महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

9 लाख की राशि बारिश के पानी में बर्बाद न हो जाएं

कविता गर्ग          

मुंबई। महाराष्ट्र के चिपलुन कस्बे में पिछले सप्ताह भारी बारिश के बीच एक राज्य परिवहन बस डिपो के प्रबंधक बेहद साहस दिखाते हुए डूबी बस के छत पर करीब नौ घंटे तक बैठे रहे। ताकि दैनिक राजस्व की जमा की गई नौ लाख रुपए की राशि बारिश के पानी में बर्बाद न हो जाए। डिपो प्रबंधक रंजीत राजे-शिर्के के इस कदम की उनके सहकर्मी और अन्य लोग प्रशंसा कर रहे हैं। पिछले बृहस्पतिवार को कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले के चिपलुन कस्बे में भारी बारिश से बाढ़ आ गई थी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) डिपो में जलस्तर बढ़ने लगा था और इसके परिसर में खड़ी बसें डूबने लगी थीं।

खतरनाक मौसम के बीच साहस दिखाते हुए राजे-शिर्के डूबी हुई एक बस के छत पर चढ़ गए और नकदी को क्षति से बचाने के लिए करीब नौ घंटे तक वहां बैठे रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना को याद करते हुए राजे-शिर्के ने मंगलवार को बताया कि भारी बारिश के बाद कार्यालय में जलस्तर को बढ़ता देख डिपो के वॉचमैन ने उन्हें तड़के साढ़े तीन बजे कॉल किया।

अधिकारी ने बताया, ” जब मैं वहां करीब तीन बजकर 45 मिनट पर पहुंचा तो कार्यालय में गर्दन भर पानी भर चुका था। मैंने फिर भी अंदर जाने का निर्णय लिया और वहां जमा दैनिक राजस्व की नौ लाख रुपए की राशि को निकाल लिया।” वह डिपो से बाहर नहीं निकल सके क्योंकि चारों तरफ भयानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। अधिकारी ने बताया, ”नकदी को क्षति पहुंचाने से बचाने के लिए इसे मैंने प्लास्टिक के थैले में रख लिया। इसके बाद मैं और मेरे एक सहकर्मी करीब छह बजे डूबी हुई एक बस की छत पर चढ़ गए।” उन्होंने बताया कि पांच अन्य कर्मी भी अन्य बसों की छतों पर चढ़े हुए थे। पानी के दबाव की वजह से बसें हिल रही थीं और गिरने का डर था, लेकिन वे सभी धैर्य के साथ बस पर बैठे रहे। प्रबंधक ने बताया, ” हम लोग भारी बारिश के बीच बस पर बैठे रहे और फिर अपराह्न तीन बजे पुलिस की एक टीम ने हमें वहां से निकाला।”

सोमवार, 26 जुलाई 2021

52852.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स

कविता गर्ग           

मुंबई। आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 123.53 अंक की गिरावट के साथ 52852.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.50 अंक की गिरावट के साथ 15824.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,509 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई। इसमें से करीब 1,845 शेयर तेजी के साथ और 1,509 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 155 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 74.42 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 1,076.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 315 रुपये की तेजी के साथ 13,515.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 399.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। देवी लैब का शेयर करीब 90 रुपये की तेजी के साथ 4,914.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 130 रुपये की तेजी के साथ 7,620.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन

कविता गर्ग      

मुंबई। पवार ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें पुनर्वास का और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वाडेट्टीवार और राज्य मंत्री विश्वजीत कदम बाढ़ प्रभावित जिले के भीलवाड़ी और अन्य इलाकों के दौरे में पवार के साथ थे।ये लोग भीलवाड़ी में लोगों तक नाव के जरिए पहुंचे। जिला प्रशासन ने बताया कि पवार स्थिति का जायजा लेने के बाद समीक्षा बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच इरविन पुल पर कृष्णा नदी का जलस्तर सुबह 11 बजे 52.11 फुट था। जबकि खतरे का निशान 45 फुट पर है।

