बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 मार्च 2021

हाजीपुर: 499 कार्टन विदेशी शराब बरामद, 2 अरेस्ट

 अविनाश श्रीवास्तव 
हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 499 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया सूचना के आधार पर बहुआरा पेट्रोल पंप के निकट एक ठिकाने पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की गयी। इस दौरान मौके से ट्रक और पिकअप वैन पर लदी 499 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मोहम्मद जुनैद खान और धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

गुरुवार, 11 मार्च 2021

कोर्ट में पेशी के लिए आया युवक, पढ़ाया निकाह

समस्तीपुर। कोर्ट के कैम्पस में एक युवक को निकाह पढ़वाया गया। मामला बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा है। जहां के न्यायालय परिसर में मुस्लिम समुदाय से आने वाले युवक का निकाह पढ़ाया गया। समस्तीपुर कोर्ट परिसर में हुआ अनोखा निकाह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुसरीघरारी थाना इलाके में एक साल पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमें आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। बुधवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। जहां पर मौलाना द्वारा आरोपी युवक का पीड़ित युवती के साथ निकाह करवाया गया।
बताया जाता है। कि आरोपी युवक को कम से कम सजा हो इसको लेकर ग्रामीणों और परिवारों के रायशुमारी के बाद यह निर्णय लिया गया।
जिस वक्त समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में युवक के साथ निकाह की रस्म को मौलाना पूरा करवा रहे थे। उस दौरान आसपास लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। कोर्ट परिसर में हुए इस निकाह के रसूल की चर्चा खूब हो रही है।
समस्तीपुर न्यायालय परिसर में निकाह की रस्म अदायगी की यह घटना अपने आप में पहली घटना है। न्यायालय परिसर में जिस युवक को मौलाना ने निकाह पढ़वाया वह युवक समस्तीपुर मुफस्सिल थाना इलाके के रहीमपुर रुदौली गांव का रहने वाला मोहम्मद राजा है।

मंगलवार, 9 मार्च 2021

स्वास्थ्य विभाग के मरे हुए अधिकारी का ट्रांसफर

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार स्वास्थ्य विभाग अपने अजब गजब कारनामों के लिए आए दिन सुर्खियों में रहता है। इसी क्रम में विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। जिसने विभागीय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। दरसअल, सोमवार को विभाग ने 12 अधिकारियों के तबादले का नोटिस जारी किया था। नोटिस में शामिल 12 डॉक्टरों में से एक डॉक्टर रामनारायण राम की मौत हो चुकी है। लेकिन, विभाग ने उनका तबादला करने के साथ ही उन्हें प्रोमोशन भी दिया है। बता दें कि मूल रूप से भोजपुर निवासी रामनारायण राम बीते दिनों रोहतास के बिक्रमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। लेकिन पिछले महीने ही कोरोना की वजह से उनकी मौत हो गयी थी। लेकिन विभाग को इस बात की जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने जब डॉक्टरों के तबादले की लिस्ट तैयार की तो बिना किसी जांच के रामनारायण राम का भी नाम लिस्ट में डाल दिया और उन्हें सिविल सर्जन के तौर पर शेखपुरा जिले में पदस्थापित कर दिया। अब इस बात पर बवाल शुरू हो गया है। विपक्ष के नेताओं ने ये मुद्दा सदन में उठाया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इधर, शेखपुरा के आरजेडी विधायक ने भी विधानसभा के बाहर इस मुद्दा पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यही सच्चाई है। ये मुर्दों से काम ले लेगी। इधर, इस पूरे मामले में स्वाथ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जिस वक्त पोस्टिंग के लिए इंटरव्यू हुआ था। उस वक्त वे स्वस्थ्य थे। और उनके गुज़र जाने को खबर नहीं मिली थी। ऐसे में तकनीकी कारणों से उनका पदस्थापना हो गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही ज़िले के वरिष्ठ डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दे दिया गया।

