मध्यप्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मध्यप्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 जून 2021

46 प्राचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा: शिक्षा

मनोज सिंह ठाकुर               
छतरपुर। 15 जून से प्रारंभ हुए विद्यार्थियों के प्रवेश में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 46 प्राचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। जिससे इनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा सके।जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि जिले के सभी 211 प्राचार्यों को विभिन्न पत्रों के माध्यम से निर्देशित किया गया था कि वे अपने विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश संबंधी जानकारी की प्रविष्टि प्रतिदिन विमर्श पोर्टल पर करें। कई बार निर्देश देने के बावजूद भी इन प्राचार्यों द्वारा प्रवेश संबंधी जानकारी को विमर्श पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा रहा है। 
जिस कारण प्रदेश स्तर पर जिले की छवि पर विपरीत असर पड़ा है साथ ही वरिष्ठ कार्यालय द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। श्री शर्मा ने मंगलवार को 46 प्राचार्यों को नोटिस जारी कर 2 दिवस में जवाब तलब किया है। इनमें शासकीय हाईस्कूल पनवारी, बंधाचंदौली, खरदूती, लिधौरा, पड़रिया (बकस्वांहा), निवार, मझगुवांघाटी, शाहगढ, भरतौली, गोपालपुरा, बरहा, खेरा, कंदेला, टहनगा, मुड़ेरी, बंजारी, रगौली, पुरा, ज्योराहा, बालक गढ़ीमलहरा, मनकारी, नुना, सिंगरौ, खर्रोही, तिलौंहा, गोमाकलां, माधवपुर, कदारी, हायर सेकेडरी कन्या बक्स्वाहा, दरगुवां, कन्या बिजावर, किशनगढ़, पिपट पनागर, सटई, लखनगुवां, बृजपुरा, पनौठा, उत्कृष्ट लवकुशनगर, बालक चंदला, कन्या गढ़ीमलहरा, उत्कृष्ट नौगांव, झींझन, कन्या हरपालपुर, सूरजपुरा, झमटुली और बसारी शामिल हैं। 
डीईओ ने प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की जानकारी की प्रविष्टि विमर्श पोर्टल पर प्रतिदिन शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। जारी नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि समय सीमा में स्पष्टीकरण न देने या संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्राचार्य के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

मंगलवार, 22 जून 2021

अपना नाम बदलकर लोगों के दिल में जगह बनाएं

मनोज सिंह ठाकुर                      
ग्वालियर। भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह अपना नाम बदलकर लोगों के दिल में जगह बनाए। सिंधिया ग्वालियर का नाम बदलने की कांग्रेस नेताओं की हालिया मांग के बारे पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। सिंधिया ने कहा, ” कोरोना जैसी महामारी के समय कांग्रेस नेताओं को राजनीति दिखाई दे रही है। पहले बोले कि वैक्सीन (टीके) नहीं लगवाना, फिर कहा गया कि वैक्सीन में किसी का मांस मिला हुआ है और ऐसे लोग ही स्वयं वैक्सीन लगवाने के लिए भाग रहे हैं। 

अब नाम बदलने में इतनी ही रुचि है तो कांग्रेस को चाहिए कि पहले वे अपनी पार्टी का नाम बदल लें और दोबारा से जनता के मन व दिल में स्थान बनाएं। मालूम हो कि ग्वालियर के कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने 18 जून को ग्वालियर का नाम बदलकर महारानी लक्ष्मीबाई नगर करने की मांग की थी। सिंधिेया ने कहा, ” हमारे प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस नामदार लोगों की पार्टी है और भाजपा कामदार लोगों की।” उन्होंने बताया कि ग्वालियर में जल्द ही एक हजार बिस्तर की क्षमता वाला अस्पताल शुरु किया जाएगा। सिंधिया भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे।