मुंबई: जान गंवाने वाले लोगों की संख्या-164 हुईं

कविता गर्ग          
मुबंई। जिले में 11 तथा वर्धा और अकोला में दो-दो लोगों के शव मिलने के बाद महाराष्ट्र में वर्षाजनित हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सोमवार को 164 हो गई। जबकि 100 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच, मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण यहां के कुछ मार्गों पर ट्रेन यातायात बाधित होने के चार दिन बाद पड़ोसी जिलों.. ठाणे, नासिक और पुणे के थाल और भोर घाट क्षेत्रों में सभी रेल लाइन पर सेवाएं सोमवार की सुबह बहाल कर दी गईं।राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में वर्षाजनित  प्रभावित क्षेत्रों से अभी तक 2,29,074 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। उसने बताया कि अब तक रायगढ़ जिले में 71, सतारा में 41, रत्नागिरी में 21, ठाणे में 12, कोल्हापुर में सात, मुंबई में चार और सिंधुदुर्ग, पुणे, वर्धा और अकोला में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य सरकार ने बयान में बताया कि इसके अलावा बारिश संबंधी घटनाओं में 56 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 लोग अब भी लापता हैं। रायगढ़ में 53, सतारा में 27, रत्नागिरी में 14, ठाणे में चार और सिंधुदुर्ग एवं कोल्हापुर में एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर मिली है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक रायगढ़ में 34, मुंबई और रत्नागिरी में सात-सात, ठाणे में छह और सिंधुदुर्ग में दो लोग घायल हुए हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को सांगली जिले के बारिश प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया और कुछ इलाकों में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने के लिए बचाव नौका का इस्तेमाल किया। पवार ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत भी की और उन्हें पुनर्वास और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


मुंबई: जान गंवाने वाले लोगों की संख्या-164 हुईं

कविता गर्ग          
मुबंई। जिले में 11 तथा वर्धा और अकोला में दो-दो लोगों के शव मिलने के बाद महाराष्ट्र में वर्षाजनित हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सोमवार को 164 हो गई। जबकि 100 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच, मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण यहां के कुछ मार्गों पर ट्रेन यातायात बाधित होने के चार दिन बाद पड़ोसी जिलों.. ठाणे, नासिक और पुणे के थाल और भोर घाट क्षेत्रों में सभी रेल लाइन पर सेवाएं सोमवार की सुबह बहाल कर दी गईं।राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में वर्षाजनित  प्रभावित क्षेत्रों से अभी तक 2,29,074 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। उसने बताया कि अब तक रायगढ़ जिले में 71, सतारा में 41, रत्नागिरी में 21, ठाणे में 12, कोल्हापुर में सात, मुंबई में चार और सिंधुदुर्ग, पुणे, वर्धा और अकोला में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य सरकार ने बयान में बताया कि इसके अलावा बारिश संबंधी घटनाओं में 56 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 लोग अब भी लापता हैं। रायगढ़ में 53, सतारा में 27, रत्नागिरी में 14, ठाणे में चार और सिंधुदुर्ग एवं कोल्हापुर में एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर मिली है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक रायगढ़ में 34, मुंबई और रत्नागिरी में सात-सात, ठाणे में छह और सिंधुदुर्ग में दो लोग घायल हुए हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को सांगली जिले के बारिश प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया और कुछ इलाकों में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने के लिए बचाव नौका का इस्तेमाल किया। पवार ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत भी की और उन्हें पुनर्वास और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर बढ़ रहे हैं मामलें

कविता गर्ग              
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो यहां 362 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 10 मरीजों की मौत भी हुई है। साथ ही इस दौरान 539 मरीजों कोरोना बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। वहीं पूरे राज्य महाराष्ट्र की बात की जाए तो रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,843 नए मामले सामने आए हैं और अब तक राज्य में कुल 62,64,922 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं पूरे राज्य में बीते 24 घंटे में 123 मरीजों की मौत के साथ ही अब तक महाराष्ट्र में मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,31,552 हो चुका है।
महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को 5,212 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 60,35,029 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 94,985 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल मुंबई में संक्रमण के मामले ज्यादा निकल रहे हैं और मुंबई में रविवार को संक्रमण के 364 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र सदन में लगीं आग, 4 गाड़ियों ने काबू पाया

कविता गर्ग                   
मुबंई। राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में दिन निकलते ही भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी बरसाते हुए आग पर काबू पा लिया। अभी तक इस आग की चपेट में आकर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
सोमवार की सवेरे राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन में आग की लपटें उठती हुई देखकर बुरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम अभी तक जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि दिल्ली फायर सर्विस ने बीते महीने जारी एक आदेश के तहत हाल ही में भीषण आग की चपेट में आए ऐसे किसी भी भवन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिनके पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट तो है, लेकिन उन्हें नया अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है। जब दमकल विभाग ने पाया है कि ऐसे कुछ प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल और निर्माण इकाइयां भी शामिल हैं।

