उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 7 अक्तूबर 2021

घायलों को ₹50 हजार की राशि देने के निर्देश दिएं

हरिओम उपाध्याय         
बाराबंकी। बाराबंकी के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम बबुरी के निकट वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर से बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 27 अन्य घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कुर्सी देवा रोड से दिल्ली से बहराइच जा रही एक वॉल्वो बस के सामने अचानक एक गाय आ जाने से बस असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे जिनमें से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 27 अन्य यात्री घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। आदित्यनाथ ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

कार्यक्रम के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा की

अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन दीक्षित ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत किये गये अभी तक के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा से अभी तक जनपद में हुए कार्य की प्रगति ली। इस सम्बन्ध में जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि ब्लाक स्तर पर कार्य करने वाले राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों की सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करा दी गई है तथा सभी बीडीओ ने ग्राम प्रधानों को सहयोग के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकुन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि नगर पालिकाओं के ईओ से भी सम्पर्क किया गया है। जिसमें लोनी नगरपालिका की तरफ से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पीएन दीक्षित ने कहा कि जो प्लास्टिक कचरा साफ है, उसे अभी रखा जाये और जो कचरा दूषित अथवा रखने योग्य नहीं है, उसे साथ साथ डिस्पोज कर दिया जाये तथा एक दैनिक संग्रह का डाटा रखने के लिए रजिस्टर बना लिया जाये। ताकि मालूम रहे कि कितनी प्लास्टिक का संग्रह हुआ और कितना डिस्पोज कर दिया गया और कितना शेष रहा।

साथ ही उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग के लिए एक पीपीटी भी तैयार कर लिया जाये। जिसमें सभी सम्बंधित गाइडलाइन, प्राप्त पत्र, और सलैक्टेड फोटोग्राफ लगाये जायें। नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक तालिब, शिवम, लोनी भानू तोमर, गौरव भोजपुर, रेनू मुरादनगर, प्राची व नेहा रजापुर के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रह किया गया।

सुम्मारी लाल को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की

बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल सीओ सोरांव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज संजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनय कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी आनापुर व का. प्रदीप दुबे चौकी आनापुर द्वारा अभियुक्त मुनेश कुमार पुत्र सुम्मारी लाल उर्फ बंगाली निवासी भीटी पट्टी रजई थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

7 अक्टूबर तक चलाया विशेष वरासत अभियान

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री के निर्देश पर जनपद में 7 अक्टूबर तक विशेष वरासत अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि वरासत अभियान के अन्तर्गत समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के गांव में जाकर, ऐसे किसान जिनका देहांत हो चुका है। उनके वारिसों का विवरण प्राप्त कर आनलाइन आवेदन करा रहे है और किसानों का नाम खतौनी में दर्ज करा रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी इस तरह के प्रकरण है। ऐसे लोग इस सम्बंध में सूचना एवं आवश्यक अभिलेख अपने क्षेत्र के लेखपाल को उपलब्ध करा दें। जिससे कि वारिस के रूप में उनका नाम खतौनी में दर्ज किया जा सके और अभियान को सफल बनाया जा सके।

श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई

हरिओम उपाध्याय      
गजरौला। पितृ विसर्जन अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई। बृजघाट और तिगरी गंगा घाट पर भोर की पहली किरण से ही स्नान का दौर शुरू हो गया। एक तरफ श्रद्धालु पितरों के तर्पण के लिए स्नान कर रहे थे वहीं दूसरी ओर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब 6 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को पितृ विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा घाट पर स्नान कर पुण्य कमाया। अपने पितरों की याद में गंगा घाट पर पूजन किया और तर्पण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हिंदू धर्म में पितृ विसर्जन अमावस्या का खासा महत्व है। गंगा किनारे श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर दान पुण्य किया।
अधिकांश श्रद्धालु मंगलवार की शाम को ही बृजघाट और तिगरी पहुंच गए बुधवार की सुबह से ही स्नान का दौर शुरू हो गया। स्नान के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हाईवे के अलावा गजरौला तिगरी मार्ग पर भी जाम रहा। जाम को लेकर पुलिस के पसीने छूटते रहे।