7 हजार केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत

भोपाल। मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को सुबह 10 बजे सात हजार केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण महा-अभियान की शुरुआत हुई। इस महा-अभियान के तहत पहले दिन प्रदेश में रात 8 बजे तक 15 लाख 43 हजार से अधिक लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। यह देश में अब तक का एक दिन में लगाये गये टीकों का रिकार्ड है। विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में अभी भी टीकाकरण जारी है। टीकाकरण महा-अभियान में 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रत्येक जिले के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये थे। 

लगभग सभी जिलों में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि टीकाकरण का यह रिकार्ड मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई लगातार अपील और विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद और उसमें मिले व्यापक जन-सहयोग के कारण ही संभव हुआ है। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने में जन-भागीदारी का जो मॉडल लागू किया गया था। आज का रिकार्ड भी उसी मॉडल की कामयाबी में एक मील का पत्थर है। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान में मंत्री-मण्डल के सदस्यों के साथ ही सभी जन प्रतिनिधि, धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, बुद्धिजीवियों,  पत्रकारों, कोरोना वॉलेंटियर्स और गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवाने के लिये आने वाले लोगों का स्वागत किया गया। उन्हें कोरोना से बचाव के लिये जरूरी उपाय करने का संकल्प दिलाया गया।

शनिवार, 19 जून 2021

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति हुईं

मनोज सिंह ठाकुर                     
भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति हुई है। कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा 6 न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जज बनाए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इंदौर बेंच के प्रिंसिपल रजिस्टर अनिल वर्मा भी हाईकोर्ट के जज बन गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने वरिष्ठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह ,सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल तथा राजेंद्र कुमार वर्मा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा राष्ट्रपति से की थी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 53 पद हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 23 है, जिसमें से चार न्यायाधीश इसी वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने पूर्व में अधिवक्ता प्रणय वर्मा, अधिवक्ता विवेक शरण तथा अधिवक्ता निधि पाटनकर को न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की थी, जिस पर निर्णय लिया जाना लंबित है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 29 हो गई है। इसके बाद भी हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 24 पद रिक्त हैं। बता दे इंदौर खंडपीठ में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्टर अनिल वर्मा लगभग 4 साल पहले इंदौर खंडपीठ में रजिस्ट्रार बनकर आए थे।

शुक्रवार, 18 जून 2021

उज्जैन: बैठक में दर्शन को लेकर नई गाइडलाइन जारी

उज्जैन। कोरोना काल में बंद महाकाल मंदिर के पट 28 जून से खुलने जा रहे हैं। इसी को लेकर गुरूवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक की गई। इस बैठक में दर्शन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के मुताबिक अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। इसके साथ ही दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 24 से 48 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। वहीं मंदिर में प्रवेश कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही दिया जाएगा।
गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन 7 स्लॉट में करवाए जाएंगे। यह स्लॉट सुबह 6 से लेकर रात 8 बजे तक चलेंगे। इसके अलावा मंदिर में फोटो या सेल्फी लेने पर भी प्रतिबंध रहेगा। भस्म और शयन आरती में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को आधी क्षमता के साथ जल्द शुरू किया जाएगा। गर्भगृह, नंदी हॉल में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा। वहीं इस बैठक में इस साल होने वाले श्रावण महोत्सव को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है। जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रबंध समिति के सदस्य विनीत गिरि महाराज, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, प्रदीप गुरु समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुरुवार, 17 जून 2021

मिलावटी आइसक्रीम और नकली सिरप का कारोबार

मनोज सिंह ठाकुर          

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में मिलावटी आइसक्रीम और नकली सिरप का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।कलेक्टर न्यायालय ने ऐसे बिजनेस करने वाले कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए कारोबारी, निर्माता, संचालक और रिटेलर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस आदेश के बाद फैक्ट्री और डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। रीवा में उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। नकली सिरप और अमानक आइसक्रीम धड़ल्ले से बेची जा रही थी।

