बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

दिल्ली कूच को लेकर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

दिल्ली कूच को लेकर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

राणा ओबरॉय 
सिरसा। आगामी 13 फरवरी को दिल्ली कूच को लेकर बुधवार को हरियाणा के सिरसा में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) से जनरल सिंह चहल, अभिमन्यु कोहाड़ व राजेंद्र चहल ने शिरकत की। ट्रैक्टर मार्च सुबह 10 बजे गांव रोड़ी से शुरू हुआ व फग्गू, रोहन, मलड़ी, भीवां, थिराज होते हुए 12 बजे गांव झोरड़ रोही गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। यहां किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। दोपहर के बाद यहां से ट्रैक्टर मार्च भादड़ा, सुखचैन, आनंदगढ़, रोहिड़ावाली, ओढ़ां, चकेरियां, जलालनाआना होते हुए अनाज मंडी कलांवाली में पहुंचा। किसान नेताओं ने आंदोलन की मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार को किसानों की फसलों की खरीद पर एम एस पी गारंटी कानून बनाया जाए, किसानों और मजदूरों के कर्जे माफ किए जाएं, पिछले दिल्ली आंदोलन दौरान अधूरी रहती मांगें जैसे लखीमपुर खीरी कत्ल कांड का इंसाफ किया जाए, अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल में से बर्खास्त किया जाए, किसान आंदोलन दौरान शहीदों के परिवारों को मुआवजा देने सहित नौकरी दी जाए, मनरेगा में प्रतिवर्ष 200 दिन रोजगार दिया जाए, मेहनताना 700 प्रतिदिन किया जाए व मनरेगा को खेती व्यवसाय से जोड़ा जाए, नरमे सहित सभी बीजों में सुधार किया जाए आदि मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर किसान नेता प्रकाश ममेरां, भरत गोदारा, पिन्दा काहलों, गुरजीत मान, भगवान सिंह चकेरिया सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

सीएम को कल्कि धाम आने का न्योता दिया

सीएम को कल्कि धाम आने का न्योता दिया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचने के बाद कांग्रेस के चर्चित नेता प्रमोद कृष्णम ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्होंने सीएम को कल्कि धाम आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा है कि भगवान राम सबके हैं और मैं भी भगवान राम का हूं। मंगलवार को कांग्रेस के चर्चित नेता एवं कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए उन्हें कल्कि धाम आने का न्योता दिया। इस मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि भगवान राम सबके हैं और मैं भी भगवान राम का ही हूं।उन्होंने कहा कि मैं सभी को कल्कि धाम आने का निमंत्रण दे रहा हूं और यह न्योता मैंने राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को भी दिया है। अब वह मेरे निमंत्रण पर कल्कि धाम आते हैं या नहीं? यह उनकी मर्जी पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कल्कि धाम आने का निमंत्रण देने आया था और इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मैं कल्कि धाम आने का न्योता दे चुका हूं। उन्होंने कहा है कि सियासत संभावनाओं का खेल है, लेकिन आज की गई मेरी मुलाकात राजनीतिक नहीं थी। मैंने कांग्रेस के नेताओं को भी बुलाया है, अभी ना मैंने कुछ छोड़ा है ना पकड़ा है और ना ही अभी तक चुनाव लड़ने की बाबत मैंने कोई फैसला किया है।

विधेयक को पारित करने में कामयाब हुई सरकार

विधेयक को पारित करने में कामयाब हुई सरकार 

पंकज कपूर 
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार 2 दिन तक चली लंबी चर्चा के बाद राज्य में नागरिक संहिता विधेयक को विधानसभा में पारित करने में कामयाब हो गई है। मंगलवार को सदन के पटल पर पेश किए गए UCC विधेयक को बहुमत के साथ पारित कर दिया गया है जिसके चलते उत्तराखंड ने UCC विधेयक को पारित कर एक इतिहास रच दिया है। बुधवार को उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से राज्य विधानसभा में पेश किए गए नागरिक संहिता विधेयक को बहुमत के साथ पारित कर दिया गया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस विधायकों के बीच सदन में हुई चर्चा के दौरान जमकर एक दूसरे के ऊपर पलटवार भी किए गए। कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के दौरान पुष्कर सिंह धामी सरकार पर हमला बोलते हुए यूसीसी विधेयक पर संशोधन एवं सिफारिश की मांग करते हुए विधायक को प्रवर समिति का सौंपने की डिमांड उठाई। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी द्वारा बताया गया है कि उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल के पास होने के बाद अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। 
उन्होंने कहा है कि सदन में पारित होने के बाद पहले इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद उत्तराखंड के राज्यपाल यूसीसी बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करेंगे। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद समान नागरिक संहिता बिल को उत्तराखंड में लागू कर दिया जाएगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-110, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, फरवरी 08, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

