा रहे थे। अब बलवान सिंह दौलतपुरिया ने खुद साफ कर दिया है कि वो निकट भविष्य में कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। वो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की अगुवाई में कभी भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। उन्होने खुद साफ किया कि वो इसी महीने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि उनकी कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत चल रही है। आपको बता दें कि बलवान सिंह दौलतपुरिया इनेलो की टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2014 के चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। बलवान सिंह दौलतपुरिया को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन उनको भाजपा का टिकट नहीं मिला। भाजपा ने दूड़ाराम को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था और दूडाराम की जीत हुई थी।

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

प्रमोद या महिपाल को मंत्री बनाया जाएं, मांग की

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। पानीपत हरियाणा की राजनीति का गढ़ रहा है। क्योंकि, यह देश की राजधानी दिल्ली के बिल्कुल नजदीक है और प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा को निर्धारित करता है। जब से प्रदेश बना है, तब से हरियाणा मंत्रिमंडल में पानीपत से किसी ना किसी विधायक को मंत्री पद से जरूर नवाजा जाता है। चाहे वह कोई भी सरकार रही हो। पिछली खट्टर सरकार में इसराना विधानसभा से कृष्ण लाल पंवार को मंत्री पद से नवाजा गया था न सिर्फ मंत्री पद दिया गया था। बल्कि कैबिनेट मंत्री के रूप में भारी-भरकम विभाग भी दिए गए थे। यह अलग बात है कि वह अपने क्षेत्र की जनता की नजरों में सफल नहीं हो पाए। इसलिए कृष्ण कुमार को पराजय का मुंह देखना पड़ा। आज पानीपत जिले में भाजपा के दो विधायक है औऱ दोनों ही पानीपत विधानसभा से है। पानीपत की जनता सीएम खट्टर से मांग कर रही हैं। पहले की तरह जिला पानीपत से प्रमोद विज या महिपाल ढांडा में से किसी को मन्त्री बनाया जाए। तांकि प्रदेश की जनता अपने मन्त्री के आगे अपना दुख सुख प्रकट कर सके साथ मे जिला में ज्यादा से ज्यादा विकास भी हो जाए।

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

3 पुलिस कर्मचारी किए सस्पेंड व लाइन हाजिर

राणा ओबराय                          
जींद। हरियाणा पुलिस जींद में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। तीनों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। डीआईजी कम एसपी जींद ओमप्रकाश नरवाल ने यह आदेश जारी किये हैं। डीआइजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि बीती रात औचक निरीक्षण पर निकले थे। रात्रि जिला निरीक्षक हरिओम चैकिंग अधिकारी थे। जबकि, एएसआई रामअवतार तथा राजपाल की डयूटी सदर थाना सफीदों की पीसीआर पर थी। जोकि, तीनों कर्मचारी डयूटी से नदारद पाए गए।

सोनीपत: सिख द्वारा युवक पर तलवार से हमला

राणा ओबराय       
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में निहंग सिख द्वारा एक युवक पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। निहंग सिख ने कुंडली बॉर्डर पर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी निहंग सिख किसान आंदोलन में शामिल होने आया था। उसने कुंडली गांव के युवक पर तलवार से हमला कर दिया। युवक के हाथ पर तलवार से गहरा घाव बन गया है। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि कुंडली गांव निवासी शेखर बाइक से प्याऊ मनियारी के कट से एचएसआईआईडीसी की तरफ जा रहा था। जब वह किसानों के टेंटों के साथ से निकलने लगा तो उसका एक निहंग सिख के साथ रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हुई और विवाद झगड़े में बदल गया।
इस दौरान निहंग सिख ने शेखर के हाथ पर तलवार से हमला किया। तलवार से शेखर के हाथ में गहरा घाव हो गया। राहगीरों ने घायल शेखर को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक टीम पीजीआई भेजी है। घायल शेखर के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी निहंग सिख को हिरासत में लिया है। निहंग सिख ने खुद की पहचान मनप्रीत के रूप में बताई है। घटना की सूचना संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

