उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू

विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। साेमवार को सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण शुरू हुआ।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड परिकल्पना नहीं विश्वास है। प्रदेश की तरक्की में अहम योगदान देने वालों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई उपलब्धि हासिल हुई है। हमारा प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की कड़ी में सशक्त उत्तराखंड @ 2025 से कई आयाम हासिल किए गए।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा ने राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाली समान नागरिक संहिता को पास करके देश का पहला राज्य बना दिया है। अब सभी धर्म-समुदायों की महिलाओं को समान अधिकार दिए गए।
प्रदेश सरकार 27 फरवरी को बजट पेश करेगी। उत्तराखंड की विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश सरकार मंगलवार को भोजनावकाश से पहले 12.30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया कि बजट 27 को सदन में लाया जाएगा। 28 को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जबकि एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट लाने की संभावना है। जिसमें सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प रहेगा। इसके अलावा महिलाओं, युवाओं के लिए स्वरोजगार, किसानों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

रविवार, 25 फ़रवरी 2024

फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया

फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं राजपुर रोड़ स्थित मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है।
इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री अनिल नौटियाल, श्री सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी

श्रीराम मौर्य 
उत्तरकाशी। अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गई हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बहिष्कार करने का भी ऐलान कर दिया है।
उत्तरकाशी मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठी इन वर्करों का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है जिसको बढ़ाकर 18000 किया जाए।
मतदान का भी किया बहिष्कार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिटायरमेंट होने पर आंगनबाड़ी वर्करों को दो लाख रूपए दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वो आने वाले लोकसभा चुनावों में बीएलओ के कार्य के साथ ही चुनाव बहिष्कार करेंगी।

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न

सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। वहीं, राज्य के बजट प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। इस बार उत्तराखंड में करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून विधानसभा में 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट सदन में कब पेश किया जाएगा। इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।

कैबिनेट के अन्य फैसले
1- सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
2- बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
3- मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा।
4- एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा।
5- कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श।
6- बदरीनाथ व केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
7- ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत मिली है। 
8- राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

सीडीओ ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया

सीडीओ ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया

पंकज कपूर 
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। वहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि डिस्पैच, पोलिंग पाटिर्यो के मूवमेंट की व्यवस्था को सुगम-सरल बनाना है। जिसका लेआउट तैयार किया जाएगा। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कंट्रोल, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, प्रशिक्षण स्थल के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी हैं। किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में दो बड़ी एलइडी लगाने, पानी व शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम सहित अन्य सारी व्यवस्थाएं प्रोटोकाल के अनुरूप सुनिचित होंगी। स्ट्रांग रूम के बाहर खाली स्थान को कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को मुख्य मार्ग से डिग्री कालेज को जोडने वाले सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए।उन्होंने अपर जिलाधिकारी को सभी नोडल अधिकारियों के कार्यो की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा, तहसीलदार दलीप सिंह, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

राम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएगी कैबिनेट

राम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएगी कैबिनेट 

पंकज कपूर 
देहरादून। 20 फरवरी को उत्तराखंड की धामी कैबिनेट राम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएगी। सीएम ऑफिस ने इसकी जानकारी दी। सीएम ऑफिस ने बताया 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी और राम लला के दर्शन करेंगे। इस दौरान पूरी कैबिनेट राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगभग 11:15 बजे हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम पहुंचेंगे जहां हनुमानगढ़ में दर्शन व पूजन करेंगे  और अयोध्या धाम में दर्शन पूजन करेंगे।
बता दें 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके बाद से ही अयोध्या में राम भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर दिन लाखों रामभक्त रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अब धामी सरकार भी अयोध्या जाने वाली है।
उत्तराखंड की धामी कैबिनेट 20 फरवरी को अयोध्या दौरे पर रहेगी। इस दौरान सीएम धामी अपने मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचेंगे।जहां पहुंचकर धामी कैबिनेट पूजा अर्चना करेगी। 20 फरवरी से पहले धामी कैबिनेट 2 फरवरी को राम मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहती थी, मगर तब अत्यधिक भीड़ और पीएम मोदी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए धामी कैबिनेट ने अयोध्या दौरे को टाल दिया था।