यूपी: 2 मुख्यमंत्रियों के संग लखनऊ पहुंचेंगे राहुल

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो मुख्यमंत्रियों के संग यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। शासन द्वारा लगाई गई 144 धारा को लेकर राहुल ने कहा कि यह 5 लोगों को रोकती है हम तीन लोग मृतकों के परिजनो से मिलने जायेंगे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी तंज कसा है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने शासन से लखीमपुर और सीतापरु जाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन शासन ने इस अनुमति को नहीं स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईवे अड्डे के अफसरों से भी शासन ने कहा कि उन्हें नहीं आने दिया जाये। कप्तान और जिलाधिकारी ने भी उन्हें राहुल को रोकने के लिये कहा क्योंकि वहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी है। वहां पर राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं के आने से काननू व्यवस्था में खलल पैदा हो सकती है।
राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता मे कहा कि वह दो मुख्यमंत्री के संग यूपी की राजधानी लखनऊ जायेंगे। इसके बाद वह लखीमपुर खीरी जायेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रियकां के साथ जो धक्का-मुक्की हुई, उससे हमे कोई फर्क नही पड़ता। हमारा संघर्ष जारी रहेगा चाहे हमे मार दिया जाये, गाड़ दिया जाये। यह किसानों को मुद्दा है हम उनके न्याय के लिये संघर्ष करते रहेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर तानाशाही और किसानों की हक अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है, उनका मर्डर किया जा रहा है। मंत्री के बेटे वह किसानों की हत्या के आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लगा दी है, यह सिर्फ 5 लोगों को रोकती है। हम सिर्फ तीन लोग वहां जा रहे हैं, हमने उनको पत्र दे दिया है। हम किसानों की आवाज उठाने जा रहे हैं, जिससे उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सके। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लखनऊ आये लेकिन हादसे मृतकों के परिजनो से लखीमपुर खीरी नहीं गये।

यूपी: शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार की शुरुआत की

संदीप मिश्र              
बरेली। वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की दशा सुधरने वाली है। इसके लिए शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार की शुरुआत की है। प्रोजेक्ट के अंर्तगत राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में भवन सुधार के साथ ही विद्युतीकरण भी कराया जाना है। इस योजना के तहत स्कूलों में भवन सुधार के लिए अगले माह तक धनराशि आवंटित हो जाएगी। प्रदेश में कुल 2272 राजकीय कॉलेज हैं, इनमें से कई जर्जर स्थिति का सामना कर रहे हैं। 
शासन द्वारा निर्धारित रूपरेखा के मुताबिक इस योजना पर 100 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। सामान्य बजट में पुराने कॉलेजों के पुर्ननिर्माण का प्रावधान न होने से वहां मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं। शासन से डीआईओएस को मिले पत्र के अनुसार अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना को साकार करने के लिए जिलाधिकारी समेत जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जिले में जनपदीय समिति के जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तकनीकी सदस्य होंगे। डीएम की ओर से राजकीय निर्माण एजेंसी का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाएगा। कालेजों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए उपसमिति बनी है। उपसमिति कालेजों का निरीक्षण करके डीआइओएस के माध्यम से जिला समिति को प्रस्ताव भेजेगी।



राहुल को इजाजत देने के बाद प्रियंका को रिहा किया

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद लखीमपुरी पहुंचने के लिये निकली प्रियंका गांधी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। लेकिन राहुल गांधी को इजाजत देने के बाद प्रियंका गांधी को भी सरकार ने रिहा करा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने मीटिंग के बाद राहुल को तीन लोगों के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचने की अनुमति दे दी। इसके बाद सरकार ने प्रियंका गांधी को भी रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जायेंगी। राहुल गांधी के संग लखीमपुर खीरी पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम भी पीड़ित परिवार से मिलने जायेंगे।

मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया

कौशाम्बी। बालिकाओं को मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में डॉ वंदना सिंह के द्वारा बालिका में मॉक ड्रिल करते हुए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही साथ हाथ धुलने की सही विधि का अभ्यास करते हुए नारी सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी दी गई और बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके औषधियों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में सहयोग हेतु कार्यदाई संस्था टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड लखनऊ से संबंधित जिला समन्वयक नमन कुमार पांडे और प्रशिक्षक दीपक त्रिपाठी के साथ डॉ आसिफ ,डॉ गौरव कुमार, सीमा देवी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ अनामिका विद्यार्थी व विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद थी।
धर्मेंद्र सोनकर         

गिरफ्तारी: सुभाष चौक पर इकट्ठा होंगे सभी कांग्रेसी

भानु प्रताप उपाध्याय        
शामली। सीतापुर मे कांंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर जनपद के कांंग्रेसी गिरफ्तारी देंंगे। लखीमपुर मे बीजेपी नेताओं द्वारा किये गये नरसंहार से आहत श्रीमती प्रियंका गांधी मृतकों के परिवार से सवेंदना व्यक्त करने लखीमपुर जाना चाहती थी। लेकिन भाजपा की तानाशाही सरकार द्वारा उन्हें जबबरन बंधक बनाकर सीतापुर में रोक लिया गया। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि 6 अक्टूबर को जिले के सभी कांंग्रेसी सुभाष चौक पर इकट्ठा होंगे और अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध दर्ज करायेंगे। पीएम मोदी बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की वकालत करते हैं तो क्या प्रियंका गांधी देश की बेटी नही है। 
किसी के दुख दर्द को साझा करना क्या गुनाह है ? कोरोना काल मे जब हजारों लोग पैदल अपने घरों को वापिस लौट रहे थे। तब भी प्रियंका गांधी के हृदय में पीडा थी और उन्हें अपने प्रयासों से सकुशल घर भिजवाने कार्य किया। बीजेपी को किसानों का दर्द दिखाई नहीं देता है। बेबस भाजपा को सत्ता से प्रेम है। किसान अपने हक के लिए सडकों पर पडे हुए हैं और बीजेपी के नैता अपने वातानुकूलित दफतरों मे बैठकर तमाशा देखने का काम कर रहे हैं। देश का अन्नदाता कडी धूंप मे मेहनत करके सभी वर्गों के लिए अन्न उगाता है और उसी अन्न को सत्ता मे बैठे हुए लोग अपना पेट भरते हैं। पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा अपमानित करने का काम किसानों को किया है। कांंग्रेस नेता अशवनी शर्मा सींगरा ने कहा कि देश मे किसानों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। किसान देश की आत्मा है। देश की उन्नति का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है। अन्नदाता के साथ एसा अन्याय किसी दूसरी सरकार मे नही हुआ। मोदीजी ने देश की खुशहाली को अडानी और अंबानी के यहां गिरवी रख दिया है। लोग बेरोजगारी के कारण बर्बादी की कगार पर है और प्रधानमंत्री जी पकोड़े तलकर जीवन चलाने की पैरवी करते हैं। आज अपने हीदेश मे गुलामी जैसे हालात हो गए हैं। लखीमपुर मे हुई किसानों की हत्या एवं प्रियंका गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में गिरफ्तारी देने का काम काँग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे।