महान विभूतियों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

राणा ओबराय                   
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि महात्मा जोतिबा फुले व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे। दोनों का उद्देश्य सामाजिक चेतना के माध्यम से देश में बदलाव लाना था। यादव आज स्थानीय अपार होटल में स्लम जागृति समिति द्वारा इन महान विभूतियों की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्लम जागृति समिति को 5 लाख का अनुदान दिया। स्लम जागृति समिति की ओर से गरीब व जरूरतमंद स्कूली बच्चों को 200 स्कूल बैग वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि गुलामी के उस दौर में लोगों के मन में सकारात्मक भाव भरना तथा उनमें जागृति पैदा करना बहुत ही मुश्किल काम था। ऐसे दौर में इन दोनों महान विभूतियों ने न केवल समाज में जागृति पैदा करने का काम किया। बल्कि उन्हें शैक्षणिक तौर पर मजबूत करने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि महात्मा जोतिबा फुले एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। उनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। श्री यादव ने कहा कि फुले ने स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से ज्योतिबा फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि ने देश को ज्योतिबा फूले के शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को साक्षर करने के लिए बहुत कार्य किया। वहीं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने एक ऐसा सविधान दिया। जिसमें बिना किसी भेदभाव हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए। इसी मजबूत संविधान के कारण ही आज हम विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की श्रेणी में खड़े हैं। हमारा संविधान लचीला है पर साथ ही यह मज़बूत भी। यही कारण है कि सविधान के आगे सभी एक समान हैं। इस मौके पर स्लम जागृति समिति के प्रधान भागीरथमल खनगवाल, राजेश्वरी इंदौरा, बंशीधर बुमरा, सारदा खन्ना, बसपा जिला अध्यक्ष डा गजे सिंह चौपड़ा, दीपक पटिकरा, नितिन इंदौरा, महेंद्र खन्ना, डॉ सिद्धांत, अमीलाल डाबला, रेखा कौथल, व्यापार मंडल के प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल, रोहताश चेयरमैन व राजेश उर्फ़ बंटी ठेकेदार के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू लगाने की तैयारी: अनिल

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पंजाब के बाद हरियाणा में भी रात्रि कर्फ्यू लगाने की तैयारी चल रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्फ्यू कब से और कहां-कहां लगाना है, इस पर अंतिम निर्णय सीएम मनोहर लाल के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। 11 से 14 अप्रैल तक प्रदेश में टीकाकरण उत्सव मनाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद आज इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव के बाद रात्रि कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में पहले ही रात्रि कर्फ्यू लगाया जा चुका है। अभी तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

एनएपी के रेटों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे चौटाला

राणा ओबराय      
चडीगढ़। इनेलो नेता अभय चौटाला आज सोमवार को अंबाला में सरकार के बढ़ाए गए डीएपी खाद व एनएपी के रेटों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी ने बताया कि सोमवार को अभय चौटाला अम्बाला पहुंच रहे हैं। सरकार ने डीएपी खाद व एनएपी के रेटों में बढ़ोतरी करके एक बार साबित कर दिया कि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है और किसानों को कमजोर कर रही हैडीएपी खाद के मूल्यों में बढ़ोतरी, कृषि कानून वापस लेने और गेहूं खरीद सुचारु करने को लेकर सोमवार को इनेलो कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।  
प्रदर्शन के बाद लघु-सचिवालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम डीसी का ज्ञापन सौंपेंगे।आपको बता दें कि सरकार ने अब डीएपी खाद के दामों में बढ़ोतरी की है। डीएपी के दाम में अचानक वृद्धि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 50 किलोग्राम डीएपी खाद के दाम एकदम से 700 रूपए बढ़ाकर 1200 से 1900 कर दिए गए हैं। जिसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है।