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024

शराब की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि

शराब की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति पर मुहर लगने के बाद नीति में इस वर्ष शराब की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि तय हो गई है। साथ ही विदेशी मदिरा की थोक आपूर्ति में स्थानीय निवासियों की भागीदारी भी नीति में सुनिश्चित की गई है।
बता दें कि नई आबकारी नीति के तहत दुकानों का आवंटन इस बार नवीनीकरण के आधार पर होगा। पहले से आवंटित दुकानों का सबसे पहले नवीनीकरण किया जाएगा। नवीनीकरण के बाद जो दुकान बचेंगे उनका लाटरी पद्धति से आवंटन होगा। इसके बाद भी अगर दुकान बच्ची तो पहले आओ पहले पाओ की पद्धति के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएगी।
नई नीति लागू होने के बाद शराब की कीमतों में 10% तक की वृद्धि से सरकार को राजस्व में काफी ज्यादा होने जा रहा है। यह भी तय है कि मदीरा सेवन की शौकीनों की जेब ढीली होगी।

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

हिंसा में 5 लोगों की मौत, जिला प्रशासन हुआ सख्त

हिंसा में 5 लोगों की मौत, जिला प्रशासन हुआ सख्त

श्रीराम मौर्य 
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बीते गुरुवार को मलिक का बगीचे में अवैध रुप से कब्जा कर बनाए मदरसा- नमाज स्थल ध्वस्त करने गयी प्रशासन- नगर निगम की टीम पर अराजक तत्वों द्वारा पथराव और कई इलाकों में आगजनी करने से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग किए जाने पर तथा बनभूलपुरा क्षेत्र के पांच लोगों की मौत-कुछ लोगों के घायल होने पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता की।
  जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से अतिक्रमण की प्रक्रिया हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में चल रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर के विशेष समुदाय बाहुल्य क्षेत्र के मलिक का बगीचा में नजूल भूमि पर बने मदरसा-नमाज स्थल ध्वस्त किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा सौहार्द पूर्ण माहौल में अतिक्रमण का चिन्हित कर ध्वस्त किया गया।अतिक्रमण ध्वस्तिकरण के दौरान निजी लोगों की संपंति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया, केवल सरकारी नजूल भूमि पर अतिक्रमण को ही ध्वस्तिकरण किया गया। कहा कि ध्वस्तिकरण से पूर्व सभी को नोटिस दिये गए, साथ ही सुनवाई भी की गई। हल्द्वानी शहर में सड़क मार्गों के साथ ही चौराहों का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जो भी कार्रवाई की जा रही है, विधिक प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है।
  बनभूलपुरा का प्रभावित क्षेत्र के अलाव अन्य हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम को तैनात किया गया। उन्होने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा मदरसा- नमाज स्थल को बचाने को प्रयास नहीं किया बल्कि थाने और कानून को चुनौती देने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कानून और देश के संविधान से कोई ऊपर नहीं हैं। जिस प्रकार की घटना हुई अगर अतिक्रमण को हटाने हेतु ज्यादा समय दिया होता है, तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। जिलाधिकारी ने नगर की सामान्य जनता को शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा और जिला प्रशासन ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। कहा कि हल्द्वानी समेत जिले में शांति व्यवस्था को नहीं बिगड़ने देना प्रशासन की प्राथमिकता है, साथ ही वर्तमान में बनभूलपुरा समेत हल्द्वानी में हालात सामान्य है। बताया कि वर्तमान में बनभूलपुरा में सौहार्द पूर्ण माहौल को बनाने हेतु पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। साथ ही 4 उपद्रवी हिरासत में हैं, जिन पर एफ.आई.आर दर्ज की गयी।साथ ही 15 से 20 लोगों को चिन्हित कर लिया है, जिन्होंने लोगों को भड़काने के प्रयास किया। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त धाराओं में कार्रवाही की जाएगी।

