मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

गर्मी का मौसम कहीं भी ज्यादा गर्म हो सकता है

गर्मी का मौसम कहीं भी ज्यादा गर्म हो सकता है
कविता गर्ग  
मुंबई। बॉलीवुड योग एक ऐसी होलिस्टिक प्रैक्टिस (समग्र अभ्यास) है, जो हर किसी की फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। जैसे, कुछ योग आसन हैं, ऐसे हैं जो खास बीमारियों या स्थितियों को मैनेज करने में हेल्प करते हैं, ऐसे ही कुछ योग ऐसे भी हैं। जिनसे भीषण गर्मी में भी राहत मिल सकती है। जैसा की आप आजकल महसूस कर पा रहे हैं, पारा 45 के पार पहुंच रहा है‌। गर्मी इतनी ज्यादा है कि बाहर निकलते ही लू के थपेड़े पड़ रहे हैं और घर में बिना एसी के रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसे लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए कई उपाय करने में जुटे हैं‌। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की योगा ट्रेनर अंशुका परवानी  ने इंस्टाग्राम पर कुछ योग ब्रीदिंग टेकनीक शेयर की हैं, जो भीषण गर्मी के समय भी आपको कूल रहने में मदद करती हैं।
अंशुका ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर शेयर किए वीडियो के कैप्शन में लिखा, “बीट द् हीट! (गर्मी को मात दें), गर्मी का मौसम कहीं भी, बहुत तेज और बहुत ज्यादा गर्म हो सकता है। ऐसे में हर समय खुद को हाइड्रेटेड रखें और जितना हो सके खुद को गर्मी से दूर रखना बहुत जरूरी है, यहां कुछ योग ब्रीदिंग टेकनीक हैं, जो आपको इस गर्मी में गर्मी को मात देने में मदद करेंगी।
सबसे प्रभावी आसनों में से एक है चंद्रभेदन प्राणायाम, इसमें अपनी राइट नॉस्ट्रिल (नासिका) को बंद करें और लेफ्ट नॉस्ट्रिल  से सांस लें। इसे करने से आपके मन को शांति मिलती और साथ ही ये आपकी बॉडी को कूल रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। अपने दांतों को मिलाएं, अपने होठों को खोलें और एक श्वास अंदर लें। जैसे ही हवा आपके थूक से गुजरती है, यह ठंडी हो जाती है और इसलिए जैसे ही यह आपके शरीर में प्रवेश करती है, इसे अंदर से ठंडा कर देती है। नाक से सांस छोड़ें। इस क्रिया को आप सर्दियों के मौसम में गलती से भी न करें। इससे आपको सर्दी में खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
विज़ुअलाइज़ेशन मेडिटेशन
इस योग को करते समय आपको विज़ुअलाइज़ेशन करना होता है, जैसे आप किसी बर्फिली जगह पर बैठे हैं। इसका आभास होने पर आपके शरीर ठंड महसूस होती है। बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने से शरीर के तापमान में गिरावट आती है। इसमें महारत हासिल करने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन यह बहुत फायदेमंद होता है। आप गहरे नीले रंग की कल्पना करने का भी प्रयास कर सकते हैं, जब बाहर के रंग वास्तव में धूप के पीले होते हैं।
इसके साथ ही योगा ट्रेनर अंशुका परवानी ने सुझाव दिया कि गर्मियों के मौसम में अपनी डेली डाइट में पानी से भरपूर खट्टे फल और सब्जियां शामिल करें।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

