मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

फिर से देश के पीएम बनेंगे मोदी: शाह

फिर से देश के पीएम बनेंगे मोदी: शाह

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडप में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि, देश ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। आज दुनिया में कहीं भी जाओगे तो लोग पूछेंगे कि मोदी के भारत से आ रहे हो। 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज बिना किसी कन्फ्यूजन के कहा जा सकता है कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों में हुआ है। मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को खत्म कर देश के अंदर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की स्थापना की है। देश के प्रतीकों पर अंग्रेजों की गुलामी की जितनी भी निशानियां थीं, उन्हें धीरे-धीरे हटाने का काम किया है। भारतीय राजनीति के चाणक्य शाह ने इसके अलावा कहा की इन कार्यों को आजादी के तुरंत बाद किया जाना चाहिए था। हालांकि कांग्रेस ने कभी भी यह करने की कोशिश नहीं की। पहले पांडव और कौरव जिस तरह दो खेमे में बंटे हुए थे। ठीक उसी तरह आज भी दो खेमे हैं। एक तरफ है मोदी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं एनडीए गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है। राष्ट्र प्रथम हमारे गठबंधन का आधार है। दूसरी ओर अपने परिवार की चिंता करने वाली पार्टियां हैं।

सीडीओ ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया

सीडीओ ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया

पंकज कपूर 
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। वहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि डिस्पैच, पोलिंग पाटिर्यो के मूवमेंट की व्यवस्था को सुगम-सरल बनाना है। जिसका लेआउट तैयार किया जाएगा। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कंट्रोल, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, प्रशिक्षण स्थल के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी हैं। किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में दो बड़ी एलइडी लगाने, पानी व शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम सहित अन्य सारी व्यवस्थाएं प्रोटोकाल के अनुरूप सुनिचित होंगी। स्ट्रांग रूम के बाहर खाली स्थान को कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को मुख्य मार्ग से डिग्री कालेज को जोडने वाले सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए।उन्होंने अपर जिलाधिकारी को सभी नोडल अधिकारियों के कार्यो की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा, तहसीलदार दलीप सिंह, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

संयुक्त शिकायती ज्ञापन डीएम को सौंपा गया

संयुक्त शिकायती ज्ञापन डीएम को सौंपा गया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। मंगलवार को शामली तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे शामली के कुड़ाना रोड निवासी अमित, सन्नी, मनोज, रूपेश आदि की शिकायत से संबंधित एक संयुक्त शिकायती ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कुड़ाना रोड पर स्थित नाले की बदहाली और वर्षो से सफाई नही होने की शिकायत करते हुए बीमारियां फैलने का अंदेशा भी जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। उधर, संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली विभिन्न शिकायतों के संबंध में डीएम द्वारा संबंधित अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन

किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। मंगलवार को शामली के जिजौला गांव में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत पंजाब के किसानों के आंदोलन के मुद्दों पर क्षेत्रीय किसानों को जागृत करने के लिए आयोजित की गई थी। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा मकसद किसानों को जागृत करना, उनकी बात सुनना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारों के अत्याचार बढ़ेंगे और उसके लिए किसानों को तैयार रहना होगा। जो आज पंजाब के किसानों के साथ हो रहा है, वो यहां पर भी होगा। टिकैत ने कहा कि हमारी लड़ाई हरियाणा सरकार के साथ नही थी, बल्कि भारत सरकार से थी, लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा दिक्कत हरियाणा सरकार पैदा कर रही है।
राकेश टिकैत ने कहा कि वह दिन दूर नही कि जब हरियाणा और यूपी के किसान मिलकर बैठकर करेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की 22 तारीख में चंडीगढ़ में मीटिंग हैं, हम वहां पर वार्ता के बाद निर्णय लेंगे। टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून सरकार को बनाना है, चाहे वह आज बना दे, या कल, नही तो आने वाली सरकार को बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह बात समझ ले कि व्यापारियों को फायदा देने वाले कानून नही चलेंगे, क्योंकि व्यापारी किसान को सस्ते में लूटता है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार उसको फायदा देती है।
राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ किसान के लिए बोलती है, लेकिन करती कुछ नही। आम जनता में किसान के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है। आंदोलनों के दौरान निगेटिव बातें फैलाई जाती है। सिक्ख समाज के लोगों को खालिस्तानी, मुस्लिमों को आतंकवादी और आदिवासियों को नक्सल बताया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि जो भी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा, तो उसे गलत संगठन से जोड़कर दिखाया जाएगा, ताकि जनता में उनके लिए नफरत फैल सके।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-123, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, फरवरी 21, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बना 'भारत'

विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बना 'भारत'