बिहार: हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हुई

अविनाश श्रीवास्तव 
बेतिया। बिहार के बेतिया में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना बेतिया-लौरिया पथ पर बनकटवा स्कूल के पास हुई। मौके पर पहुंची लौरिया थाना की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शवों को गाड़ी के अन्दर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मरने वाले दो युवकों की पहचान हो गई है। जिसमें एक युवक का नाम दीपक कुमार है। जो नौतन का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरे युवक की पहचान पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धी निवासी आसिफ इकबाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक कार लौरिया की तरफ से बेतिया की ओर आ रही थी। इसी बीच बनकटवा स्कूल के पास अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर की ट्राली भी पलट गई और गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए। जोरदार आवाज के साथ जब कार टकराई तब स्थानीय लोग दौड़े जिसके बाद लोगों ने लौरिया थाना को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शवों को गाड़ी से निकाला। लौरिया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि गाड़ी किसकी है और सभी लोग कहां से आ रहे थे। फिलहाल, पुलिस मृतकों के घरवालों के बारे में पता करने में जुट गई है।

सोमवार, 8 मार्च 2021

बिहार: विधान परिषद में सीएम ने पार्षद को डांटा

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्सा गए। इसके बाद उन्होंने सदन में ही राजद विधान पार्षद सुबोध राय को जमकर डांटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नियम सीखिए उसके बाद बोलिये। सभापति से भी ऐसे विधान पार्षदों को नियम के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया।

दरअसल, ग्रामीण विकास मंत्री जब सदन में जवाब दे रहे थे उसी दौरान राजद एमएलसी सुबोध राय ने टोका-टोकी शुरू कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आपा खो दिया और खड़े होकर एमएलसी सुबोध राय की जमकर खबर ली। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पहले नियम सीखिए उसके बाद बोलिए। सीएम नीतीश ने सभापति से भी कहा कि आसन की तरफ से भी ऐसे सदस्यों को नियम के बारे में बताया जाना चाहिए।

महिला विधायकों के सवालों को दी गई प्राथमिकता

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज सोमवार को बिहार विधानसभा का नजारा भी बदला बदला नजर आया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले महिला अधिकारों के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष की महिला विधायक एकजुट नजर आई और पोर्टिको से लेकर विधानसभा तक आरक्षण का कोटा बढ़ाकर 50 वर्ष करने की मांग रखी तो वहीं दूसरी तरफ सदन में महिला विधायकों के सवालों को विधानसभा अध्यक्ष ने तरजीह दी। बिहार विधानसभा में आज पहले से सूचीबद्ध विधायकों के सवालों के रोटेशन में बदलाव किया गया।सदन की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की घोषणा की कि महिला विधायकों के सवालों को आज सदन में लिया जाए। अनुसूचित प्रश्न के बाद महिला विधायकों का प्रश्न सदन में लिया गया इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवालों और गृह विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने विपक्ष के पुरुष विधायकों पर चुटकी भी ली। एक सवाल के जवाब देते हुए मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि आज महिला दिवस है तो यह सब तो करना पड़ेगा। इस पर जब सभी सदस्य हंसने लगे तो मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि अब मर्द दिवस के बारे में भी सोचना पड़ेगा, इस पर पूरा सदन हंसने लगा।

बिहार: पानी भरते ही गिरी जल योजना की टंकी

 अविनाश श्रीवास्तव 

गोपालगंज। एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नल जल योजना को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोपालगंज जिले में निर्माण के समय पानी भरते ही टावर पर रखी पानी की दो टंकियां जमीन पर गिरकर धराशाई हो गई। यह पूरा गोपालगंज जिले के बरौली के देवापुर वार्ड नम्बर 6 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 13 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण करवाया जा रहा था। लेकिन निर्माण के समय जब उसमें पानी भरा गया तो टावर पर रखी दो टंकियां धड़ाम से नीचे गिर पड़ी और धराशाई हो गई। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण यह टंकी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। इधर पानी टंकी गिरने की घटना के बाद लोगों को पीने के पानी के लिए लंबे दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। पानी टंकी धराशायी होने की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है। साथ ही पीएचईडी विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। 