मुंबई: पेरेंट्स नहीं बनना चाहतें रणवीर-दीपिका

मुंबई: पेरेंट्स नहीं बनना चाहतें रणवीर-दीपिका

कविता गर्ग
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा चर्चा में रहते हैं। दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में शादी की है। आपको बता दें जब से दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की लाइफ में आई है, उनकी लाइफ में तो चार चांद लग गए हैं। रणवीर सिंह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में निकाल रहे हैं। आपको बता दें दीपिका और रणवीर हमेशा सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को काफी समय हो चुका है। जिससे अब उनके फैंस नन्हे मेहमान के आने को देखने के लिए काफी बेताब है। लेकिन अब जो उनके बारे में खबर सामने आई है। वह काफी हैरान कर देने वाली है। उनके फैंस को थोड़ा मायूस करने वाली है।
आपको बता दें रणवीर सिंह के फैंस उनकी शादी को लेकर भी काफी खुश थे। अब उनके बच्चे को देखने के लिए भी काफी बेताब है। आपको बता दें रणवीर और दीपिका की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दीपिका और रणवीर की शादी को लगभग 4 साल हो चुके है। अब इनके फैंस इनकी बेबी प्लानिंग के बारे में जाने के लिए काफी बेताब है। आपको बता दें, कि रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अभी अपने काम में काफी बिजी हैं।
वह अभी पेरेंट्स नहीं बनना चाहते हैं। जिसको लेकर अब साफ हो चुका है कि रणवीर सिंह अभी पता नहीं कब पेरेंट्स बनेंगे ? रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए थोड़ी यह मायूसी भरी खबर है क्योंकि उनके फैंस काफी बेताब थे। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद रणवीर सिंह अपना पूरा फोकस अपने काम पर दे रहे हैं। वह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में निकाल रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण भी अपने पति की मदद करती नजर आ रही हैं। एक बार दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति रणवीर सिंह अभी काफी ऊंचाई और छूना चाहते हैं, अभी बहुत कुछ करना चाहते हैं। अभी उनके सपने पूरे नहीं हुए हैं।

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

लाफ्टर क्वीन भारती ने अपने बेटे की फोटो शेयर की

लाफ्टर क्वीन भारती ने अपने बेटे की फोटो शेयर की  

कविता गर्ग     
मुंबई। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह जब से मां बनी हैं, उनके फैन उनके बच्चे की झलक पाने के लिए बेताब हैं। भारती बाहर होती हैं तो पैपराजी और सोशल मीडिया पर उनके फैन उनसे बेबी की झलक दिखाने की रिक्वेस्ट करते रहते हैं। ऐसे में भारती सिंह ने भी अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी करने का फैसला लिया और आखिरकार अपने नन्हे बच्चे की झलक शेयर कर ही दी है। भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैन काफी खुश हैं‌।
भारती सिंह इस तस्वीर में बेटे को अपने सीने से लगाए दिखाई दे रही हैं। फोटो देखकर यूजर्स का कहना है कि इसमें भारती के चेहरे पर वह सुकून साफ नजर आ रहा है, जो सुकून एक मां को अपने बच्चे को अपनी गोद में लेने पर मिलता है। उन्होंने इस फोटो में अपने बेटे का चेहरा तो रिवील नहीं किया, लेकिन फोटो शेयर करके फैंस की ख्वाहिश जरूर पूरी कर दी है।
भारती सिंह ने बेटे की फोटो शेयर करते हुए उसे अपनी ‘लाइफ लाइन’ भी बताया है। कई यूजर्स ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए भारती को बधाई दी है। वहीं कॉमेडी क्वीन के फैन बेबी की पहली झलक दिखाने पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।‌ भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं। हालांकि, रही ऑफिशियल नाम की बात तो अभी तक भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार नहीं किया है।
भारती ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही काम पर वापसी करके पहले ही सबको हैरान कर दिया था। इस पर उन्हें कुछ यूजर्स से खरी-खोटी भी सुननी पड़ी, वहीं कुछ ने उनकी तारीफ भी की। बता दें, भारती ने इसी महीने की शुरुआत में अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ‘हुनरबाज। देश की शान’ में बतौर होस्ट वापसी कर ली। जिसे वह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर होस्ट करती हैं।

