शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी

श्रीराम मौर्य 
उत्तरकाशी। अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गई हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बहिष्कार करने का भी ऐलान कर दिया है।
उत्तरकाशी मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठी इन वर्करों का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है जिसको बढ़ाकर 18000 किया जाए।
मतदान का भी किया बहिष्कार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिटायरमेंट होने पर आंगनबाड़ी वर्करों को दो लाख रूपए दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वो आने वाले लोकसभा चुनावों में बीएलओ के कार्य के साथ ही चुनाव बहिष्कार करेंगी।

भोपाल से सीमा नाथ को प्रत्याशी बनाने की मांग

भोपाल से सीमा नाथ को प्रत्याशी बनाने की मांग

हरिओम उपाध्याय 
भोपाल। महापौर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा नाथ ने तीसरा स्थान हासिल किया था। जिसको ध्यान में रखते हुए भोपाल नाथ योगी समाज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में लाखों की संख्या में नाथ योगी समाज निवास करता है और वह भारतीय जनता पार्टी में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ जुडा है और कार्य कर रहा है। लेकिन आज तक पार्टी ने उन्हें कोई भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नहीं नवाजा है। इस बार नाथ योगी समाज ने भी लोकसभा में टिकट की मांग करते हुए भोपाल से महापौर चुनाव में रही निर्दलीय प्रत्याशी सीमा नाथ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। उसी को ध्यान में रखते हुए नाथ योगी जोगी समाज ने भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा चुनाव में सीमा नाथ को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। नाथ योगी समाज के योगीराज देवेंद्र ने बताया कि सीमा नाथ योग्य और कर्मठ जुझारू नेत्री है, उन्हें भोपाल महापौर चुनाव में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था तो पार्टी अगर टिकट देती है तो भोपाल में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित होगी। उनका टिकट मिलता है तो संपूर्ण मध्य प्रदेश में नाथ योगी समाज का सम्मान भी बढ़ेगा और नाथ योगी समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी का ऋणी भी रहेगा। हमें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है कि हमारी छोटी सी मांग को अवश्य पूरा करेंगे। इस अवसर पर कई नाथ योगी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-126, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, फरवरी 24, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024

डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ में सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कैंटर, 300 लीटर डीजल, डीजल चोरी करने के उपकरण व एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। बीती रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि छपार में जय भारत इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर एक कैंटर में कुछ संदिग्ध लोग हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची तो कैंटर सवार लोगों ने फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर घेराबंदी की और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर के कस्बा हर्रा के बुधबाजार निवासी वसीम, सरूरपुर के गांव पांचली निवासी मोहम्मद हामिद व थाना भावनपुर के गांव नौरंगाबाद के मूल निवासी और वर्तमान में थाना खरखौदा के गांव अजराड़ा निवासी रिजवान बताए।
उन्होंने पुलिस को बताया कि हाईवे पर ढाबे आदि स्थानों तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेल चोरी करते हैं और कम रेट पर ही दूसरे वाहनों को बेच देते हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।

