गुरुवार, 27 जुलाई 2023

कर्जदार पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म किया 

कर्जदार पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म किया 

इकबाल अंसारी  

पुणे। साहूकार से एक व्यक्ति ने कर्ज लिया और लंबे समय तक वह नहीं चुका पाया कुछ आर्थिक परेशानी रही हो लेकिन उसके बाद में साहूकार ने पति को उसके घर में घुसकर बांध करके उसके सामने उसकी पत्नी का बलात्कार किया जानकारी यह मिल रही है कि आरोपी ने उस वीडियो को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया पूरी घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले की है।

ये है पूरा मामला 

पुणे पुलिस ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में 47 वर्षीय एक साहूकार ने महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। क्योंकि उसका पति उससे लिया हुआ कर्ज चुकाने में असफल रहा। घटना इस साल फरवरी में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने पैसे तर्ज में लिए थे लेकिन वह किसी कारण से चुका नहीं पा रहा था।

हथियार की नोंक पर किया बलात्कार

47 वर्षीय साहूकार ने चाकू के दम पर शख्स की पत्नी से बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जांच करने के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...