रविवार, 24 अप्रैल 2022

नम्रता ने फिर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की

नम्रता ने फिर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की
कविता गर्ग  
मुंबई। बॉलीवुड भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का अंदाज इतना सिजलिंग है कि देखने वालों की धड़कनें थमी की थमी रह जाती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी सुपर बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। नम्रता ने अब बिकिनी में एक बार फिर अपनी इतनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं कि देखने वालों की धड़कनें तेज हो सकती हैं। नम्रता मल्ला अपनी नई पोस्ट में ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। नम्रता की बिकिनी फोटोज बेहद बोल्ड और सिजलिंग हैं। नम्रता ब्लैक बिकिनी पहने किलर पोज देती हुई नजर आ रही है।  एक्ट्रेस ने अपने बिकिनी लुक को ब्लैक सनग्लासेस, लाइट मेकअप और ओपन हेयर कैरी करके कंप्लीट किया है।  नम्रता हर तस्वीर में अपने एक्सप्रेशंस, सिजलिंग अंदाज और किलर एटीट्यूड से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। फोटोशूट भोजपुरी की सुपर गॉर्जियस एक्ट्रेस की तस्वीरों को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- U beauty 🔥❤️, एक दूसरे यूजर ने लिखा। अब आप यूजर्स के कमेंट्स से ही जान लीजिए कि ब्लैक बिकिनी में नम्रता की ये फोटोज फैंस को कितना ज्यादा पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल और एक डांसर भी हैं। नम्रता खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी के फेमस स्टार संग भी काम कर चुकी हैं। दोनों के 'दो घूंट' गाने ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया था। एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेसेस में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

नमक के पहाड़ पर ठुमके देख फैंस फिदा हो गए

नमक के पहाड़ पर ठुमके देख फैंस फिदा हो गए 
कविता गर्ग  
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिंग और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। सारा जितनी अपनी एक्टिंग के लिए जानी-जाती है उतनी ही वो अपनी बात को बेकाबी से रखने के लिए भी पहचानी जाती हैं। हालही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
सारा अली खान और उनके हेयरस्टाइलिस्ट Sanky Evrus नमक के बने पहाड़ के सामने नाचते नजर आ रहे हैं। सारा ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा है-नमक में चमक, ठुमक ठुमक।’ इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सारा अली खान ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पुकार’ के गाने ‘समंदर में नहाके’ पर जिस तरह ठुमके लगाए हैं, उन्हें देख फैंस भी फिदा हो गए हैं।
डांस करते-करते सारा की एक चप्पल भी निकल जाती है। इसे देख एक फैन ने वीडियो पर लिखा है-चप्पल उतर गई पुष्पा जी आपकी।’ एक अन्य फैन ने सारा को ‘फायर’ कहा। कुछ दिन पहले ही सारा ने सिब्लिंग्स डे पर भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसे भी खूब पसंद किया गया था।

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

फोटोग्राफर ने उर्फी का नया वीडियो शेयर किया

फोटोग्राफर ने उर्फी का नया वीडियो शेयर किया   

कविता गर्ग           
मुंबई। बॉलीवुड अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार तो कमाल ही कर दिया। इस बार उर्फी ने ऐसी ड्रेस पहनी, जिसकों देखने के बाद लोगों के मुंह से एक ही बात निकली, 'हाय ये क्या पहना है इसने' ? जी हां, इस बार उर्फी ने पिंक कलर की बिकिनी के साथ ट्रांसपेरेंट बेलबॉटम पैंट पहनी हैं। देखने के पर ऐसा लग रहा है कि ये बेलबॉटम पैंट प्लास्टिक से बनी हैं। उर्फी का ये ऑउटफिट देख एक बार फिर ट्रोल्स को उन्हें भला-बुरा कहने का मौका मिल गया है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्फी जावेद का नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी किसी होटल की लॉबी में नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। अपनी लाइट पिंक बिकिनी पर उर्फी ने ट्रांसपेरेंट बेलबॉटम पैंट्स पहनी हैं। इन पैंट्स को देखकर लगता है कि ये प्लास्टिक से बनी हैं। इस आउटफिट के साथ अपने हेयरस्टाइल को उर्फी ने वेट रखा है। 
ऊंची हील्स पहनी है जिसकी वजह से उन्हें चलने में परेशानी भी हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे है। कोई कह रहा है कि उर्फी कुछ दिनों में पूरी न्यूड होकर घूमने वाली हैं, तो किसी ने उन्हें बेशर्म बोला है। एक ने चुटकी लेते हुए कहा है कि धरती खतरे में है। वहीं कमेंट सेक्शन में एक यूजर ऐसा भी है जिसे उर्फी की ड्रेस पसंद आई और उसने कहा कि उसे ऐसा ड्रेस चाहिए।