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

विधेयक को पारित करने में कामयाब हुई सरकार

विधेयक को पारित करने में कामयाब हुई सरकार 

पंकज कपूर 
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार 2 दिन तक चली लंबी चर्चा के बाद राज्य में नागरिक संहिता विधेयक को विधानसभा में पारित करने में कामयाब हो गई है। मंगलवार को सदन के पटल पर पेश किए गए UCC विधेयक को बहुमत के साथ पारित कर दिया गया है जिसके चलते उत्तराखंड ने UCC विधेयक को पारित कर एक इतिहास रच दिया है। बुधवार को उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से राज्य विधानसभा में पेश किए गए नागरिक संहिता विधेयक को बहुमत के साथ पारित कर दिया गया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस विधायकों के बीच सदन में हुई चर्चा के दौरान जमकर एक दूसरे के ऊपर पलटवार भी किए गए। कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के दौरान पुष्कर सिंह धामी सरकार पर हमला बोलते हुए यूसीसी विधेयक पर संशोधन एवं सिफारिश की मांग करते हुए विधायक को प्रवर समिति का सौंपने की डिमांड उठाई। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी द्वारा बताया गया है कि उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल के पास होने के बाद अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। 
उन्होंने कहा है कि सदन में पारित होने के बाद पहले इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद उत्तराखंड के राज्यपाल यूसीसी बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करेंगे। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद समान नागरिक संहिता बिल को उत्तराखंड में लागू कर दिया जाएगा।

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी दी

उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी दी

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर हो रही कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी दी। अब आगामी छह फरवरी को आयोजित विधानसभा सत्र में यूसीसी का विधेयक पेश किया जाएगा। उत्तराखंड में धामी सरकार ने आज शाम 6 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसमें यूसीसी ड्राफ्ट पेश किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत केबिनेट मंत्रियों ने बिल पर चर्चा की। सीएम धामी ने शनिवार को भी यूसीसी के ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पांच फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा की गई।
बता दें कि उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सिफारिशों में बहुविवाह और बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध, सभी धर्मों की लड़कियों के लिए विवाह योग्य समान आयु और तलाक के लिए समान आधार व प्रक्रियाएं शामिल होने की बात कही जा रही है। आयोग ने यह सिफारिश भी की है कि लड़कों और लड़कियों को समान विरासत का अधिकार होगा, विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा और लड़कियों के लिए विवाह योग्य आयु बढ़ाई जाएगी, ताकि वे शादी से पहले स्नातक तक की पढ़ाई कर सकें। सूत्रों ने कहा कि जिन जोड़ों की शादियां पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी और ग्रामीण स्तर पर विवाह पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, मसौदा आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है।
समान नागरिक संहिता राज्य में सभी नागरिकों के लिए एक समान विवाह, तलाक, भूमि, संपत्ति और विरासत कानूनों के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगी, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। यूसीसी लागू होने पर उत्तराखंड आजादी के बाद इसे अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। गोवा में पुर्तगाली शासन के समय से ही यूसीसी लागू है। सूत्रों ने कहा कि सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि सभी को गोद लेने का अधिकार मिलेगा। यहां तक कि मुस्लिम महिलाओं को भी गोद लेने का अधिकार होगा और इसकी प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलाला और ‘इद्दत’ की प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा, ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के बारे में जानकारी देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यह एक स्व-घोषणा होगी, जिसके लिए एक कानूनी प्रारूप होगा।

बुधवार, 31 जनवरी 2024

सीएम धामी ने श्रमिकों को कंबल वितरण किए

सीएम धामी ने श्रमिकों को कंबल वितरण किए

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरण किए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरंतर प्रयास करने हैं।

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

सीएम ने 3 जवानों की शहादत को नमन किया

सीएम ने 3 जवानों की शहादत को नमन किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अब तक अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। माओवादी आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है।
ज्ञात हो कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे।

सोमवार, 29 जनवरी 2024

सीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पंकज कपूर 
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुँचेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया, अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। उन्होंने कहा कि जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से वर्षों पुराना ये स्वप्न साकार हुआ, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की भांति जुड़ी हुई है, मैं उन सभी लोगों को नमन करता हूँ, उनका वंदन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने भगवान भास्कर के सानिध्य में सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रचा है। अब सदियों का इंतजार समाप्त हो गया है और हर कोई अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने को लालायित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं स्टेशन में प्रवेश कर रहा था तो रामभक्तों के चेहरों पर जो भाव देख रहा था, उन्हें शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। सभी रामभक्त वर्षों पुराने स्वप्न को सच होते देखने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा और ये मंदिर करोड़ों-करोड़ लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा।
उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर आने वाली पीढ़ियों को आस्था, श्रद्धा, और संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड को भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने विकल्प रहित संकल्प के मंत्र को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और इस लक्ष्य में हमें आप सभी का सहयोग व समर्थन चाहिए।

