गुरुवार, 27 जुलाई 2023

बिना वीजा के किस देश में जा सकते हैं भारतीय

बिना वीजा के किस देश में जा सकते हैं भारतीय   

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट वाले यात्री बिना वीजा के कई देशों में प्रवेश कर सकते हैं। इन देशों में अल्बानिया, सर्बिया, बोत्सवाना, इथियोपिया और युगांडा जैसे देश शामिल हैं। यानी आपको इन देशों में जाने के लिए पहले से वीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. इस लिस्ट में अगर मध्य पूर्व के देशों की बात करें तो ईरान, जॉर्डन, ओमान और कतर ऐसे नाम हैं जहां आप बिना वीजा के जा  सकते हैं। एशियाई देशों की बात करें तो कंबोडिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड भी  शामिल हैं।

नेपाल और भूटान भी सुविधाएं दे रहे हैं

आपको बता दें कि हाल ही में भूटान और नेपाल ने भी भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा ऑन अराइवल के बजाय वीजा फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। यानी जब आप इन देशों के लिए रवाना होंगे तो वीजा इंटरव्यू, वीजा लाइन और कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा कजाकिस्तान भी इन देशों की सूची में शामिल है। इस देश में आप 14 दिनों के लिए वीजा फ्री घूम सकते हैं। इसके साथ ही अपने समुद्र तटों के लिए मशहूर बारबाडोस और फिजी भी इस सूची में शामिल हैं। भारतीय सेलिब्रिटीज अक्सर छुट्टियां मनाने मालदीव जाते रहते हैं। यहां का समुद्री नजारा और खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो बिना वीजा के जा सकते हैं। अगर आप अफ्रीकी देशों में जाना चाहते हैं तो बिना वीजा के मॉरीशस, सेनेगल भी जा  सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...