शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

वीर भारत न्यास स्थापित करने की तैयारी शुरू

वीर भारत न्यास स्थापित करने की तैयारी शुरू 

मनोज सिंह ठाकुर 
उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में अब 100 करोड़ रुपयों की लागत का वीर भारत न्यास स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। विक्रमोत्सव के अंतर्गत 1 मार्च को इसका शिलान्यास किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह कवायद तेज हो गई है। पहले यह न्यास भोपाल में स्थापित करने की योजना थी। न्यास के अंतर्गत दुनिया का पहला ऐसा संग्रहालय होगा जहां भारत के सभी महापुरुषों से जुड़ी मूर्तियों, शिल्प, चित्रकला और साहित्य का संग्रहालय होगा।
कोठी पैलेस और उसके आसपास की जमीन को शामिल कर इस न्यास की स्थापना कर दुनिया का सबसे अलग संग्रहालय बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर इस जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो विक्रमोत्सव की शुरुआत के साथ ही इसका शिलान्यास भी कर दिया जाएगा। इस सिलसिले में विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी के साथ प्रशासन के अधिकारी जमीन चयन करने की कवायद कर रहे थे। आखिरकार कोठी पैलेस और उसके पीछे की जमीन का चयन इसके लिए किया गया है। इस न्यास के स्थापित होने से देश और दुनिया में उज्जैन की एक अलग पहचान बनेगी।

चौंकाने वाली लंबी कवायद… करोड़ों खर्च पर नहीं खुल सका दफ्तर!

2012-13 में इसकी योजना बनी और उसी साल सांकेतिक बजट का आवंटन भी कर दिया गया था।
अफसरों ने करीब 100 महान लोगों की एक सूची भी तैयार कर पेश कर दी थी।
इनमें धर्म, संस्कृति, ज्योतिष, गणित, विज्ञान जैसे क्षेत्रों की महान विभूतियों के नाम थे।
न्यास का दफ्तर नहीं खुला लेकिन संग्राहलय के लिए डेढ़ सौ एकड़ जमीन तलाशने का काम तेज हो गया था
योजना के लिए 2016-17 में 30 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया।
27 लाख रुपए का आवंटन हुआ और 27 लाख खर्च भी हो गए।
2017-18 के बजट में वीर भारत योजना के लिए 9 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान हुआ।
8 करोड़ 99 लाख की राशि खर्च भी हो गई।
2018-19 के बजट में भी वीर भारत के लिए 10 करोड़ का बजट आवंटित हुआ।
एक करोड़ राजस्व मद में और नौ करोड़ पूंजीगत व्यय में आवंटित किए गए।
दोनों मदों में पूरी आवंटित राशि भी खर्च हो गई।
2019-20 के बजट में वीर भारत के लिए करीब साढ़े चार करोड़ का बजट आवंटित किया गया।

क्या है योजना….

भारत को महान या वीर बनाने वालों के जीवन चरित्र लोगों को दिखाने के लिए दिल्ली के अक्षरधाम या आनंदपुर साहेब के विरासत-ए-खालसा संग्रहालय की तर्ज पर संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया गया। इसे नाम दिया गया वीर भारत योजना और प्रस्तावित संस्था को नाम दिया गया वीर भारत न्यास। इसे संस्कृति विभाग की इकाई स्वराज संस्थान संचालनालय से सम्बद्ध कर दिया गया था। पहले इसे भोपाल में बनाने की योजना थी। सीएम डॉ. यादव ने इसे उज्जैन में स्थापित करने का निर्देश दिया है।

फंदे से लटका मिला महिला जज का शव

फंदे से लटका मिला महिला जज का शव

संदीप मिश्र 
बदायूं। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह न्यायालय नहीं पहुंचीं। उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला तो उनके कर्मचारियों ने पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले अन्य जजों को बताया, जिससे तत्काल सभी लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने धक्का मारकर उनके आवास का दरवाजा खोला। पुलिस अंदर घर में दाखिल हुई। अंदर एक कमरे में पंखे से उनका शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं से पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी हैं। सरकारी आवास में महिला जज का शव मिलने से हर कोई स्तब्ध है।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने वार्षिक कैलेडर जारी किया

