बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

यूपी: 2 मुख्यमंत्रियों के संग लखनऊ पहुंचेंगे राहुल

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो मुख्यमंत्रियों के संग यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। शासन द्वारा लगाई गई 144 धारा को लेकर राहुल ने कहा कि यह 5 लोगों को रोकती है हम तीन लोग मृतकों के परिजनो से मिलने जायेंगे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी तंज कसा है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने शासन से लखीमपुर और सीतापरु जाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन शासन ने इस अनुमति को नहीं स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईवे अड्डे के अफसरों से भी शासन ने कहा कि उन्हें नहीं आने दिया जाये। कप्तान और जिलाधिकारी ने भी उन्हें राहुल को रोकने के लिये कहा क्योंकि वहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी है। वहां पर राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं के आने से काननू व्यवस्था में खलल पैदा हो सकती है।
राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता मे कहा कि वह दो मुख्यमंत्री के संग यूपी की राजधानी लखनऊ जायेंगे। इसके बाद वह लखीमपुर खीरी जायेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रियकां के साथ जो धक्का-मुक्की हुई, उससे हमे कोई फर्क नही पड़ता। हमारा संघर्ष जारी रहेगा चाहे हमे मार दिया जाये, गाड़ दिया जाये। यह किसानों को मुद्दा है हम उनके न्याय के लिये संघर्ष करते रहेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर तानाशाही और किसानों की हक अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है, उनका मर्डर किया जा रहा है। मंत्री के बेटे वह किसानों की हत्या के आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लगा दी है, यह सिर्फ 5 लोगों को रोकती है। हम सिर्फ तीन लोग वहां जा रहे हैं, हमने उनको पत्र दे दिया है। हम किसानों की आवाज उठाने जा रहे हैं, जिससे उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सके। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लखनऊ आये लेकिन हादसे मृतकों के परिजनो से लखीमपुर खीरी नहीं गये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...