रविवार, 11 अप्रैल 2021

कांग्रेसी नेता सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए

राणा ओबराय                
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे वरिष्ठ नेता भोपाल सिंह भाटी आज रविवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में अपने सैंकड़ो सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए। भाटी ने कहा कि किसानों के हकों के लिए जो बलिदान आज अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद को त्याग कर दिया है, वो उनके कायल हो गए हैं। जिस कारण उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर इनेलो ज्वाईन की है। 
उन्होंने हरियाणा कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां आज पूरे देश का किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर संर्घष कर रहा है। वहीं किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आज कांग्रेस में न तो समाजवाद बचा है और न ही धर्मनिरपेक्षता बची है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस हरियाणा में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। भाटी ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ है और प्रदेश के अंधकार को अगर दूर करना है तो सिर्फ एक ही रास्ता है, वो है। किसान रत्न अभय सिंह चौटाला।

हरियाणा: सीएम मनोहर ने रोहतक का दौरा किया रद्द

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने आज रोहतक का दौरा रद्द किया है। सरकारी तंत्र ने देर शाम को ही इसकी सूचना मीडिया को दे दी थी। मिली जानकारी के अनुसार सीएम की जगह मंत्री कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। गौरतलब है, कि आज रविवार को 11 अप्रैल को सीएम मनोहर लाल का पीजीआई में आने का कार्यक्रम था। हालांकि, कार्यक्रम आयोजन को लेकर देर शाम तक दावे किए जाते रहे कि इसका आयोजन होगा।
परन्तु देर शाम में सरकारी प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज कर के बता दिया था कि हरियाणा में कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 अप्रैल को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। यह भी सूचना मिली थी कि रोहतक में शनिवार को दलित-पिछड़ा वर्ग महापंचायत ने सीएम के कार्यक्रम के विरोध का फैसला लिया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शायद इसीलिए भी मुख्यमंत्री ने अपना रोहतक दौरा रद्द न कर लिया हो ?

शनिवार, 10 अप्रैल 2021

जजपा ने विधायक का नाम सीएम खट्टर को सौंपा

राणा ओबराय                   
चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच जजपा ने अब अपने एक विधायक का नाम मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दिया है।
इसके बारे जब राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला से बात की तो उन्होंने कहा आज डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मीडिया में ब्यान देखा है। मंत्री किस एमएलए को बनाया जाएगा। 

यह डॉ अजय चौटाला या दुष्यंत चौटाला को पता है। चेयरमैन बनाने के सवाल पर दिग्विजयसिंह चौटाला ने कहा चेयरमैन जरूर बनने चाहिए। इसकी जानकारी खुद दुष्यंत चौटाला ने मीडिया को दी। उन्होंने जेजेपी के कोटे से बचे एक मंत्री पद के लिए विधायक का नाम सीएम को सौंपा है। वहीं दुष्यंत चौटाला चाहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो और साथ में ही बोर्ड और निगमों के चेयरमैन भी बनाए जाएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार हैं। इसे होना भी चाहिए, लेकिन कब होगा, यह भाजपा को तय करना है। 

हमारी तरफ से जिस विधायक को मंत्री बनाया जाना है, उसका नाम दिया जा चुका है। हम तो यह भी चाहते हैं कि सरकार को बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बना देने चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। प्रदेश में ऐलनाबाद व कालका उपचुनाव से जुड़े सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव जुलाई-अगस्त में संभावित हैं। इन चुनाव को भाजपा व जजपा मिलकर लड़ेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। कौन सी सीट पर कौन पार्टी लड़ेगी। इसका फैसला दोनों दलों की संयुक्त बैठक में होगा।

सरकार ने कर्फ्यू को लेकर कोई फैसला नहीं लिया

राणा ओबराय          

चंडीगढ़। हरियाणा में नाइट कर्फ्यू को लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने साफ कहा है कि अभी तक सरकार ने नाइट कर्फ्यू को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि इस पर हम विचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी यह सुझाव दिया है। लेकिन नाइट कर्फ्यू कब से लगाना है, कहां पर लगाना है ? इस पर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के बाद ही फैसला लेंगें। देश में कोरोना वैक्सीन की कमी में कोरोना वैक्सीन को एक्सपोर्ट करना देश को खतरे में डालना है। 