रविवार, 28 जनवरी 2024

'मन की बात' कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना

'मन की बात' कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है,जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने आज पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं का जिक्र किया। पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग, अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का जिक्र किया। उत्तराखण्ड में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड का अधिकांश भाग वनों से आच्छादित है। राज्य में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं।
आयुर्वेद की संभावनाओं को बढ़ाने के राज्य में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से साज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने और जन सरोकारों से जुड़े अभियानों में सराहनीय कार्य करने वालों को आगे लाने का कार्य किया है। इससे समाज में अन्य लोगों को भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी प्रदान किये।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

वाहन चोरी की घटनाओं के मामलें में 2 चोर अरेस्ट

वाहन चोरी की घटनाओं के मामलें में 2 चोर अरेस्ट 

संदीप मिश्र 
काशीपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस के हाथ सफलती है। पुलिस ने ऐसे दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 9 बाइकें व 1 स्कूटी बरामद हुई है।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि कोतवाली काशीपुर क्षेत्रार्न्तगत विगत कुछ समय से हो रही बाइक चोरी के खुलासे को लेकर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टिसी द्वारा आदेशित किया गया कि बाइकों की चोरी के खुलासे हेतु पुलिस टीम बनाकर चोरियों का अनावरण करें। जिस पर एसपी अभय सिंह तथा उनके (सीओ काशीपुर) दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के प्रभारी टांडा उज्जैन चौकी इंचार्ज एसआई मनोज जोशी, एसआई सुनील सुतेड़ी, कंचन पड़लिया द्वारा गहन पतारसी-सुरागरसी की गयी तथा पुलिस टीमों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं के अनुसार अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज एकत्र की गयी व फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों की सुरागरसी एवं पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये ।
सीओ बडोला ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग फुटेज एकत्र कर संदिग्ध व्यकितयों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की गई। इस बीच पुलिस टीम द्वारा दड़ियाल रोड पर मारिया स्कूल के पास, काशीपुर में चैकिंग के दौरान एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार दो व्यक्ति जो पुलिस को देखकर एकदम सकपका कर बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। पकड़ी गयी बाइक को मशीन से चैक करने पर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर मिलान करने पर उक्त संदिग्ध बाइक चोरी की पाई गई।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम लाभ सिंह पुत्र नत्था सिंह तथावसीर अली उर्फ तन्ना पुत्र नबाब अली निवासी ग्राम वीरपुर कटैया, थाना आईटीआई, काशीपुर बताया। तथा उनकी निशानदेही पर 8 बाइकें और एक स्कूटी कुल 10 वाहन बरामद किये गये। अभिुयक्त गण शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके है। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई मनोज जोशी, सुनील सुतेड़ी, कंचन पड़लिया, सतीश उपाध्याय, कां. रमेश पाण्डेय, जोगेन्द्र सिंह, देवानंद, अनिल कुमार, नरेन्द्र टम्टा, सुरेन्द्र सिंह, एसपीओ विजय सिंह, अकबर, मानवेन्द्र सिंह तथा एसओजी के हे.कां. कैलाश तोमक्याल शामिल थे।