रविवार, 25 जुलाई 2021

भूस्खलन की घटनाओं के बाद 73 शव बरामद किए

                 
कविता गर्ग                     
मुबंई। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हुईं भूस्खलन की घटनाओं के बाद 73 शव बरामद किए गए हैं और 47 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी। बल के महानिदेशक एस एन प्रधान ने राज्य के रायगढ़, रत्नागिरी और सातारा जिलों में चलाए जा रहे अपने अभियान पर ताजा आंकड़ों की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी।आंकड़ों के अनुसार, एनडीआरएफ ने इन इलाकों से कुल 73 शव बरामद किए हैं जिनमें से सबसे अधिक 44 शव रायगढ़ की महाड तहसील के सबसे अधिक प्रभावित तलीये गांव से बरामद किए गए हैं। दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर किए गए ट्वीट के अनुसार, इन तीन जिलों में 47 लोग लापता हैं।ट्वीट में कहा गया है कि एनडीआरएफ रायगढ़ में भूस्खलन से प्रभावित तलीये, रत्नागिरी में पोरासे और सातारा जिले में मीरगांव, अंबेघर और ढोकावाले में बचाव एवं राहत कार्यों में लगा हुआ है। राज्य सरकार के शनिवार तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और कुछ इलाकों में हुईं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 112 हो गई।
इनमें से 52 लोगों की मौत अकेले तटीय रायगढ़ जिले में हुई। राज्य में 1,35,313 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जिनमें से सांगली जिले के 78,111 और कोल्हापुर जिले के 40,882 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
महाराष्ट्र के सातारा जिले में रविवार को बारिश की तीव्रता कम हुई और अधिकारियों ने भूस्खलन की घटनाओं के बाद लापता हुए लोगों की तलाश में अभियान चलाया है। वहीं, पड़ोसी कोल्हापुर के जलमग्न होने के कारण मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर यातायात ठप है।अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा में बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर शनिवार को 28 हो गयी और कम से कम 14 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात तक अंबेघर गांव में भूस्खलन के बाद वहां से 11 शव बरामद किए गए, छह शव मीरगांव और चार शव ढोकावाले गांव से बरामद किए गए।

इसके अलावा सातारा जिले में बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन के अनुसार, ढोकावाले में तलाश अभियान शनिवार रात को पूरा हो गया। सातारा के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने कहा, ”लापता लोगों की तलाश में अभियान सुबह से शुरू हो गया है। हम दोपहर तक अभियान पूरा कर लेंगे।

गत शाम से कम बारिश के कारण राहत है जिससे तलाश अभियान तेज करने में मदद मिलेगी।” स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के कारण जिले में 379 गांव प्रभावित हैं और 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

पड़ोसी कोल्हापुर में भी बारिश कम हुई है और राजाराम में पंचगंगा नदी में जल स्तर कम होकर 52 फुट तक आ गया है लेकिन यह अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बाल्कावाडे ने कहा, ”शिरोली गांव के समीप सड़क के डूबे होने के कारण मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर यातायात अब भी ठप है।”
जिले के संरक्षक मंत्री सतेज पाटिल ने शनिवार को कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एनडीआरएफ के छह दल और सेना की एक टुकड़ी बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव अभियान चला रही है। पड़ोसी सांगली जिले में इर्विन ब्रिज पर कृष्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

शनिवार, 24 जुलाई 2021

बाढ़ की आशंका के कारण हाई अलर्ट जारी किया

कविता गर्ग                  

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश और जलाशयों से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ की आशंका के कारण कर्नाटक के कृष्णा बेसिन जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र में और बेलगावी जिले में मूसलाधार बारिश होने से पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग-14 पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है। निप्पनी तालुक में यामागरानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-14 और कर्नाटक महाराष्ट्र सीमांत क्षेत्र कागल बारिश के पानी में डूब गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सनकेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग-14 को बंद कर दिया गया है और पानी आईबीपी पेट्रोल बंक में घुस गया। 