अल्वेस को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया, सजा

अल्वेस को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया, सजा

अखिलेश पांडेय 
ब्रासीलिया/बार्सिलोना। ब्राजील के सर्वकालिक महान डिफेंडरों में से एक दानी अल्वेस को बड़ा झटका लगा है। कैटालोनिया की शीर्ष अदालत ने गुरुवार को उन्हें 2022 में बार्सिलोना नाइट क्लब में एक महिला के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया और उन्हें साढ़े चार साल जेल की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अल्वेस पीड़िता को 150,000 यूरो (1,35,12,685 रुपये) का भुगतान करें। जब सजा सुनाई जा रही थी तो अल्वेस का चेहरा शर्म से झुका हुआ था। वह शांत थे और चेहरा पीला पड़ गया था।
अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा- यह साबित हो गया है कि पीड़िता ने सहमति नहीं दी थी और बलात्कार को साबित करने के लिए सबूत हैं। अल्वेस ने कहा था कि सेक्स सहमति से हुआ था। पीड़िता पक्ष 9 साल की जेल की सजा की मांग कर रहा था। बार्सिलोना के 40 वर्षीय पूर्व डिफेंडर को पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और तब से उन्हें रिमांड पर रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि यह स्पेन में सबसे हाई-प्रोफाइल मामलों में से एक है। 2022 में पारित एक कानून ने यौन उत्पीड़न के मामलों में सहमति को एक प्रमुख आधार बना दिया। यही नहीं, इस हिंसा से जुड़े हमलों के लिए न्यूनतम जेल समय भी बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय है कि दानी के करियर पर एक तरफ जहां चैंपियंस लीग खिताब, विश्व कप और भारी भरकम व्यक्तिगत सम्मानों की चमक है, तो दूसरी तरफ यौन उत्पीड़न जैसा जघन्य अपराध भी है, जिसने उनके पूरे करियर को दागदार कर दिया है।
दिसंबर 2022 में बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में एक महिला के कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया था। इस घटना के बाद उन्हें क्लब से निकाल दिया गया और ब्राजील की राष्ट्रीय टीम से भी निलंबित कर दिया गया। अल्वेस ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया, लेकिन अब उस मामले में वह दोषी पाए गए हैं।
2001 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अल्वेस ने ब्राजील, स्पेन, फ्रांस, इटली और मेक्सिको जैसे देशों की प्रमुख क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। सेविला, बार्सिलोना, जुवेंटस और पेरिस सेंट-जर्मेन जैसी दिग्गज टीमों के साथ खेलते हुए उन्होंने 43 खिताब अपने नाम किए हैं, जो पेशेवर फुटबॉल के इतिहास में सबसे अधिक है। उनकी आक्रामक शैली, शानदार पासिंग और गोल करने की क्षमता ने उन्हें दुनियाभर के फुटबॉल फैंस का पसंदीदा बना दिया।

कार्यक्रम में शामिल, मुजफ्फरनगर पहुंचे यादव

कार्यक्रम में शामिल, मुजफ्फरनगर पहुंचे यादव 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। समाजवादी के हाल ही में घोषित किए गए प्रत्याशी हरेंद्र मलिक और इकरा हसन भी मुलाकात करने पहुंची हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। किसान आंदोलन पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों का हक देना चाहिए।
भाजपा सरकार एक तरफ चौधरी चरण सिंह और स्वामी नाथन को भारत रत्न दे रही है और दूसरी तरफ किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सिपाही भर्ती पर उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों के साथ गलत हुआ है।
कहा कि हम रालोद को 7 सीटे दे रहे थे और भाजपा दो दे रही है। सात ज्यादा होता है या दो। उन्होंने कहा कि भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है भाजपा। वर्तमान में किसान दुखी हैं। सब कुछ बांधकर दिल्ली जा रहा है।
पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनसे मिलने के लिए मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन, विधायक स्वामी ओमवेश भी पहुंचे।
बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने कैराना से एक बार फिर से हसन परिवार पर दांव खेला है। कैराना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
सपा ने कैराना लोकसभा सीट से मुस्लिम और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतार कर जाट-मुस्लिम समीकरण बना दिया है। इकरा के टिकट के बाद कैराना लोकसभा सीट पर नए समीकरण बन गए हैं। वहीं, अखिलेश द्वारा कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी बना दिए जाने के बाद भाजपा-बसपा और सपा में कांटे की टक्कर बन गई है।

मौर्य ने 'आरएसएसपी' का एलान किया

मौर्य ने 'आरएसएसपी' का एलान किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में उपेक्षा की बात कहकर सभी पदों से और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के तालकटोरा में नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) का एलान कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा व आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार इस देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।
उन्होंने कहा कि धर्म की दुहाई देकर सत्ता में बैठे ये भूखे भेड़िए आज इंसानियत का कत्लेआम कर रहे हैं। हिंदू मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस का जो इतिहास है, इस बात का गवाह है कि इस देश की आज़ादी में उनके परिवार और कुनबे का कोई व्यक्ति हिस्सेदार नहीं रहा है। इसलिए देश से उन्हें कोई लगाव नहीं है। ये देश की पहली सरकार है जो कि देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।
सपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं। उनके बयानों के कारण सपा नेतृत्व भी कई बार परेशानी में नजर आया और उन्हें पार्टी में ही विरोध का भी सामना करना पड़ा है। बीते दिनों उन्होंने पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और फिर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में नई पार्टी का एलान कर दिया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया को मजबूत करने की बात कही थी।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...