शनिवार, 27 जनवरी 2024

सीएम ने स्टेट हैंडलूम एक्सपो में प्रतिभाग किया

सीएम ने स्टेट हैंडलूम एक्सपो में प्रतिभाग किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दस लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार भी प्रदान किए। इसके तहत एक लाख रुपए की धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र दिए गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट हैंडलूम एक्सपो अपने-आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने हेतु एक विशिष्ट मंच भी प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने शिल्प रत्न एवं हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्यम क्षेत्र में पुरूस्कृत सभी उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जहां एक ओर स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ’’आत्मनिर्भर भारत’’ के मंत्र को भी मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के स्टेट हैंडलूम एक्सपो के माध्यम से व्यापारियों, कलाकारों, कारीगरों आदि को परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि एक्सपो में महिला समूहों द्वारा विभिन्न स्टॉलों का संचालन व गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का विपणन आर्थिक सशक्तता की ओर महिलाओं की रुचि को भी प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया है कि राज्य में 4 लाख 22 हजार परिवारों को संगठित कर 56 हजार 362 समूह तथा 5 हजार 718 ग्राम संगठन तैयार किये गये हैं। इन संगठनों को व्यवसायिक गतिविधियों से निरंतर जोड़े रखने के लिए 350 पंजीकृत सहकारिताओं का गठन किया गया है। जिनमें से आज यहां पर उत्तराखण्ड राज्य और अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के हैंण्डी क्राफ्ट, हैण्डलूम, जैविक उत्पाद एवं स्थानीय व्यंजन आदि के स्टॉल प्रदर्शित किये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को आप हैंडलूम में उकेरिए और देखिए बाजार अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पिछौडे के डिजाइन की अलग पहचान है। इसकी बहुत मांग है और यह मांग देश ही नहीं दुनिया भर में बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां की टोपी को आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जब से पहना है वो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं लंदन और दुबई के दौरे पर गया तो वहां पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस टोपी को पहनकर स्वागत किया। यह दर्शाता है कि हमारे उत्पाद पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात, मुंबई, बैंगलोर सहित अन्य स्थानों पर भी जब हम गए तो लोगों के सिर पर उत्तराखंड की टोपी थी और उस पर ब्रह्मकमल का चिन्ह बना हुआ था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे हैंडलूम में आप यहां के प्रतीक चिन्ह हमारी संस्कृति का समावेश करेंगे तो ये निश्चित ही देश दुनिया में लोकप्रियता और पहचान दिलाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो जैकेट मैंने पहनी हुई है, वो आपकी बनाई हुई है, इसकी बहुत मांग है, क्योंकि प्रदेश में भांग के रेशे से, बांस के रेशे से जैकेट्स बन रही है, मफलर बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र ’’वोकल फार लोकल, लोकल फार गलोबल थीम’’ के अर्न्तगत राज्य के आर्गेनिक उत्पाद एवं परम्परागत शिल्प उत्पादों के विकास एवं विपणन के लिए निरन्तर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी जब लगभग दो वर्ष पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत माणा प्रवास पर आए थे तो उनके द्वारा उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के लिए ब्रांड बनाने का सुझाव दिया था। इस पर अमल करते हुए हमारी सरकार ने विगत दिसंबर माह में देहरादून में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज नाम से अम्ब्रेला ब्रांड का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के हाथों करा दिया है। इसके लिए कंपनी भी बन गई है और इसे रजिस्टर्ड भी करा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थानीय शिल्प उत्पादों के विकास एवं विपणन के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है। जिसमें शिल्पी पेंशन योजना, शिल्प रत्न पुरूस्कार, मेला एवं प्रदर्शनी एवं केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रमुख हैं। हमारी सरकार हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पियों के मान सम्मान के लिए भी प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड ने राज्य में उत्पादित, निर्मित 9 हस्तशिल्प उत्पादों ने जीआई टैग प्राप्त किये हैं।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम राज्य के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है कि आज वैश्विक पटल पर हमारा देश विश्व को एक नई दिशा दिखाने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का हमारी देवभूमि के प्रति विशेष लगाव रहा है और इसे हमारे यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित हो रही विशिष्ट परियोजनाओं के माध्यम से समझा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का कार्य जो पहले एक सपना मात्र लगता था वह आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जमीन पर संभव होता दिख रहा है। आज के आधुनिक युग में भी प्रत्येक उत्तराखंडी अपनी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। आज का यह हैंडलूम एक्सपो, अपनी जड़ों से जुड़े रहने की हमारी इसी जिद को प्रदर्शित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि एक समृद्धशाली उत्तराखंड के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में प्रत्येक स्थान पर निरंतर होते रहें।
इस अवसर पर विधायक राजपुर रोड खजान दास, राज्य स्तरीय महिला उद्यमी परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल , सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

आईएफएस पटनायक को कार्यालय में अटैच किया

आईएफएस पटनायक को कार्यालय में अटैच किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के पद से हटाकर उन्हें वन मुख्यालय स्थित हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया। पटनायक पर विभाग की महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
प्रमुख सचिव वन ने कहा, महिला संबंधी शिकायत गंभीर है। वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है। दिसंबर 2022 को शासन ने आईएफएस एसपी सुबुद्धि को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव के पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया था।
मेरे पिता का हाल ही में निधन हो गया है, इस पर मैं उड़ीसा गया था, परसों आकर विभाग में कार्यभार ग्रहण किया, इस पर सभी लोग शोक संवेदना दे रहे थे। मुझ पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का जो आरोप लगाया जा रहा है, उससे मैं खुद स्तब्ध हूं।