राजनीति: भाजपा ने हिंदू को मुसलमान से लड़वाया

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। लालू ने भाजपा की तुलना खून का स्वाद चख लेने वाले जीव से करते हुए कहा कि भाजपा ने हिंदू को मुसलमान से लड़वाया है। कुछ महीने पहले जेल से छूटने के बाद से दिल्ली में मौजूद लालू प्रसाद ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई घटनाओं की भी कड़ी निंदा की। लालू ने विपक्ष में एकता की कमी पर अफसोस जताते हुए कहा कि अगर सभी दल एकजुट होते हैं तो भाजपा को हराया जा सकता है। 
चारा घोटाले में अपने खिलाफ दायर आरोपपत्र के कारण 1997 में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने वाले प्रसाद ने नीतीश कुमार सरकार के जल्दी गिरने की भी भविष्यवाणी की जो पिछले साल विधानसभा चुनावों में सत्ता में लौटी थी। 
मुखर ओबीसी नेता और मंडल समर्थक राजनीति के प्रतीक लालू ने केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जाति आधारित सामाजिक गणना नहीं कराने संबंधी जवाब को लेकर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने ऐसी गणना कराने का संकेत दिया था, इस बैठक में बिहार से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल शामिल था जिसकी उनके बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव भी शामिल थे। 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। साथ ही घोषणा की कि हम लड़ेंगे और जाति आधारित जनगणना सुनिश्चित कराएंगे ताकि विभिन्न जातियों की आबादी को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जाएं। 
लालू लोगों के सामने इस कारण से भी आए कि हाल ही में उनके बड़े बेटे तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके पिता को दिल्ली में बंधक बना लिया है। उनका सीधा निशाना छोटे भाई तेजस्वी यादव पर था जिन्हें लालू ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। 
लालू ने पटना में तेजस्वी के साथ जुटी भीड़ से कहा कि मैं जल्द ही बिहार आऊंगा। मैं हर रोज अपने डॉक्टर से पूछता हूं कि मैं कब जा सकूंगा। मुझे किडनी की बीमारी है और हर रोज मात्र एक लीटर पानी ही पीना पड़ता है। लेकिन मेरी तबीयत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि मैं जल्द आपके साथ दिखूंगा।

देवेंद्र को वापस कांधला का चार्ज देने की मांग की

भानु प्रताप उपाध्याय      
शामली। जिलाधिकारी द्वारा भू माफिया के दबाव में उप जिलाधिकारी से कांधला नगर पालिका का चार्ज लेने पर कांधला कैराना के लोगों ने शामली तहसील में प्रदर्शन करते हुए उनको वापस नगरपालिका कांधला का चार्ज देने की मांग की।
देवेंद्र सिंह उप जिलाधिकारी पर कांधला नगर पालिका का अतिरिक्त चार्ज था। अपनी कार्यशैली से नगरपालिका संबंधित आम नागरिकों की समस्या को सुनकर उक्त समस्या का समाधान कर आम नागरिकों के दिलों में जगह बनाली थी। श्री देवेंद्र सिंह एसडीम कांधला नगर पालिका की भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। वे उक्त जमीनों को भू माफियाओं के चुंगल से कब्जा मुक्त करा रहे थेःः जिससे भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ था। जिलाधिकारी महोदया ने भू माफिया के दबाव में श्री देवेंद्र कुमार एसडीएम से नगरपालिका का चार्ज वापस ले लिया जिससे वहां के नागरिकों में आक्रोश फैल गया और घनश्याम परचा जिला उपाध्यक्ष बीजेपी व नरेश सैनी पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीजेपी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने शामली तहसील पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए दोबारा देवेंद्र कुमार एसडीएम को  नगरपालिका कांधला का चार्ज देने की मांग जिलाधिकारी से की।
प्रदर्शनकारियों में रूपेश कुमार प्रजापति, रिककी रावत, प्रवीण कुमार, किरण पाल सिंह, कुलदीप सैनी, लीला, डॉ नसीम राजेंद्र सिंह, कंवरपाल सिंह, योगेंद्र शर्मा, गोविंदा सिंह, डॉ सुभाष मलिक आदि व्यक्ति मौजूद थे।