राहुल गाँधी ने ये ट्वीट कर भारत सरकार पर निशाना साधा है। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गाँधी पर पलटवार करते हुए उन्हें बड़ी नसीहत दी है। विज ने कहा है कि ऐसे समय में राजनीति करना ठीक नहीं है। जब सारा देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पार्टियों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। राजनीति करने के और बहुत मुद्दे है।

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

जेजेपी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मुकदमा

राणा ओबराय       
चंडीगढ़/सिरसा। जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गनमैन भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।अपनी शिकायत में गनमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि वह निशान सिंह के साथ गाड़ी में फतेहाबाद की ओर जा रहा था। गांव सिकंदरपुर के पास कुछ किसानों ने गाड़ी को रोक लिया। किसानों ने निशान सिंह और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। गनमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गनमैन भूपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया है कि आरोपियों में हरिंद्र सिंह निवासी भावदीन और चार अन्य लोग थे। पुलिस ने इस मामले की जांच एएसआई सूबे सिंह को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

भाजपा-जजपा ने कार्यक्रमों में जाने का लिया निर्णय

राणा ओबराय         
चंडीगढ़। हरियाणा में किसानों के विरोध को झेल रही सरकार ने अब इसको दरकिनार कर भाजपा व जजपा नेताओं ने जनता के बीच सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने का निर्णय लिया है। भाजपा नेताओं की कोर टीम में फैसला किया है कि इसके लिए विरोध करने वाले लोगों के प्रति यदि सरकार को सख्ती करनी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेगी। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर हुई भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक में अराजक किस्म के लोगों से निपटने की रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया और वेदपाल एडवोकेट समेत कई प्रमुख नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया। 

राज्‍य के गृहमंत्री अनिल विज इस बात से खारे नाराज हैं कि मुट्ठी भर लोगों के विरोध की वजह से भाजपा व जजपा नेताओं ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना बंद कर दिया है। गृह मंत्री विज को इस बात पर भी ऐतराज है कि गोहाना के पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक को श्रद्धांजलि देने जाने की बजाय मुख्यमंत्री के आंवलावासियों के नाम पत्र लिखा। उनकी राय थी कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल वहां जाते। 

उनके नहीं जाने से किसान जत्थेबंदियों से जुड़े कुछ उग्र प्रवृत्ति के लोगों का हौसला बढ़ा है। उन्होंने सलाह दी कि भाजपा व जजपा नेता पहले की तरह सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाएं। यदि कहीं असुरक्षा के हालात पैदा हुए तो पुलिस वहां अपनी ड्यूटी का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करेगी। बैठक में उदाहरण दिया गया कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर हर जिले में कार्यक्रम हुए हैं। करीब 20 हजार बूथों पर ये कार्यक्रम हुए हैं।

भाजपा अब 14 अप्रैल को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हर जिले में कार्यक्रम करेगी। इन कार्यक्रमों में भाजपा के केंद्रीय नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी नेता व कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे।
इन कार्यक्रमों में यदि किसी ने कोई विघ्न डाला तो पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आएगी। बैठक में शामिल अधिकतर नेता इस बात पर सहमत थे कि पार्टी संगठन और सरकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी की जाएगी।

गृह मंत्री विज ने भरोसा दिलाया कि ऐसे कार्यक्रमों में पुख्ता सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होगी और सीआइडी को अपना काम मजबूती के साथ करना होगा। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मसलों पर भी बातचीत की गई। सहमति बनी कि राष्ट्रीय नेताओं के दिल्ली में पहुंच जाने के बाद भाजपा के प्रदेश संगठन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

