स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

अपने हाथों द्वारा बनी हुई कृतियों का प्रदर्शन किया

अपने हाथों द्वारा बनी हुई कृतियों का प्रदर्शन किया


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन व हिलवाड़ी गाँव की महिलाएं दिल्ली में हुई सम्मानित 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शनिवार को हिलवाड़ी गाँव की महिलाएं व सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वंदना गुप्ता के कहने पर तीन दिन नई दिल्ली राजीव चौक एन डी एम सी पैलेस आर्य युवा केन्द्र पर गई। वहाँ जाकर सभी हिलवाड़ी गाँव की महिलाओं ने अपने हाथों द्वारा बनी हुई कृतियों का प्रदर्शन किया।

जिसमें सभी महिलाओं ने आचार,मुरब्बे, चुनरी,पालना, मिट्टी के अनेक प्रकार के समान बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें सभी महिलाओं के कार्य से खुश होकर जिसमे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह सेहखावत,सांसद,मंत्री, अध्य्क्ष पुसेष आर्य,राजमणि ,बी जे पी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, दूतावास ताहिरा खान  द्वारा सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वंदना गुप्ता व हिलवाड़ी गाँव की महिला और रजनी,सविता,स्लेट्रीना, साईना, नईमा, साइना,सुमन आदि को मंच पर अवार्ड देकर सम्मानित किया।

जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक संपन्न: एडीएम 

जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक संपन्न: एडीएम 


अवैध खनन परिवहन के विरूद्ध  सुनिश्चित की जाए प्रभावी कार्यवाही: एडीएम

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अवैध खनन परिवहन की रोकथाम के लिए गठित जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक सम्पन्न

कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में अवैध खनन/परिवहन की रोकथाम के लिए गठित जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिालधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन/परिवहन न होने पाएं। उन्होनें कहा कि कही भी अवैध खनन/परिवहन पाया जाता है तो त्वरित प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 एवं खनिज अधिकारी को अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के साथ संयुक्त रूप से समन्वय कर तहसीलवार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

गणेश साहू 

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

नवनिर्मित फ्लोटिंग सोलर ग्रिड आई-घाट का उद्घाटन 

नवनिर्मित फ्लोटिंग सोलर ग्रिड आई-घाट का उद्घाटन 


एनर्जी इनोवेशन लॉन्च पैड के अन्तर्गत नवनिर्मित फ्लोटिंग सोलर ग्रिड आई-घाट का डीएम ने किया उद्घाटन

फ्लोटिंग सोलर ग्रिड आई-घाट से प्रदुषण को कम करने के साथ ही नाविकों की आय में भी वृद्धि होगी

कड़ा धाम में आने वाले आगंतुकों को नौकारोहण का एक अलग अनुभव मिलेगा

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने शुक्रवार को कुबरी घाट, कड़ा में एनर्जी इनोवेशन लान्च पैड के अन्तर्गत नवनिर्मित फ्लोटिंग सोलर ग्रिड आई-घाट (कुबरी घाट) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नाविक फ्लोटिंग सोलर ग्रिड आई-घाट का विभिन्न गतिविधियों में उपयोग कर सकतें हैं। उन्होंने आई0आई0टी0 कानपुर को इस इनोवेशन के लिए धन्यवाद देते हुए अपेक्षा की कि आई0आई0टी0 कानपुर द्वारा इसी प्रकार के नये-नये अभिनव प्रयोग किया जाता रहेगा। जिसका लाभ जनपद को भी मिलेगा। उन्होंने फ्लोटिंग सोलर ग्रिड आई-घाट के विषय में विस्तार से जानकारी दी।        

प्रो. अंकुश शर्मा ने बताया कि स्टार्टअप अक्वाफ्रंट इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा विकसित किये गए फ्लोटिंग आर0सी0सी0 आधारित यह आई-घाट अपने आप में अनूठा प्रयोग है। उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर के सहयोग और मार्गदर्शन में उत्तर-प्रदेश में आधुनिक तकनीकी के समावेशी प्रयोग के लिए नित नए उदाहरण प्रस्तुत किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के समर्थन का एक अनूठा उदाहरण आई-घाट प्रोजेक्ट है, जोे कि भारत में अपनी तरह का पहला समाधान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सहयोग से एन0टी0टी0डाटा जैसे वैश्विक तकनीकी कम्पनी का समर्थन और स्टार्टअप अक़्वाफ्रंट इंफ्रास्ट्रक्चर का तकनीकी कौशल जनपद के ग्रामीण परिक्षेत्र में पहुंचा है।      