रेलवे भर्ती बोर्ड ने वार्षिक कैलेडर जारी किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट, तकनीशियन, नॉन-तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेडर जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वार्षिक कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती प्रक्रिया जनवरी, 2024 से शुरू होकर मार्च, 2024 तक चलेगी। वहीं, आरआरबी तकनीशियन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अप्रैल से जून, 2024 के बीच संपन्न होगी। आरआरबी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों – स्नातक (स्तर 4, 5 और 6), स्नातक (स्तर 2 और 3) की भर्ती जुलाई से सितंबर 2024 तक की जाएगी। जूनियर इंजीनियर और पैरामेडिकल श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया जुलाई से सितंबर 2024 तक की जाएगी। लेवल 1 और मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियों की भर्ती अक्तूबर से दिसंबर तक की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आरआरबी वार्षिक कैलेंडर की जांच कर सकते हैं-
भर्ती प्रक्रिया अवधि भर्ती का नाम
जनवरी-मार्च, 2024 एएलपी
अप्रैल-जून, 2024 तकनीशियन
जुलाई-सितंबर, 2024 गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां – स्नातक (स्तर 4, 5 और 6) गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां – स्नातक (स्तर 2 और 3) जूनियर इंजीनियर पैरामेडिकल श्रेणियां
अक्तूबर-दिसंबर, 2024 स्तर 1

आरआरबी एएलपी सीबीटी परीक्षा अस्थायी रूप से जून और अगस्त 2024 के बीच आयोजित होने वाली है। दूसरे चरण (सीबीटी 2) की परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। इस बीच, आरआरबी ने 20 जनवरी को एएलपी भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के कुल 5,696 रिक्त पदों को भरना है। आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। आरआरबी एएलपी आवेदन सुधार विंडो 20 फरवरी से 29 फरवरी, 2024 तक सक्रिय रहेगी।

कन्नौज को 59 परियोजनाओं की सौगात दी

कन्नौज को 59 परियोजनाओं की सौगात दी

संदीप मिश्र 
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो अयोध्या में कभी भी श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बन पाता। सपाई अयोध्या में भगवान श्रीराम का और कन्नौज में अंबेडकर का विरोध करते हैं। मगर, डबल इंजन की सरकार जहां एक तरफ विकास कार्यों को स्पीड से पूरा करती है, वहीं, आस्था का सम्मान भी करती है।
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को अशोक नगर स्थित केके इंटर कॉलेज के बोर्डिंग ग्राउंड में जनसभा के दौरान कन्नौज को 352 करोड़ रुपए की 59 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के पिता स्व. ओम प्रकाश पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि पर नमन किया। उनकी याद में सांसद द्वारा प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और ट्राईसाइकिल देने की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योग व्यापार के साथ राष्ट्रवादी मिशन के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्व. ओम प्रकाश पाठक और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. बनवारी लाल दोहरे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम योगी ने कहा कि दिव्यांगजनों को अगर समाज और सरकार से सपोर्ट मिले तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि भी उनके कदमों में होती है। सपा कार्यकाल में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर संचालित कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया गया। सपा को ना जाने क्यों बाबा साहेब से चिढ़ है। सपा वोट तो जाति के नाम पर लेती है मगर काम केवल परिवार के लिए करती है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर किया जाएगा। महाराज हर्षवर्धन अपनी दानवीरता के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने प्रयागराज के कुंभ को भव्यता प्रदान की। महाराज हर्षवर्धन ने कन्नौज से ही देश में रामराज्य की अवधारणा को पूरा किया था। आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 साल के दंश को मिटाकर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी कन्नौज को योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव करना है, जो उनके सुख-दु:ख में सहभागी बने और शासन की योजनाओं को जन-जन तक बिना भेदभाव के पहुंचाए। उन्होंने कन्नौज के इत्र व्यापारियों को भी भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ है। इत्र के कारोबार में तकनीकि, पैकेजिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट के लिए बेहतरीन वातावरण तैयार किया जा रहा है।

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया: डीएम

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया: डीएम 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। डीएम ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 123 शिकायतें आयीं, जिनमें से 07 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण हेतु सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर एडीएम सिटी मदन कुमार, एसडीएम सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-106, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, फरवरी 04, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

कपल ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई

कपल ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। शामली में कोतवाली पहुंचे एक कपल ने लव मैरिज करने की जानकारी देते हुए एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कपल ने बताया कि लवमैरिज से लड़की के परिवार के लोग खफा हैं, जो अब गाजियाबाद पुलिस से सांठ-गांठ कर उन्हें धमकी दिलवा रहे हैं। एसपी ने शामली कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को गाजियाबाद निवासी दीपा शामली के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी अनमोल शर्मा के साथ कोतवाली पहुंची। युवक ने बताया कि उसने हाल ही में परिजनों की रजामंदी के बगैर अनमोल से लव मैरिज की है, लेकिन ऐसा करने से उसके परिवार वाले खफा हो गए हैं।
लड़की ने बताया कि वह बालिग है और इसके बावजूद भी परिवार के लोग गाजियाबाद पुलिस से सांठ-गांठ कर उन्हें धमकी दिलवा रहे हैं। लड़की ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मायके वालों से जान का खतरा बताया है। एसपी अभिषेक ने प्रकरण में शामली कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है, जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...