एक्टिंग व शानदार डांस के लिए मशहूर हैं ऐश्वर्या

एक्टिंग व शानदार डांस के लिए मशहूर हैं ऐश्वर्या 

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार डांस के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मों में तमाम तरह के डांस फॉर्म पेश किए हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करती हैं। पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिन्हें देखने के बाद साफ है कि वो रियल लाइफ में पार्टी करना बेहद पसंद करती हैं।
ऐश्वर्या-अभिषेक का डांस।
सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ भरी महफिल में पूरी तरह से खोई जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के साथ जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं।
ईशा अंबानी का प्री वेडिंग बैश।
बता दें कि ये वीडियो ईशा अंबानी के प्री वेडिंग बैश का है। ये इवेंट उदयपुर में हुआ था। यहां बी टाउन की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। इस दौरान ऐश्वर्या-अभिषेक, रणबीर-दीपिका के काफी सारे इनसाइड वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं।
ऐश्वर्या और दीपिका का वीडियो।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या-अभिषेक अनिल कपूर के सॉन्ग ‘गल्ला गूढियां’ पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस पार्टी से ऐश्वर्या और दीपिका का भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करती दिखाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव ऐश्वर्या।
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या और अभिषेक के काफी अच्छे दोस्त हैं। इसके कई बार उन्हें साथ में डांस मस्ती और पार्टी करते देखा जा चुका है। बता दें कि ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं हालांकि वो यहां भी अपनी पर्सनल लाइफ को कम ही रिफ्लेक्ट करती हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस रौतेला ने कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की

मुंबई: एक्ट्रेस रौतेला ने कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की   

कविता गर्ग       
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर शनिवार को किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं और वो आए दिन कुछ ना कुछ नया अपलोड कर फैन्स को ट्रीट देती दिखाई देती हैं। अब हाल ही में उर्वशी ने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज़ शेयर की हैं। जिनमें वो काफी सिज़लिंग पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं। 
इन फोटोज़ में उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर की ड्रेस, जिसमें व्हाइट पोल्का डॉट्स हैं, मैं बेहद हॉट नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में उनके खुले बाल और स्मोकी मेकअप उन पर काफी जच रहा है।

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

महिलाओं के रिलेशनशिप के लिए एक गलत दृष्टिकोण

महिलाओं के रिलेशनशिप के लिए एक गलत दृष्टिकोण  

कविता गर्ग           

मुंबई।‌‌ बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का मानना है कि भारत में महिलाओं के रिलेशनशिप के लिए एक गलत दृष्टिकोण है। लोग किसी महिला के लिए कम उम्र के पुरुष को डेट करना अक्सर अपवित्र मानतें हैं। अदाकारा ने भी कहा कि जब कोई महिला अपने से कम उम्र के लड़के को डेट करती हैं तो उसे ‘डेस्पेरेट’ ‘मौक़ापरस्त’ और ‘बुड्ढी’ कहा जाता है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बिंदास अदाकारा में गिनी जाती हैं। उनका स्टाइल और उनका हाजिर जवाबी वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद है। वह हमेशा से एक निडर शख्सियत रही हैं, जिन्होंने ट्रोलिंग और बेवजह आलोचना के बावजूद अपना सिर ऊंचा रखा है।को अक्सर उनके फैशन सेंस और अपने से छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने के लिए ट्रोल किया जाता है।

बता दें कि मलाइका तलाकशुदा हैं और वह एक बेटे की मां भी हैं। मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी। हालांकि शादी के 19 साल बाद कपल ने तलाक लेने का फैसला किया था। इसके बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। मलाइका-अरबाज से एक बेटा भी है।