रविवार, 7 मार्च 2021

बिहार: 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा, तोड़ा नाता

 अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार में रालोसपा छोड़ने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 41 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर रालोसपा से नाता तोड़ लिया। पार्टी नेता विनय कुशवाहा ने दावा किया कि अभी यह सिलसिला शुरू भर है। आने वाले दिनों में पार्टी के और नेता इस्तीफा देंगे।
विनय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे, लेकिन दल के नेता उपेन्द्र कुशवाहा आज उनसे ही गलबिहयां कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उपेन्द्र कुशवाहा ने कुशवाहा समुदाय को गुमराह किया। रालोसपा के 90 फीसदी कार्यकर्ता जदयू में विलय के पक्ष में नहीं हैं। भविष्य में किस दल का दामन थामेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं से विमर्श कर निर्णय लेंगे।

बिहार: ब्यूरोक्रेसी के लिए नई गाइडलाइन जारी की

अविनाश श्रीवास्तव  
पदना। बिहार मे अफसरों के रवैये से परेशान नेता को अब कुछ सहूलियतें मिलने वाली हैं। बिहार विधानसभा ने प्रदेश के ब्यूरोक्रेट्स के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत अफसरों को साफ शब्दों में निर्देश दिया गया है कि वे सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से व्यवहार करें। सरकारी दफ्तर में सांसद और विधायक के आते ही अफसरों को उनके सम्मान में खड़ा होना होगा। यह सब बिहार विधानसभा में विधायकों द्वारा बिहार के ब्यूरोक्रेट्स के रवैये पर उठाए गए सवाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निर्देश का असर माना जा रहा है। सरकार ने जनप्रतिनिधियों सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से व्यवहार करने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। विधायकों और सांसदों के साथ ब्यूरोक्रेट्स को कैसा व्यवहार करना है।इस बारे में यह गाइडलाइन काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ब्यूरोक्रेट्स के रवैये पर कई सवाल उठे थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने निर्देश दिए थे। इसके बरक्स ही अफसरों को अपने व्यवहार में सकारात्मक रुख लाने की हिदायत दी गई है।

गुरुवार, 4 मार्च 2021

13 वर्षीय बच्चे के सामने विधवा मां की आबरू लूटीं

जमुई। बिहार के जमुई जिले से रेप की घटना सामने आई है। जिले के चकाई थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग बेटे के सामने ही एक विधवा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि रेप की इस घटना को अंजाम गांव के ही एक शख्स और उसके एक रिश्तेदार ने दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी के बीच जीजा-साले का रिश्‍ता है।
बुधवार की देर रात जब महिला अपने बेटे के साथ सोई थी तभी घर का दरवाजा तोड़ दो लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। दुष्कर्म के दौरान मारपीट से घायल पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति की मौत 12 साल पहले कैंसर के कारण हुई थी। उसका बड़ा बेटा सूरत में मजदूरी करता है।जानकारी के अनुसार, गांव के ही 50 साल के सुकदेव यादव (जो कि पीड़िता का रिश्ते में जेठ लगता है) ने अपने रिश्तेदार महेंद्र यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। रात में जब विधवा अपने बेटे के साथ खाना खाकर सोने गई थीं, तभी घर का दरवाजा तोड़कर सुकदेव और महेंद्र घुसे और महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी राजमिस्त्री का काम करते हैं। पीड़िता और उसके बेटे के अनुसार, घर में घुसकर दोनों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय 13 साल का नाबालिग मौके पर ही था, जिसने अपनी मां की आबरू लूटते देखा। पीड़िता ने बताया कि सुकदेव और महेंद्र ने गांजा पीने के बाद उसके साथ ये काम किया और फिर मारपीट कर धमकी दी है।
रेप पीड़िता घायल मां को लेकर उसका बेटा थाने ले गया, फिर उसे चकाई के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बुधवार की देर रात दिए गए आवेदन में रेप का जिक्र नहीं था, लेकिन जब सदर अस्पताल में महिला ने इस बात को बताया तो महिला थाना की अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

परीक्षा के दौरान हुआ बच्चा, नाम रखा 'इम्तिहान'

