महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

मेजबानी करने के लिए स्टार अमिताभ उत्साहित हैं

कविता गर्ग              
मुंबई। केबीसी के 13वें सीजनकी मेजबानी करने के लिए बॉलीवुड के स्टार अमिताभ बच्चन उत्साहित हैं।जल्दी ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का आगाज हो जाएगा। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोमो शेयर कर दिया है। अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता की वजह सिर्फ उनकी फिल्में ही नहीं हैं। इसमें उनके टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भी बहुत बड़ा योगदान है। शो का नया सीजन 23 अगस्त से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट शुरू हो रहा है।

केबीसी वीक में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रोमो का जो पार्ट शेयर किया है, वह शो का तीसरा पार्ट है। इस शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि पार्ट एक और दो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। अब हम आपके लिए तीसरा पार्ट का फाइन सीरीज शेयर कर रहे हैं! 23 अगस्त, रात 9 बजे से केवल सोनी।कौन बनेगा करोड़पति ने अपनी यात्रा के 21 साल पूरे कर रहा है। यह शो पहली बार 2000 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। केबीसी के प्रमोशन के लिए विशेषतौर पर बनाई गई ‘सम्मान’ की शूटिंग मध्‍यप्रदेश में की गई है। इस फिल्‍म में एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी प्रमुख भूमिका में हैं। शो मेकर्स ने केबीसी को हर आम इंसान की जिंदगी से करीब लाने के लिए ये प्रोमो तैयार किया है। इस‍ फिल्‍म की खासियत है कि इसमें लोकल टैलेंटेड लोगों को एक्टिंग का मौका दिया गया है।

सोमवार, 16 अगस्त 2021

मुनाफावसूली के बीच नुकसान के साथ खुलें सेंसेक्स

कविता गर्ग                   
मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंक टूटा। बाद में यह 20.92 अंक या 0.04 प्रतिशत के नुकसान से 55,416.37 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11.50 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 16,517.60 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। बजाज ऑटो, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 593.31 अंक या 1.08 प्रतिशत के उछाल से अपने सर्वकालिक उच्च्स्तर 55,437.29 अंक पर पहुंचा था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ से 16,529.10 अंक पर रहा था।

शनिवार, 14 अगस्त 2021

सीएम उद्धव को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर धमकी मिली

कविता गर्ग                  
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर धमकी मिली है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नार्वेकर के मुताबिक धमकी में कहा गया है कि यदि वह कुछ मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाएंगी।
अधिकारी ने बताया कि नार्वेकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले को इस बाबत लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया, ”इसके आधार पर अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।” शिकायत में नार्वेकर ने कहा है कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति के नंबर से व्हाट्सऐप पर संदेश मिला जिसमें धमकी दी गई थी कि वे कुछ मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

आरोपी 28 वर्षीय युवक को जमानत प्रदान की: मुंबई

कविता गर्ग                     
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का सदस्य होने के आरोपी 28 वर्षीय युवक को जमानत प्रदान की। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमदार की खंडपीठ ने इकबाल अहमद कबीर अहमद की अपील पर उसे जमानत प्रदान की। अहमद ने उसकी जमानत खारिज करने के विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।
पीठ ने कहा कि विशेष अदालत द्वारा पारित आदेश को रद्द किया जाता है। याचिकाकर्ता (अहमद) को एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के एक या दो जमानतदारों को पेश करने के बाद जमानत पर रिहा किया जाएगा।” अदालत ने अहमद को पहले महीने में सप्ताह में दो बार और इसके बाद अगले दो महीने सप्ताह में एक बार राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।
पीठ ने कहा, ” याचिकाकर्ता को सुनवाई की हर तारीख पर पेश होना होगा और वह मामले में गवाहों को प्रभावित करने या उनसे संपर्क करने का प्रयास नहीं करेगा।” उल्लेखनीय है कि अहमद को सात अगस्त 2016 को गिरफ्तार किया गया था और आईएसआईएस का सदस्य होने के आरोप में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अभियोजन के मुताबिक, अहमद आईएसआईएस के ”परभणी मॉड्यूल” का हिस्सा था जोकि कथित तौर पर परभणी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हमले की साजिश रच रहे थे। अहमद के वकील मिहिर देसाई ने दलील दी थी कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।