‘हेलो’ के साथ बातचीत में मलाइका ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कई सवालों का बिंदास जवाब दिया। अदाकारा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारे देश में महिला संबंधों के लिए एक गलत दृष्टिकोण हैै। रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका ने कहा, “ब्रेकअप या तलाक के बाद महिलाओं का जीवन होना बहुत जरूरी है। हमारे देश में महिला संबंधों के लिए एक गलत धारणा बनी हुई है। किसी महिला के लिए कम उम्र के पुरुष को डेट करना अक्सर अपवित्र माना जाता हैै। ने आगे कहा कि तलाक के बाद महिलाओं के जीवन में ये जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक मजबूत महिला हैं और अब बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा, “मैं यह सुनिश्चित करने के लिए खुद पर काम करती हूं कि मैं हर दिन मजबूत, फिट और खुश हूं।

जैसा कि सब जानते हैं कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से उम्र में बड़ी हैं। ऐसे में जब उनसे एक बार पूछा गया कि क्या दोनों के बीच उम्र का फासला उनके रिश्ते को अलग बनाता है। इस बॉलीवुड ब्यूटी क्वीन ने कहा था कि इससे उन्हें और अर्जुन को कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन समाज पूरी तरह से अलग मामला है।मलाइका कहती हैं, “दुर्भाग्य से, हम ऐसे समाज में रहते हैं जो समय के साथ प्रगति करने से इंकार कर देता है। छोटी लड़की के साथ रोमांस करने वाले एक बड़े आदमी की हर जगह प्रशंसा होती है, लेकिन जब महिला बड़ी हो जाती है, तो उसे ‘डेस्पेरेट’ ‘मौक़ापरस्त’ और ‘बुड्ढी’ कहा जाता है। ऐसा सोचने वाले लोगों के लिए मेरे पास बस एक ही लाइन है, टेक ए फ्लाइंग।

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का नाम खराब किया

ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का नाम खराब किया      

कविता गर्ग          
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन, अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है। जिसे हर कोई बखूबी जानता है। देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अमिताभ का नाम आता है। शायद ही कोई ऐसी चीज होगी, जिसकी अमिताभ के पास कमी होगी। वह अपना जीवन बहुत आराम से बिताते है।
अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिससे उनका काफी सम्मान है। अमिताभ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, उन्हें अपनी बहू ऐश्वर्या की वजह से बुरी तरह सुनना पड़ रहा है। ऐश्वर्या की हरकतों से अमिताभ का नाम खराब हो रहा है।
ऐश्वर्या राय की गिनती देश की मशहूर अभिनेत्रियों में होती है। अमिताभ जिस तरह से देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं, ऐसा ही ऐश्वर्या के साथ भी है। ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की है। 
लेकिन, फिलहाल अभिनेत्री ऐश्वर्या ने अपनी हरकतों से बच्चन परिवार का नाम खराब किया है। एक बड़ा सच सामने आने के बाद इन दिनों वह थाने के चक्कर लगा रही हैं। ये बात सामने आई है कि ऐश्वर्या की विदेश में संपत्ति के बारे में किसी को पता नहीं था और इसी वजह से वह इन दिनों परेशान हैं। थाने में बुलाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। जिस वजह से इस समय हर तरफ बच्चन परिवार की चर्चा चल रही है।

