शनिवार, 29 मई 2021

1 जून से एमपी में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगीं

मनोज सिंह ठाकुर              
भोपाल। 1 जून से मध्य प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार 29 मई को ज़िला, विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित कर रहे है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार को प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगासंभाग के हिसाब से रैड,यलो एवं ग्रीन जोन बनाए जाएंगे। रैड जोन में सभी गतिविधियां बंद रहेंगी( अत्यावश्यक सेवाएं छोड़कर), यलो में कुछ गतिविधियां चालू रहेंगी तथा ग्रीन में राज्य स्तर से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर शेष चालू रहेंगी।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई जिलों में कोरोना के केस 10 से भी कम है। अप्रैल में पॉजिटिविटी रेट 25% तक हो गया था अब ये घट के 2% तक आ गया है। जो संक्रमित हैं उनके स्वस्थ होने की दर जो 80% के आसपास थी, आज बढ़कर 95% पहुंच गई है।आज प्रदेश के 18 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 1% से कम हो गई। संक्षेप में कहूँ तो क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स ने अपने कंधों पर ज़िम्मेदारी उठा ली। यही सही लोकतंत्र है। कोरोना की लड़ाई को  हमने जनांदोलन बनाया और ये आगे भी जारी रहेगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सब की मेहतन से संक्रमण दर घट रही है। प्रदेश में सिर्फ इंदौर, भोपाल और सागर में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है। मुरैना में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। राजनीतिक आयोजन, सांस्कृति आयोजन, मेला, उत्सव, खेल, मनोरंजन स्थल, मॉल, स्कूल, कालेज, प्रशिक्षण संस्थान, पिकनिक स्थल, आडिटोरियम नहीं खुलेंगे। विवाह में भी सीमित संख्या में लोग रहेंगे। अंतिम यात्रा में भी केवल 10 लोग ही शामिल हो सकते हैं। हम गाइडलाइन भेज रहे हैं। इसके हिसाब से क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी तय करें की क्या करना है। रेड, यलो, ग्रीन जोन बनेंगे, जहां 5 से ज्यादा संक्रमित वो रेड जोन में आएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...