पूर्वक पूर्ण होने पर किया समारोह का आयोजन

भानु प्रताप उपाध्याय          
मुज़फ्फरनगर। मानव सेवा पर कार्य कर रही अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्र्स्ट द्वारा संस्था को दो वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन। इंद्रा कालोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्र्स्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता कैलाश चन्द धीमान व संचालन संजय धीमान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार बलजीत सिंह डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन मुज़फ्फरनगर व विशिष्ठ अतिथि सरदार बलविंदर सिंह सल एवम ओमप्रकाश धीमान समाजसेवी रहे। कार्यक्रम में ट्र्स्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान ने संस्था द्वारा किये गए जनहित व पशु, पक्षियों,बेसहारा जानवरो के प्रति जनमानस व संस्था के सहयोग से किये गए कार्य की विस्तृत जानकारी देकर संस्था द्वारा संस्था के सदस्यों/पदाधिकारियो जिन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी में अपनी व परिवार की जान की परवाह किये बगैर कोई भी भूखा न सोये को भोजन व बेसहारा पशुओ को हरा चारा पक्षियों के लिए दाना पानी एवम जनपद व देहात में बड़ी संख्या में मास्क व टोपी अपने संस्थान के नीलम बुटीक के सहयोग से निःशुल्क वितरण कर जनमानस की जान की सुरक्षा कर बड़ी जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाई उनको सम्मान पत्र देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वही संस्था के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथियों का बैज लगाकर फूल माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान पत्र देते हुए संस्था द्वारा सम्मानित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय धीमान,मंजू धीमान,गौरव धीमान,नीलम धीमान,सुमन धीमान ,राधा धीमान,सरदार बलजीत सिंह,सरदार बलजीत सिंह,ओमप्रकाश धीमान,संदीप धीमान,कैलाश धीमान,मोहित धीमान,वीरेंद्र धीमान,संदीप धीमान मास्टर,प्रदीप धीमान फोरमेन,सतवीर धीमान,अनोज धीमान,सत्यप्रकाश धीमान,नीटू धीमान,महेंद्र धीमान,गंगेश चौधरी,सुनील धीमान आदि बडी संख्या में गणमान्य साथी मौजूद रहे।

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर निकला काफिला

अतुल त्यागी     
हापुड़। जयंत चौधरी का काफिला गढ़ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर लखीमपुर खीरी के लिए निकल गया।
गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के पुराने तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को धकेल कर रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी को लखीमपुर खीरी के लिए निकाल दिया।
बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुए बवाल में मारे गए किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी सोमवार को अपने काफिले के साथ लखीमपुर खीरी के लिए निकले थे। गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा पर रालोद नेता के काफिले को रोकने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। लेकिन रालोद के कार्यकर्ताओं ने काफिला को आगे बढ़ाने के लिए गढ़ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। आखिर जयंत चौधरी का काफिला लखीमपुर खीरी की ओर निकल गया।

