शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

हिंसा में 5 लोगों की मौत, जिला प्रशासन हुआ सख्त

हिंसा में 5 लोगों की मौत, जिला प्रशासन हुआ सख्त

श्रीराम मौर्य 
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बीते गुरुवार को मलिक का बगीचे में अवैध रुप से कब्जा कर बनाए मदरसा- नमाज स्थल ध्वस्त करने गयी प्रशासन- नगर निगम की टीम पर अराजक तत्वों द्वारा पथराव और कई इलाकों में आगजनी करने से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग किए जाने पर तथा बनभूलपुरा क्षेत्र के पांच लोगों की मौत-कुछ लोगों के घायल होने पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता की।
  जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से अतिक्रमण की प्रक्रिया हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में चल रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर के विशेष समुदाय बाहुल्य क्षेत्र के मलिक का बगीचा में नजूल भूमि पर बने मदरसा-नमाज स्थल ध्वस्त किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा सौहार्द पूर्ण माहौल में अतिक्रमण का चिन्हित कर ध्वस्त किया गया।अतिक्रमण ध्वस्तिकरण के दौरान निजी लोगों की संपंति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया, केवल सरकारी नजूल भूमि पर अतिक्रमण को ही ध्वस्तिकरण किया गया। कहा कि ध्वस्तिकरण से पूर्व सभी को नोटिस दिये गए, साथ ही सुनवाई भी की गई। हल्द्वानी शहर में सड़क मार्गों के साथ ही चौराहों का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जो भी कार्रवाई की जा रही है, विधिक प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है।
  बनभूलपुरा का प्रभावित क्षेत्र के अलाव अन्य हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम को तैनात किया गया। उन्होने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा मदरसा- नमाज स्थल को बचाने को प्रयास नहीं किया बल्कि थाने और कानून को चुनौती देने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कानून और देश के संविधान से कोई ऊपर नहीं हैं। जिस प्रकार की घटना हुई अगर अतिक्रमण को हटाने हेतु ज्यादा समय दिया होता है, तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। जिलाधिकारी ने नगर की सामान्य जनता को शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा और जिला प्रशासन ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। कहा कि हल्द्वानी समेत जिले में शांति व्यवस्था को नहीं बिगड़ने देना प्रशासन की प्राथमिकता है, साथ ही वर्तमान में बनभूलपुरा समेत हल्द्वानी में हालात सामान्य है। बताया कि वर्तमान में बनभूलपुरा में सौहार्द पूर्ण माहौल को बनाने हेतु पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। साथ ही 4 उपद्रवी हिरासत में हैं, जिन पर एफ.आई.आर दर्ज की गयी।साथ ही 15 से 20 लोगों को चिन्हित कर लिया है, जिन्होंने लोगों को भड़काने के प्रयास किया। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त धाराओं में कार्रवाही की जाएगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-112, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, फरवरी 10, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया

58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मौनी अमावस्या स्नान पर्व से एक दिन पहले ही गुरुवार को माघ मेला में लाखों श्रद्धालुओं का संगम में स्नान करने का सिलसिला जारी हो गया।
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के पूर्व सुबह से ही सायं काल तक करीब 58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। मेला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित गए हैं।
शुक्रवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था मजबूत एवं सुदृढ़ बनाए रखने में पूरी तैयारी की है।

10 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

10 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज 

इकबाल अंसारी 
अगरतला। त्रिपुरा पुलिस की अपराध शाखा ने त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के पूर्व सचिव सहित निवर्तमान समिति के 10 अधिकारियों के खिलाफ  भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) पिया माधुरी मजूमदार ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने के संबंध में 2022-23 और 2023-24 वित्तीय वर्षों के दौरान टीसीए में भ्रष्टाचार की शिकायतें पिछले साल दर्ज की गई थीं, जिसके बाद समिति को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और नये सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर टीसीए फंड के लगभग 10 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस ने कहा कि इस एक परियोजना से टीसीए को सात करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई जांच के दौरान कई अन्य वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी सामने आए। टीसीए के शीर्ष परिषद का चुनाव 15 फरवरी को होगा। चुनाव में राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महासचिव अमित रक्षित के नामांकन के बाद एक नया विवाद पैदा हो गया है। श्री रक्षित के चुनाव में भाग लेने पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस पार्टी के एक व्यक्ति एक पद नियम का उल्लंधन बताया है।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी विशेषकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है और लोगों को कुछ मार्गों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सीमा प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।'' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ भारी सुरक्षा बल पहले से ही तैनात किया गया है। 
उन्होंने बताया कि दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर अवरोधक लगाए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी यातायात होने की आशंका है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा टाल दें या तदनुसार योजना बनाएं। 
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार एवं बृहस्पतिवार के लिए दंड प्रक्रिया संहिता धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने यातायात संबंधित एक दिशानिर्देश भी जारी किया जिसमें ट्रैक्टरों पर किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों को दोनों शहरों में कुछ मार्गों पर मार्ग परिवर्तन के प्रति आगाह किया गया। 
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

परिवार के लिए नई योजना का ऐलान किया: यूपी

परिवार के लिए नई योजना का ऐलान किया: यूपी 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में रह रहे हर परिवार के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही फैमिली आईडी कार्ड के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपनी सरकार के एक नए कार्यक्रम की घोषणा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार जल्दी ही फैमिली आईडी कार्ड के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में रह रहे हर परिवार के पास अपना एक फैमिली कार्ड होगा। इस फैमिली कार्ड के माध्यम से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन परिवारों तक पहुंचाया जाएगा जो अभी तक इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन योजनाओं में मुख्य रूप से सात योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि सरकार की ओर से लाई जाने वाली इस योजना का काम पूरी तरह प्रगति के रास्ते पर है और अभी तक 6 करोड़ 64 लाख परिवारों के ब्योरे की फीडिंग इस कार्यक्रम के अंतर्गत की जा चुकी है। उन्होंने कहा है कि फैमिली आईडी कार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने पाक को 179 रनों पर ढेर किया

ऑस्ट्रेलिया ने पाक को 179 रनों पर ढेर किया

अखिलेश पांडेय 
सिडनी/इस्लामाबाद। बेनोनी टॉम स्ट्राकर के विकेटों की सिक्सर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अंडर-19 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम को 179 रनों पर ढ़ेर कर दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ह्यू वेइबगेन ने आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन तथा शाहजेब खान के विकेट 27 रन के स्कोर पर गंवा दिये थे। पाकिस्तान की टीम के नौ खिलाड़ी 10 रन का स्कोर भी नहीं कर सके। शमील हुसैन 17 रन और शाहजेब खान चार रन, कप्तान साद बेगसाद तीन रन, अहमद हसन चार रन और हारून अरशद आठ रन, उबैद शाह छह रन, मोहम्मद जीशान चार रन, अली रजा शून्य पर आउट हुए। नवीद अहमद खान नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...