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। बिहार में एक अजीबो-गरीब कारनामा हुआ है। यह ऐसा वाकया है। जो उन लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी हमेशा याद रहेगा। जिनके साथ यह हुआ। मामला बड़ा ही दिलचस्प है। बिहार निवासी शांति कुमारी की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। फिलहाल उसके एग्जाम चल रहे हैं। वह गभवर्ती थी। जब वह हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी, तो अचानक ही उसको पेन होने लगा। स्कूल में मौजूद शिक्षिकाओं ने छात्रा से जब इस बाबत पूछा तो उसने बताया कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। आनन-फानन में शांति कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। चौकाने वाली बात यह है कि शांति कुमारी ने अपने नवजात का नाम इम्तिहान रखा है। परिजनों के अनुसार बच्चे का जन्म उस समय हुआ, जब उसकी मां की परीक्षा चल रही थी। इसलिए बच्चे का नाम इम्तिहान रखा गया है। यह मामला पूरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा है। बच्चे के लिए यह नाम हमेशा ऐतिहासिक रहेगा, वहीं मां-बाप को भी यह वाकया हमेशा याद रहेगा।

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

बिहार: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का किया विरोध

अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज साइकिल से विधानसभा पहुंचे । 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास से साइकिल पर सवार होकर विधान सभा के लिए निकले। उनके पीछे उनकी सुरक्षा में शामिल गाड़ियां भी चल रही थी, जबकि कुछ सुरक्षा कर्मी पैदल उनके आगे आगे दौड़ रहे थे।विधानसभा पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने परिसर में मौजूद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेट्रोल और डीजल के साथ रसोई गैस की कीमत बढ़ने से आम लोग बेहद परेशान हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई है।

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

बजट पर बहस, तेजस्वी ने भैंस की कहानी सुनाई

अविनाश श्रीवास्तव  
 पटना। बिहार सरकार के बजट पर आज विधानसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट पर अपनी बात सदन में रख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के बजट को छलावा करार दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार की तरफ से पेश किया गया बजट झुनझुना के अलावा और कुछ भी नहीं है। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर विधानसभा में आज एक भैंस की कहानी सुनाई।
तेजस्वी ने कहा कि गांव में एक बार भैंस की चोरी हुई चोर ने भैंस के गले में बंधी घंटी को दूसरी जगह पर लटका दिया और घंटी की आवाज सुनकर गांव वाले जब वहां पहुंचे तब तक के चोर भैंस को लेकर निकल चुका था बिहार में बजट को लेकर सरकार ने जो खेल खेला है वह भी इसी भैंस और घंटी की कहानी जैसी ही है।लालू राबड़ी शासनकाल के दौरान बिहार सरकार की तरफ से पेश किए जाने वाले बजट और मौजूदा सरकार के बजट का तुलनात्मक विवरण पेश करते हुए कहा कि बिहार का बजट आज उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ रहा जिस रफ्तार से आरजेडी के शासनकाल में बढ़ा। राष्ट्रीय औसत के आंकड़ों को भी तेजस्वी यादव ने सदन में रखा। तस्वीर ने कहा कि तार किशोर प्रसाद वित्त मंत्री हैं उनके बजट से उम्मीदें थी लेकिन उम्मीद टूट चुकी है।

नीतीश के विधायक व मंत्री नहीं मान रहे हैं सलाह

अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह उनके मंत्री और विधायक ही नहीं मान रहे। दो दिन पहले सीएम नीतीश ने विधानसभा में सभी विधायकों को सलाह दी थी कि हर कोई मास्क लगाकर रहें। लेकिन सीएम नीतीश की सलाह कैबिनेट के सहयोगी ही नहीं मान रहे। आज गुरूवार को भी कई मंत्री बिना मास्क के ही सदन में बैठे नजर आये। 
कई मंत्री बिना मास्क के ही सदन में बैठे थे

बिहार विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल में कई मंत्री बिना मास्क के ही अपनी सीट पर बैठे नजर आये। सदन की कार्यवाही चल रही थी और मंत्रीगण बेपरवाह होकर बिना मास्क के ही सदन में बैठे थे। खुद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मुख्यमंत्री की सीट के बगल वाली सीट पर बैठे थे। वहीं रेणु देवी उनके बदल में मास्क लगाकर बैठी थीं। जबकि, दूसरी कतार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार बिना मास्क के नजर आये। वहीं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार भी बिना मास्क लगाये ही सदन में बैठे थे। वहीं ग्रामीण कार्य मंत्री बी बिना मास्क के नजर आये। वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बी बिना मास्क के बैठे हैं।

