शनिवार, 17 फ़रवरी 2024

पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत

पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत

इकबाल अंसारी 
विरुधुनगर। बहुत बड़ी और दुखद खबर तमिलनाडु के विरुधुनगर से आई है, जहां एक पटाखा फैक्टरी में शनिवार को ब्लास्ट हो गया। हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।  पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि, मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने लापरवाही की बात पर चुप्पी साध ली है।
यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में हुई। घटना से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। लोग घबरा गए। चारों तरफ चीख-पुखार मच गई। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। आगे की जांच की जा रही है। खबर है कि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि पटाखा फैक्ट्री के अलावा चार अन्य बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गईं। फैक्ट्री के मालिक का नाम विजय है। यह फैक्ट्री शहर के वेम्बकोट्टई इलाके में स्थित थी। घटना के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

बोर्ड परीक्षा सेमिनार व विदाई समारोह का आयोजन

बोर्ड परीक्षा सेमिनार व विदाई समारोह का आयोजन

बोर्ड परीक्षा सेमिनार का हुआ आयोजन, परीक्षा में सफलता के बताएं तरीके

कौशाम्बी। मो शीस मेमोरियल हायर सेकंडियर स्कूल इंटर कालेज के प्रबंधक मो सलीम, प्रधानाचार्य सबीना सलीम इंटर कॉलेज चमरू पुर कोखराज में बोर्ड परीक्षा 2024 में अच्छे अंक लाने के लिए बोर्ड परीक्षा सेमिनार व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम के द्वारा परीक्षा में सफलता के मार्ग बताएं तथा समय सारणी बनाकर सभी विषयों के लिए तैयारी करने को कहा इसके साथ ही फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर तथा गिफ्ट देकर विदाई कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकगण रजनीकांत शुक्ल,मो आसिफ,रामसुमेर, प्रवीण कुमार, मेडिया देवी,अंशू देवी,रागनी देवी,आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
अजीत कुशवाहा

मौसम उपग्रह इनसैट-3 डीएस को लॉन्च किया

मौसम उपग्रह इनसैट-3 डीएस को लॉन्च किया

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। इसरो ने शनिवार की शाम 5.35 बजे एक मौसम उपग्रह इनसैट-3 डीएस को लॉन्च किया है। इसे जीएसएलवी एफ14 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है। इसरो ने बताया कि अभी तक सभी चीजें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं। इस उपग्रह के काम करने के बाद मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी समय पूर्व सूचना मिलेगी, जिससे बचाव और राहत कार्यों में मदद मिलेगी।
इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शनिवार शाम 5.35 बजे इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को लॉन्च किया है।
बता दें कि इनसेट-3 डीएस भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम उपग्रह का मिशन है। ये मौसम से संबंधित जानकारी इसरो तक भेजेगा। इस सैटेलाइट को मौसम संबंधित भविष्यवाणी व आपदा चेतावनी के लिए तैयार किया गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-120, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, फरवरी 18, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024

दो महिलाओं की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

दो महिलाओं की चाकू मारकर हत्या, एक घायल 

अखिलेश पांडेय 
ओटावा। कनाडा में मॉन्ट्रियल के पश्चिम में एक अपार्टमेंट में दो महिलाओं की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और तीसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। कडाना के सीबीसी न्यूज चैनल ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, सुरेटे डु क्यूबेक (एसक्यू) ने घोषणा की कि वाउड्रेइल-डोरियन में एक सशस्त्र हमले में दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरी, 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हुयी है और उसे मॉन्ट्रियल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने 44 वर्षीय एक व्यक्ति को घटनास्थल से पकड़ लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मामूली चोटों से पीड़ित संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दिन में जांचकर्ताओं द्वारा उससे पूछताछ की जाएगी।

भारत बंद आह्वान के समर्थन में प्रदर्शन किया

भारत बंद आह्वान के समर्थन में प्रदर्शन किया 

भारत बंद के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन

पैदल मार्च निकाल एमएसपी कानून लागू करने की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिला मुख्यालय में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने शुक्रवार की दोपहर भारत बंद आह्वान के समर्थन में प्रदर्शन किया है। दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे महिला पुरुष किसानों ने एमएसपी कानून लागू किए जाने का ज्ञापन डीएम के जरिए राष्ट्रपति को भेजा है। एमएसपी कानून लागू किए जाने की मांग पर अड़ा किसान दिल्ली से लेकर गांव गली में अपने हक की आवाज उठाने लगा है। सरकार की उपेक्षा से नाराज किसानों ने शुक्रवार को भारत बन्द का आवाहन किया था। इसके समर्थन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष किसानों को लेकर मुख्यालय डायट मैदान से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। संगठन के लोगों ने नारे लगाकर भारत सरकार से एमएसपी कानून लागू किए जाने की मांग उठाई।
किसानों का कहना है कि इस कानून के लागू होने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। लेकिन भारत सरकार इस कानून को लेकर अब तक ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। किसान एमएसपी कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर पिछले सत्र में भी 13 महीने तक प्रदर्शन कर चुके हैं। जो सरकार के आश्वासन के बाद खत्म हुआ था लेकिन अभी इस कानून को लागू नहीं किया जा सका है। जिसके चलते किसान एक बार फिर से आंदोलन की राह पर है।जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे ने बताया यह प्रदर्शन केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर किया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिए शासन सत्ता को भेजा गया है। मांगों पर विचार न होने पर वह इस बार गांव-गांव से किसानों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
सुशील केसरवानी

'ग्रामीण भारत बंद' नया कॉन्सेप्ट है: टिकैत

'ग्रामीण भारत बंद' नया कॉन्सेप्ट है: टिकैत 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। किसानों के भारत बंद आह्वान को देखते हुए यूपी से लगे दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है। बैरिकेड लगा दी गई है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ दिल्ली पुलिस पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ भी बॉर्डर पर तैनात है। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने बातचीत के दौरान भारत बंद के बीच प्रतिक्रिया दी है।

संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है कि ग्रामीण भारत बंद नया कॉन्सेप्ट है। हम शहर में दुकान बंद कराने क्यों जाएंगे ? खेत और शहर ना जाकर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। किसानों के दिल्ली कूच और आंदोलन पर किसान नेता ने कहा कि न किसान हमसे दूर हैं और ना दिल्ली।

उन्होंने कहा हम किसानों के साथ हैं, क्योंकि सरकार उद्योगपतियों की है। इसलिए आंदोलन बड़ा चलेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि रोटियों पर उद्योगपतियों का कब्जा होगा और भूख के आधार पर रोटी के कीमत तय होगी। बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने ये बयान दिया है।

धारा 144 लागू और सार्वजनिक सभाओं पर रोक
भारत बंद के मद्देनजर नोएडा में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसमें अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर रोक भी शामिल है। पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को नोएडा में किये गये यातायात परिवर्तन को लेकर आगाह किया और लोगों को असुविधा से बचने के लिए ‘‘जहां तक संभव हो’’ मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आग्रह किया है।

पुलिस ने कहा, ‘‘यातायात असुविधा से बचने के लिए दिल्ली जाने वाले लोग जितना संभव हो सके मेट्रो का इस्तेमाल करें। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने और परी चौक के रास्ते सिरसा से सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं‌।’’

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...