‘जयेशभाई जोरदार' को लेकर खबरों में अभिनेता

‘जयेशभाई जोरदार' को लेकर खबरों में अभिनेता   

कविता गर्ग           
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार' को लेकर खबरों में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद दर्शक लोटपोट हो गए‌। रणवीर इनदिनों इस फिल्म के प्रोमोशन में बिजी हैं। वह फैंस और मीडिया के बीच जा कर इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक इवेंट के दौरान रणवीर ने अपने शुरुआती करियर के दिनों को याद किया और बताया वाईआरएफ (YRF) बॉस मैन आदित्य चोपड़ा ने उनके लुक का जिक्र करते हुए उनसे कहा था कि वो ऋतिक रोशन नहीं हैं।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह पिछले 11 सालों से एक्टिंग की दुनिया पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अब तब बॉलीवुड को ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘सिम्बा’ , ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ और फिल्म 83 जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ अपनी पहचान बनाई है। उनकी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ थी। इस फिल्म में लीड रोल में अनुष्का शर्मा थीं। रणवीर अपने डेब्यू फिल्म से कुछ खास नहीं कर पाए थे। यह 10 दिसंबर 2010 को रिलीज हुई थी।
फिल्म के पोस्टर पर लोगों ने दी थी प्रतिक्रिय)’ ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान रणवीर ने याद किया कि जब बैंड बाजा बारात रिलीज होने वाली थी, तो पूरे शहर में उनके और अनुष्का के पोस्टर लगे थे। उस दौरान उन्होंने दो लोगों को पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए ये कहते हुए सुना कि वह एक हीरो की तरह नहीं दिखते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार आदित्य चोपड़ा ने भी इसी तरह का कमेंट किया था, जब वे अपनी दूसरी मुलाकात के लिए बैठे थे।
आप ऋतिक रोशन नहीं हैं
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार,रणवीर सिंह ने कहा , “मेरी पहली फिल्म की रिलीज से पहले, मेरे पोस्टर हर जगह लगाए गए थे। मैं एक फिल्म देखने गया था, जहां मैंने देखा कि मेरे पोस्टर के सामने दो लोग खड़े हैं। मैं रुक गया क्योंकि मैं सुनना चाहता था कि वो क्या कह रहे हैं। वे बोले, ‘यह कौन है। वह हीरो की तरह नहीं दिखता। यह हो गया है।
रणवीर,आदित्य चोपड़ा के उन बातों को याद करते हुए आगे कहा- आदित्य चोपड़ा के साथ मेरी दूसरी मुलाकात थी और उन्होंने कहा, ‘आप ऋतिक रोशन नहीं हैं, इसलिए तुम्हें एक्टिंग पर ध्यान पर फोकस करना चाहिए। खैर, रणवीर ने साबित कर दिया है कि भले ही वह ऋतिक नहीं हैं, लेकिन वह निश्चित रूप से उम्दा अभिनय कर सकते हैं।अब ‘जयेशभाई जोरदार ‘ बात करें तो रणवीर एक खास भूमिका में नजर आने वाले हैं। वह एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका में देखे जाएंगे, जिसकी शादी शालिनी पांडे (अर्जुन रेड्डी ) से हुई है, और वह एक बेटी का पिता हैं।
फिल्म में बोमन ईरानी रणवीर के पिता और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह उनकी मां बनी हुई हैं। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी में लड़का और लड़की के बीच के भेदभाव को दिखाया गया है।

मनोरंजन: फिल्म 'द लेडीकिलर' की शूटिंग प्रारंभ

मनोरंजन: फिल्म 'द लेडीकिलर' की शूटिंग प्रारंभ   

कविता गर्ग           
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'द लेडीकिलर' की शूटिंग शुरू कर दी है। भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित और अजय बहल द्वारा निर्देशित अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग शुरू कर दी गयी है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में इस फिल्म का मुहूर्त शॉट दिया गया। मांगी-किया यह बडा ऐलान सस्पेंस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में निर्माता फैंस को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएंगे। 
इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक छोटे शहर के प्ले ब्वॉय का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है।

बुधवार, 20 अप्रैल 2022

न भगवान को मानती, न अल्लाह को, क्यों रखूं रोजा

न भगवान को मानती, न अल्लाह को, क्यों रखूं रोजा    

कविता गर्ग         

मुंबई। उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। उर्फी से आए दिन इस्लाम को लेकर सवालात किए जाते हैं। जिसका जवाब वो अपने ही अंदाज में देती हैं। एक बार फिर उर्फी ने रमजान के महीने में रखने वाले रोजों को लेकर ऐसी बात कह दी है कि शायद कई मौलाना धर्मगुरुओं को मिर्ची लग सकती है।

उर्फी जावेद को आए दिन अजीबोगरीब कपड़ों में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में वो एक पैंट के ऊपर दूसरी पैंट चिपका कर घूम रही थीं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे रोजा रखने को लेकर सवाल किया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो न भगवान को मानती हैं और न ही अल्लाह को, तो वो रोजा क्यों रखें ? इसके आगे उर्फी कहते हैं कि जब ये सब चीजें अंदर से ही नहीं होगी तो क्या फायदा ?

मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया

मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया    

कविता गर्ग               

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जन्मों के लिए एकदूजे के हो गए हैं। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वहीं, शादी के बाद पहली बार अभिनेत्री आलिया भट्ट स्पॉट हुईं।

दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही आलिया काम पर वापस लौट आई हैं। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया पिंक करल के सलवार सूट में नजर आईं‌। जहां उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है। 

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें, मीडिया पर वायरल

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें, मीडिया पर वायरल  

कविता गर्ग        

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल नेहा शर्मा, अक्सर अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नेहा शर्मा ने लाल रंग का लंहगा पहन रखा है। डीप नेक ब्लाउज के साथ दुपट्टा लेकर नेहा शर्मा इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर को भी ये तस्वीरें पसंद आ रही हैं।

नेहा शर्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सादगी में भी क़यामत की अदा होती है …' नेहा शर्मा का यह सिजलिंग अवतार फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। नेहा शर्मा ने इस तस्वीर में दृष्टि और जहाबिया का लहंगा पहन रखा है। साथ ही सिंपल गोल्ड नेकलेस, इंयरिंह, बैंगल और ब्लैक बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। नेहा की यह तस्वीर देख फैंस दिल खोल कर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप बहुत सुंदर दिखती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा है, 'आप ब्यूटी आइकॉन हो।' एक फैन ने तो नेहा शर्मा को डायनामाइट तक कह दिया है।

आपको बता दे, नेहा शर्मा पहले भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोसल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अक्सर नेहा शर्मा की वेस्टर्न आउटफिट में तस्वीरें वायरल होती हैं लेकिन इस बार उनके इस ट्रेडिशनल लुक पर लोग फिदा हो रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो नेहा शर्मा ने ‘क्रूक’ मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘यंगिस्तान’, ‘कृति’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2007 में नेहा ने तेलुगु फिल्म में अपना डेब्यू किया था। इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा 14 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार, एक्ट्रेस श्वेता की बेटी

इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार, एक्ट्रेस श्वेता की बेटी 

कविता गर्ग              
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बाद अब उनकी बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। पलक का म्यूजिक वीडियो बिजली बिजली रिलीज हुआ, था, उसके बाद से वह हर जगह छाई हुई हैं।
अब उनका नया म्यूजिक वीडियो आदित्य सील के आने वाला है। 
पलक तिवारी की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में पलक ने अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है।

साउथ व बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

साउथ व बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म        

कविता गर्ग       
मुंबई। साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बेटे को जन्म दिया है। पति गौतम किचलू संग एक्ट्रेस मदरहुड पीरियड को एन्जॉय करने के लिए तैयार हैं। दोनों बेबी बॉय के पेरेंट्स बन चुके हैं।
काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी। प्रेग्नेंसी पीरियड काजल का काफी अच्छा निकला है। 
खुद को फिट रखते हुए एक्ट्रेस ने योग पर ध्यान दिया। सोशल मीडिया पर जैसे ही फैन्स को काजल अग्रवाल के बेटे को जन्म देने की बात पता लगी, वह दोनों ही पेरेंट्स को बधाइयां देने लगे। एक्ट्रेस पर प्यार बरसाने लगे हैं।