सत्ताधारी दल के विधायक भूल गए सीएम नीतीश की सलाह

बता दें,दो दिन पहले जब सीएम नीतीश राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में जवाब दे रहे थे तब भी उन्होंने कहा था कि कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ रहा था। ऐसे में सभी विधायक मास्क लगाकर रहें। सीएम नीतीश की सलाह पर जो विधायक मास्क लगाकर नहीं बैठे थे वे दनादन मास्क लगाने लगे। लेकिन उनकी सलाह के दो दिन बाद ही मुख्यमंत्री की सलाह को सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्री ही भूल गए।

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

बिहार: नीतीश सरकार पर चुन-चुनकर साधा निशाना

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सबसे पहले बिहार के क्राइम ग्राफ पर चर्चा की। सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 1990 में क्राइम का जो आंकड़ा था वो 2000 में कम हुआ। 2000 में अपराध के मामले में बिहार 23वें स्थान पर था। 2005 में अपराध के मामले में 26वें स्थान पर बिहार की रैंकिग थी। 2010-15 में नीतीश सरकार जब सत्ता में आई तब क्राइम ग्राफ बढ़ गया। बिहार में 2018 तक क्राइम ग्राफ लगभग 2 लाख तक पहुंच गया। बिहार में 110 प्रतिशत क्राइम ग्राफ बढ़ा है। 

बिहार: एसएसपी ने 26 थानेदारों का तबादला किया

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां पटना एसएसपी ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला कर दिया है। पटना एसएसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़ 26 थाना अध्यक्षों का ट्रांसफर किया गया है। इन थाना अध्यक्षों को विभिन्न थानों में ट्रांसफर किया गया है। होली से ठीक पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है।

बिहार: फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती निकाली

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय चयन परिषद बिहार ने अग्निशमन सेवा में फायरमैन की 2380 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2021 से शुरू हो जाएगी। इस पोस्ट पर अप्लाई करने को इच्छुक उम्मीदवार  www.csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन करने और पीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2021 है।


सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

ऑटो-ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत

5 लोगों की दर्दनाक मौत। ऑटो और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, मची चीख-पुकार
अविनाश श्रीवास्तव 
 कटिहार। बड़ा हादसा बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा ऑटो और ट्रक में हुई टक्कर के दौरान हुआ जिसमें पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कई अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। कटिहार में यह सड़क दुर्घटना पोठिया थाना क्षेत्र के समेली खैरा बहियार के समीप हुई। दुर्घटना के बारे में बताया जा रहा है। कि अनियंत्रित ऑटो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमें पूर्णिया से बैंड पार्टी बाजा कर लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल है। मामले की जानकारी मिलते ही पोठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पोठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद सभी मृतकों की पहचान हुई। मृतक सभी लोग कुर्सेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव के रहने वाले थे। और शादी विवाह में बैंड पार्टी का काम करते थे। मृतकों में अर्जुन मोची 50 वर्ष, किशोर पासवान 45 वर्ष, धर्मेंद्र कुमार मंडल 50 वर्ष, सुशील कुमार मोची 30 वर्ष और छोटेलाल राम 42 वर्ष हैं। जबकि घायलों में सभी लोग फलका भंगहा के रहने वाले हैं। घायलों में संतोष कुमार 25 वर्ष, मिट्ठू कुमार 17 वर्ष, चिंटू कुमार 16 वर्ष, श्री मोची 60 वर्ष और सियाराम मंडल 32 वर्ष हैं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। लेकिन ट्रक का ड्राइवर फरार है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बिट्टू कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि अचानक ट्रक लाइट जला कर रुक गया जिस कारण ऑटो से उसकी टक्कर हो गई, जबकि पीछे से भी आ रही एक कार ने ऑटो में ठोकर मार दी जिस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