यूपी: गाज़ियाबाद जिले में डेंगू के 393 मामलें मिलें

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का ज़ोर है। गाज़ियाबाद जिले में अब तक डेंगू के 393 केस मिल चुके हैं। जोकि पिछले 5 सालों में सबसे बड़ी संख्या है। अगर हम प्रदेश स्तर पर बात करें तो गाज़ियाबाद की गिनती टॉप 10 जिलों में हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूपी में पहले नंबर पर फिरोजाबाद, दूसरे पर मेरठ, तीसरे पर कन्नौज, चौथे पर मथुरा, पांचवे पर लखनऊ और छठे स्थान पर गाजियाबाद है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से पता चला है कि पाश इलाकों में रहने वाले लोग ही साफ सफाई और जलभराव को लेकर सबसे अधिक लापरवाही बरत रहे हैं। पक्षियों को पानी पिलाने के लिए घर के बाहर एवं छतों पर रखे जाने बर्तन में सबसे अधिक डेंगू का लार्वा मिल रहा है। कूलर और एसी में भी लार्वा मिल रहा है। मलिन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के केस बहुत कम मिल रहे हैं।
शहर की पाश कालोनियों में डेंगू का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इनमें इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, राजनगर एक्सटेंशन, कविनगर, शास्त्रीनगर, गोविदपुरम मुख्य रूप से शामिल हैं।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को बैठक के बाद 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के साथ ही 11 अक्टूबर तक माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। अब जिले के सभी सरकारी विभाग संयुक्त रूप से मिलकर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए कार्य करेंगे।
सीएमओ डा. भवतोष शंखधर ने निर्देश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। सीएमओ का मानना है कि बीस नवंबर तक डेंगू से बचाव के लिए बेहत सतर्कता एवं सावधानी बरतनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भावतोष शंखधर का कहना है कि बीस नवंबर तक नागरिकों को सावधानी बरतनी होगी। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी ही बेहतर उपाय है। घर में साफ पानी जमा न होने दें। सुबह-शाम मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव जरूर करें। अब तक 393 केस मिले हैं। इनमें 25 बाहरी जिलों के मरीज शामिल हैं।
सोमवार को एक बच्चे और पांच महिलाओं समेत डेंगू के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीज मुरादनगर में मिले हैं। गांव डिडौली में तीन और कन्नौजा गांव में एक मरीज मिला है। दो मरीज नीतिखंड़ इंदिरापुरम में मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार गोविदपुरम में अब तक पचास से अधिक मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया विभाग की टीम को लोनी, राजनगर एक्सटेंशन, नेहरूनगर, गोविदपुरम, विजयनगर, नंदग्राम और इंदिरापुरम में 45 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

विपक्षी दलों ने वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया

आदर्श श्रीवास्तव           
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिख रही। वीडियो में वहां का दर्दनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है।
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है, इसमें लिखा गया है। लखीमपुर खीरी से बेहद विचलित करने वाले दृश्य, हालांकि वीडियो में साफ नहीं दिख रहा है कि गाड़ी कौन चला रहा था। लेकिन गाड़ी वहां खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। वीडियो में  देखा जा सकता है कि वहां अधिक मात्रा में लाेग एकत्रित थे।

पार्टी के प्रदेश दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे सीएम

हरिओम उपाध्याय         
लखनऊ। किसानों से हुये समझौते के बाद हिंसा प्रभावित लखीमपुर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे है।वहीं लखीमपुर खीरी मे प्रभावित किसान परिवारों से मिलने जाने के लिये अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को पुलिस निगरानी में सीतापुर में रखा गया है।
इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को लखनऊ पहुंचे जहां वह पार्टी के प्रदेश दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद उनका सीतापुर स्थित पीएसी परिसर जाने का कार्यक्रम है जहां पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस निगरानी में है। उधर, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी लखीमपुर जाने की तैयारी में है। हालांकि इससे पहले वह लखनऊ मे साढे 11 बजे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया मैनेजर नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि सीतापुर की पीएसी लाइन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत के 28 घंटे से ज्यादा हो चुके है। 24 घंटे से ज्यादा की पुलिस हिरासत ग़ैर क़ानूनी होती है। उन्हे अब तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लेने की कोई क़ानूनी वजह भी नहीं बतायी है। सीतापुर के पीएसी द्वितीय वाहिनी परिसर में हिरासत में रखीं गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे हिरासत से छूटते ही लखीमपुर खीरी जाकर शहीद किसानों के परिजनों से मिलेंगी। प्रियंका गाँधी के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास, एमएलसी दीपक सिंह भी हिरासत में हैं। बाहर हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता डटे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी की ग़ैर क़ानूनी हिरासत को लेकर बेहद आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की निगरानी के लिये सरकार ने एक ड्रोन कैमरा भी तैनात किया है जिसका वीडियो कांग्रेसियों ने शेयर किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ पहुंचे है। वह सीतापुर में प्रियंका गाँधी से मिलते हुए लखीमपुर खीरी जा सकते हैं। सोमवार को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर जाने का प्रयास किया था हालांकि सरकार ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर प्रभावित जिले में जाने की अनुमति नहीं दी थी।
इस बीच लखीमपुर खीरी कांड में प्रभावित किसानों के परिवार से मिलने आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्डा, पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक बलजिंदर कौर और राहुल तहिलानी लखनऊ पहुंचे। ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल में रूके आप नेताओं की भी लखीमपुर खीरी जाने की योजना है।