इसकी शिकायतें मिलने पर खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग ने इस मामले की जांच की। गुणवत्ता की शंका पर सैंपल भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। मामले पर अपर कलेक्टर ने आदेश देते हुये ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सिरप बेचने वाले हनुमना के दवा कारोबारी पर 1 लाख 75 हजार का जुर्माना लगाया है।

बुधवार, 16 जून 2021

कोरोना के तांडव के बाद संक्रमितों में फंगस का हमला

मनोज सिंह ठाकुर                
इंदौर। ब्लैक, वाइट और यलो फंगस के बाद अब ग्रीन फंगस का केस सामने आ गया है। इंदौर में अब ग्रीन फंगस का मरीज़ मिला है। ये देश में ऐसा पहला केस है। मरीज़ को तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई भेज दिया गया है। भारत में कोरोना के तांडव के बाद अब मरीज़ों में फंगस हमला कर रहा है। ब्लैक, वाइट और यलो फंगस के बाद देश मे पहला ग्रीन फंगस का केस सामने आया है। इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक मरीज में ग्रीन फंगस हो गया। उसे इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल भेजा गया है। 
ब्लैक फंगस के बाद इंदौर में ग्रीन फंगस से ग्रसित मरीज की पुष्टि की गई है। माणिकबाग इलाके में रहने वाला 34 साल का मरीज कोरोना से संक्रमित हुआ था। उसके फेफड़े में 90 फीसदी संक्रमण हो चुका है। दो माह तक चले इलाज के बाद मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। 10 दिन बाद मरीज की हालत फिर से बिगड़ने लगी। उसके दाएं फेफड़े में मवाद भर गया था। फेफड़े और साइनस में एसपरजिलस फंगस हो गया था जिसे ग्रीन फंगस कहा जा रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक ग्रीन फंगस ब्लैक फंगस से ज्यादा खतरनाक है. इसकी वजह से मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. मरीज के मल में खून आने लगा था। बुखार भी 103 डिग्री बना हुआ था। ग्रीन फंगस पर एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन भी असर नहीं करता है।
प्रदेश में ग्रीन फंगस का ये पहला मामला है जो पोस्ट कोविड मरीजों में देखा गया है। कोरोना की रफ्तार तो कम हो चुकी है, लेकिन ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में ग्रीन फंगस का डिटेक्ट होना चिंताजनक है। फिलहाल,मरीज को बेहतर इलाज के लिए मुंबई भेजा गया है।
मरीज की गिरती हालत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर मुंबई भेज दिया गया है। उससे पहले इंदौर और मुंबई के डॉक्टरों के बीच चर्चा हुई थी। परामर्श के बाद मरीज को शिफ्ट किया गया है। बहरहाल पहला केस होने के कारण शुरुआती चरण में चिकित्सकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार, 5 जून 2021

कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में हैं: शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में कल 81 हजार टेस्ट हुए थे।जिनमें केवल 718 पॉजीटिव प्रकरण आए हैं। पॉजिटिविटी रेट अब घटकर 0.8 प्रतिशत हो गया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान स्मार्ट सिटी पार्क में वृक्षारोपण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पाँच जिले ऐसे हैं। जिनमें कल कोरोना का एक भी प्रकरण नहीं आया। हमें आशा है कि प्रदेश के कई जिले अगले कुछ दिनों में पूरी तरह कोरोना मुक्त हो जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि अभी इंदौर, भोपाल और जबलपुर में कोरोना के प्रकरणों की कुछसंख्या हैं, अभी लगातार सावधानी रखी जा रही है। अगर पाँच प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी दर होती है तो कोरोना संक्रमण नियंत्रण में माना जाता है। हम 0.8 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट पर पहुँच चुके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान ने कहा कि अभी भी जनता का सहयोग आवश्यक है। ग्राम, वार्ड, नगर और जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ अनलॉक की प्रक्रिया में पूरी सतर्कता बरत रही हैं। हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अर्थात मास्क लगाना, दूरी बनाए रखना, बार-बार हाथ साफ करना आदि को अपनी आदत में शामिल करना होगा। दुकानदारों को भी दूरी बनाये रखने, दुकानों पर भीड़ नहीं लगने देने जैसी सावधानियों को अपनाना होगा।