प्रो. अंकुश शर्मा ने बताया कि फ्लोटिंग पी0वी0 (सौर सेल) के माध्यम से उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग कडाधाम में ई-नौकाओं के लिए किया जाएगा। सौर ऊर्जा के उपयोग से न सिर्फ प्रदुषण को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे नौका चालकों की आय में भी वृद्धि होगी। यह कड़ा धाम में आने वाले आगंतुकों को नौका रोहण का एक अलग अनुभव प्रदान करेगा। जिसका लाभ कौशाम्बी जनपद को भी मिलेगा। आई-घाट के अगले चरण में फ्लोटिंग आर0सी0सी0 का प्रयोग छोटे कृत्रिम तालाब स्थापित करके मछली पालन में भी किया जाएगा। जिससे नौका चालकों और उनके परिवारों की आय में और बढोत्तरी हो सकेंगी।

इस अवसर पर विनीत वर्मा ओएसडी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, उप जिलाधिकारी सिराथू राहुल देव भट्ट सहित अंकुर दास गुप्ता, गौरी बहुलकर राहुल पटेल आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

गणेश साहू 

'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह' कार्यक्रम का आयोजन 

'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह' कार्यक्रम का आयोजन 


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 548 जोड़ों का विवाह संपन्न

नवविवाहित जोड़ों को दिया आर्शीवाद तथा ईश्वर से दाम्पत्य जीवन को खुशहाल रखने की कामना की

कौशाम्बी। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत शुक्रवार को नवीन मण्डी समिति ओसा में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 548 जोडे विवाह के बन्धन में बधें, जिसमें 03 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी सम्मिलित हैं। सांसद विनोद सोनकर जिलाधिकारी सुजीत कुमार पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने नव जोड़ों को आर्शीवाद दिया एवं ईश्वर से सफल, सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

सासंद विनोद सोनकर ने आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतने लम्बे सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में शादी का यह महाकुम्भ उन्हें कभी देखने को नहीं मिला, जिसे आज देखने का अवसर मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को इतने भव्य तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि विवाह के बन्धन में बंधने वाले जिन परिवारों के घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है, उन सभी की जॉच कराकर, उन्हें शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। इसके साथ ही साथ ऐसे परिवार, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है या कच्चा मकान है, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन कराकर, उन्हें आवास उपलब्ध कराई जाएं।

सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा एंव विवाह तक चिन्ता कर अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, जिसका परिणाम है कि लिंगानुपात में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि गरीब मॉ को अब अपनी बेटी के विवाह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विवाह करा रही हैं। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। 

प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि के रूप में पैतीस हजार रूपये कन्या के खाते में अंतरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री कपडे़, विछिया, पायल, वर्तन के लिए दस हजार रूपये दिए जाते है। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है।

सुशील केसरवानी 

समावेशी शिक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन

समावेशी शिक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन


एक दिवसीय दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

कौशाम्बी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देश के अनुपालन में सम्राट उदयन सभागार कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने दिव्यांग बच्चों को बहुप्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि बस उन बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पेशल एजुकेटर द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया तथा सभी लोगों ने एक स्वर में कार्यक्रम की प्रशंसा की।          

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। डायट प्राचार्य अनिल कुमार ने दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए समस्त आगन्तुको का आभार व्यक्त किया एवं समेकित शिक्षा में होने वाली कार्यक्रमों एवं नोडल टीचर के कार्य एवं दायित्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हिंद मणि, सूचना अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दिव्यांग कल्याण अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी एसआरजी डॉ. दिलीप दिलीप ने दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के बारे में सम्बोधन किया। 

इस मौके पर कार्यक्रम में विनय प्रजापति वित्त एवं लेखाधिकारी, मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास पांडे, प्रभारी जिला समन्वय समेकित शिक्षा एआरजी समस्त स्पेशल एजुकेटर फिजियोथैरेपिस्ट एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी समस्त एसआरजी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन मारुति नंदन सहायक अध्यापक द्वारा किया गया।

