शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

गांधी का जन्मदिन तथा सरकार बनने की खुशी मनाई 

गांधी का जन्मदिन तथा सरकार बनने की खुशी मनाई 


शामली जिला शहर कांग्रेसियों ने दोहरी खुशियां मनाई... दीपक सैनी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। कांग्रेस के शामली जिला अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में त्याग तथा बलिदान की मूर्ति कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन तथा हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की खुशी धूमधाम से मनाई गई। जिला अध्यक्ष ने सोनिया गांधी को प्रतीकात्मक तौर पर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके संघर्ष तथा जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोनिया गांधी भले ही पाश्चात्य संस्कृति में पली-बढ़ी और शिक्षा ग्रहण की। लेकिन जब वे भारत में आई तब वे भारत की होकर रह गई।

उन्हें भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति, भारत की कला से बेहद लगाव रहा और उन्होंने इन चीजों को अपने जीवन में सदैव सादगी के रूप में अपनाया। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार जी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 2004 में सोनिया गांधी के पास मौका था, देश का प्रधानमंत्री बनने का। लेकिन उन्हें सत्ता की लालच ना होने की वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री पद ग्रहण नहीं किया और एक विद्वान तथा सूझबूझ वाले व्यक्ति डॉ मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने सुषमा स्वराज की उस मंतव्य का भी लाज रखा जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनेगी तो मैं अपने सर का बाल मुंडवा लूंगी और आजीवन जमीन पर सोऊंगी। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव असिस्टेंट प्रोफेसर निर्भय सिंह ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब देश की राजनीति सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की तरफ बढ़ रहा था।

उस समय राजनीति की अनिच्छुक सोनिया गांधी ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए पार्टी की बागडोर संभाली और उन्होंने आम जनमानस में बने एक सर्वमान्य नेता के तौर पर अटल बिहारी वाजपेई को सत्ता से बेदखल किया, तथा उन्हीं के नेतृत्व में नागरिकों को अधिकार देने वाले ऐतिहासिक कानून पास किए गए। गरीबों, मजदूरों, महिलाओं,  शोषित के लिए हमेशा चिंतित रही और उनके हितों के लिए अनेकों कानूनों का निर्माण कराया। चाहे वह सूचना का हो, लड़कियों को पिता में संपत्ति का अधिकार हो, फूड सिक्योरिटी बिल हो, सिटीजन चार्टर हो, मनरेगा हो ऐसी तमाम लोक कल्याणकारी नीतियों में सोनिया गांधी की छाप दिखाई देती है।

उत्तर प्रदेश पिछड़े वर्ग के प्रदेश महासचिव शेखर पाल ने भी हिमाचल प्रदेश की जीत की बधाई और सोनिया गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और व्यवहार को लोगों के लिए प्रेरक बताया। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष,  शैखरपाल प्रदेश महासचिव, अनुज गोतम शहर अध्यक्ष, निर्भय सिंह प्रोफेसर प्रदेश महासचिव, सुरेंद्र सरोहा संदीप शर्मा जिला सचिव, रामशरण नामदेव, प्रमोद कश्यप, रामपाल पांचाल, महाबीर सैनी, आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...