बिहार: चिराग को झटका, 208 नेता जेडीयू में शामिल

बिहार: चिराग पासवान को बड़ा झटका, लोजपा के 208 नेता जेडीयू में हुए शामिल
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। पटना में चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहाँ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के 208 नेताओं के जदयू में शामिल होने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी विचारधारा पर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है। जिसमें परिवारवाद और वंशवाद की कोई जगह नहीं। सिंह ने जदयू के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह सहित पासवान की पार्टी के 208 नेताओं के जदयू में शामिल होने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि अगर आपमें प्रतिभा है। आप दल के प्रति निष्ठावान हैं। और मेहनत से अपना काम करते हैं। तो जदयू में किसी भी पद को पा सकते हैं। सिंह ने कहा हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से बिहार को नई पहचान दी है। सेवा ही उनका धर्म और बिहार ही उनका परिवार है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर बिहार का गौरव बढ़ाना है। इस बीच, लोजपा के सासंद चंदन सिंह ने यहां अपने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि लोजपा पूरी तरह से अटूट और एकजुट है। और कुछ तथाकथित नेता लोजपा से निकाले जाने के बाद अब जदयू के गोद में चले गए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने सत्ता का मोह त्याग कर बिहार पहले बिहारी पहले की बात की और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया जिसके बाद ये कमजोर और गद्दार नेता भाग खड़े हुए। पिछले साल संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व को अस्वीकार्य करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था व्यक्त करने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के सांसद चंदन ने कहा कि इन तथाकथित नेताओं ने बिहार पहले बिहारी पहले से गद्दारी कर बीते चुनाव में जदयू के प्रत्याशियों का साथ दिया लेकिन जनता ने जदयू को सबक सिखाया जिसके बाद पार्टी ने इन गद्दार नेताओं को लोजपा से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं। जो आजतक वार्ड स्तर का भी चुनाव नहीं जीत सके हैं।

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

डीलर एसोसिएशन ने दी चेतावनी, मांगों पर अड़े

रामलीला मंच किला मैदान स्थित डीलर एसोसिएशन बक्सर ने नीतीश सरकार को चेतावनी देते हुए अपनी 6 मांगों पर अड़े। 
अविनाश श्रीवास्तव
डीलर एसोसिएशन, 6 मांगे की...
बिहार सरकार के पास लंबित 8 सूत्री मांग को पूरा करें। एक बराबर आवंटन करो। राज्य खाद्य निगम द्वारा कम आ माप तोल को समाप्त करो।
 जांच उद्योग बंद करो... पोस मशीन में चावल गेहूं चना एवं खाद सामग्री को शून्य करो।
पटना। प्रधानमंत्री खदान योजना की कमीशन राशि का भुगतान करो। पत्रकारों से बात करते हुए फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि बिहार सरकार अपनी मनमानी कर रही है। बार-बार सरकार की तरफ से कोई ना कोई जांच आती रहती है और ना तो डीलरों की कोई मांग पूरी की जाती है। डीलर का कहना है कि ना तो हमें वेतन मिलता है कमीशन और थोड़ी कमीशन से क्या होने वाला है। वही माना जाए तो एक मजदूर भी अगर कार्य करता है तो उसको उचित मजदूरी दी जाती है। यहां तो डीलर को केवल कमीशन के भरोसे ही रहना पड़ता है और इसमें जांच  का भी सामना करना पड़ता है। जिससे कि डीलरों में एक भय बना रहता है। डीलर एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ कितने प्रदर्शन किए कितने धरने दिए यह उनका 1981 से ही धरना चल रहा है। सरकारे आती रही, जाति रहे। किसी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेगति ना तो कमीशन बढ़ता है और ना ही वेतन मिलता है। सरकार मानदेय देने के लिए तैयार थी लेकिन वह भी नहीं हो पाया बस सरकार की तरफ से आश्वासन दिया जाता है कि आपकी मांगे मान ली जाएंगी और फिर भूल जाती है। इसी को लेकर 21वां बक्सर अंतर राज्य पूर्वांचल वार्षिक सम्मेलन हो रहा है। जिसमें कि विपक्ष के भी कई बड़े चेहरे हैं। कांग्रेसी विधायक बक्सर सदर संजय तिवारी और राजपुर विधानसभा विधायक विश्वनाथ राम भी शामिल है और तथा अन्य बड़े नेताओं की आने  की आशंका है। इस सम्मेलन को बड़ा बनाने में शायद, इसी बहाने सरकार इनकी मांगे मान लें।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...