विजय कुमार

कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित: डीएम

कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित: डीएम 

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाये जाने पर वाणिज्यकर विभाग के दो डिप्टी कमिशनर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं उप निबंधक सदर द्वितीय का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने एआईजी स्टाम्प को स्टाम्प चोरी रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर विभाग, आबकारी, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये जाने के साथ-साथ आरसी वसूली में भी प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत विद्युत बकाये की वसूली सुनिश्चित करने के लिए कहा है। नगर पंचायत की समीक्षा करते हुए सभी अधिशाषी अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर वसूली का निर्देश दिया है। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को बकायेदारों से वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिए है। मण्डी समितियों के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मण्डी सचिवों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को दाखिल-खारिज की कार्रवाई निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से किए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व  जगदम्बा सिंह, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, सभी उपजिलाधिकारी एवं सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गांधी का जन्मदिन तथा सरकार बनने की खुशी मनाई 

गांधी का जन्मदिन तथा सरकार बनने की खुशी मनाई 


शामली जिला शहर कांग्रेसियों ने दोहरी खुशियां मनाई... दीपक सैनी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। कांग्रेस के शामली जिला अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में त्याग तथा बलिदान की मूर्ति कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन तथा हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की खुशी धूमधाम से मनाई गई। जिला अध्यक्ष ने सोनिया गांधी को प्रतीकात्मक तौर पर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके संघर्ष तथा जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोनिया गांधी भले ही पाश्चात्य संस्कृति में पली-बढ़ी और शिक्षा ग्रहण की। लेकिन जब वे भारत में आई तब वे भारत की होकर रह गई।

उन्हें भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति, भारत की कला से बेहद लगाव रहा और उन्होंने इन चीजों को अपने जीवन में सदैव सादगी के रूप में अपनाया। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार जी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 2004 में सोनिया गांधी के पास मौका था, देश का प्रधानमंत्री बनने का। लेकिन उन्हें सत्ता की लालच ना होने की वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री पद ग्रहण नहीं किया और एक विद्वान तथा सूझबूझ वाले व्यक्ति डॉ मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने सुषमा स्वराज की उस मंतव्य का भी लाज रखा जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनेगी तो मैं अपने सर का बाल मुंडवा लूंगी और आजीवन जमीन पर सोऊंगी। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव असिस्टेंट प्रोफेसर निर्भय सिंह ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब देश की राजनीति सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की तरफ बढ़ रहा था।

उस समय राजनीति की अनिच्छुक सोनिया गांधी ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए पार्टी की बागडोर संभाली और उन्होंने आम जनमानस में बने एक सर्वमान्य नेता के तौर पर अटल बिहारी वाजपेई को सत्ता से बेदखल किया, तथा उन्हीं के नेतृत्व में नागरिकों को अधिकार देने वाले ऐतिहासिक कानून पास किए गए। गरीबों, मजदूरों, महिलाओं,  शोषित के लिए हमेशा चिंतित रही और उनके हितों के लिए अनेकों कानूनों का निर्माण कराया। चाहे वह सूचना का हो, लड़कियों को पिता में संपत्ति का अधिकार हो, फूड सिक्योरिटी बिल हो, सिटीजन चार्टर हो, मनरेगा हो ऐसी तमाम लोक कल्याणकारी नीतियों में सोनिया गांधी की छाप दिखाई देती है।

उत्तर प्रदेश पिछड़े वर्ग के प्रदेश महासचिव शेखर पाल ने भी हिमाचल प्रदेश की जीत की बधाई और सोनिया गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और व्यवहार को लोगों के लिए प्रेरक बताया। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष,  शैखरपाल प्रदेश महासचिव, अनुज गोतम शहर अध्यक्ष, निर्भय सिंह प्रोफेसर प्रदेश महासचिव, सुरेंद्र सरोहा संदीप शर्मा जिला सचिव, रामशरण नामदेव, प्रमोद कश्यप, रामपाल पांचाल, महाबीर सैनी, आदि मौजूद रहे।