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

2 साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखेंगी अभिनेत्री

2 साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखेंगी अभिनेत्री 

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर से दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली हैं। उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। करिश्मा कपूर दो साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखाई देंगी। करिश्मा कपूर को आखिरी बार ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में एक्टिंग करते हुए देखा गया है। हालांकि उनकी यह वेब सीरीज ज्यादा चर्चा में नहीं रही थी।
अब एक बार फिर से करिश्मा कपूर ने एक्टिंग करने का फैसला किया है। उनके नए प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन है। इस बात की जानकारी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती करती रहती हैं। करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में एक क्लप बोर्ड दिखाई दे रहा है। वहीं क्लप बोर्ड की पीछे करिश्मा कपूर की आंखे नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। हालांकि ब्राउन उनकी फिल्म है या वेब सीरीज अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत।’ सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। 
साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बहन के नए प्रोजेक्ट की तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि ब्राउन का निर्देशन फिल्म डेली बेली, फोर्स 2 और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिनय देव कर रहे हैं।
ब्राउन एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा होगी। इसमें करिश्मा कपूर के साथ अभिनेता सूर्य शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। सूर्य शर्मा वेब सीरीज अनदेखी से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने रिंकू पाजी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करिश्मा कपूर और सूर्य शर्मा के फैंस उन्हें एक साथ एक्टिंग करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

शेट्टी ने राहुल को बड़े रोमांटिक अंदाज में विश किया

शेट्टी ने राहुल को बड़े रोमांटिक अंदाज में विश किया  

कविता गर्ग          
मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल को बर्थडे पर बड़े रोमांटिक अंदाज में विश किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कोजी सी फोटो शेयर कर प्यारा सा मेसेज भी शेयर किया। इस तरह अथिया ने इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम तस्वीरें पोस्ट कर राहुल का 30वां बर्थडे और खुशनुमा बना दिया।
पहली तस्वीर में, अथिया केएल राहुल को हग हुए दिखाई दे रही हैं, क्योंकि वो कई बिल्डिंग के बगल में सड़क पर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। जहां अथिया ने टॉप, क्रॉप्ड डेनिम जैकेट और पैंट पहनी हुई है, वहीं केएल राहुल ने टी-शर्ट के साथ शर्ट और पैंट अपने कैजुअल लुक को कंप्लीट करते हुए कैप लगाई हुई है।
वहीं अगली तस्वीर में दोनों को हाथ पकड़े जंगल में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में, ये कपल एक बस के अंदर हग कर रहे हैं। जहां उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी थी, वहीं अथिया ने सफेद स्वेटशर्ट पहनी थी। अथिया ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “आपके साथ कहीं भी, जन्मदिन मुबारक हो इसके साथ ही उन्होंने तीन हार्ट इमोजी के साथ एक स्माइली भी शेयर किया।
पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए केएल राहुल ने कमेंट किया, ‘लव यू’ इसके साथ ही ब्लैक हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।’ आकांक्षा रंजन कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘एक और बबल के इंतजार में।’ ईशा गुप्ता, अनुष्का रंजन, अनुषा दांडेकर और एमी जैक्सन ने रेड हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए।
अथिया के भाई, एक्टर अहान शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी और केएल राहुल की एक तस्वीर शेयर की। दोनों व्हाइट और ब्लैक आउटफिट में ट्विन हुए। अहान ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे।
बता दें कि लंबे समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधने के बाद राहुल और अथिया ने अहान की पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तड़प’ स्क्रीनिंग पर अपने रिश्ते को एक्सेप्ट किया था। बताया जाता है कि राहुल और अथिया की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

रविवार, 17 अप्रैल 2022

अभिनेत्री रुबीना ने इंस्टाग्रम पर तस्वीरें शेयर की

अभिनेत्री रुबीना ने इंस्टाग्रम पर तस्वीरें शेयर की  

कविता गर्ग         
मुंबई। 'बिग बॉस 14' विनर अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट फैंस को काफी पसंद आती है। इसी कड़ी में अभिनेत्री रुबीना ने कुछ ऐसी दिलकश तस्वीरें इंस्टाग्रम पर शेयर की हैं। जिन्हें देख फैंस तारीफें करते नहीं दिख रहे हैं।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि रुबीना दिलैक ने लाल रंग की साड़ी पहनी है। जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। रुबीना ने अपनी इस साड़ी को थाई हाई स्लिट डिजाइन में बंधा है। उनके अलग स्टाइल में साड़ी बांधने का तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रुबीना दिलैक के फैंस उनकी इन तस्वीरों को दिल खोलकर लाइक्स कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर निया शर्मा के 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...