बुधवार, 2 जून 2021

12वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित नहीं होगीं: एमपी

मनोज सिंह ठाकुर              

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कहा कि इस वर्ष कोरोना संकट के कारण राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की ओर से कक्षा बारहवीं (बोर्ड) की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएंगी। शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक संदेश के जरिए यह घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना संकट के बीच बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है। कॅरियर की चिंता हम बाद में करते हैं। इस समय बच्चों समेत पूरा प्रदेश कोरोना संकट झेल रहा है। ऐसे में बच्चों पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना कतई उचित नहीं है। बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे। यह तय करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया है। यह समूह विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद आंतरिक मूल्यांकन या अन्य आधारों पर विचार करके रिजल्ट का तरीका तय करेगा। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमने दसवीं (बोर्ड) की परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय पहले ही लिया है। उनका रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पर आधार पर जारी करने का निर्णय हुआ है। शिवराज सिंह चौहान ने साथ ही यह भी कहा कि यदि बारहवीं का काेई विद्यार्थी बेहतर परिणाम या परिणाम में सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा, तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। कोरोना संकट की समाप्ति के बाद वो बारहवीं की परीक्षा दे सकेगा।

सोमवार, 31 मई 2021

एमपी: 15 तक जारी रहेंगा कर्फ्यू, छूट दी जाएंगी

मनोज सिंह ठाकुर               

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। सीएम ने पीएम मोदी का आभार माना कोरोना संक्रमण से निपटने में। सीएम ने कहा कि मैं हृदय से प्रधानमंत्री और उनकी टीम के साथ हर उस शख्‍स को धन्‍यवाद देता हूं। जिसने सहयोग दिया। उन्‍होंने कहा कि लड़ाई अभी बाकी है। यह बात अलग है कि अभी संतोषजनक स्थिति है।उन्‍होंने कहा कि हमने संक्रमण को नियंत्रित तो किया, लेकिन संकट टला नहीं है। हमें अभी सावधान रहने की आवश्‍यकता है। राज्‍य में कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक जारी रहेगा लेकिन कर्फ्यू में छूट दी जाएगी। सीएम ने कहा कि हमने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी की है। बच्‍चों की परीक्षाओं के लिए मंत्रियों का अलग समूह बनाया गया है। 

सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों ने कोविड अनुकूल व्‍यवहार भी करने का आह्वान किया। शिवराज ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियां बंद रहेंगे। स्‍कूल, काॅलेज, कोचिंग, शापिंग माल, सिनेमाघर,जिम, थिएटर, पिकनिट स्‍पाट, बार, आडिटोरियम सभी बंद रहेंगे। अत्‍यावश्‍यक सेवाएं देने वाले कार्यालय के अतिरिक्‍त कार्यालय शर्तों के साथ खुलेंगे। सभी धार्मिक और पूजा स्‍थल चार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ ही प्रवेश के लिए रहेंगे। अंतिम संस्‍कार में अधिकतम दस लोग शामिल होंगे। शोक कार्यक्रम में भी यही हालत रहेगी। विवाह में दोनों पक्षों के मिलाकर 20 लोग शामिल हो सकेंगे। शनिवार रात दस बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। रोज रात दस से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