नगर निगम में 640 बूथों पर ईवीएम से चुनाव होगा 

नगर निगम में 640 बूथों पर ईवीएम से चुनाव होगा 

संदीप मिश्र 

बरेली। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां लगातार चल रही हैं। सरकारी मशीनरी तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटी है। इस बार नगर निगम में 640 बूथों पर ईवीएम से चुनाव कराए जाएंगे। जबकि नगर पालिका, नगर पंचायतों में मतपत्रों से चुनाव होगा। इस तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर दिन बढ़ने के साथ भी सरगर्मी तेज होती जा रही हैं। इस महीने कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। चुनाव का समय करीब देख तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है।जिले में कुल 1183 बूथों पर इस बार नगर निकाय का चुनाव होना है, इसमें नगर निगम के 640 बूथ हैं, जबकि नगर पालिका, नगर पंचायतों में 543 बूथ बनाए गए हैं।

नगर निगम के सभी 640 बूथों पर ईवीएम से चुनाव होगा, जबकि नगर पालिका, नगर पंचायतों के 543 बूथों पर मतदाता मतपत्रों को मतपेटियों में डालकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसकी पूरी रूपरेखा बनाई जा चुकी है। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह ने बताया कि, नगर निगम के जिन बूथाें पर ईवीएम से चुनाव हाेगा, वहां पर दो-दो सीयू (कंट्रोल यूनिट) ईवीएम, एक बीयू (बैलेट यूनिट) की व्यवस्था की जाएगी।

एक बूथ पर 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर बैलेट यूनिट दो हो जाएंगी। एक बैलेट यूनिट 15 कॉलम ही होते हैं। 16 वां कॉलम नोटा होता है। ऐसे में प्रत्याशी की संख्या बढ़ने पर ईवीएम की संख्या बढ़ा दी जाएगी। वहीं, 10 प्रतिशत ईवीएम को रिजर्व में भी रखा जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल में उसका इस्तेमाल किया जा सके।

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया

डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया


डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

लेबरों की संख्या और बढ़ाकर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मंगलवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कादीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एकेडमिक बिल्डिंग गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निर्माण की प्रगति की निरीक्षण के दौरान कहा कि तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए लेबरों की संख्या और बढ़ायी जाए उन्होंने टाइल्स लगाने आदि का कार्य भी शीघ्र शुरू कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने अधिशासी अभियंता  लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज केके श्रीवास्तव को एक जेई को नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दियें जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में निर्माण कार्यों की प्रगति के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो को और तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ई0ओ0 मंझनपुर एवं सीएमएस को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरवंश सिंह, सीएमएस डॉ. दीपक सेठ, उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम एवं ईओ मंझनपुर सुनील मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

गणेश साहू

अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित, नमन किया

अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित, नमन किया


शामली जिला कांग्रेस ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजली दी 

भारत रत्न, बोधिसत्व, बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा स्मरण करते हुए शत-शत नमन किया गया

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शामली जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अजंता चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब न केवल महान शिक्षाविद ,समाजशास्त्री, समाज सुधारक ,अर्थशास्त्री, और कानून विद थे, बल्कि भारत के संविधान के निर्माता भी थे। उन्होंने समस्त भारत वासियों के लिए बिना किसी भेदभाव के समानता ,स्वतंत्रता ,बंधुता,एवं भाईचारे की स्थापना की एवं संवैधानिक उपचारों का अधिकार देकर न्यायपालिका को संविधान की संरक्षक बनाया। जिसके कारण आज भारत विश्व का सबसे बड़ा और सबसे सफल लोकतंत्र बन सका।

 ऐसे महान व्यक्तित्व को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। बाबा साहब के प्रयासों से ही देश को एक मजबूत लोकतंत्र मिला। बाबा साहब ने दलितों के उत्थान के लिए बहोत कार्य किया। उन्होंने साबित किया कि शिक्षा पैसे से नही बल्कि मेहनत से कमाई जाती है। कांग्रेस ने हमेशा सभी जातियों एवं धर्मों का सम्मान किया है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा डाँक्टर अंबेडकर का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता रहा है। भविष्य में भी उन्हें इसी सम्मान के साथ याद किया जाता रहेगा। बाबा साहब दलितों के मसीहा बनकर उभरे। समाज को उनसे सीख लेनी चाहिए।