तीन दिवसीय अर्बन कानक्लेव का शुभारंभ किया

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर मंगलवार को यहां आयोजित तीन दिवसीय अर्बन कानक्लेव का शुभारंभ किया और उत्तर प्रदेश को 4737 करोड़ रूपये की 75 परियोजनाओं की सौगात दी।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन ट्रांसपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक की उपलब्धियों से सम्बंधित फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी भी सौपेंगे और स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटीज की सफलता की 75 कहानियों पराधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जायेगा। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालन के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

तीन दिनी कार्यक्रम में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-बदला नगरीय परिवेश' राज्य पवेलियन की थीम तय की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मिशनों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा, जिसमें स्टाल के केन्द्र में अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो, आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित आईसीसीसी/आईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतीकरण भी होगा। उद्घाटन सत्र के बाद सेमिनार एवं वेबीनार के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की जाएगी।
चार अलग-अलग सत्रों में मध्य-आय वाले घरों के लिए उपयुक्त नवीन निर्माण सामग्री और निर्माण प्रौद्योगिकियों का उपयोग, संसाधन, अवसर, बाधाएं और चुनौतियां, स्वदेशी/नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रचार, प्रसार, प्रदर्शन और निर्माण के लिए रणनीति तथा आवास सुधार, शहरी परिदृश्य के परिवर्तन को सक्षम करने विषय पर विचार-विमर्श होगा। एक अन्य विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अपनाई गई रणनीतियां, क्षेत्र विशिष्ट केस स्टडीज, प्रमुख उपलब्धियां, सीख एवं आगे की राह विषय पर चर्चा की जाएगी।

सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

सिराथू में किया गया अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

कौशांबी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आईटीआई विद्यालय सिराथू में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का शुभारंभ सिराथू के बीजेपी विधायक शीतला प्रसाद पटेल , मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाल बहादुर के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। इस रोजगार मेले में क्षेत्र के 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया राजकीय आईटीआई विद्यालय में बाहर से आई हुई 16 कंपनियों ने अपने रोजगार देने के लिए भाग लिया। विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन इस रोजगार मेले किया गया। विद्यार्थियों ने राजकीय विद्यालय आईटीआई सिराथू के प्रिंसिपल वा टीचरों की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत क्षेत्र के बेरोजगार विद्यार्थियों को रोजगार मिलने का अवसर सरल हो गया है। विद्यार्थियों ने अपने प्रमाण पत्रों व डिग्री को लेकर रोजगार पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
धर्मेंद्र सोनकर       

सीएम योगी ने अपनी वीटो टीम को लखीमपुर भेजा

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी वीटो टीम को लखीमपुर भेजते हुए खुद मानिटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में अन्य राजनीतिक दलों द्वारा लगातार उथल-पुथल मचाते हुए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीति तेज हो चुकी है। वही लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार लखीमपुर पहुंचकर वहां के आला अधिकारियों के साथ बैठकर कर रहे हैं तो अभी हाल ही में एडीजी से डीजी बनाए गए एसएन साबत को भी छुट्टियों से वापस बुला लिया गया है। कानून व्यवस्था को देखते हुए नेट की सेवाएं बंद कर दी गई है। यूपी के समस्त जनपदों में अलर्ट कर दिया गया है। लखीमपुर के आसपास के बॉर्डर पर पुलिस तैनात हैं। लखीमपुर आने जाने वाले लोगों पर नजर बनी हुई है एवं गाड़ियों में चेकिंग की जा रही है लगातार।
पुलिस के रोकने पर निजी कार से प्रियंका निकलीं।
प्रियंका को पुलिस रोकने का प्रयास कर रही थीं।
कार में सवार होकर प्रियंका गांधी निकल चुकीं हैं।

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...