3 पैसे की गिरावट, 74.28 प्रति डॉलर पर रुपया

कविता गर्ग                          
मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपये में और गिरावट पर रोक लगी।
रुपया शुरुआत में 74.27 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और गिरकर 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। बृहस्पतिवार के बंद स्तर की तुलना में यह तीन पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 74.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 278.94 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 55,122.92 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 85.20 अंक बढ़कर 16,449.60 पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.97 पर था। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की

कविता गर्ग                        
मुंबई। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में मजबूती के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की और 55,000 का आंकड़ा पार कर लिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 258.4 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 55,102.42 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 69.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,434.20 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 318.05 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,843.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.15 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर को अरेस्ट किया

कविता गर्ग          

मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की मुसीबतें लगातार बढ़ते ही जा रही है। जहां एक ओर कोर्ट लगातार उनकी जमानत याचिका को खारिज कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कानून के लंबे हाथ एक के बाद एक इस बिजनेस से जुड़े उनके कई सहयोगियों तक पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस ने राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल ने कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोम्बले को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक एक्ट्रेस ने कुंद्रा की कंपनी के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें भोम्बले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं।

कारोबार में 150 अंकों की बढ़त हासिल की: सेंसेक्स

कविता गर्ग                         
मुंबई। वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख के बीच और आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूती के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155.90 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,681.83 अंक पर कारोबार कर रहा था। 
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 42.90 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 28.73 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,525.93 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.15 अंक के लाभ या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,282.25 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बुधवार, 11 अगस्त 2021

15 अगस्त से लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति

कविता गर्ग           

मुंबई। मुंबई नगर निगम ने बुधवार को कहा कि कोविड के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी। लोकल ट्रेन यात्रा के लिए पास जारी करने की प्रक्रिया आज शुरू हुई। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर बुकिंग कार्यालयों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। 

बीएमसी के एक अधिकारी अनिल काटे ने कहा कि 'हम दोनों खुराक लेने वाले लोगों के टीकाकरण प्रमाण पत्र की पुष्टि कर रहे हैं और उन्हें क्यूआर कोड जारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस के टीके की दूसरी खुराक मिलने के बाद 14 दिन पूरे करने वाले किसी भी व्यक्ति को 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों से सफर करने की अनुमति दी जाएगी।

100 अंकों से अधिक की बढ़त, खुला 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                            
मुंबई। एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती के रुख से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। साथ ही वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149.24 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,703.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 46.95 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,327.05 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 151.81 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 54,554.66 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 21.85 अंक के लाभ या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,280.10 अंक पर रहा था।