मुख्य रूप से दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष  राशिद चोधरी जिला महासचिव,  शैखरपाल प्रदेश महासचिव, आदेश कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीपाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा, सदीप शर्मा जिला सचिव, लोकेश कटारिया अनूसूचित जिलाध्यक्ष, अरविंद झंझोट जिला सचिव ,शमशीर नगर अध्यक्ष केराना , महाबीर सैनी , शाहिद खान नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक, रिजवान सेवादल अध्यक्ष, प्रमोद कश्यप, सलमान राणा ,सुभाष जंयत , इन्तजार बागवान,  टाटा सिह, राजिंदर, पप्पु सिह, बिनोद, ओमप्रकाश, ओमबीर सिह मौजूद रहे।

10 दिसंबर को फिर 'महापंचायत' बुलाने का ऐलान 

10 दिसंबर को फिर 'महापंचायत' बुलाने का ऐलान 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने 10 दिसम्बर को एक बार फिर महापंचायत बुलाने का ऐलान कर दिया है। साथ ही हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी गई है। भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जिला मुजफ्फरनगर के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के पदाधिकारियों को सूचित किया गया है कि ब्लॉक जानसठ के गांव सिखेड़ा में पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में किसानों द्वारा अंडर पास की मांग को लेकर 30 नवंबर से धरना चल रहा है।

इस मामले में एसडीएम जानसठ के नाम ज्ञापन भी दे दिया गया है, लेकिन प्रशासन की कार्यशैली प्रतिकूल है। इसी मामले को लेकर 10 दिसंबर को सिखेड़ा बाईपास पर ही महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। संगठन की ओर से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में किसानों को साथ लेकर सिखेड़ा बाईपास पहुंचे। अगर जरूरत पड़ी तो हाईवे भी जाम किया जाएगा।

व्यवस्था: कैमरे की निगरानी में मतगणना संपन्न होगी 

व्यवस्था: कैमरे की निगरानी में मतगणना संपन्न होगी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कहा कि आगामी 8 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। आज जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षतापूर्वक, शुचिता के साथ सम्पादित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, मतगणना के दौरान पूर्ण एक्रागता व सावधानी भी बरती जाए।

उन्होने कहा कि सभी कार्मिक प्रत्यके दशा में प्रातः 6ः00 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही व शिथिलता बर्दाश्त नही होगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माईक्रों ऑबजर्वर तैनात रहेगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाये गये कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाये उसे भली प्रकार देखकर लगाया जाये ताकि लिखने में त्रुटि की सम्भावना न रहे।

उन्होने कहा कि 15-खतौली विधानसभा उपनिर्वाचन 2022 के तहत चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब मतगणना की बारी है। मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे, मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरे में होगा। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जिज्ञासाएं आएं उनको दूर किया जाए, जिससे कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। मतगणना हॉल में यदि कोई समस्या आए तो अपने आरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा मतगणना हॉल में की जाने वाली कार्यवाही एवं कार्यो तथा पोस्टल बैलेट के सम्बंध मे प्रकाश डाला गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभागार में मौजूद मतगणना कार्मिकों को मतगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उनके द्वारा बताया कि कन्ट्रोल यूनिट का मतगणना के दौरान कैसे प्रयोग करते हुए मतगणना कैसे सम्पन्न करानी है, इसका भी सभागार में पीपीटी के माध्यम से प्राजेक्टर पर दिखाया गया। उन्होने बताया कि मतो की गिनती हेतु मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जायेगी। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी सहित मतगणना कार्य लगे सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

खतौली विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को सकुशल कडी सुरक्षा में कूकडा मण्डी स्थल(थानाक्षेत्र नई मण्डी) में बनाये गये स्ट्रांग रुम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सिविल पुलिस व आर्मड पुलिस(पीएसी) को तैनात किया गया है जिसमें इनर कार्डन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा आउटर कार्डन में सिविल पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल स्ट्रांग रुम व उसके आस-पास 24 घण्टे तैनात है तथा सीसीटीवी कैमरों द्वारा निरंतर स्ट्रांग रुम की निगरानी रखी जा रही है।

आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रुम डियूटी पर तैनात सिविल पुलिस /पीएसी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सावधानी और सतर्कता के साथ डयूटी करे तथा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास ना आने दिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रुम के अन्दर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरों से सतर्क दृष्टि रखते हुए 24 घण्टे निरंतर निगरानी की जाए तथा हर छोटी-बड़ी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाये। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा प्रकाश व्यवस्था, ईवीएम- वीवीपेट मशीन/ मतपेटियों के रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए।

पुलिस के द्वारा जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया 

पुलिस के द्वारा जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देश में मंगलवार को जनपद पुलिस के द्वारा जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके चलते हडकंप की स्थिति बनीं रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई।

जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीं चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्कवॉड व एस चैक टीम द्वारा कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करते हुए लोगों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना से अवगत कराएं।

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

फाउंडेशन के द्वारा गौमाताओं को हरा 'चारा' खिलाया 

फाउंडेशन के द्वारा गौमाताओं को हरा 'चारा' खिलाया 


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गौ माताओं की सेवा

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय

बागपत। सोमवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बावली रोड स्थित गौशाला में जाकर गौमाताओं को हरा चारा खिलाया और सभी सदस्यो ने गौ माताओं की सेवा की। इसी के साथ साथ गौशाला की सफाई में भी एक विशेष योगदान दिया। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्यो ने कहा कि गौशाला में हम काफी समय से आ रहे हैं और आते रहेंगे और हमेशा इसी तरह गौ माता की सेवा के साथ-साथ बेसहारा पशुओं की सेवा का भी कार्य करते रहेंगे। नगरपालिका इंस्पेक्टर सुशील शर्मा जी ने कहा कि इस तरह का सहयोग सभी को करना चाहिए और सभी इस बात का जरूर ख्याल करे।

इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता,उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, रेणु गुप्ता,विकास गुप्ता, प्रवीन कुमार,हिमांशु अग्रवाल, आलोक शर्मा, सचिन शर्मा,शिवम राणा, अनिल अरोरा, ऋषभ जैन, नगर पालिका इंस्पेक्टर सुशील शर्मा आदि सभी ने गौ माता को सेवा की।

क्लब के द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई 

क्लब के द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार द्वारा ग्राम एरटी माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई। प्रयोगशाला का उद्घाटन सी डी ओ श्री शंभू नाथ तिवारी एवं क्लब अध्यक्ष निखिल ऐरन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बी डी ओ जितेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान अखलेश भारद्वाज ने स्कूल एवं ग्राम में कराए गए कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। श्री शंभू नाथ तिवारी ने क्लब की इस कार्य की बहुत प्रशंसा की एवं बच्चों को बताया कि वह किस प्रकार इस विज्ञान प्रयोगशाला का उपयोग कर सकते हैं।

अध्यक्ष द्वारा आगे भी इसी प्रकार ग्राम स्कूलों में प्रयोगशाला एवं ईलर्निंग लगवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सचिव आकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष मोहित बंसल पूर्व अध्यक्ष प्रमोद ऐरन , राहुल तायल, सौरभ गोयल, संजीव जैन, विशाल, अंकित गोयल, दिनेश शर्मा एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कांग्रेसी नेता के निधन से कांग्रेसियों में शौक की लहर

कांग्रेसी नेता के निधन से कांग्रेसियों में शौक की लहर

श्यामलाल शर्मा के निधन से शौक की लहर

कांग्रेसी झण्डे मे हुई अंतिम विदाई

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामलाल शर्मा के निधन से जनपद के कांग्रेसियों मे शौक की लहर दौड़ गई है। श्यामलाल शर्मा ने रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें शहर के डॉक्टर खुर्शीद अनवर के यहां एडमिट कराया गया था। श्याम लाल शर्मा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के साथ साथ कई मुख्य पदों पर रह चुके थे।उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया। रविवार शाम को कांग्रेस के झण्डे मे लपेट कर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि श्याम लाल शर्मा के देहांत से कांग्रेस को जनपद में बहुत बडी क्षति पहुंची है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दिल में उनका बहुत सम्मान था। वो सैकड़ों कांग्रेसियों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कमी को कोई भी पूरा कर सकता।