महाराष्ट्र में बाढ़ से 76 लोगों की मौंत हुईं, 38 घायल

कविता गर्ग               
मुंबई। महाराष्ट्र में बाढ़ से 76 लोगों की मौत हो चुकी है और 38 अन्य घायल हो गए हैं। राज्य सरकार ने शनिवार हो यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में यह सूचना दी और साथ ही उसने कहा कि 30 लोग बाढ़ में लापता हो गए हैं।तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी जिले में रायगढ़ और पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके अलावा सातारा जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश कहर बरपा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में भूस्खलन की कई घटनाओं समेत बारिश से संबंधित घटनाओं में 129 लोगों की मौत हो चुकी है।सीएमओ के बयान में कहा गया है कि राहत एवं पुनर्वास विभाग से मिली सूचना के अनुसार, राज्य में अभी तक करीब 90,000 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 
इस दौरान 75 पशु मारे गए। इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रायगढ़ जिले में बाढ़ से प्रभावित महाड शहर का दौरा करेंगे और साथ ही तलीये गांव का भी दौरा करेंगे जहां भूस्खलन हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलीये गांव में भूस्खलन में कम से कम 39 लोग मारे गए।
महाराष्ट्र के सातारा जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को पांच शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने कहा कि पाटन तहसील में स्थित इस गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं क्योंकि चार से पांच घर मलबे में दफन हो गए हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, “हमने अंबेघर में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक पांच शव बरामद किए हैं।” सातारा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि स्थानीय पुलिस, निवासी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।इसी तहसील में दो अन्य गांवों – मीरगांव और धोखावले में भी भूस्खलन हुआ है जहां क्रमश : 12 और चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर भी बचाव अभियान जारी है। सातारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुए इन तीन भूस्खलनों में करीब 30 लोगों के फंसे होने का डर है।
एनडीआरएफ ने बढ़ाई अपनी टीम की संख्या 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बचाव अभियान को तेज करने के लिए अपनी टीम की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 कर दी। यह इलाके भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य प्रशासन के साथ विचार-विमर्श करने के बाद इन दलों को मुंबई, रत्नागिरि, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सातारा, सांगली, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और नागपुर में बचाव एवं राहत कार्य के लिए तैनात किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आठ नई टीम को भारतीय वायु सेना के एक विमान से ओडिशा से लाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि बल महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के जिलों की भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम संबंधी पूर्वानुमान और केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का पालन कर रहा है।
महाराष्ट्र में बारिश जनित घटनाओं और शवों की बरामदगी के बाद मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 136 हो गयी। राज्य में पिछले दो दिनों के दौरान अत्यधिक बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनायें हुयीं जिनमें कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी।इसने पुणे के प्रभावित क्षेत्रों में स्थित औंध सैन्य स्टेशन पुणे और बॉम्बे इंजीनियर समूह के सैनिकों सहित कुल 15 राहत और बचाव दल तैनात किए हैं। इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सतारा के लिए एक नया ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है जिसमें अगले 24 घंटों में इस पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पहाड़ी ‘घाट’ क्षेत्रों में ‘अत्यधिक भारी वर्षा’ की भविष्यवाणी की गई है। इस इलाके में भूस्खलन के कारण लगभग 30 लोग लापता हैं।

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 36 लोगों की मौंत

कविता गर्ग             
मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश जारी है।जिससे रायगढ़ जिले में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 36 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह हादसा महाड तालुका के सखार सुतार वाड़ी में हुआ है।
राज्य के कोंकण क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अभी भी लोग मलबे में फंसे हुए हैं, जबकि कई घायल हैं। बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका, क्योंकि इन गांवों को जोड़ने वाला पीतलवाड़ी-उमरथ फाटा पुल और साथ ही उमरथ फाटा-सखर पुल बह गया।

अलर्ट: नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति

कविता गर्ग                           
मुंबई। भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शुक्रवार को मुंबई से सटे गोवंडी में एक इमारत के गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। 7 जख्मी हुए हैं। घायलों को मुंबई के राजवाड़ी और सायन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। रायगढ़ के कलई गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 30 लोग लापता हैं। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है, अन्य अभी भी फंसे हुए हैं।
जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया कि कलई गांव में लैंडस्लाइड हुई है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पानी में डूबी सड़कों पर नाव चलाई जा रही हैं। बरसाती नदियों का पानी शहरों, कस्बों और गांवों में घुस गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण, मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 
ठाणे और पालघर में भारी बारिश के कारण लो लाइन इलाके 24 घंटे से पानी में डूबे हैं। कोंकण डिवीजन में अभी तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 700 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। रायगढ़ में 4 जगह लैंडस्लाइड होने से कई लोग फंस गए हैं, 25 लोगों को निकाला गया है और 20 अभी भी फंसे हुए हैं। तलाई गांव को कनेक्ट करने वाली सड़क पानी में बह गई है, इस कारण गांव के अंदर लोग फंसे हुए हैं। कोल्हापुर के चिखली में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