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 

पंकज कपूर 
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक आरपी सिंह के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा की संध्या पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी के क्वीन्स पब्लिक स्कूल में इक्यावन सौ दीयों से भारत का नक्शा बनाकर जय श्री राम लिखकर दीपोत्सव एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य अमन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान श्रीराम ब्रह्मांड के सबसे आदर्श पुरुष है। जिन्होंने मनुष्य के रूप में जन्म लेकर ब्रह्मऋषि विश्वामित्र से विद्योपार्जन के उपरांत पृथ्वी पर असंख्य राक्षसों का संहार कर सत्य न्याय धर्म दया मर्यादा का पालन करते हुए दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ संघर्ष त्याग तपस्या समर्पण सदाचार का उत्कर्ष उदाहरण देकर प्रभु श्रीराम ने हम सबके लिए सत्य न्याय धर्म दया के मार्ग पर चलने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। इसलिए आज जब रामभक्तों के पाँच सौ सालों के कठिन परिश्रम बलिदान दृढ़ निश्चय संकल्प शक्ति के बाद प्रभु श्रीराम जी की जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य दिव्य अद्भुत अलौकिक अविस्मरणीय स्वर्ण जड़ित श्री राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा से प्रभु श्रीराम के विराजमान होने पर सम्पूर्ण विश्व रामभक्ति के उत्साह उमंग में भाव विभोर होकर राम मय है।
इस दौरान मनाने में दीपोत्सव एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मार्गदर्शक साकेत अग्रवाल, आर पी सिंह उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, अमन कुमार, शौफाली जायसवाल, प्रेरणा चनियाल, अंकिता खतवाल, हेमन्त कुमार साहू, रिंकी गुप्ता, धर्मा कुमारी, खेमराज साहू, नीतू रौतेला, प्रीति आर्या, अलका टंडन, बरखा शर्मा, अलका जीना योगिता बनोला एकता जायसवाल कुसुम बोरा ज्योति जयसवाल कनक चन्द सीमा बत्रा खुशबू जायसवाल कमला द्विवेदी मनीष साहू युवराज गुप्ता निखिल साहू पूनम गुप्ता सूरज मिस्त्री रितिक साहू अमित गोस्वामी रोहतास प्रजापति सुशीला सरकार पुलकित कुमार नन्दकिशोर आर्या महेश साहू दीपक कुमार आशा रावत नीता रौतेला मंजू वार्ष्णेय लक्ष्मी हालदार सुशील राय चम्पा हालदार चंचल मिस्त्री अंशिका साहू दया जोशी सुनीता तिवारी कनिष्क साहू श्रद्धा पाण्डेय अजय बिष्ट मनोज शाह कमल जोशी नैना तिवारी सुष्मिता रावत गरिमा साहू निधि सिंह नंदा राणा जानकी कश्यप सुमित राय जोशना राय बिजली मंडल संदीप यादव अरविन्द कुमार अशोक कुमार मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

सोमवार, 22 जनवरी 2024

सीएम ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया

सीएम ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शासकीय आवास में सूचना विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया। इस कैलेंडर में प्रदेश के सभी 13 जिलों के प्रमुख धार्मिक व पर्यटक स्थलों, स्थानीय उत्पादों तथा प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शाया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा दिए गये 9 संकल्पों पर प्रदेश स्तर पर तेजी से कार्य किए जाएं। जल संरक्षण एवं डिजिटल लेन-देन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए व नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वोकल फॉर लोकल को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन और ऑर्गेनिक खेती को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली,  विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, एडीजी  ए.पी. अंशुमन और महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

रविवार, 21 जनवरी 2024

सीएम ने लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

सीएम ने लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत जनपद ऊधम सिंह नगर के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। लाभार्थियों ने जन हितैषी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। महज कुछ ही दिनों में इस यात्रा ने लाखों गांवों की यात्रा तय की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं लोगों के लिए काफी सहायक सिद्ध हुई हैं। आज किसी को भी सरकार के पीछे भागने की आवश्यकता नहीं है, सरकार स्वयं आगे बढ़कर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सड़क, रेल, रोप-वे और हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हुआ है। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, आनन्द स्वरूप, वर्चुअल माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर विशाल मिश्रा एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...