शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

13 सीटों पर चुनाव, बसपा मुक्त हो जाएगा सदन

13 सीटों पर चुनाव, बसपा मुक्त हो जाएगा सदन

संदीप मिश्र 
लखनऊ। विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को दस और सपा को तीन सीट मिल सकती हैं। भाजपा के पास 288 और सपा के पास 108 वोट हैं। एक सीट के लिए चुनाव में 29 वोट की आवश्यकता होगी, ऐसे में भाजपा दस सीटें जीत सकती है। जबकि सपा को तीन सीट आसानी से मिल जाएगी।
विधान परिषद में भाजपा के सदस्य बुक्कल नवाब, सरोजनी अग्रवाल, निर्मला पासवान, अशोक धवन का टिकट कटना लगभग तय है। परिषद में भाजपा के सदस्य यशवंत ने स्थानीय निकाय क्षेत्र विधान परिषद चुनाव में आजमगढ़ क्षेत्र से अपने बेटे विक्रांत सिंह को भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ाया था। विक्रांत सिंह चुनाव जीत गए और भाजपा चुनाव हार गई थी। उसके बाद से पार्टी नेतृत्व यशवंत से नाराज चल रहा है।
ऐसे में यशवंत को दोबारा टिकट मिलने में भी संशय है। वहीं डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया को दोबारा टिकट मिल सकता है। अपना दल एस के आशीष पटेल का भी परिषद का सदस्य निर्वाचित होना तय है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से प्रत्याशी चयन करेगी। पार्टी के पास करीब 35 ऐसे दावेदारों की सूची है, जिन्हें समायोजित किया जाना है, उन्हीं में से अधिकांश प्रत्याशी तय होंगे।
विधान परिषद में बसपा के एक मात्र सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर हैं। उनका कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। विधान सभा में बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह हैं। ऐसे में बसपा के पास नामांकन दाखिल करने के लिए भी पर्याप्त सदस्य नहीं हैं। बसपा उसी स्थिति में प्रत्याशी मैदान में उतार सकेगी जब उसका भाजपा या सपा के साथ कोई गठबंधन हो। यदि बसपा का भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो उच्च सदन बसपा मुक्त हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि परिषद में कांग्रेस का भी एक भी सदस्य नहीं हैं। अब केवल भाजपा, सपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, निषाद पार्टी, अपना दल (एस), शिक्षक दल गैर राजनीतिक और निर्दलीय सदस्य रहेंगे।
विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र की 13 सीटों पर चुनाव 21 मार्च को होंगे। परिषद में भाजपा के सदस्य यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल एस के आशीष पटेल, सपा के नरेश उत्तम पटेल और बसपा के भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। मई में लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में निर्वाचन आयोग ने परिषद का चुनाव 21 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कराने का फैसला किया है। मतदान के बाद मतगणना होगी।

'भारत रत्न' से सम्मानित, धन्यवाद सभा आयोजित

'भारत रत्न' से सम्मानित, धन्यवाद सभा आयोजित

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। भारत सरकार द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार द्वारा दिये गये सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देकर सम्मानित करने पर गाँव कूड़ाना में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसने सभी ग्रामीणों ने चौधरी चरण सिंह जी को याद करते हुए उनके विचारों के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।
इस दौरान विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि भारत रत्न जो स्व चौधरी चरण सिंह दिया गया है मैं भारत सरकार व प्रधान मंत्री को धन्यवाद देता हूँ, ये भारत रत्न इस देश के किसान मजदूरो को मिला है हम सब के लिये बड़ी खुसी की बात है, किसान का वजूद आज चौधरी चरण सिंह की देन है। उन्होंने किसानों को खेती ज़मीन से जुड़ना सिखाया है।
आज देश की धारा किस और बह रही है हमें समंझना चाहिए,किसानों को शुगर मिल मिले तो चौधरी अजित सिंह की देन है, उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के हित में ये काम किये थे,हम सब विधानसभा में है सब आप लोगो की देंन है अगर चौधरी जयंत सिंह  ने एनडीए में जाने का कोई फ़ैसला लिया तो हम सरकार में रहकर किसानों को लड़ाई दमदार तरीक़े से लड़ेंगे और काम करेंगे आपकी आवाज़ उठाने का काम सड़क से सदन तक मज़बूती के साथ करेंगे।
इस दौरान गठवाला खाफ़ के चौधरी बाबा श्याम सिंह विधान मंडल दल के नेता बुढ़ाना विधायक Adults बालियान, शामली विधायक  प्रसन्न चौधरी, थाना भवन विधायक असरफ़ अली , जिलाध्यक्ष वाजिद अली, विजय कोशिक, सवित मलिक, सुनील,जयवीर सिंह, वीरपाल आदि ग्रामीण मोजूद रहे।

भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत, राहुल शामिल होगे

भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत, राहुल शामिल होगे 

आदिल अंसारी 
मुरादाबाद। भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत शनिवार से होगी। इसमें राहुल गांधी भाग लेंगे। यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद में शनिवार को निकलेगी। इसके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए उनकी सुरक्षा में छह सरकारी वाहन लगेंगे। राहुल गांधी के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के साथ पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी छह वाहनों के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम ने न्याय यात्रा की सुरक्षा के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अलावा न्याय यात्रा के आसपास मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग की जांच करेंगे। विद्युत विभाग के अधिकारी भी अपनी ड्यूटी निभाएंगे, ताकि विद्युत कटौती न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी भी वीआईपी के लिए व्यवस्था तैयार रखेंगे। रविवार को यात्रा अमरोहा से गुजरेगी। इसके चलते शहर में जाम लग सकता है। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। कई इलाकों में ट्रैफिक का रूट बदला रहेगा। अमरोहा जिले में यात्रा के प्रवेश करते ही पाकबड़ा से कैलसा की तरफ आने वाले सभी भारी वाहनों को अगवानपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जबकि कांठ रोड की तरफ से आने वाला कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
उन्हें डाइवर्ट करके नौगांवा सादात बाइपास से याहियापुर की तरफ से निकाला जाएगा। टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया की यात्रा को लेकर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। लोग शहर में ना आकर वैकल्पिक मार्गो से निकलें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी में वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग से भी निकलवाया जाएगा।
राहुल गांधी मूंढापांडे एयरपोर्ट पर 9:35 बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे। इसके बाद 10 बजे मुरादाबाद स्थित जामा मस्जिद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। न्याय यात्रा कोहिनूर तिराहा तक जाएगी। यहां राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोनों नेता अमरोहा के लिए रवाना होंगे। डेढ़ बजे अमरोहा पॉलीटेक्निक मैदान में जनसभा होगी। इसके बाद दोनों भाई बहन संभल जिले के चंदौसी में तीन बजे पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद दोनों नेता अनूप शहर डीवाई जाएंगे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-127, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, फरवरी 25, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

झोपड़ी में आग लगी, 3 बच्चों की जलकर मौत हुई

झोपड़ी में आग लगी, 3 बच्चों की जलकर मौत हुई

संदीप मिश्र 
बरेली। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। गांव नवादा बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई जिससे तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची भी झुलसी है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। उसकी छत पर पुआल रखा था। दोपहर के वक्त किसी तरह उसमें आग लग गई। जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर जाकर गिरा। झोपड़ी के पास कुछ बच्चे लुकाछिपी खेल रहे थे। चार बच्चे झोपड़ी में छिपे हुए थे। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी ने आग पकड़ ली। मासूम बच्चे लपटों के बीच में फंस गए।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने बॉल्टियां में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे। इनमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथी बच्ची को आननफानन अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
इन बच्चों की हुई मौत
1.प्रियांशी पुत्री भीम
2.मानवी पुत्री अमिताभ
3.नैना पुत्री सुखवीर (5) नीतू पुत्री अमिताभ की हालत गंभीर है।