18 पैसे मजबूत, 74.43 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

कविता गर्ग            
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 74.43 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.46 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.43 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.61 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार बुधवार को बकरीद के अवसर पर बंद था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 92.76 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.93 डॉलर प्रति बैरल पर था।
खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में था। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील में भी डेढ़ फीसदी से अधिक की मजबूती रही।
मझौली और छोटी कंपनियों में भी जोरदार बिकवाली देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.50 अंक चढ़कर 15,736.60 अंक पर खुला और 15,770.85 अंक तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर मंगलवार को यह 15,632.10 अंक पर बंद हुआ था।
शेयर बाज़ार एक ऐसा बाज़ार है जहां कंपनियों के शेयर खरीदे-बेचे जा सकते हैं। किसी भी दूसरे बाज़ार की तरह शेयर बाज़ार में भी खरीदने और बेचने वाले एक-दूसरे से मिलते हैं और मोल-भाव कर के सौदे पक्के करते हैं। पहले शेयरों की खरीद-बिक्री मौखिक बोलियों से होती थी और खरीदने-बेचने वाले मुंहजबानी ही सौदे किया करते थे।

बुधवार, 21 जुलाई 2021

राज्यसभा सदस्य ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कविता गर्ग        
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से अपने परिजनों को खो देने वाले लोगों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की मृत्यु होने के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गयी। संजय राउत ने सरकार के इस उत्तर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”अनेक राज्यों में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मारे गए। जिन लोगों के रिश्तेदार ऑक्सीजन की कमी की वजह से मारे गए, उन्हें केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए।” शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से बातचीत में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”केंद्र सरकार सच से भाग रही है। मुझे लगता है कि यह पेगासस (इजराइली स्पाईवेयर) का असर है।” शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह पता लगाना होगा कि जिन लोगों के रिश्तेदारों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मृत्यु हुई, क्या वे इस मुद्दे पर संसद में दिए गए केंद्र के जवाब पर भरोसा करते हैं या नहीं।

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

355 अंक लुढ़का बीएसई मानक सूचकांक-सेंसेक्स

कविता गर्ग                   
मुंबई। बीएसई मानक सूचकांक-सेंसेक्स मंगलवार को 355 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल में नुकसान के साथ बाजार में गिरावट आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 354.89 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,198.51 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 120.30 अंक यानी 0.76 प्रतिशत का गोता लगाकर 15,632.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में इंडसइंड बैंक का शेयर रहा।
इसके अलावा टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। 
दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स 6 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एचयूएल और नेस्ले इंडिया भी बढ़त में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच वित्तीय शेयरों में बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही।
उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और आईटी को छोड़कर वित्तीय, धातु और रियल्टी समेत ज्यादातर खंडवार सूचकांकों में गिरावट रही। मोदी के अनुसार, ”कारोबार के दौरान एशियाई पेंट्स के तिमाही परिणाम बेहतर रहने की खबर से शेयर में अच्छी तेजी आयी।” मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली देखी गयी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो नुकसान में रहे जबकि यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सोमवार, 19 जुलाई 2021

मुंबई: घरेलू स्तर पर सोने-चांदी के भाव टूटें, रिकॉर्ड

कविता गर्ग            

मुंबई। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर भी सोमवार सोने और चांदी के भाव टूट गये। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 78 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत फिसलकर 47,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 91 रुपये की गिरावट के साथ 47,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 531 रुपये यानी 0.78 प्रतिशत टूटकर 67,788 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी भी 517 रुपये कमजोर हुई और 68,036 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर आज आठ डॉलर की गिरावट के साथ 1,804.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.20 डॉलर फिसलकर 1,803.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.28 डॉलर टूटकर 25.38 डॉलर प्रति औंस पर रही।

राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए विचार करेंगी 'शिवसेना'

कविता गर्ग                         
मुंबई। शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की जनसंख्या नियंत्रण की नीति का असर देखेगी और उसके विश्लेषण के बाद इस पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए विचार करेगी।
गत रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में जनसंख्या को स्थिर करने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एक जनसंख्या नीति बनाने का प्रस्ताव रखा था। असम सरकार ने भी इस संबंध में एक नीति बनाने का प्रस्ताव दिया है। नीति में दो से अधिक बच्चों वाले उन लोगों को सरकारी नौकरियों के लिए अपात्र बनाने का प्रस्ताव है, जो पहले से ही सेवा में हैं, लेकिन पदोन्नति से वंचित और योजनाओं के लाभों से बाहर हैं। नीति के तहत जिन लोगों के दो से अधिक बच्चे हैं। उन्हें भी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने या किसी भी प्रकार की सब्सिडी प्राप्त करने से रोक दिया जायेगा।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव पर विपक्षी दलों ने अपना निशाना साधा है और इसे चुनावी प्रचार के रूप में संदर्भित किया है।