कांग्रेस के इतिहास में जनपद से उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता रहेगा। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय श्याम लाल शर्मा जी से राजनिति के क्षेत्र में बहोत कुछ सीखा है। वो सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। यूवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव, वैभव गर्ग प्रदेश महासचिव, अनुज गोतम शहर अध्यक्ष, रमेश विश्वकर्मा प्रमुख समाजसेवी, सत्यप्रकाश अग्रवाल प्रमुख समाजसेवी, अब्दुल हाफिज जिला उपाध्यक्ष, धीरज उपाध्याय प्रदेश सचिव, लोकेश कटारिया जिलाध्यक्ष अनुचित, विनोद अन्नी ,निभॅय सिंह प्रोफेसर , निन्ना अन्सारी जिला चैयरमैन अल्पसंख्यक, रविंद्र आयॅ वरिष्ठ कांग्रेस, रिजवान सेवादल अध्यक्ष, महिपाल शर्मा, पुनित शर्मा, विनोद सेन, रामपाल पांचाल, महाबीर सैनी, सलमान राणा ,हारूण अन्सारी , आदि मौजूद रहे।

बागपत: कमेटी की साप्ताहिक बैठक का आयोजन 

बागपत: कमेटी की साप्ताहिक बैठक का आयोजन 


आजाद नगर, मौहल्ला कमेटी बड़ौत ने मास्टर राजीव कुमार को वार्ड न0 3 से सभासद प्रत्यासी चुना

गोपीचंद 

बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय, आजाद नगर बड़ौत पर मौहल्ला कमेटी की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन विस्तार पर विशेष बल देतेहुये कमेटी के निष्क्रिय सदस्यों को एक्टिव करने हेतु प्रयासों को प्रभावी करने हेतु व वर्तमान के कुछ अहम विषयों पर चिंतन मनन किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान सतेन्द्र उज्ज्वल ने की संचालन कमेटी के महामन्त्री व मीडिया प्रभारी गोपी चंद सैनी ने किया। बैठक में उपस्थित कमेटी के संरक्षक श्री राजकुमार रुहेला, संरक्षक श्री रामकिशन कश्यप, संगठन मंत्री श्री सुंदर लाल रुहेला व प्रचार मंत्री श्री रामकिशन, श्री विनोद कुमार ने बैठक में रखे गये सभी बिंदुओं पर बारी बारी से अपने विचार रखे।

कमेटी की बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यगणों की सहमति से नगरीय निकाय चुनाव हेतु बड़ौत वार्ड नं0 3 से मास्टर राजीव कुमार को सभासद प्रत्यासी के रूप में मौहल्ला कमेटी की और से उतारने की सामूहिक स्वकृति हुई।

रविवार, 4 दिसंबर 2022

शामली: विशेष 'सफाई' अभियान का समापन

शामली: विशेष 'सफाई' अभियान का समापन

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शासन के निर्देशानुसार गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को समाप्त कर स्वच्छ बनाने का 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय का विशेष सफाई अभियान नगर पालिका परिषद शामली द्वारा शुरू कर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, उत्तम सिंह पुनिया (जिला समन्वयक) चांद खान परियोजना विश्लेषक (स्वच्छ भारत मिशन), स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर निशिकांत संगल एवं समस्त सभासद गण की उपस्थिति में आज दिनांक 04-12-2022 को वार्ड 22 मेरठ करनाल रोड पर जी.बी.पी पॉइंट को पूर्णतया विलोपित करते हुए संबंधित स्थल पर यात्री प्रतीक्षालय, वॉल पेंटिंग एवं पौधारोपण का कार्य पूर्ण कर अभियान का समापन किया। जिससे उक्त स्थल पर पुन: जीबीपी स्थापित ना हो सके। समस्त सभासदगणों की उपस्थिति में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी द्वारा स्वच्छता के प्रति नागरिकों को कूड़ा डस्टबिन में डालने हेतु एवं उक्त स्थान पर कूड़ा न डालने हेतु स्थानीय निवासियों को जागरूक किया।

