मंगलवार, 31 अक्तूबर 2023

यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया

यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनका फोन टैप कर जासूसी कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें लोकतंत्र को खत्म करने वाली हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनका फोन टैप कर जासूसी कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें लोकतंत्र को खत्म करने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2024 के चुनाव में होने वाली हार को लेकर घबरा गई है। इसलिए विपक्ष के नेताओं को ईडी का नोटिस भेजा जा रहा है।
आजम खां के जौहर ट्रस्ट की जमीन को कैबिनेट के फैसले से वापस लिए जाने पर अखिलेश ने कहा कि यह परंपरा उचित नहीं है। इसी तरह के निर्णय आगे आने वाली सरकार भी लेगी। उन्होंने कहा यूपी में समाजवादी सरकार बनने पर स्कूल कॉलेज और अस्पतालों के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...