सोमवार, 9 अगस्त 2021

केंद्र पर 'राजनीतिक खेल' में शामिल होने का आरोप

कविता गर्ग                 
मुंबई। मोदी सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार का नाम बदल कर ध्‍यान चंद्र खेल रत्‍न अवार्ड कर दिया है। इस ऐलान के चार दिन बाद शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में इस विषय पर संपादकीय लिया है। इसमें शिवसेना ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के बजाय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी।
सोमवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में, सेना ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को "राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना" सम्मानित किया जा सकता था। इसके साथ ही केंद्र पर "राजनीतिक खेल" में शामिल होने का आरोप लगाया। शिवसेना ने"ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी। अगर ऐसा होता तो मोदी सरकार की सराहना की जाती।"शिवसेना ने कहा कि देश की प्रगति में अहम योगदान देने वाले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।शिवसेना ने लिखा "आतंकवादियों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी। राजीव गांधी भी आतंकवादी हमले में मारे गए थे। लोकतंत्र में मतभेदों के लिए जगह है, लेकिन देश की प्रगति में बहुत योगदान देने वाले प्रधानमंत्रियों का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।
ये एक राजनीतिक 'खेल' है...
"राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में नामित करना एक राजनीतिक 'खेल' होगा, न कि इसके पीछे जनता की भावना है। मेजर ध्यानचंद को राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना सम्मानित किया जा सकता था। भारत ने उस परंपरा और संस्कृति को खो दिया है। आज ध्यानचंद भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।'
शिवसेना ने गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर भी निशाना साधा। अब बीजेपी के राजनीतिक खिलाड़ी कह रहे हैं कि 'क्या राजीव गांधी ने कभी हॉकी स्टिक हाथ में पकड़ी थी?' उनका सवाल जायज है, लेकिन अगर अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी कर दिया गया, तो क्या उन्होंने क्रिकेट में ऐसी कोई उपलब्धि हासिल की? या दिल्ली के स्टेडियम का नाम अरुण जेटली के नाम पर रखा। वही मानक वहां भी लागू किया जा सकता है। लोग हैं ऐसे सवाल पूछ रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में 200 अंक तक चढ़ा 'सेंसेक्स'


कविता गर्ग                      
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, आईटीसी और एचयूएल जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 219.52 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 54,497.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 65.05 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 16,303.25 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,277.72 पर और निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 16,238.20 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 69.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत गिरकर 69.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

रविवार, 8 अगस्त 2021

केंद्र का बिजली 'संशोधन' विधेयक देशहित में नहीं

कविता गर्ग                           
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि केंद्र का बिजली (संशोधन) विधेयक देशहित में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि इस विधेयक पर राज्यों के साथ चर्चा नहीं की गई। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस विधेयक को रोकने का आग्रह किया।
बनर्जी ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले व्यापक और पारदर्शी तरीके से विचार-विमर्श होना चाहिए। बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के तहत बिजली उपभोक्ताओं को दूरसंचार क्षेत्र की तरह अपनी पसंद के सेवाप्रदाता को चुनने का विकल्प मिलेगा।
लोकसभा के 12 जुलाई, 2021 को जारी बुलेटिन के अनुसार, सरकार ने संसद के मौजूदा सत्र में 17 नए विधेयक पेश करने के लिए सूचीबद्ध किए हैं। इनमें बिजली (संशोधन) विधेयक भी है। राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा कि यदि यह विधेयक पारित होता है, तो इससे राज्य बिजली कंपनियां बुरी तरह प्रभावित होंगी।
राज्यसभा सदस्य ने इसके प्रावधानों पर राज्यों और अंशधारकों के साथ विचार-विमर्श नहीं करने पर केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये प्रावधान राज्य बिजली कंपनियों के लिए खतरे की घंटी हैं। हमारी पार्टी इस बारे में विचार-विमर्श कर रही है।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

1,000 छात्रों को 'यूपीएससी' की तैयारी का फैसला

कविता गर्ग              
मुबंई। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाने का फैसला किया है। औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि विमानन कंपनियों से प्रत्येक वर्ष 25 छात्रों को पायलट का प्रशिक्षण देने के बारे में भी बात चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने महाज्योति (महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान) के लिए 150 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 40 करोड़ रूपये का वितरण किया जा चुका है।
वडेट्टीवार ने कहा, ”महाज्योति के तहत हम ओबीसी श्रेणी के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाएंगे।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण की खातिर अदालत में जिन आंकड़ों की जरूरत पड़ सकती है उन्हें जुटाने के लिए अलग से एक आयोग बनाने पर विचार कर रही है।

महाड में 15 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए

कविता गर्ग          
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने हाल में आयी बाढ़ के
मद्देनजर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए रायगढ़ जिले के महाड में 15 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि महाड तालुका के स्थानीय लोगों ने इन केंद्रों पर जांच करायी।
इस दौरान 50 लोगों के लेप्टोस्पायरोसिस, 169 के गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित होने का पता चला तथा 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मरीजों का महाड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो सप्ताह पहले जिले में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद बीमारियों को रोकने के लिए अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए।