रविवार, 30 मई 2021

एमपी: सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन बरामद की

राणा ओबराय                      
भोपाल। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चार अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये नकद, जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद की है। एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक मंडल प्रबंधक समेत गिरफ्तार चारों अधिकारियों को शनिवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक कंपनी के लंबित बिलों के भुगतान के ऐवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि भोपाल में तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद, एक किलोग्राम सोने एवं चांदी के जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद हुई है।
उन्होंने कहा कि यह रकम लकड़ी की अलमारी में छिपा कर रखी गई थी। जोशी ने कहा कि एजेंसी ने एक डायरी भी बरामद की है। जिसमें रिश्वत देने वाले लोगों की जानकारी भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई नकद राशि अलग-अलग लिफाफों में रखी गई थी। कुछ गड्डियों पर पार्टी का नाम, तारीख और रकम का ब्योरा लिखा हुआ है। बरामद डायरी में प्राप्त की गई नकद राशि से संबंधित विस्तृत विवरण लिखा है। जिसमें तारीख, पार्टी का नाम, रकम आदि दर्ज है।

शनिवार, 29 मई 2021

1 जून से एमपी में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगीं

मनोज सिंह ठाकुर              
भोपाल। 1 जून से मध्य प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार 29 मई को ज़िला, विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित कर रहे है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार को प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगासंभाग के हिसाब से रैड,यलो एवं ग्रीन जोन बनाए जाएंगे। रैड जोन में सभी गतिविधियां बंद रहेंगी( अत्यावश्यक सेवाएं छोड़कर), यलो में कुछ गतिविधियां चालू रहेंगी तथा ग्रीन में राज्य स्तर से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर शेष चालू रहेंगी।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई जिलों में कोरोना के केस 10 से भी कम है। अप्रैल में पॉजिटिविटी रेट 25% तक हो गया था अब ये घट के 2% तक आ गया है। जो संक्रमित हैं उनके स्वस्थ होने की दर जो 80% के आसपास थी, आज बढ़कर 95% पहुंच गई है।आज प्रदेश के 18 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 1% से कम हो गई। संक्षेप में कहूँ तो क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स ने अपने कंधों पर ज़िम्मेदारी उठा ली। यही सही लोकतंत्र है। कोरोना की लड़ाई को  हमने जनांदोलन बनाया और ये आगे भी जारी रहेगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सब की मेहतन से संक्रमण दर घट रही है। प्रदेश में सिर्फ इंदौर, भोपाल और सागर में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है। मुरैना में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। राजनीतिक आयोजन, सांस्कृति आयोजन, मेला, उत्सव, खेल, मनोरंजन स्थल, मॉल, स्कूल, कालेज, प्रशिक्षण संस्थान, पिकनिक स्थल, आडिटोरियम नहीं खुलेंगे। विवाह में भी सीमित संख्या में लोग रहेंगे। अंतिम यात्रा में भी केवल 10 लोग ही शामिल हो सकते हैं। हम गाइडलाइन भेज रहे हैं। इसके हिसाब से क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी तय करें की क्या करना है। रेड, यलो, ग्रीन जोन बनेंगे, जहां 5 से ज्यादा संक्रमित वो रेड जोन में आएगा।

ममता का आचरण बंगाल के लोगों का अपमान

सत्येंद्र ठाकुर                 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चक्रवाती तूफान यास से हुई तबाही की समीक्षा बैठक में देरी से पहुंचने पर ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि उनका आचरण बंगाल के लोगों का अपमान है।शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज चैहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत देश के प्रधानमंत्री हैं। जिसके चलते पूरा देश उन्हें पसंद करता है। प्रधानमंत्री लोगों की भलाई और चक्रवाती तूफान यास से प्रभावित हुए लोगों का हाल-चाल जानने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे। 

लेकिल वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस दौरान दिखाया गया आचरण बंगाल के लोगों का अपमान है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान यास से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए पश्चिमी मेदिनीपुर जनपद के कालाइकुंडा में समीक्षा बैठक आयोजित की थी। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनना बनर्जी को भी शामिल होना था। हालांकि वह इस बैठक में शामिल तो हुई लेकिन तकरीबन 30 मिनट की देरी के बाद बैठक में पहुंची और चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान की रिपोर्ट थमा कर किसी और मीटिंग में शामिल होने की बात कहते हुए चली गई। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंतजार कराने और मीटिंग के दौरान वहां से चले जाने के मामले पर ममता बनर्जी ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मीटिंग बुलाई थी। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी। इस बीच मेरी एक बैठक दीघा में आयोजित थी। मैंने प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपी और उन से राज्य में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 20000 करोड रुपए की मदद की मांग की है। प्रधानमंत्री से 10000 करोड रुपए की मदद दीघा के विकास के लिए और इतनी ही धनराशि सुंदरबन के विकास के लिए मांगी है।