दिव्यांगजनों की समस्याओं का किया गया निरीक्षण

राणा ओबराय        
चंडीगढ़। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का निरीक्षण कर उनका तुरंत समाधान किया जाए। यादव ने यह जानकारी दी, कि आज यहां प्रदेश से आए दिव्यांगजनों के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, कि समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार दिव्यांगजनों की हरसंभव सहायता कर रही है। 

इनके उत्थान के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रशिक्षण केंद्र, विद्यालय, सामूहिक आवास आदि की सुविधा प्रदान कर रही है। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने वृद्धजन, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियों, किन्नरों, बौनों, अल्पसंख्यकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाये हैं। यादव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए, कि लाडली योजना के लाभार्थियों को आ रही कठिनाईयों को शीघ्र दूर किया जांंए। 

ताकि, इस योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। उन्होंने कहा, कि अब तक प्रदेश के 29 लाख 16 हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है। जिसमें से 1 लाख 75 से अधिक दिव्यांगजन लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक अजय सिंह तोमर सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्कूल-कॉलेज की अफवाहों पर शिक्षा मंत्री का ब्रेक

राणा ओबराय                          
चंडीगढ़। हरियाणा में स्कूल-कॉलेज दोबारा से बंद होने की अफवाहों पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ब्रेक लगा दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अभी सभी चीजें कंट्रोल में है। स्कूल बंद करने जैसी स्थिति अभी नहीं दिख रही। लेकिन, उसके बावजूद बच्चों का स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। 

जिसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर रखे हैं कि कहीं भी किसी भी प्रकार की स्थिति बिगड़ती दिखे तो वह फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत के अनुसार निर्णय लिए जाएंगे। लेकिन, आज बृहस्पतिवार को सभी स्कूल खुले हुए हैं और सब कुछ कंट्रोल में है। 
इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा में कहीं गरीब बच्चे पिछड़ ना जाएं इसके लिए जो बच्चों को टैब देने का फैसला था। उस पर टेंडर होने वाला है। टेंडर होने के बाद अगले सेशन में बच्चों को टैब उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। 

इसके साथ कंवर पाल गुर्जर ने हाल ही में कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी के गाड़ी पर पथराव और विधायक रामकरण काला के घर के घेराव के मामले पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में अपनी बात कहने का सभी को अधिकार है। अगर यह आंदोलनकारी लोग, किसान यूनियन, किसान मोर्चा, कांग्रेसी या अन्य राजनीतिक लोग अपनी बात कहना चाहते हैं। विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं तो बड़ी खुशी से करें। 

लेकिन, अगर झगड़ा करने की नियत से, टकराव करने की नियत से और समाज को लड़ाने का कोई प्रयास करेगा तो निश्चित तौर पर सख्त से सख्त कार्रवाई उनके खिलाफ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सांसद पर कातिलाना हमला किया गया वह बेहद निंदनीय है। यह बहुत गलत है। प्रजातंत्र में जनता मालिक है। अगर सरकार अपनी बात रखना चाहती है तो वह रखेगी। विपक्ष अपनी बात रखना चाहता है तो वह रखें। 

किसान यूनियन किसान मोर्चा अपनी बात रखना चाहता है तो रखें, फैसला जनता करेगी। लेकिन कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार के घटनाक्रम प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है और बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। गुर्जर ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले साल पर्यटन विभाग काफी घाटे में रहा। जिस कारण से विभाग की पेमेंट करने के लिए सरकार से पैसे तक लेने पड़े। 

अब कुछ बदलाव विभाग में घाटे को उभारने के लिए किए गए हैं जैसे होमस्टे पॉलिसी शुरू की गई है। इसे धीरे-धीरे बढ़ावा देने की तैयारी है। जिससे विभाग घाटे से उभरकर मुनाफे की तरफ बढ़े। विभाग पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और भी कई स्कीम ला रहा है। जिससे उम्मीद है कि मुनाफा काफी बढ़ जाएगा।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...