जिसमें मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी, समस्त सभासद गण, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर पालिका परिषद शामली, उत्तम सिंह पुनिया, चांद खान, अंकुर भारद्वाज, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के क्लस्टर सुपरवाइजर सुनील कुमार, सुपरवाइजर दीपक चंद्रा, जाकिर हुसैन, शशिकांत पालीवाल एवं स्थानीय  नागरिकों ने अपना योगदान दिया।

संस्थापक दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

संस्थापक दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित


सीताराम सिंह इंटर कॉलेज में मनाया गया संस्थापक दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज/सहसों। रविवार को सीताराम इंटर कॉलेज बाबूगंज में इंटर कॉलेज में संस्थापक दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल व विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी फूलपुर शुभम श्रीवास्तव एवं कर्नल एल बी सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि शिक्षा ही वो एकमात्र माध्यम है, जिससे देश प्रदेश व जिले का विकास होता है। शिक्षा के माध्यम से ही हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, शिक्षा का हमारे जीवन मे बड़ा ही महत्व है।

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना

भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना


कृष्ण-सुदामा मित्रता देती है संदेश, ऊॅच-नीच से दूर है मित्रों के परिवेश

भागवत कथा का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

कौशाम्बी। मंझनपुर मुख्यालय में चौधरी बैजनाथ नगर में एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक पं0 अखिलेश जी महाराज ने शनिवार को रूखमणि विवाह, कृष्णा रास, कसंवध, सुदामा चरित्र का प्रंसग सुनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना। 

शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। ज्ञानचन्द्र गुप्ता भुर्जी ने लावा परछन करते हुए पत्नी व अन्य श्रदालुओं ने पैरपूजी किया। कथा के मुख्य यजमान विट्टन देवी एवं शारदा प्रसाद गुप्ता भुर्जी ने आरती पूजन किया। पं0 अखिलेश जी महाराज ने रास प्रसंग में कहा कि बांसुरी की सुरीली तान सुनकर गोपियां अपनी सुध खो बैठीं। कृष्ण ने उनके मन मोह लिए। उनके मन में काम का भाव जागा लेकिन यह काम कोई वासना नहीं थी। यह तो गोपियों के मन में भगवान को पाने की इच्छा थी। आमतौर पर काम, क्रोध, मद, मोह और भय अच्छे भाव नहीं माने जाते हैं लेकिन जिसका मन भगवान ने चुरा लिया हो तो ये भाव उसके लिए कल्याणकारी हो जाते हैं। महराज जी ने आगे बढते हुए कंस वध प्रंसग का वर्णन किए जाने पर पंडाल में उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए।

कथाव्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता करो, तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो। सच्चा मित्र वही है, जो अपने मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए ही मदद कर दे। परंतु आजकल स्वार्थ की मित्रता रह गई है। जब तक स्वार्थ सिद्ध नहीं होता है, तब तक मित्रता रहती है। जब स्वार्थ पूरा हो जाता है, मित्रता खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर मित्र कृष्ण से मिलने द्वारकापुरी जाते हैं। जब वह महल के गेट पर पहुंच जाते हैं, तब प्रहरियों से कृष्ण को अपना मित्र बताते है और अंदर जाने की बात कहते हैं। यह सुनकर भगवान श्रीकृष्ण का मित्र एक दरिद्र व्यक्ति कैसे हो सकता है। तभी एक प्रहरी महल के अंदर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को बताता है कि महल के द्वार पर एक सुदामा नाम का दरिद्र व्यक्ति खड़ा है, जो आपका मित्र बता रहा है। द्वारपाल की बात सुनकर भगवान कृष्ण नंगे पांव ही दौड़े चले आते हैं और अपने मित्र को रोककर सुदामा को रोककर गले लगा लिया। उन्होने बताया कि श्री मद्भागवत कथा का आज से समापन हो गया है, रविवार को पूर्णाहुति होगा।

मौके पर ज्ञानचन्द्र गुप्ता भुर्जी, रोहित गुप्ता, मथुरा प्रसाद अग्रहरि, राजेन्द्र मुन्ना, शशिभान गुप्ता, नीरज शुक्ला, दुर्गा, सुनीता, पवन जायसवाल जितेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, शिव रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

विजय कुमार

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...