गुरुवार, 27 मई 2021

मध्यप्रदेश में 1 जून से होगीं अनलॉक की शुरुआत

भोपाल। मध्यप्रदेश में करीब एक महीने से चल रहा कोरोना कर्फ्यू अब हटने जा रहा है। कुछ पाबंदियों के साथ राज्य में 1 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है। हालांकि सीएम ने भोपाल और इंदौर में संक्रमण दर को लेकर चिंता जताई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 'कोरोना कर्फ्यू लागू करने के कारण संक्रमण की दर में कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.1 प्रतिशत रह गया है। रिकवरी रेट 93.39 प्रतिशत है लेकिन सावधानी भी जरूरी है।संकट अभी टला नहीं है। खतरा अभी बाकी है, वायरस हमारे बीच है। 17 जिलों में आज 10 से कम केस आए लेकिन अभी भी इंदौर और भोपाल में बहुत सावधानी की आवश्यकता है।

10 जून को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी शनि जयंती

उज्जैन। शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि गुरुवार 10 जून को रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाएगी। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा का विधान है। अमावस्या तिथि 9 जून को 13.57 बजे से प्रारंभ होकर 10 जून 16.21 बजे समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शनिदेव सूर्य देव और उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं। शनि देव को कर्मफल दाता व न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनिदेव ने भगवान शंकर की घोर तपस्या की, शनिदेव की भक्ति से प्रसन्न हो कर शिव ने शनिदेव को वरदान दिया कि तुम नवग्रहों में सर्वश्रेष्ठ होंगे। तुम पृथ्वीलोक के न्यायाधीश और दंडाधिकारी रहोगे, तुम ही लोगों को कर्मों के अनुसार न्याय और दंड दोगे। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक शनि देव से डरना नही चाहिए, जो लोग अच्छे कर्म करते है उन्हें शनि राजा बना देते हैं और जो बुरे कर्म करते है उन्हें राजा से रंक बना देते हैं।
शनिदेव की पूजा करने से, उनके निमित्त उपाय करने से शनिदेव बहुत जल्दी खुश होते हैं, साथ ही जन्मपत्रिका में अशुभ शनि के प्रभाव से होने वाली परेशानियों, जैसे शनि की साढे-साती, ढैय्या और कालसर्प योग से भी छुटकारा मिलता है। शनि जयंती के दिन किया गया दान पुण्य एवं पूजा पाठ शनि संबंधि सभी कष्टों को दूर करता है। जिन जातकों को साढ़े साती चल रही है, उन्हें शनि की कृपा एवं शांति प्राप्ति हेतु तिल , उड़द, काली मिर्च, मूंगफली का तेल, आचार, लौंग, तेजपत्ता तथा काले नमक का उपयोग करना चाहिए। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। शनि के लिए दान में दी जाने वाली वस्तुओं में काले कपडे, जामुन, काली उड़द, काले जूते, तिल, लोहा, तेल, आदि वस्तुओं को शनि के निमित्त दान में दे सकते हैं।

