शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

जेजेपी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मुकदमा

राणा ओबराय       
चंडीगढ़/सिरसा। जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गनमैन भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।अपनी शिकायत में गनमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि वह निशान सिंह के साथ गाड़ी में फतेहाबाद की ओर जा रहा था। गांव सिकंदरपुर के पास कुछ किसानों ने गाड़ी को रोक लिया। किसानों ने निशान सिंह और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। गनमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गनमैन भूपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया है कि आरोपियों में हरिंद्र सिंह निवासी भावदीन और चार अन्य लोग थे। पुलिस ने इस मामले की जांच एएसआई सूबे सिंह को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'भव्य होली मिलन' समारोह का आयोजन संपन्न

'भव्य होली मिलन' समारोह का आयोजन संपन्न  न्याय विहार कॉलोनी, सुलेम सराय का होली मिलन समारोह कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सं...