रविवार, 18 जुलाई 2021

विदेश: कीमती धातुओं की तेजी से चमक बढ़ीं, रिकॉर्ड

कविता गर्ग                         
मुंबई। विदेशों में कीमती धातुओं में तेजी से पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी इनकी चमक बढ़ गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 377 रुपये चढ़कर सप्ताहांत पर 48,192 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गई।
सोना मिनी भी 360 रुपये की साप्ताहिक मजबूती के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 48,178 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक माँग अभी मजबूत बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सोने में में तेजी रही है। इससे सोना महँगा हो गया। वैश्वि​क स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 21 डॉलर चमककर 1,822.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 20.20 डॉलर की बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,831.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
घरेलू स्तर पर चाँदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 975 रुपये चढकर सप्ताहांत पर 69211 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चाँदी मिनी की कीमत 999 रुपये बढ़कर 69,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त के साथ 26.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।

पूर्व गृह मंत्री अनिल के जिले में 2 स्थानों पर छापे मारे

कविता गर्ग                  
नागपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर जिले में दो निवास स्थानों पर छापे मारे। औएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईडी के दो अलग-अलग दलों ने यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित कटोल शहर में देशमुख के आवास और कटोल के समीप वाडविहीरा गांव में उनके पैतृक घर पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे छापे मारे गए।
अधिकारी ने बताया कि देशमुख के कटोल परिसर पर तलाशी अभी चल रही है जबकि वाडविहीरा में तलाशी दोपहर 12 बजे के आसपास पूरी हो गयी। ईडी कथित तौर पर करोड़ों रुपये के घूस एवं वसूली गिरोह मामले से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच कर रही है। इस मामले के चलते देशमुख को इस साल अप्रैल में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
केंद्रीय एजेंसी ने हाल ही में देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे (51) और निजी सहायक कुंदन शिंदे (45) को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसने इन दोनों और राकांपा नेता के मुंबई तथा नागपुर में स्थित आवासों पर छापे मारे थे। ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए देशमुख को सम्मन भेजे थे लेकिन वह पेश नहीं हुए।
ईडी ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए गए मामले के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्रारंभिक जांच के बाद देशमुख तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। उच्च न्यायालय ने सीबीआई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए रिश्वत के आरोपों की जांच करने के लिए कहा था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया है।

बारिश का क़हर, मलबे में दबकर 19 लोगों की मौंत

कविता गर्ग 
मुंबई। बारिश ने अपना कहर बरपाते हुए लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की मार से बेहाल हुई दीवारे भरभराकर नीचे आ गिरी। दो स्थानों पर गिरी दीवारों के मलबे के नीचे दबकर 19 लोगों की मौत हो गई है। दो स्थानों पर हुई दीवार गिरने की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये गए हैं। अभी कम से कम 7 और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। मायानगरी के नाम से विख्यात मुंबई में बारिश के कहर के आगे बेहाल होकर स्थानों पर दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी। भारी बारिश से बेहाल मुंबई के चेंबूर भारत नगर इलाके में लैंड स्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर समीप में खड़ी दीवार गिर गई। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। विक्रोली इलाके में हुई एक अन्य दूसरी घटना में आवासीय मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल दोनों स्थानों पर राहत और बचाव कार्य जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ का कहना है कि भूस्खलन के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में कई झोपडियों के ऊपर दीवार गिरने से 14 लोगों की जान चली गई है। माना जा रहा है कि मलबे के अंदर अभी और लोग फंसे हो सकते हैं। जिन्हे बचाने का काम जारी है। 
इसके अलावा एनडीआरएफ ने कहा है कि मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार की तड़के एक आवासीय इमारत की दीवार गिर गई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। चेंबूर की घटना पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राहुल रघुवंशी ने कहा है कि दीवार के मलबे के भीतर से 4 शव बरामद किए हैं। एनडीआरएफ कर्मियों के आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने 10 लोगों के शव निकाल लिए थे। अभी मलबे में कम से कम 7 और अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के चेंबुर और विक्रोली इलाके में हुई दीवार गिरने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। दीवार गिरने से जान गाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये दिये जाएंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी गई है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...