मंगलवार, 18 मई 2021

फंगस: पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया

मनोज सिंह ठाकुर             

इंदौर। ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) संक्रमण के कारण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। महिला ने वीडियो में धमकी दी कि अगर उसके पति को आज जरूरी इंजेक्शन नहीं मिले, तो वह इसी अस्पताल की छत से कूदकर जान दे देगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला इसमें कहती सुनाई पड़ रही है। “मैं बॉम्बे हॉस्पिटल से बोल रही हूं। मरीज (महिला का 40 वर्षीय पति) की आंख में दर्द हो रहा है। उसका पूरा जबड़ा दर्द कर रहा है। वह मेरे पति हैं और ब्लैक फंगस के इलाज के लिए भर्ती हैं। मैं इस हालत में उन्हें कहां लेकर जाऊंगी? इंजेक्शन (एम्फोटेरिसिन-बी) अस्पताल में नहीं मिल रहे हैं और (अस्पताल के) बाहर भी नहीं मिल रहे हैं।”

गुरुवार, 13 मई 2021

एमपी में बारिश का सिलसिला जारी, जताईं संभावना

मनोज सिंह ठाकुर              
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि साउथ-ईस्ट एमपी में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे साउथ-ईस्ट एमपी से नॉर्थ केरल तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे प्रदेश में बादल बनने के साथ बारिश हो रही है। शाह ने बताया कि अगले दो दिन भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग के हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग ने सेंट्रल-साउथ ईस्ट अरब सागर में 15 और 16 मई को बनने वाले ताऊ साइक्लोन के कारण प्रदेश में 17 मई से फिर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने कहा कि 17 से 19 मई तक तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना ज्यादा है।

लॉकडाउन जून के दूसरे सप्ताह तक लगातार जारी

मनोज सिंह ठाकुर                 
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू, लॉकडाउन मई के महीने से लेकर जून के दूसरे सप्ताह तक लगातार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप अर्थात स्थानीय प्रशासन, मध्यप्रदेश शासन द्वारा मई के महीने में खत्म होने की स्थिति में दिखाई नहीं देता। इससे बढ़कर आगे स्पष्ट रूप से कहना होगा। जैसा कि मुख्यमंत्री ने आज के संदेश में संकेत दिए हैं। लॉकडाउन जून के द्वितीय सप्ताह तक लगातार जारी रहेगा।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम को पॉजिटिविटी रेट के संबंध में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश के अंतर्गत जिस तरीके से नापतोल का भाव लॉकडाउन से जोड़ते हुए संकेत दिए हैं। उसे स्पष्ट होता है कि मई का पूरा महीना लॉकडाउन में ही जाएगा। यही नहीं जून का द्वितीय सप्ताह भी पॉजिटिविटी रेट संपूर्ण मध्यप्रदेश के जिला स्तर तक एवं संभागीय स्तर तक देखे तो आने वाला 1 महीना ,बीते गए 1 महीने के अंदाज में तुलनात्मक अध्ययन के अनुसार लॉकडाउन में ही रहेगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देर शाम को जो संकेत दिए हैं। उन संकेतों को केंद्र के गृह मंत्रालय के गणित के हिसाब से एवं लॉक डाउन की गाइडलाइन के अनुसार देखे तो मध्य प्रदेश के लगभग 98% जिलों में पॉजिटिविटी रेट अभी तक हाई पर है। अर्थात पॉजिटिविटी रेट 5% से ऊपर है। ऐसी स्थिति में संक्रमण की रफ्तार को कंट्रोल करने की अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइन एवं गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के पालन में मध्य प्रदेश में लोक डाउन की स्थिति को समझें तो लॉकडाउन 5% पॉजिटिविटी रेट अर्थात 10% से कम की स्थिति में जब आएगा तब लॉकडाउन हटाया जाना उचित माना गया है। यही अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय गाइडलाइन कहती है।
अब मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्य प्रदेश में पिछले 1 महीने के लोक डाउन के अंतर्गत देखा जाए तो ऐसा कोई भी जिला नहीं है जहां पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे आई हो , खंडवा , भिंड ,बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में जो पॉजिटिविटी रेट 5% से कम बताई जा रही है। उसे केवल और केवल सरकारी आंकड़ा माना जा रहा है। इस बात को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संकेत के रूप में आज स्वीकार किया है। अन्य संपूर्ण मध्य प्रदेश के समस्त महानगरों से जिलों की स्थिति देखें तो 17 मई के बाद लॉकडाउन हटाने का कोई कारण एवं गाइड लाइन का अनुपालन दिखाई नहीं देता है। क्योंकि मध्य प्रदेश में वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 25% से नीचे भले ही आ गया हो परंतु 15% तक भी नहीं पहुंचा है।