बिग बॉस का अगला सीजन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा

कविता गर्ग                
मुंबई। बिग बॉस का अगला सीजन कल से ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम होगा। बार की तरह इस बार भी बिग बॉस ओटीटी हाउस में कई बदलाव देखने को मिलने वाले है। खासकर बेड सिस्टम काफी अलग होने वाला है।
इस बार मेकर्स ने बेड सिस्टम को हर बार से बेहद अलग रखा है। चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में पहले ही घर की झलक दिखाई जा चुकी है। जिससे पता चलता है कि इस बार बिग बॉस हाउस काफी कलरफुल होने वाला है। घर को ढेर सारे प्रिंट्स और रिबन से सजाया गया है।घर को इस बार कंटेम्पररी लुक दिया गया है।

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

टीका: यात्रा की अनुमति देने की सरकार से मांग की

कविता गर्ग       

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में लोकल ट्रेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति देने की महाराष्ट्र सरकार से शुक्रवार को मांग की। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई में आज कई स्थानों पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया और मांग की गयी कि जो लोग कोरोना के दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जाए। एक-दो दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया था कि जो लोग दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जा सकती है। कोरोना के प्रतिबंधों में सरकार ने ढील दी है। लेकिन लोकल ट्रेन में यात्रा के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

मामूली बढ़त के साथ खुलें शेयर सूचकांक सेंसेक्स

कविता गर्ग                          
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 54.98 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 54,547.82 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17.50 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 16,312.10 पर था।
आरबीआई अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा में मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बीच ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने का विकल्प चुन सकता है। सेंसेक्स में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। इसके अलावा एमएंडएम, मारुति, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एनटीपीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर एचसीएल टेक, टाइटन, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 123.07 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 54,492.84 पर, और निफ्टी 35.80 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 16,294.60 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 71.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

206 पॉइंट रिकॉर्ड 54,576.64 पर खुला 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                 
मुबंई। शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 16,288.95 पर और सेंसेक्स 206 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई 54,576.64 पर खुला। लेकिन बाजार की ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। फिलहाल सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 54,331 और निफ्टी 14 पॉइंट गिरकर 16,244 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 10 में तेजी है और 20 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल के शेयर में 2.59% की तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में इंडसइंड बैंक और एसबीआई शामिल हैं।
बाजार को आईटी शेयर का सहारा मिल रहा है। एनएसई पर निफ्टी आईटी में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक निफ्टी रियल्टी में सेक्टर में दबाव दिख रहा है। तीनों सेक्टर में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।
BSE पर 2,396 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,028 शेयरों में बढ़त और 1,279 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था।

बुधवार, 4 अगस्त 2021

सेंसेक्स ने 54 हजार अंक के स्तर को पार किया

कविता गर्ग                   
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर बैंकिंग और वित्तीय समूह की कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंचने में सफल रहा और इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 546.41 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 54 हजार अंक के स्तर को पार करते हुये 54369.77 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 128.05 अंकों की तेजी के साथ नये रिकार्ड स्तर 16258.80 अंक पर रहा।
बैंकिंग और वित्त समूह की कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर सेंसेक्स जहां नये शिखर पर पहुंच गया वहीं मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.05 प्रतिशत गिरकर 23129.71 अंक पर और स्मॉलकैप 1.06 प्रतिशत उतरकर 26847.56 अंक पर रहा। बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिसमें टेलीकॉम 2.25 प्रतिशत और रियल्टी 1.69 प्रतिशत प्रमुख है। बढ़त में मात्र चार समूह रहे जिसमें बैंकिंग 2.60 प्रतिशत, वित्त 2.13 प्रतिशत, एनर्जी 0.43 प्रतिशत और पावर 0.01 प्रतिशत शामिल है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...