संदीप मिश्र 
संभल। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए संभल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब पराभव से विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बन गया है। हम पर सैकड़ो वर्षों से आक्रमण हुए। कोई और देश होता तो नष्ट हो गया होता। हम फिर भी डटे हैं। सदियों के बलिदान अब फलीभूत हो रहे हैं। जैसे लंबे समय से पड़ा बीज वर्षा काल में अंकुरित होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे प्रमोद कृष्णम् यहां मंदिर बना रहे हैं, वैसे ही ईश्वर ने मुझे राष्ट्र रूपी मंदिर के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। उसको भव्यता दे रहा हूं। 
भारत पहली बार उस मुकाम पर है कि अब वह अनुसरण नहीं दुनिया भर में उदाहरण पेश कर रहा है। हम इनोवेशन और आईटी सेक्टर में संभावना के तौर पर देखे जा रहे हैं। हम दुनिया में पांचवी अर्थव्यवस्था हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले देश हैं। वंदे भारत, नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया गया है। जल्द ही बुलेट ट्रेन चलने जा रही है। अब देश का हर व्यक्ति गौरव गौरवान्वित महसूस करता है। अब हमारी शक्ति अनंत और संभावनाएं अपार हैं।

कालचक्र बदल गया है, नए युग की शुरुआत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने में 5 साल लगेंगे। इस मंदिर का निर्माण भी बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से होगा। सोमनाथ मंदिर और अयोध्या का राम मंदिर भी बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से ही बना है। मंदिर के शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी। इसमें स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा। श्री कल्कि धाम मंदिर में 10 गर्भगृह होंगे। जिनमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों के विग्रह स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कालचक्र बदल चुका है अब नए युग की शुरुआत हो चुकी है। 

पीएम बोले मां के लिए प्रमोद कृष्णम ने खपा दिया अपना पूरा जीवन

पीएम ने कहा कि पिछले दिनों प्रमोद कृष्णम जब निमंत्रण देने आए थे। उसके आधार पर कह रहा हूं, आज जितना आनंद उन्हें हो रहा है, उससे ज्यादा सुख उनकी मां की आत्मा को मिल रहा होगा। मां के वचन के लिए बेटा कैसे जीवन खपा सकते हैं। ये प्रमोद जी ने बता दिया है। मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है, मैं सिर्फ भावना व्यक्त कर सकता हूं।

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के साक्षी बने अब कल्कि धाम में
पीएम मोदी ने विपक्ष पर इशारों ही इशारों में हमला बोला। उन्होंने चंदे पर चुटकी लेत हुए कहा है कि आज जमाना ऐसा बदल गया है कि सुदामा अगर पोटली में चावल देते, वीडियो निकल जाती तो सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर हो जाती है कि भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि रामलला के विराजमान होने का अलौलिक अनुभव है। अभी भी क्षण भावुक कर जाता है। इसी बीच देश से सैकड़ों किमी दूर अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के वे साक्षी बने हैं। कल्पना से परे काम भी हकीकत बन रहे हैं। काशी का कायाकल्प और इसी दौर में महाकाल के महालोक की महिमा हम सबने देखी है। आज एक ओर तीर्थों का विकास हो रहा है, तो शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। मंदिर बन रहे हैं, तो कॉलेज भी बन रहे हैं। विदेशी निवेश भी आ रहा है। ये परिवर्तन प्रमाण है, समय का चक्र घूम चुका है।

कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्कि धाम में आज कई संत, धर्मगुरु और अन्य जाने-माने लोग शामिल हुए हैं। वहीं, उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर से जुड़े महात्मा वैदिक मंत्र के बीच पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया है। उन्होंने कहा कि यहां 10 गर्भगृह होंगे, भगवान के दसों रूपों को रखा जाएगा। यहां ईश्वरीय अवतार को अलग-अलग तरह से प्रस्तुत किया जाएगा। ये ईश्वर की कृपा है कि भगवान ने मुझे इस काम का माध्यम बनाया है। उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. इसका निर्माण कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जगतगुरु अवधेशानंद गिरि, कैलाशानंद गिरी समेत देशभर से आए कई संत महात्मा उपस्थित थे।

राम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएगी कैबिनेट

राम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएगी कैबिनेट 

पंकज कपूर 
देहरादून। 20 फरवरी को उत्तराखंड की धामी कैबिनेट राम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएगी। सीएम ऑफिस ने इसकी जानकारी दी। सीएम ऑफिस ने बताया 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी और राम लला के दर्शन करेंगे। इस दौरान पूरी कैबिनेट राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगभग 11:15 बजे हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम पहुंचेंगे जहां हनुमानगढ़ में दर्शन व पूजन करेंगे  और अयोध्या धाम में दर्शन पूजन करेंगे।
बता दें 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके बाद से ही अयोध्या में राम भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर दिन लाखों रामभक्त रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अब धामी सरकार भी अयोध्या जाने वाली है।
उत्तराखंड की धामी कैबिनेट 20 फरवरी को अयोध्या दौरे पर रहेगी। इस दौरान सीएम धामी अपने मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचेंगे।जहां पहुंचकर धामी कैबिनेट पूजा अर्चना करेगी। 20 फरवरी से पहले धामी कैबिनेट 2 फरवरी को राम मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहती थी, मगर तब अत्यधिक भीड़ और पीएम मोदी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए धामी कैबिनेट ने अयोध्या दौरे को टाल दिया था।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...