मंगलवार, 11 मई 2021

कोरोना के साये में तृतीया का त्योहार मनाया जाएंगा

उज्जैन। एक बार फिर इस वर्ष कोरोना के साये में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। 14 मई को अक्षय
तृतीया है लेकिन न बैंड की आवाज आएगी और न ही ढोल की गूंज सुनाई देगी क्योंकि मांगलिक कार्यो
पर प्रतिबंध लगा हुआ है। गौरतलब है कि आखातीज को अबूझ मुर्हूत माना जाता है तथा इस अवसर पर
बड़ी संख्या में वैवाहिक आयोजन होते है वहीं सामाजिक स्तर पर भी सामूहिक रूप से वैवाहिक कार्यक्रम
संपन्न किए जाते है लेकिन इस वर्ष ऐसा कुछ नहीं हो सकेगा। अक्षय तृतीया के दिन यहां के बाजारों में करोड़ों का कारोबार होता है। इसमें शादी विवाह के साथ सोना चांदी कारोबार, वाहन समेत अन्य कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव का ही असर है इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति इसको लेकर कारोबार नहीं हो पाएगा। कहते है कि अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस दिन दान पुण्य करने से अक्षय फल (कभी न समाप्त होने वाला) की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग सोने चादी से बनी चीजों की विशेषतौर पर खरीददारी करते हैं मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज में हमेशा बढ़ोत्तरी होती है और सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है।
इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन-धान्य आता है। इसको लेकर भले भी इसके आयोजकों में भले ही उत्साह हो परंतु कारोबारियों को निराशा हाथ लग रही है। कई फूल कारोबारियों ने कहा कि इस दिन कई मंडल सजाने के लिए फूलों का पहले से आर्डर देकर मंगाता था। इस वर्ष तो पहले के आर्डर भी रद्द करना पड़ा है। महिलाएं अपने परिवार की समृद्धि के लिए व्रत करती हैं।इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। यदि नदी पर नहीं जा सकते तो घर पर ही स्नान करें। इसके बाद मा लक्ष्मी और नारायण की प्रतिमा पर अक्षत अíपत करेंभगवान के सामने धूप दीप प्रज्वलित करें। चंदन, श्वेत कमल के पुष्प या श्वेत गुलाब आदि से पूजन करें। इसके बाद अपने घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। यदि अक्षय तृतीया पर पर बैंक में नया खाता खोला जाए या पुराने खाते में धन जमा कराया जाए तो धन में निरंतर वृद्धि होती है।इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना है जो इस दिन को और शुभ और प्रभावशाली बना रहा है। सूर्य इस दिन मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस दिन वृष राशि में सूर्य बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन शुक्र स्वराशि वृष में रहेंगे। इस पर शुभ संयोग यह भी बना है इस दिन चंद्रमा उच्च राशि होंगे। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा का शुक्र के साथ शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करना, धन, समृद्धि और निवेश के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा संध्या काल में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

सोमवार, 10 मई 2021

एमपी ने महामारी से निपटने की तैयारियां शुरू की

भोपाल। देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की चिकित्‍सकों की आशंका को देखते हुए मध्‍य प्रदेश ने महामारी से निपटने की अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 13 शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं उनके कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ मंथन एवं विमर्श कर तीसरी लहर की रोकथाम एवं उपचार के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की। 
कोरोना की तीसरी लहर में नवजात शिशुओं एवं बच्चों के संक्रमित होने की संभावना को देखते हुए प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 360 बिस्तर के बच्चों के आईसीयू की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 50 बिस्तर का बच्चों का आईसीयू तैयार किया जाएगा।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...