पत्नी 5 हजार रुपए महीना गुजारा भत्ता देगी

पत्नी 5 हजार रुपए महीना गुजारा भत्ता देगी

अखिलेश पांडेय 
इंदौर। अक्सर आपने तलाक या किसी अन्य मामलों में पति द्वारा पत्ती को गुजारा भत्ता देने के फैसले खूब सुने होंगे, लेकिन इंदौर की फैमिली कोर्ट ने एक ऐसा आदेश सुनाया जो चर्चा का विषय बन हुआ है। जी हां, इसमें कोर्ट ने पति के हक में फैसला सुनाते हुए आदेशित किया है कि ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पत्नी अपने 12वीं पास पति को प्रत्येक माह पांच हजार रुपए बतौर गुजारा भत्ता देगी। संभवत: एमपी में अब तक का यह पहला मामला है, जिसमें कोर्ट ने पत्नी पर पति को गुजारा भत्ता देने का फैसला सुनाया है।
दरअसल, इंदौर फैमिली कोर्ट में 23 वर्षीय पति और 22 वर्षीय पत्ती का केस चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई पहचान के बाद उक्त युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग बन गया। हालांकि, युवक युवती की कुछ हरकतों की वजह से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन लड़की ने धमकी दी कि अगर शादी नहीं की तो वह जान दे देगी। लिहाजा, दबाव में आकर दोनों ने साल 2021 में आर्य मंदिर में शादी कर ली।
इस शादी से लड़के के परिवार वाले खुश नहीं थे और युवक भी पत्नी के साथ घुट-घुटकर रह रहा था। वहीं, पत्नी की कुछ हरकतों से आजिज आकर एक दिन पति उसे छोड़कर भाग गया। उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कोर्ट में भरण पोषण के लिए केस भी दायर किया।
पति के केस दर्ज करवाने के बाद पत्नी ने भी उल्टा ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। कोर्ट में पत्नी ने बताया कि उसका पति कामकाजी नहीं है। लिहाजा, उसने पति से भरण पोषण की भी मांग की। वहीं, पति ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि पत्नी की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई और वह बेरोजगार रह गया। उसने बताया कि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर का संचालन करती और उसे बेरोजगार होने का ताना देकर प्रताड़ित करती है। तमाम बिंदुओं पर जांच करते हुए कोर्ट ने महिला के झूठ को पकड़ लिया। कोर्ट ने मामले में पत्नी को आदेश देते हुए बेरोजगार पति को 5 हजार रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देने का फैसला सुनाया।

8 चरणों में होगा चुनाव, 13 मार्च को होगी घोषणा

8 चरणों में होगा चुनाव, 13 मार्च को होगी घोषणा

सुनील श्रीवास्तव 
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने बचे हैं। चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। इंडिया टुडे के अनुसार, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि आम चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारी विभिन्न राज्यों का अभी दौरा कर रहे हैं और जब ये पूरा हो जाएगा, तब लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में राज्य चुनाव आयोग की क्या तैयारियां हैं, इसके लिए चुनाव आयोग के अधिकारी तमिलनाडु का दौरा कर रहा है। जबकि पिछले दिनों बिहार में भी आयोग के अधिकारियों ने जायजा लिया था। अब आने वाले समय में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों का चुनाव अधिकारी दौरा करेंगे। ये दौरे 13 मार्च से पहले खत्म हो जाएंगे। ऐसे में चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
आम चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की तैयारियां भी पूरी हैं। बीजेपी को जहां पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने की उम्मीद है, तो वहीं, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने साथ मिलकर इंडिया गठबंधन तैयार किया है। विपक्षी अलायंस ने भी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है। बीजेपीनीत एनडीए का सामना इंडिया गठबंधन से होगा। इसके अलावा, कई क्षेत्रीय दल भी अपने-अपने राज्यों में अहम भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि पिछला लोकसभा चुनाव 2019 में हुआ था, जिसमें बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई थी। 11 अप्रैल से 19 मई 2019 तक कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करवाए गए थे। वहीं, नतीजों का ऐलान 23 मई, 2019 को हुआ था। इन चुनावों में बीजेपी ने 303 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी। पार्टी को कुल 37.36 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। लगभग 91 करोड़ वोटर्स पिछले आम चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र थे और वोटर टर्नआउट 67 फीसदी रहा था।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...