सीएम ने ईडी की कार्रवाई को गुंडागर्दी करार दिया

सीएम ने ईडी की कार्रवाई को गुंडागर्दी करार दिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार और अन्य लोगों के परिसरों की मंगलवार को तलाशी ली। ईडी के अधिकारियों ने पीएमएलए के तहत सुबह सात बजे से करीब 10-12 परिसरों में शाम तक तलाशी अभियान चलाया। इधर ईडी की कार्रवाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुंडागर्दी करार दिया।
मेरे PA के घर आज 16 घंटे ED के 23 अफ़सरों ने रेड की। गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई काग़ज़ नहीं।
इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहाँ रेड की, वहाँ कुछ नहीं मिला। इन्होंने सत्येन्द्र जैन के यहाँ रेड की।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ईडी रेड को लेकर लंबा पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, मेरे PA के घर आज 16 घंटे ED के 23 अफसरों ने रेड की। गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई कागज नहीं। इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। सत्येन्द्र जैन के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने संजय सिंह के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। क्या ED किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है?
अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा, साफ है कि ये सभी रेड और गिरफ्तारियां केवल राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही हैं, हमें परेशान करने के लिए, आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए. दो साल हो गये जांच करते करते। एक नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला। ये देश कानून और संविधान से चलता है। भारत देश किसी की बपौती नहीं है। ये देश 140 करोड़ लोगों का है। इस किस्म की गुंडागर्दी लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की टेंडर प्रोसेस में कथित अनियमितताओं से उत्पन्न करीब 21 करोड़ रुपये की रिश्वत को चुनावी कोष के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) को भेजा गया। इस मामले में ईडी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त मुख्य इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा और ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अरोड़ा ने डीजेबी के कुछ ठेके 38 करोड़ रुपये में ‘एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ को दिए जबकि कंपनी तकनीकी योग्यता के मानदंड को पूरा नहीं करती थी। ईडी के सूत्रों के अनुसार, जांच में पाया गया कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कथित तौर पर फर्जी, जाली और झूठे दस्तावेज जमा कर ठेका हासिल किया। ऐसा आरोप है कि अरोड़ा को जानकारी थी कि कंपनी तकनीकी योग्यता के मानदंड को पूरा नहीं करती है।

विधायकों को दिल्ली बुलाकर मंथन करेंगे जयंत

विधायकों को दिल्ली बुलाकर मंथन करेंगे जयंत 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। चौधरी जयंत सिंह की खामोशी ने गठबंधन में शोर मचा दिया है। बताया जा रहा है कि विधायकों को दिल्ली बुलाकर जल्द ही मंथन करेंगे।
सपा के साथ सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की खामोशी ने गठबंधन में शोर मचा दिया है। सियासी गलियों में भाजपा से नजदीकियां बढ़ने पर खूब तर्क किए जा रहे हैं। रालोद के रणनीतिकार भी असमंजस में फंसे हुए हैं। लखनऊ में विधानसभा सत्र बीच में ही छोड़कर विधायकों को दिल्ली से बुलावा दिया गया था, लेकिन फिर एन वक्त पर इंतजार करने के लिए कह दिया गया। उठापटक के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने लखनऊ में गठबंधन का एलान किया था। रालोद को सात सीटें दी गई, लेकिन इनमें चार सीटों पर प्रत्याशी सपा के रखे जाने की शर्त ने गठबंधन में पेंच फंस गया।
रालोद नेताओं ने कैराना और बिजनौर सीट सपा प्रत्याशियों को देने पर सहमति भी दे दी थी। लेकिन मुजफ्फरनगर और हाथरस सीट को लेकर दोनों दलों के बीच दूरियां बन गई। इसी दौरान चर्चा शुरू हो गई कि रालोद अध्यक्ष की भाजपा से गठबंधन की बात हुई है।
बातचीत की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन सियासी गलियों में सबने अपने-अपने समीकरण लगाने शुरू कर दिए। रालोद नेतृत्व ने अभी तक न तो इन्कार किया और न ही इकरार, जिस कारण चर्चाओं ने दिनभर तेजी पकड़ी।

ईरान ने वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की

ईरान ने वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की

अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/तेहरान। ईरान ने 4 फरवरी से भारतीयों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की, लेकिन रखी ये शर्त ईरान ने मंगलवार को घोषणा की कि देश में आने वाले भारतीय पर्यटकों को 4 फरवरी से कुछ शर्तों के अधीन वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। घोषणा के अनुसार, भारत के नागरिकों के लिए वीज़ा 4 फरवरी 2024 से निम्नलिखित शर्तों के अधीन समाप्त कर दिया जाएगा। साधारण पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को हर छह महीने में एक बार बिना वीज़ा के देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें अधिकतम 15 दिन का प्रवास होगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 15 दिन की अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकता है।

2. वीज़ा समाप्ति केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर लागू होती है।

3. यदि भारतीय नागरिक लंबी अवधि के लिए रहना चाहते हैं या छह महीने की अवधि के भीतर कई प्रविष्टियां करना चाहते हैं या अन्य प्रकार के वीजा की आवश्यकता है, तो उन्हें भारत में इस्लामी गणतंत्र ईरान के संबंधित प्रतिनिधित्व के माध्यम से आवश्यक वीजा प्राप्त करना होगा।

4. इस अनुमोदन में उल्लिखित वीज़ा उन्मूलन विशेष रूप से उन भारतीय नागरिकों पर लागू होता है जो हवाई सीमा के माध्यम से देश में प्रवेश करते हैं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...